आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

24 मई 2020 करेंट अफेयर्स ।। 23 मई 2020 करेंट अफेयर्स ।। 22 मई 2020 करेंट अफेयर्स

www.devedunotes.com

रोजाना सभी प्रकार के करेंट अफेयर्स से संबंधित अलग-2 अखबारों की रंगीन Highlighted अखबार कटिंगमासिक मैगजीनएग्जाम गाइड पाने के लिए DevEduNotes के फ्री Whatsapp ग्रुप 8769975682 से जुडें

22 May 2020 Current Affairs

भारत व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों (पीपीई) बॉडी कवरऑल का दूसरा सबसे बड़ा निर्माता बन गया है।
PPE = Personal Protective Equipment.
पीपीई में शू कवर, दस्ताने, आईशील्ड, मास्क और गाउन आदि को शामिल किया जाता है।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने छत्तीसगढ़ सरकार की राजीव गांधी किसान न्याय योजना का शुभारंभ किया है।
इस योजना के तहत खरीफ 2019 से धान तथा मक्का लगाने वाले किसानों को अधिकतम ₹10000 प्रति एकड़ की दर से सहायता राशि दी जाएगी।
राज्य के 19 लाख किसानों को 5700 करोड रुपए की राशि चार किश्तों में सीधे उनके खातों में हस्तांतरित की जाएगी।

हाल ही  21 मई 2020 को ट्रंप प्रशासन ने अंतर्राष्ट्रीय भागीदारों को सूचित किया कि यूएसए मुक्त आकाश संधि से अलग हो रहा है।

क्या है ओपन स्काई ट्रीटी ?

मार्च 1992 में फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी में इस संधि पर हस्ताक्षर किए गए परंतु यह संधि 1 जनवरी 2002 से लागू हुई।

34 देश इस संधि में सदस्य हैं। जबकि 35 देशों द्वारा इस संधि पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
35 वें देश किर्गिस्तान ने इस पर हस्ताक्षर किए हैं लेकिन उसने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है।
भारत इस संधि का भाग नहीं है।

• संधि सदस्य देशों की सीमाओं में सैन्य गतिविधियों की जाँच के लिये शॉर्ट नोटिस पर गैर-हथियार वाले निगरानी विमानों (सेंसर से लैस) की उड़ान की अनुमति देती है।
• इस संधि का उद्देश्य सदस्य देशों के बीच विश्वास को बढ़ाना और परस्पर सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय स्थिरता को मज़बूती प्रदान करना है।

दीदी वाहन सेवा
मध्य प्रदेश में ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाओं द्वारा ग्रामीण महिलाओं के लिए सुरक्षित प्रसव के लिए दीदी वाहन सेवा शुरू की गई है।

दिलीप उम्मेन को भारतीय इस्पात संघ ने अपना नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।

गोविंदा राजुलू  चिंटला राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के नए अध्यक्ष बने है।
उनकी नियुक्ति 2 वर्ष के लिए की गई है।
NABARD = National Bank for Agriculture & Rural Development.

नवनीत बोहरा को नाबार्ड में उप प्रबंध निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है।

हाल ही चर्चा में रही 3097 मेगावाट की एटालिन जल विद्युत परियोजना का संबंध किस राज्य से है ? - अरुणाचल प्रदेश।

20 मई 2020 को विश्व मापविज्ञान दिवस मनाया गया है।
थीम - Measurements for global trade.

ACER कंपनी ने बैक टू स्कूल अभियान शुरू किया है।

हाल ही भारत और बांग्लादेश ने 5 नए बंदरगाहों और दो नए प्रोटोकॉल मार्गों के संचालन के लिए एक समझौता किया है।

कारमेन रीनहार्ट को विश्व बैंक के उपाध्यक्ष और मुख्य अर्थशास्त्री के रूप में नियुक्त किया गया है।

आतंकवाद विरोधी दिवस - 21 मई
21 मई 1991 को भारत के सातवें प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि की स्मृति में प्रतिवर्ष 21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया जाता है।
राजीव गांधी की तमिलनाडु में आतंकवादी समूह तमिल टाइगर्स ईलम (LTTE) द्वारा आतंकवादी हमले में हत्या कर दी गई थी।

भारतीय रेलवे ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से अपने पहले 12,000 हॉर्स पावर वाले इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव-WAG12 इंजन का परिचालन शुरू कर दिया है।
इस प्रकार भारत हॉर्सपावर श्रेणी का इंजन बनाने वाला दुनिया का छठा देश बन गया है।

राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने पावरलिफ्टर सविता कुमारी और अंकित सिसोदिया को निलंबित कर दिया है।

मेक इन इंडिया अभियान के तहत भारतीय वायु सेना ने 8,000 करोड रुपए की तीन बड़ी अधिग्रहण परियोजनाओं को रोकने का निर्णय लिया है।
1. स्विट्जरलैंड से 38 पिलाट्स बेसिक ट्रेनर विमान
2. ब्रिटेन से 20 अतिरिक्त हॉक विमान।
3. अमेरिका से अपग्रेड इंजन के साथ 80 जगुआर लड़ाकू विमानों की खरीद

23 May 2020 Current Affairs

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने 2020-21 के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया है।
उन्होंने बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष जापान के डॉक्टर हिरोकी नाकातानी का स्थान लिया है।

क्या है डब्ल्यूएचओ का कार्यकारी बोर्ड ?
विश्व स्वास्थ संगठन में दो प्रमुख बॉडी हैं।
पहली - वर्ल्ड हेल्थ असेंबली
दूसरी - एग्जीक्यूटिव बोर्ड (कार्यकारी बोर्ड)
कार्यकारी बोर्ड में 34 टेक्निकल सदस्य होते हैं। जिनका कार्यकाल 3 साल का होता है, लेकिन चेयरमैन का कार्यकाल 1 वर्ष ही होता है।
डॉ हर्षवर्धन 2021 तक चेयरमैन तथा 2023 तक सदस्य बने रहेंगे।

आईआईटी गुवाहाटी के शोधकर्ताओं ने अल्जाइमर की वजह से थोड़े समय के लिए जाने वाली याददाश्त को रोकने या कम करने हेतु नए तरीके विकसित करने का दावा किया है।
अल्जाइमर भूलने की बीमारी है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी सूचना प्रौद्योगिकी और स्टार्टअप नीति 2017 के तहत यूपी स्टार्टअप फंड की स्थापना की है।

चीन ने अपने रक्षा बजट को पिछले साल के 177.6 अरब डॉलर से बढ़ाकर 179 अरब डॉलर कर दिया है।
यह भारत के रक्षा बजट का करीब 3 गुना है और अमेरिका के बाद दुनिया में सबसे अधिक है।

प्रतिवर्ष 22 मई को अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया जाता है।
2020 का विषय - हमारे समाधान प्रकृति में है। Our solutions are in nature.
भारत में विश्व की लगभग 8% जैव विविधता पाई जाती है।

केंद्र सरकार ने हाल ही में किस प्रसिद्ध मंदिर को पूरी तरह से सौरकरण करने की घोषणा की है ? - कोणार्क सूर्य मंदिर

हाल ही किस राज्य में मी अन्नपूर्णा नामक पहल की शुरुआत की गई है ? - महाराष्ट्र

बीआर शर्मा जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष बने है।

हाल ही किस राज्य में तत्पर योजना शुरू की गई है ? - झारखंड

हाल ही आरबीआई ने रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट में 0.40 % की कटौती करने की घोषणा की है।
अतः अब रेपो रेट = 4 %
रिवर्स रेपो रेट = 3.35 %

रक्षा मंत्रालय ने मेक इन इंडिया पहल को बढ़ावा देने के लिए 26 रक्षा वस्तुओं की खरीद को मंजूरी दी है।
रक्षा मंत्रालय ने अब तक 127 वस्तुओं को अधिसूचित किया है जिसके तहत स्थानीय आपूर्तिकर्ताओं को वरीयता दी जाएगी।

24 May 2020 Current Affairs

प्राइवेट इक्विटी फर्म केकेआर ने एशिया में अपने सबसे बड़े निवेश के तहत जिओ प्लेटफॉर्म्स में 2.32 प्रतिशत हिस्सेदारी 11,367 करोड रुपए में खरीदी है।

ऑस्ट्रेलिया के चार बार के एकल ग्रैंड स्लैम टेनिस चैंपियन एशले कूपर का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

जापान की नाओमी ओसाका दुनिया में सर्वाधिक कमाई करने वाली महिला खिलाड़ी बनी है।
उन्होंने 1 साल में सर्वाधिक कमाई करने का रूस की मारिया शारापोवा का रिकॉर्ड तोड़ा है।

संयुक्त राष्ट्र ने मणिपुर की KHUDOL पहल को कोविड-19 के खिलाफ लड़ने के लिए शीर्ष 10 वैश्विक पहलों में से एक के रूप में सूचीबद्ध किया है।
यह एक एनजीओ की पहल है जिसके तहत LGBTQ समुदाय के लोगों, दैनिक वेतन भोगी और एड्स से प्रभावित लोगों को भोजन, स्वच्छता और स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जाती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मई 2020 को पश्चिम बंगाल में अम्फान तूफान से हुई तबाही का हवाई सर्वेक्षण कर जायजा लिया।
मोदी ने केंद्र की तरफ से बंगाल को 1000 करोड रुपए की मदद की घोषणा की।
सुपर साइक्लोन अम्फान ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी तबाही मचाने के बाद 21 मई 2020 को कमजोर पड़ गया।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हरित ऊर्जा उपकरणों के आयात शुल्क में 20% की वृद्धि की है।
इसका उद्देश्य उपकरणों के स्थानीय निर्माण को बढ़ावा देना और कम गुणवत्ता वाले चीनी उपकरणों के आयात को कम करना है।
गौरतलब है कि भारत, अमेरिका और चीन के बाद ऊर्जा का तीसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है।

चीनी स्मार्टफोन निर्माता ओप्पो ने दुनिया में 5G अपनाने को बढ़ावा देने के लिए वोडाफोन कंपनी के साथ साझेदारी की घोषणा की है।

द संडे टाइम्स रिच लिस्ट 2020 के अनुसार भारतीय मूल के निम्नलिखित दो उद्यमी परिवार ब्रिटेन के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं -
1. हिंदुजा परिवार  2. रियूबेन बंधु
दोनों परिवारों की संपत्ति 16-16 अरब पौंड है।

जान्हवी फूकन को फिक्की लेडीज ऑर्गेनाइजेशन का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

हाल ही में श्यामला जी भावे का 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया, उन्हें किस क्षेत्र में प्रसिद्ध प्राप्त थी ? - हिंदुस्तानी और कर्नाटक संगीत

हाल ही मध्य प्रदेश सरकार ने सबको रोजगार मिलेगा पहल की शुरुआत की है।

वित्त मंत्रालय ने छात्रों, शिक्षकों और परिवारों को उनके मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक कल्याण के लिए मनोदर्पण पहल शुरू करने की घोषणा की है।

हाल ही टीवी शो कहानी घर घर की में अभिनय करने वाले अभिनेता सचिन कुमार का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

ग्रामीण सड़क निर्माण के लिए कॉयर जियो टेक्सटाइल्स को मंजूरी
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ग्रामीण सड़क विकास में कॉयर जियो टेक्सटाइल्स का उपयोग किया जायेगा.
यह कॉयर से बने होती हैं और 3 से 5 साल तक चलते हैं।
कॉयर जियोटेक्सटाइल ह्यूमस में घट जाती है। इससे मिट्टी समृद्ध होती है।
जियो टेक्सटाइल पारगम्य कपड़े हैं जो फ़िल्टर, अलग करने, सुदृढ़, और रक्षा करने की क्षमता रखते हैं. वे पॉलीप्रोपाइलीन से बने होते हैं।

अपडेट एवं सुधार के लिए 
www.devedunotes.com देखते रहे।

SAVE WATER

Share with Friends

Post a Comment

0 Comments