आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

30 अप्रैल 2020 करेंट अफेयर्स ।। 29 अप्रैल 2020 करेंट अफेयर्स ।। 28 अप्रैल 2020 करेंट अफेयर्स

www.devedunotes.com

रोजाना सभी प्रकार के करेंट अफेयर्स से संबंधित अलग-2 अखबारों की रंगीन Highlighted अखबार कटिंगमासिक मैगजीनएग्जाम गाइड पाने के लिए प्ले स्टोर से हमारा DevEduNotes ऐप डाउनलोड करें

28 April 2020 Current Affairs

स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI सिपरी) की Trends in world military expenditure 2019 रिपोर्ट के अनुसार 2019 में अमेरिका के बाद चीन और भारत सैन्य खर्च के मामले में क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर है।
2018 की तुलना में भारत के सैन्य खर्च में 6.8% की वृद्धि हुई है। 2019 में भारत ने कुल 5.40 लाख करोड रुपए सैन्य खर्च किए।

ऑस्कर विजेता पहली भारतीय हैं ? - भानु अथैया
1982 में गांधी फिल्म में कॉस्ट्यूम डिजाइन के लिए उन्हें यह पुरस्कार दिया गया था।

28 अप्रैल 2001 को अमेरिका के डेनिस टीटो पहले अंतरिक्ष पर्यटक बने थे।

भारतीय रिजर्व बैंक ने म्यूचुअल फंड कंपनियों के 50,000 करोड़ रुपए की विशेष नकदी सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की है। (लिक्विडिटी फैसिलिटी)
कोरोना से आर्थिक असर को कम करने और वित्तीय स्थिरता कायम रखने के लिए आरबीआई ने इस विशेष ऋण सुविधा की घोषणा की है।
गौरतलब है कि हाल ही अमेरिका की फ्रेंकलिन टेंपलटन म्यूचुअल फंड कंपनी ने भारत में 6 डेट म्यूचुअल फंड योजनाओं को बंद कर दिया था।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने विकेटकीपर बल्लेबाज उमर अकमल पर 3 साल का प्रतिबंध लगा दिया है।
गौरतलब है कि पाकिस्तान सुपर लीग में सटोरियों द्वारा संपर्क किए जाने की जानकारी नहीं देने के कारण उमर अकमल पर यह प्रतिबंध लगाया गया है।

सऊदी अरब ने नाबालिग अपराधियों को मृत्यु दंड की सजा समाप्त कर दी है।
नाबालिक अपराधियों को 10 साल से अधिक की जेल की सजा भी नहीं दी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि हाल ही सार्वजनिक रूप से कोड़े मारने की सजा भी समाप्त कर दी गई थी।

राजस्थान हाईकोर्ट ने प्रदेश की सभी अदालतों में जाति का उल्लेख करने पर रोक लगा दी है।

विश्व बौद्धिक संपदा दिवस 26 अप्रैल
प्रतिवर्ष 26 अप्रैल को विश्व बौद्धिक संपदा दिवस मनाया जाता है। World intellectual property day.
2020 का विषय - Innovate for a green future.

आईआईटी बॉम्बे के छात्रों ने रूहदार नामक कम लागत वाला वेंटिलेटर बनाया है।

नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (NTPC) ने नई दिल्ली और लेह में 10 हाइड्रोजन ईंधन सेल आधारित बस और 10 इलेक्ट्रिक कारें लांच की है।

क्लासिकल स्वाइन फीवर
क्लासिकल स्वाइन फीवर किस जानवर से संबंधित है ? - सुअर
हाल ही असम में क्लासिकल स्वाइन फीवर के कारण 1 सप्ताह के भीतर 1300 से अधिक सुअरों की मृत्यु हो गई है।
क्लासिकल स्वाइन बुखार को हॉग हैजा के नाम से भी जाना जाता है।  यह एक संक्रामक बुखार है।

केरल में कोविड-19 रोगियों और डॉक्टरों के बीच होने वाले संपर्क को कम करने के उद्देश्य से KARMI-Bot और नाइटेंगल-19 नामक रोबोट तैनात किया गया है।

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी - लखनऊ कोविड-19 के मरीजों पर प्लाज्मा थेरेपी का सफल प्रयोग करने वाला देश का पहला संस्थान बना है।

असम राज्य में कोविड-19 के मरीजों के लिए धनवंतरी योजना शुरू की गई है।
बाजार में अनुपलब्ध दवाइयां सीधे रोगियों को घर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से धनवंतरी योजना की शुरुआत की गई है।

हाल ही प्रसिद्ध फोटो जर्नलिस्ट रोनोजॉय रॉय का निधन हो गया है। उन्होंने पिछले साल इंग्लैंड में हुए आईसीसी विश्व कप को कवर किया था।

हाल ही देवानंद कुंवर का 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वे बिहार, त्रिपुरा एवं पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रह चुके हैं।

29 April 2020 Current Affairs

हाल ही भारतीय रिजर्व बैंक आरबीआइ ने एक आरटीआइ में स्वीकार किया है कि उसने शीर्ष 50 विल्फुल डिफॉल्टर्स के 68,607 करोड़ रुपये की बड़ी रकम बट्टा खाते में डाल दी है। इन विल्फुल डिफॉल्टर्स में भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी का भी नाम है।

कर्ज माफी
कर्ज माफी वह प्रक्रिया है जिसके तहत सरकार या बैंक कर्जदार की वित्तीय स्थिति का आकलन करने और यह सुनिश्चित करने के बाद कि कर्जदार ने मजबूरी में कर्ज नहीं चुकाया या नहीं चुका सकता, उसके कर्ज को माफ कर देते हैं। उसकी देनदारीखत्म मान ली जाती है, वसूली प्रक्रिया रोक दी जाती है और उसकी भरपाई अधिकतर मामलों में सरकार करती है। प्राकृतिक आपदाओं समेत किसानों के समक्ष पेश होने वाली मुसीबतों में सरकार अक्सर कर्ज माफ करती है।
कई बार समय पर कर्ज चुकाने वालों द्वारा बहुत-सी किस्ते चुका दिए जाने के बाद बैंक आभार के तौर पर उनकी कुछ किस्ते माफ कर देते हैं।

राइट ऑफ या बट्टा खाता
किसी कर्ज को बट्टे खाते में डालने का मतलब यह है कि बैंक को उस कर्ज का अब कुछ भी मूल्य मिलने की उम्मीद नहीं है और वसूली के लिए कानूनी प्रक्रिया की मदद लेनी पडेगी।
इस प्रक्रिया में उसे अक्सर कुछ न कुछ रकम वापस मिल जाती है, जबकि कई मामलों में उसे पूरी रकम से हाथ धोना पड़ता है।
बट्टे खाते में उन कर्ज को डाला जाता है जिनके चुकाने का सामर्थ्य तो कर्जदार में है, लेकिन वह नहीं चुकाने के तरह-तरह के बहाने बनाता है और नहीं चुकाता है। विलफुल डिफॉल्टर्स के कर्ज माफ नहीं किए जाते, बल्कि उन्हें बट्टे खाते में डाल वसूली प्रक्रिया जारी रखी जाती है।

मूल्य समर्थन योजना 
इस योजना को राज्य सरकारों के अनुरोध पर तब लागू किया जाता है जब कीमतें न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से नीचे घट जाती है।
इसमें नाफेड जैसी नोडल एजेंसी के माध्यम से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपयुक्त औसत गुणवत्ता वाले जिंसों की खरीद की जाती है।
कृषि मंत्रालय ने 7 राज्यों - कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में फसल वर्ष 2019-20 (जुलाई-जून) के दलहनों और तिलहनों की खरीद के लिए चालू किया गया है।
PSS = Price Support Scheme.

नगालैंड पेट्रोल और डीजल पर कोविड-19 सेस लगाने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।

स्मिता नागेशिया, झारखंड के नागेशिया जनजाति की पहली सिविल सेवक बनी है।
नागेशया जनजाति झारखंड की 32 जनजातियों में से एक है।
नागेशिया जनजाति का एक नाम किसान भी है। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड में यह जनजाति निवास करती है।

कोरोनावायरस महामारी के कारण ऑस्ट्रेलिया ने भारत के साथ पिच ब्लैक 2020 युद्ध अभ्यास को रद्द कर दिया है।
यह एक द्विवार्षिक अभ्यास है जिसका अंतिम संस्करण 2018 में आयोजित किया गया था। अगला संस्करण 2022 के लिए निर्धारित किया गया है।

कोरोनावायरस महामारी से निपटने के लिए भारत ने बांग्लादेश को हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की एक लाख गोलियां और 50 हजार सर्जिकल दस्ताने दिए है।

ओडिशा सरकार ने कोविड-19 से मृत्यु होने पर पत्रकारों के परिवारों को 15 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

भारतीय धाविका झुमा खातून पर एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट द्वारा 2018 के डोपिंग मामले में प्रतिबंधित पदार्थों का सेवन करने के कारण 4 साल का प्रतिबंध लगा दिया गया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतवंशी मनीषा सिंह को आर्थिक सहयोग और विकास संगठन में अमेरिका का अगला दूत नियुक्त किया है।
आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD) का मुख्यालय फ्रांस के पेरिस में है।
इसमें 36 देश शामिल है। यह आर्थिक प्रगति और विश्व व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए काम करता है।

अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा 28 अप्रैल को कार्यस्थल पर सुरक्षित एवं स्वस्थ रहने का विश्व दिवस मनाया गया है।
World day for safety and health at work.
2020 का विषय - Stop the pandemic : safety and health at work can save lives.

आंध्र प्रदेश सरकार ने शून्य ब्याज ऋण योजना शुरू की है।
इस योजना के तहत राज्य के महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण प्रदान किया जाएगा।

30 April 2020 Current Affairs

टीएस त्रिमूर्ति को संयुक्त राष्ट्र में भारत का स्थाई प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।
जयदीप मजूमदार को ऑस्ट्रेलिया में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है।
दीपक मित्तल को कतर में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है।
पीयूष श्रीवास्तव को बहरीन में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है।
नम्रता एस कुमार को स्लोवेनिया में राजदूत नियुक्त किया गया है।

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत रोजगार देने में छत्तीसगढ़ पहले स्थान पर है।
राजस्थान दूसरे स्थान पर है।

राजस्थान एक लाख कोरोना सैंपल लेने वाला देश का तीसरा राज्य बन गया है। पहला राज्य महाराष्ट्र है।

रवि मित्तल को खेल सचिव नियुक्त किया गया है।

29 अप्रैल 2020 को अभिनेता इरफान खान का मुंबई में निधन हो गया।
वे न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर कैंसर से पीड़ित थे।
इरफान खान का जन्म जयपुर, राजस्थान में हुआ था।

29 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस मनाया गया है।
अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस की शुरुआत 29 अप्रैल 1982 से हुई थी।

मेडिसिन मेकर पावर लिस्ट 2020 में शीर्ष 20 वैश्विक नेताओं में भारत के किरण मजूमदार शॉ को शामिल किया गया है।

यमन के Southern Transitional Council अलगाववादी समूह ने घोषणा की है कि वह अपने नियंत्रण वाले क्षेत्रों में स्व-शासन स्थापित करेगा।
यह सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन के प्रमुख समूहों में से एक है जो कि हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ रहा है।

हाल ही जी-20 समूह ने सऊदी अरब की अध्यक्षता में Access to COVID-19 tools accelerator नामक पहल लांच की है।
यह पहल कोविड-19 उपचार एवं वैक्सीन तैयार करने के लिए निवेश का मार्गदर्शन करने के लिए एक वैश्विक मंच के रूप में कार्य करेगी।

शिवदास मीणा को आवास और शहरी विकास निगम (Housing and Urban Development Corporation हुडको) का अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

केंद्र सरकार ने बंदरगाहों पर काम करने वाले कर्मचारियों की ड्यूटी के दौरान कोरोनावायरस से मौत होने पर परिजनों को 50 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है।

भारत द्वारा विश्व पुरुष मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2021 की मेजबानी गंवाए जाने के बाद अब इसका आयोजन कहां किया जाएगा ? - सर्बिया

अपडेट एवं सुधार के लिए 
www.devedunotes.com देखते रहे।

SAVE WATER

 Share with Friends 

Post a Comment

0 Comments