आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

6 मई 2020 करेंट अफेयर्स ।। 5 मई 2020 करेंट अफेयर्स ।। 4 मई 2020 करेंट अफेयर्स

www.devedunotes.com

रोजाना सभी प्रकार के करेंट अफेयर्स से संबंधित अलग-2 अखबारों की रंगीन Highlighted अखबार कटिंगमासिक मैगजीनएग्जाम गाइड पाने के लिए प्ले स्टोर से हमारा DevEduNotes ऐप डाउनलोड करें

4 May 2020 Current Affairs

3 मई को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाया गया है।
गौरतलब है कि हाल ही रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स द्वारा जारी वैश्विक प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में भारत को 180 देशों में से 142वां स्थान मिला है।
यह दिवस ईमानदारी के साथ वास्तविक समाचार के प्रचार-प्रसार के लिए जीवन का बलिदान देने वाले पत्रकारों को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है।
2020 का विषय - भय या पक्षपात मुक्त पत्रकारिता।
Journalism without fear or favour.
इस वर्ष के लिए अन्य सहयोगी विषय है -
1. Safety of women and men journalists and media workers.
2. Independent and professional journalism free from political and commercial influence.
3. Gender equality in all aspect of the media.
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दिसंबर 1993 में विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाने की घोषणा की थी।

विश्व प्रेस स्वतंत्रता सम्मेलन 2020 का आयोजन कहां पर किया जाएगा ? - द हेग।

विश्व हास्य दिवस
प्रतिवर्ष मई महीने के पहले रविवार को विश्व हास्य दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष यह दिवस 3 मई को मनाया गया है।
विश्व हास्य दिवस की शुरुआत विश्व हास्य योग आंदोलन के संस्थापक डॉ मदन कटारिया ने 11 जनवरी 1998 को मुंबई में की थी।

नीरज धवन यस बैंक के नए मुख्य जोखिम अधिकारी (CRO) बने है।

सिंगापुर की मैन्युलाइफ इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने महिंद्रा ऐसेट मैनेजमेंट कंपनी में 49% हिस्सेदारी खरीदी है।

नासा के प्रथम मंगल हेलीकॉप्टर का क्या नाम है जिसका नामकरण भारतीय मूल की एक छात्रा वेनिजा रूपानी ने किया है ? - इनजेन्युटी

आईसीसी ने भारतीय व्यवसायी दीपक अग्रवाल को क्रिकेट की सभी गतिविधियों से 2 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है।

हिमाचल प्रदेश ने शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को कम से कम 120 दिनों के रोजगार की गारंटी देने वाली मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गारंटी योजना लॉन्च की है।

डॉ. थंगजाम धबाली सिंह को जापान सरकार द्वारा ऑर्डर ऑफ राइजिंग सन से सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान जापान की संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण के प्रचार और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में उपलब्धि हासिल करने वाले व्यक्ति को दिया जाता है।

Shivajai in south block : The unwritten history of a proud people पुस्तक के लेखक कौन है ? - गिरीश कुबेर

The Delhi that no one knows पुस्तक के लेखक कौन है जिनका हाल ही में निधन हो गया ? - रोनाल्ड विवियन स्मिथ

5 May 2020 Current Affairs

वैश्विक प्रौद्योगिकी निवेशक कंपनी सिल्वरलेक ने रिलायंस के जिओ प्लेटफॉर्म्स में 1.15 % हिस्सेदारी खरीदी है।
उल्लेखनीय है कि हाल ही सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने जिओ प्लेटफॉर्म्स की 9.99 % हिस्सेदारी खरीदी थी।

विश्व तैराकी चैंपियनशिप
विश्व तैराकी चैंपियनशिप को 1 साल के लिए स्थगित कर दिया गया है। अब इसका आयोजन जापान के  फुकुओका शहर में 13 से 29 मई 2022 के बीच किया जाएगा।

जिनेवा स्थित आंतरिक विस्थापन निगरानी केंद्र (IDMC) द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2019 में भारत में 50 लाख लोग चक्रवात और बाढ़ सहित विभिन्न आपदाओं के कारण विस्थापित हुए थे। यह संख्या विश्व में सबसे ज्यादा है।

महाराष्ट्र सरकार ने महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना के तहत राज्य के सभी नागरिकों को मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की है।
इस प्रकार महाराष्ट्र राज्य के लोगों को मुफ्त और कैशलेस बीमा सुविधा प्रदान करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।

अल्ट्रावाइलेट डिसइन्फेक्शन टावर
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने कोविड-19 के अधिक संक्रमण की आशंका वाले क्षेत्रों को तीव्रता से और रसायन के बिना संक्रमण मुक्त करने के लिए अल्ट्रावाइलेट डिसइन्फेक्शन टावर विकसित किया है।
इस उपकरण का नाम यूवी-ब्लास्टर रखा गया है।
यह पराबैंगनी किरणों पर आधारित सैनिटाइजर है।
UV = Ultra Violet.

4 मई को अंतर्राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस मनाया जाता है।

अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर को न्यूजीलैंड का वर्ष का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना गया है।
उन्हें तीनों प्रारूपों में शानदार प्रदर्शन के लिए सर रिचर्ड हेडली मेडल प्रदान किया गया है।

विश्व एंटी डोपिंग एजेंसी (वाडा) ने डोप टेस्ट में फेल होने पर भारतीय डिस्कस थ्रोअर संदीप कुमारी पर 4 साल का प्रतिबंध लगाया है। यह प्रतिबंध 26 जून 2018 से लागू  होगा।

गुटनिरपेक्ष आंदोलन का वर्चुअल सम्मेलन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 4 मई 2020 को गुटनिरपेक्ष (NAM) देशों के आभासी सम्मेलन में भाग लिया है।
गुटनिरपेक्ष देशों का यह सम्मेलन अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलियेव की कोशिशों के बाद आयोजित किया गया है।

भारतीय लोकपाल के न्यायिक सदस्य अजय कुमार त्रिपाठी का हाल ही कोरोनावायरस के कारण निधन हो गया।

अखिल भारतीय व्यापारियों के परिसंघ ने राष्ट्रीय ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस भारतमार्केट लांच करने की घोषणा की है।

ब्रिटेन के विश्व स्नूकर चैंपियन पीटर एबडन ने संन्यास की घोषणा की है।

राष्ट्रीय पशु जैव प्रौद्योगिकी संस्थान - हैदराबाद ने 30 सेकेंड के भीतर कोरोनावायरस एंटीजन का पता लगाने वाला डिवाइस eCovSens विकसित किया है।

6 May 2020 Current Affairs

सरकार ने लोक लेखा समिति का गठन किया है जिसका अध्यक्ष लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी को नियुक्त किया गया है।
लोक लेखा समिति में 22 सदस्य होते हैं जिनमें 15 सदस्य लोकसभा के और 7 सदस्य राज्यसभा से होते हैं।
लोक लेखा समिति का कार्यकाल 1 मई 2020 से 30 अप्रैल 2021 तक रहेगा। (कार्यकाल 1 वर्ष)

विश्व अस्थमा दिवस
प्रतिवर्ष मई के पहले मंगलवार को विश्व अस्थमा दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष यह दिवस 5 मई 2020 को मनाया गया है।
2020 का विषय - Enough Asthma Deaths.
अस्थमा फेफड़ों से संबंधित बीमारी है।

श्रीकांत माधव वैद्य देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के नए चेयरमैन नियुक्त किए गए है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड-19 के बारे में प्रमाणिक जानकारी प्रदान करने हेतु कोविड कथा नामक मल्टीमीडिया गाइड लॉन्च किया है।

डोनाल्ड ट्रंप ने भारतवंशी अशोक माइकल पिंटो को अंतर्राष्ट्रीय पुनर्निर्माण और विकास बैंक (IBRD) में अमेरिकी प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया है।
यह बैंक वर्ल्ड बैंक की ऋण शाखा है।
IBRD = International Bank for Reconstruction and Development.

5 मई को विश्व हाथ स्वच्छता दिवस मनाया जाता है। (World hand hygiene day)
2020 का विषय - Save lives : clean your hands.

हाल ही कन्नड़ भाषा के मशहूर कवि केएस निसार अहमद का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

ठीकरी पहरा
यह पंजाब एवं हरियाणा में प्रचलित सामुदायिक पुलिसिंग प्रथा है। इसके तहत गांव के एक या एक से अधिक उपयोग द्वारा गांव में रात के समय पहरा दिया जाता है जिससे कोई संदिग्ध व्यक्ति गांव में प्रवेश नहीं कर सके।
वर्तमान परिस्थितियों में कोविड-19 संक्रमण को रोकने के लिए इस प्रथा का प्रयोग किया जा रहा है।

केंद्रीय कैबिनेट ने प्रदीप कुमार दास को भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (IREDA) का चेयरमैन और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है।

यूनेस्को / गिलर्मो केनो वर्ल्ड प्रेस स्वतंत्रता पुरस्कार 2020 से किसे सम्मानित किया गया है ? - जिनेथ बिदोया लीमा।

पुलित्जर पुरस्कार 2020
तीन भारतीय पत्रकारों दार यासीन, मुख्तार खान और चन्नी आनंद को 2020 के पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इन पत्रकारों ने फीचर फोटोग्राफी के क्षेत्र में पुरस्कार जीता है।

अपडेट एवं सुधार के लिए 
www.devedunotes.com देखते रहे।

SAVE WATER

Share with Friends 

Post a Comment

0 Comments