आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

29 मई 2020 करेंट अफेयर्स ।। 28 मई 2020 करेंट अफेयर्स

www.devedunotes.com

रोजाना सभी प्रकार के करेंट अफेयर्स से संबंधित अलग-2 अखबारों की रंगीन Highlighted अखबार कटिंगमासिक मैगजीनएग्जाम गाइड पाने के लिए DevEduNotes के फ्री Whatsapp ग्रुप 8769975682 से जुडें

28 May 2020 Current Affairs

नई दिल्ली में 27 से 29 मई 2020 तक सेना कमांडरों के सम्मेलन का पहला चरण आरंभ हुआ है।
दूसरा चरण जून 2020 के अंतिम सप्ताह में आयोजित किया जाएगा।

चीन की एक सर्वे टीम माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई को फिर से मापने के लिए पहुंची है।
चीन के अनुसार माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई 8844.43 मीटर है, जो कि नेपाल की गणना से 4 मीटर कम है।

यूरोपीय यूनियन (ईयू) की कार्यकारी परिषद ने कोरोनावायरस महामारी से बर्बाद हुए आर्थिक हालात से निपटने के लिए 750 अरब यूरो की साझा निधि बनाने का प्रस्ताव बनाया है।
इस निधि से यूरोपीय संघ के सदस्य देशों की मंदी से निकलने के लिए सहायता की जाएगी।

डूंगरपुर, राजस्थान के डॉ. विश्वास मेहता को केरल का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।

राजस्थान के बूंदी में कोरोनावायरस संक्रमित मिलने के साथ ही राजस्थान के सभी 33 जिले कोरोनावायरस संक्रमित हो गए हैं।
बूंदी कोरोनावायरस संक्रमित होने वाला अंतिम जिला है।

वायु सेना ने हल्के लड़ाकू विमान (LCA) तेजस के साथ अपने नए स्क्वाड्रन नंबर-18 फ्लाइंग बुलेट्स का शुभारंभ किया है। यह तेजस के साथ संचालित होने वाली दूसरी स्क्वाड्रन है।
तेजस के साथ संचालित होने वाली पहली स्क्वाड्रन का नाम नंबर-45 फ्लाइंग डैगर्स है।

ब्रिटिश लेखिका जेके रॉलिंग ने अपनी नई बाल पुस्तक द इकाबॉग के पहले 2 अध्याय जारी किए हैं।
2007 में हैरी पॉटर एंड द डेथली हैलोज के बाद यह पुस्तक उनकी बच्चों के लिए पहली किताब है।

भारतीय बहु-उद्योग कंपनी आईटीसी ने मसाला निर्माण कंपनी सनराइज फूड्स के अधिग्रहण की घोषणा की है। ‌

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (संशोधित 2020) को लॉन्च कर दिया है।
यह योजना 26 मई से शुरू होकर 31 मार्च 2023 तक होगी।

पीके नायर को नाइजर गणराज्य में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है।

विश्व इस्पात संघ के अनुसार भारत में क्रूड स्टील में 65% की गिरावट आई है।
वैश्विक इस्पात उत्पादन में 13% की गिरावट आई है।

अमेरिका ने कोरोनावायरस वैश्विक महामारी से निपटने के लिए पाकिस्तान को 60 लाख डॉलर देने की घोषणा की है।

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने तेज गेंदबाज शेहान मदुशनका को ड्रग्स रखने के आरोप में सभी प्रकार की क्रिकेट से प्रतिबंधित कर दिया है। उन्होंने अपने वनडे पदार्पण मैच में 2018 में बांग्लादेश के खिलाफ हैट्रिक ली थी।

कैचअप एप्लिकेशन
फेसबुक ने कैचअप एप्लिकेशन लॉन्च किया है।
इस ऐप के माध्यम से एक साथ एक समय में 8 लोग ग्रुप कॉलिंग में ऐड हो सकते हैं।

चंबा सुरंग
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तराखंड के चंबा में चारधाम कनेक्टिविटी परियोजना के तहत एक 440 मीटर लंबी सुरंग का उद्घाटन किया है
चार धाम महामार्ग विकास योजना की आधारशिला 27 दिसंबर 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रखी गई थी।
इस सुरंग को सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 94 पर ऋषिकेश-धारसू रोड पर चंबा शहर के नीचे तैयार किया है।
इस सुरंग की मदद से सभी मौसम में चार धाम - गंगोत्री, केदारनाथ, यमुनोत्री और बद्रीनाथ तक पहुंचा जा सकता है।

नासा द्वारा 2025 में लॉन्च किए जाने वाले अपनी अगली पीढ़ी के स्पेस टेलीस्कोप का नाम बदलकर नैंसी ग्रेस रोमन के सम्मान में वाइड-फील्ड इंफ्रारेड सर्वे टेलीस्कोप (WFIRST) के स्थान पर नैंसी ग्रेस रोमन स्पेस टेलीस्कोप रखने की घोषणा की गई है।
नैंसी ग्रेस रोमन अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी की पहली मुख्य खगोल वैज्ञानिक थी।

प्रश्न. हाल ही में नासा द्वारा 2025 में लॉन्च किए जाने वाले अपनी अगली पीढ़ी के स्पेस टेलीस्कोप का नाम मदर ऑफ़ हबल किसके नाम पर रखा गया है ? - नैंसी ग्रेस रोमन

28 May 2020 Current Affairs

सरकार के रसायन और उर्वरक मंत्रालय के केंद्रीय प्लास्टिक इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट) का नाम बदलकर केंद्रीय पेट्रोरसायन इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संस्थान कर दिया गया है।

विश्व भूख दिवस - 28 मई
प्रतिवर्ष 28 मई को विश्व भूख दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस हंगर प्रोजेक्ट की एक पहल है।
भुखमरी को खत्म करने के लिए जीरो हंगर का सतत विकास लक्ष्य शामिल किया गया था।

न्यू डेवलपमेंट बैंक का नया अध्यक्ष
ब्राजील के मार्कोस ट्रायजो को न्यू डेवलपमेंट बैंक (एनडीबी) का अगला अध्यक्ष चुना गया है। वे एनडीबी के प्रथम व वर्तमान अध्यक्ष केवी कामथ का स्थान लेंगे।
भारत के अनिल किशोर को एनडीबी का अगला उपाध्यक्ष चुना गया है।
एनडीबी का मुख्यालय - शंघाई, चीन

एसएन राजेश्वरी को ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी का नया अध्यक्ष और एमडी चुना गया है।

भारत सरकार और एशियाई विकास बैंक ने महाराष्ट्र में राज्य राजमार्गों के निर्माण के लिए 177 मिलियन डॉलर के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

हरियाणा सरकार ने सार्वजनिक स्थलों पर मास्क ना पहनने व थूकने वालों पर ₹500 जुर्माना लगाने का प्रावधान किया है।

हाल ही भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को वियतनाम में खुदाई में  1100 साल पुराना बलुआ पत्थर से बना एक विशाल शिवलिंग मिला है।

छत्तीसगढ़ सरकार ने लाख की खेती को कृषि गतिविधि घोषित किया है।

तमिलनाडु के पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी आर शनमुगम का निधन हो गया है।

विश्व स्वास्थ संगठन ने वैश्विक महामारी की चुनौतियों से निपटने के लिए डब्ल्यूएचओ फाउंडेशन नामक एक संस्था के गठन की घोषणा की है।
यह फाउंडेशन वैश्विक स्तर पर लोगों के स्वास्थ्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए डब्ल्यूएचओ को फंड उपलब्ध कराएगा लेकिन वैधानिक तौर पर ये डब्ल्यूएचओ से लागू होगा।
इस फाउंडेशन के तहत महामारी से निपटने के लिए बड़े देशों के साथ-साथ आम लोगों से भी फंडिंग इकट्ठा की जाएगी।

नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने पाई नामक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित चैटबोट लॉन्च किया है।
इस चैटबोट का उद्देश्य भारत में वित्तीय समावेशन को बढ़ाना है।

अपडेट एवं सुधार के लिए 
www.devedunotes.com देखते रहे।

SAVE WATER

Share with Friends

Post a Comment

0 Comments