आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

9 मई 2020 करेंट अफेयर्स ।। 8 मई 2020 करेंट अफेयर्स ।। 7 मई 2020 करेंट अफेयर्स

www.devedunotes.com

रोजाना सभी प्रकार के करेंट अफेयर्स से संबंधित अलग-2 अखबारों की रंगीन Highlighted अखबार कटिंगमासिक मैगजीनएग्जाम गाइड पाने के लिए DevEduNotes के फ्री Whatsapp ग्रुप 8769975682 से जुडें

7 May 2020 Current Affairs

ऑपरेशन समुद्र सेतु क्या है?
कोरोना की वजह से दुनिया में हुए लॉकडाउन से हजारों भारतीय, विदेशों में फंसे है। इन्हें स्वदेश लाने के लिए
भारतीय नौसेना द्वारा यह अभियान शुरू किया गया  है।

मिशन वन्दे भारत क्या है?
कोरोना के चलते विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने का सबसे बड़ा अभियान वंदे भारत मिशन शुरू किया जाएगा।
इस मिशन के तहत सरकार 7 से 13 मई के बीच 64 उड़ानें संचालित करेगी।
विदेशों में फंसे लगभग 14800 भारतीय नागरिकों को स्वदेश वापस लाया जाएगा।

किम जोंग उन को द्वितीय विश्व युद्ध मेडल
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने नाजी जर्मनी जीत की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन को द्वितीय विश्व युद्ध स्मारक चिन्ह युद्ध मेडल से सम्मानित किया गया है।
यह मेडल उन्हें कोरियाई क्षेत्र में मारे गए सोवियत सैनिकों की स्मृति को संरक्षित करने में उनकी भूमिका के लिए प्रदान किया गया है।

पश्चिम बंगाल सरकार ने प्रवासियों के लिए Exit App लांच किया है। यह ऐप पश्चिम बंगाल में फंसे अन्य राज्यों के लोगों को अपने मूल स्थान पर पहुंचाने में मदद करेगा।

राज शुक्ला आर्मी ट्रेनिंग कमांड (ARTRAC) के नए प्रमुख बने है।

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे अंडमान और निकोबार कमांड के नए प्रमुख बने है।
अंडमान और निकोबार कमांड भारतीय सशस्त्र बल की एकलौती ट्राई सर्विस ऑपरेशन कमांड है जो मुख्य रूप से पानी, वायु और जमीन पर फोकस करती है।

इस वर्ष आयोजित होने वाली बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप 2020 को नवंबर 2021 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
अब इसका आयोजन 29 नवंबर से 5 दिसंबर 2021 तक स्पेन के हुवावे में किया जाएगा।

इस साल जलवायु परिवर्तन में 1 वृद्धि की भविष्यवाणी करने वाले मॉडल 3-PG (Physiological Principles Predicting Growth) के लिए जोसेफ जे लैंडसबर्ग, रिचर्ड एच वार्निंग और निकोलस सी कॉप्स को वन क्षेत्र के लिए वर्ष 2020 का मार्कस वॉलनबर्ग पुरस्कार दिया जाएगा।
यह पुरस्कार स्वीडन के राजा कार्ल गुस्ताव XVI द्वारा दिया जाएगा।

गर्बाधार-लिपुलेख सड़क
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज 8 मई 2020 को सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में निर्मित धारचूला-लिपुलेख सड़क मार्ग का उद्घाटन करेंगे।
यह सड़क कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग को 17,060 फीट की ऊंचाई पर स्थित लिपुलेख दर्रे से जोड़ती है।
• इस सड़क से सीमावर्ती गांव पहली बार सड़क मार्ग से जुड़ेंगे। (कोविड-19 के मद्देनजर महत्वपूर्ण)
• इस सड़क मार्ग से कैलाश मानसरोवर यात्रा, चीन के बॉर्डर तक पहुंच और भारत-चीन व्यापार की राह आसान होगी। अर्थात यह तीर्थ यात्रियों, भारतीय रक्षा बलों एवं व्यापारियों के लिए महत्वपूर्ण है।
• यह सड़क पिथौरागढ़-तवाघाट-घाटियाबागड़ (घटटाबगड़) सड़क का विस्तार है।
• यह 80 किलोमीटर लंबी तथा 6000 फीट से 17,060 फीट की ऊंचाई तक स्थित है।

पूर्व खुफिया प्रमुख मुस्तफा अल-काधमी इराक के नए प्रधानमंत्री बने है।

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक रासायनिक संयंत्र एलजी पॉलीमर्स लिमिटेड की फैक्ट्री से जहरीली स्टाइरीन गैस के रिसाव से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है और 1000 से अधिक लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है।
यह घटना 7 मई 2020 को सुबह हुई।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के क्षेत्रों को भी मौसम पूर्वानुमान में शामिल कर लिया है।
आईएमडी ने जम्मू-कश्मीर अनुमंडल को अब जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद कहना शुरू कर दिया है।
यह परिवर्तन हाल ही पाकिस्तान सरकार द्वारा गिलगित-बाल्टिस्तान में चुनाव कराने के निर्णय के बाद आया है।

8 May 2020 Current Affairs

विश्व एथलेटिक्स दिवस - 7 मई
7 मई 2020 को विश्व एथलेटिक्स दिवस मनाया गया है।
इस दिवस की तिथि प्रत्येक वर्ष IAAF द्वारा निर्धारित की जाती है।
IAAF = International Amateur Athletic Federation.
दौड़ने, कूदने, फेंकने और चलने की प्रतियोगिताओं का विशेष संग्रह एथलेटिक्स कहलाता है।
पहला विश्व एथलेटिक्स दिवस 1996 में मनाया गया।

केंद्र सरकार ने आर्थिक मामलों के सचिव तरुण बजाज को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के केंद्रीय निदेशक मंडल में निदेशक नियुक्त किया है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने आयुष कवच कोविड ऐप का शुभारंभ किया है। यह ऐप प्राकृतिक संसाधनों पर आधारित है जो इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए उपाय सुझाएगा।

बीएसएफ का लोगो क्या है ? - ऊंट

महात्मा गांधी की पुत्रवधू शिवालक्ष्मी का 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

अमेरिकी कंपनी विस्टा इक्विटी पार्टनर्स ने रिलायंस जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड में 11,367 करोड रुपए में 2.32% हिस्सेदारी खरीदी है।

सीमा सड़क संगठन (BRO)
सीमा सड़क संगठन ने 7 मई 2020 को अपना 60 वां स्थापना दिवस मनाया है।
बीआरओ देश के सीमावर्ती इलाकों में आधारभूत संरचना (सड़क, पुल...) विकास के क्षेत्र में कार्य करता है।

चीन ने हैनान प्रांत के दक्षिणी द्वीप से एक अंतरिक्ष रॉकेट द लांग मार्च 5बी को सफलतापूर्वक लॉन्च किया है।
इसके साथ ही चीन के मानव युक्त अंतरिक्ष कार्यक्रम के तीसरे चरण की शुरुआत हो गई है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य एक अंतरिक्ष स्टेशन का निर्माण करना है।
यह रॉकेट 2022 तक अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष स्टेशन तक ले जाने में चीन की मदद करेगा।

कोविड-19 महामारी से मुकाबले के लिए राज्यों की संस्थाओं को राज्य में ड्रोन संचालित करने हेतु केंद्र सरकार से छूट दिलाने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय के तहत कार्यरत नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने गरुड पोर्टल लॉन्च किया है।
GARUD = Government Authorization for Relief Using Drones.

हाल ही कैप्टन विजयंत थापर की जीवनी Vijyant at kargil : the life of a kargil hero का विमोचन किया गया है।
यह पुस्तक वीर चक्र पुरस्कार विजेता (मरणोपरांत) कैप्टन विजयंत थापर की जीवनी है, जिसके लेखक विजयंत के पिता कर्नल वीएन थापर और बेटी नेहा द्विवेदी है।

हाल ही बैशाख दिवस मनाया गया है ? - 7 मई 2020 को।
महात्मा बुद्ध के जन्मदिन को बैशाख दिवस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्रर द्वारा साल 2000 से प्रतिवर्ष यह दिवस मनाया जा रहा है।

9 May 2020 Current Affairs

विश्व थैलेसीमिया दिवस - 8 मई
प्रतिवर्ष 8 मई को विश्व थैलेसीमिया दिवस मनाया जाता है।
2020 का विषय - The dawning of a new era for thalassaemia.
थैलेसीमिया बच्चों को माता-पिता से आनुवांशिक तौर पर मिलने वाला रक्त रोग है।

विश्व रेडक्रॉस दिवस - 8 मई
8 मई को विश्व रेड क्रॉस  दिवस मनाया जाता है।
8 मई 1828 को रेड क्रॉस सोसाइटी के संस्थापक जॉन हेनरी डुनेंट का जन्म हुआ था। हेनरी डुनेंट ने 1863 में अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति की स्थापना की।
यह एक मानवीय संगठन है जिसका मुख्यालय स्विट्जरलैंड के जिनेवा में है।
उल्लेखनीय है कि 1901 में हेनरी डुनेंट को पहला नोबेल शांति पुरस्कार मिला था।

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) ने भारत के गुडविल एंबेसडर के रूप में अभिनेत्री दीया मिर्जा के कार्यकाल को 2022 तक बढ़ा दिया है।
यूएनईपी का मुख्यालय - नैरोबी (केन्या) में है।

मुद्रास्फीति से निपटने के लिए ईरान ने नई मुद्रा की शुरुआत की है।
ईरान सरकार ने हाल ही में अपनी मुद्रा का नाम बदलकर टोमन करने का निर्णय लिया है। उल्लेखनीय है कि ईरानी मुद्रा की इकाई रियाल है।
ईरानी सरकार के अनुसार -
1 टोमन = 10,000 रियाल
1 टोमन = 100 घेरन

मध्य प्रदेश मिड-डे-मील (दोपहर का भोजन) राशन प्रदान करने वाला देश का पहला राज्य बना है।
मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा अप्रैल से बंद पड़े स्कूलों के बाद अब छात्रों को उनके घर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय शिक्षकों की सहायता से मिड-डे-मील राशन का वितरण किया जा रहा है।

8 और 9 मई को द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जान गंवाने वालों की स्मृति और सम्मान का दिन मनाया जाता है।
इस वर्ष द्वितीय विश्वयुद्ध की 75 वीं वर्षगांठ है।
2004 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा यह दिन घोषित किया गया।

डीपीएस नेगी ने श्रम ब्यूरो के नए महानिदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया है।
यह ब्यूरो श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के तहत काम करता है।
यह ब्यूरो श्रमिकों, रोजगार और खुदरा मुद्रास्फीति से संबंधित आंकड़े जुटाने और उनके विश्लेषण का काम करता है।

हाल ही रक्षा मंत्रालय ने लड़ाकू क्षमताओं को बढ़ाने और रक्षा खर्च में संतुलन लाने के उद्देश्य से सैन्य इंजीनियरिंग सेवा में मौजूद 13,000 रिक्तियों में से 9,304 पदों को समाप्त कर दिया है।

अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के अध्यक्ष भारत के डॉ नरेंद्र ध्रुव बत्रा का कार्यकाल मई 2021 तक के लिए बढ़ गया है।

इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने हाल ही एक रिपोर्ट जारी किया जिसके अनुसार भारत में पहली बार ग्रामीण इंटरनेट यूजर्स की संख्या शहरी इंटरनेट यूजर्स से ज्यादा है।
ग्रामीण भारत में 227 मिलियन सक्रिय इंटरनेट उपयोगकर्ता हैं जबकि शहरी भारत में 205 मिलियन उपयोगकर्ता है।
ग्रामीण भारत में सक्रिय इंटरनेट उपयोगकर्ताओं में 10% की वृद्धि हुई है।

अपडेट एवं सुधार के लिए 
www.devedunotes.com देखते रहे।

SAVE WATER

Share with Friends

Post a Comment

0 Comments