आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

24 अप्रैल 2020 करेंट अफेयर्स ।। 23 अप्रैल 2020 करेंट अफेयर्स ।। 22 अप्रैल 2020 करेंट अफेयर्स

www.devedunotes.com

रोजाना सभी प्रकार के करेंट अफेयर्स से संबंधित अलग-2 अखबारों की रंगीन Highlighted अखबार कटिंगमासिक मैगजीनएग्जाम गाइड पाने के लिए प्ले स्टोर से हमारा DevEduNotes ऐप डाउनलोड करें

22 April 2020 Current Affairs

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 21 अप्रैल 2020 को किसी भी तरह के इमिग्रेशन पर रोक लगा दी है अर्थात अमेरिका ने 60 दिनों के लिए स्थाई निवासी बनने की प्रक्रिया स्थगित कर दी है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतवंशी सुदर्शन बाबू को नेशनल साइंस बोर्ड में सदस्य नियुक्त किया है।
सुदर्शन बाबू को 6 साल के लिए नियुक्त किया गया है।

हिमाचल प्रदेश ने कोविड-19 से संक्रमित लोगों को निःशुल्क ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श प्रदान करने के लिए ई-संजीवनी ओपीडी लॉन्च की है।

कोविड-19 महामारी के चलते आर्थिक संकट से जूझ रहे भारत को न्यू डेवलपमेंट बैंक ने एक बिलियन डॉलर की सहायता राशि देने की घोषणा की है।
न्यू डेवलपमेंट बैंक का मुख्यालय - शंघाई (चीन)

उत्तर प्रदेश ने राज्य में जियोटैग कम्युनिटी किचन बनाने के लिए गूगल के साथ समझौता किया है। इस समझौते के तहत उत्तर प्रदेश में स्थित लगभग 7,368 कम्युनिटी किचन को गूगल मैप पर जियोटैग किया गया है।
इसी के साथ उत्तर प्रदेश जियोटैग कम्युनिटी किचन शुरू करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है।

जैव प्रौद्योगिकी विभाग ने तीन कंपनियों को कोविड-19 का टीका विकसित करने के लिए धन उपलब्ध कराने की घोषणा की है।
1. कैडिला हेल्थ केयर लिमिटेड
2. भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड
3. सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड

बॉम्बे, मेघालय और उड़ीसा उच्च न्यायालयों में नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश शरद अरविंद बोबडे के नेतृत्व वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने बॉम्बे, मेघालय और उड़ीसा उच्च न्यायालयों में नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की सिफारिश की है।
बॉम्बे उच्च न्यायालय में - जस्टिस दीपांकर दत्ता
मेघालय उच्च न्यायालय में - विश्वनाथ सोमददर
उड़ीसा उच्च न्यायालय में - मोहम्मद रफीक

50वां पृथ्वी दिवस
प्रतिवर्ष 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है।
पहला पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल 1970 को मनाया गया।
2020 का विषय - Climate Action.
छत्तीसगढ़ की आदिवासी संस्कृति में प्रतिवर्ष पृथ्वी दिवस को खद्दी परब के धार्मिक अनुष्ठान के साथ धूमधाम से मनाया जाता है।
2016 में पृथ्वी दिवस के अवसर पर 120 से अधिक देशों ने पेरिस जलवायु संधि पर हस्ताक्षर किए।
इस संधि का लक्ष्य वैश्विक तापमान को शताब्दी के अंत तक 2 डिग्री कम करना है।

23 April 2020 Current Affairs

विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2020
रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स ने 21 अप्रैल को विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2020 जारी किया।
180 देशों की सूची में भारत 142वें स्थान पर है।
भारत 2019 में 140वें स्थान पर था।
2017 - 136वां           2018 - 138वां
पाकिस्तान 145वां, बांग्लादेश 151वां, चीन 177वां
नॉर्वे लगातार चौथी बार पहले स्थान पर है।
अंतिम स्थान (180वां) पर उत्तर कोरिया है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कोविड-19 महामारी से उत्पन्न स्थिति के मध्य नजर महामारी अधिनियम 1897 में संशोधन के लिए अध्यादेश लाने की मंजूरी दी है।
इस अध्यादेश के साथ स्वास्थ्य कर्मियों के साथ हिंसक कार्रवाई को संज्ञेय और गैर-जमानती अपराध बना दिया गया
है। गौरतलब है कि बार-2 अपील के बावजूद भी स्वास्थ्य कर्मियों को निशाना बनाए जाने की घटनाएं कम नहीं होने के कारण सरकार को यह अध्यादेश लाना पड़ा है।
इसके तहत स्वास्थ्य कर्मियों पर हमले करने के दोषियों को 7 साल तक की सजा का प्रावधान है।

अमेरिका के साथ तनाव के बीच ईरान ने अपना पहला सैन्य सेटेलाइट नूर लॉन्च किया है। इस सेटेलाइट को धरती की सतह से 425 किलोमीटर ऊपर कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया गया है।

भारतीय बैडमिंटन संघ ने पुलेला गोपीचंद के नेतृत्व में ऑनलाइन कोच विकास कार्यक्रम की शुरुआत की है।

मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री कोविड-19 योद्धा कल्याण योजना लांच की है।

एडम हिगिनबोथम की पुस्तक मिडनाइट इन चेर्नोबिल : द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ द वर्ल्डस ग्रेटेस्ट न्यूक्लियर डिजास्टर ने विलियम ई. कोल्बी पुरस्कार जीता है।

केरल के पतनमतिट्टा जिले में कोविड-19 के लक्षणों की तेजी से जांच के लिए तिरंगा पहल लांच की गई है।
TIRANGA = Total India Remote Analysis Nirogya Abhiyan.

डेविड ली को भारत में हुआवेई टेलीकॉम का नया सीईओ नियुक्त किया गया है।

हाल ही फिजी के पूर्व प्रधानमंत्री लाइसेनिया करसे का निधन हो गया।

लेबनान ने चिकित्सा और औद्योगिक उपयोग के लिए भांग की खेती (Cannabis) को वैध कर दिया है।

चीन के ग्वांगझू शहर में दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल स्टेडियम का निर्माण शुरू हुआ है।

विद्यादान 2.0
कोविड-19 से उत्पन्न स्थिति में स्कूल और उच्च शिक्षा के स्तर पर विद्यार्थियों के लिए ई-लर्निंग सामग्री उपलब्ध करवाने हेतु मानव संसाधन मंत्रालय ने राष्ट्रीय कार्यक्रम विद्यादान 2.0 शुरू किया है।

24 April 2020 Current Affairs

पंडिता की उपाधि से सम्मानित होने वाली देश की पहली महिला रमाबाई का जन्म 23 अप्रैल 1858 में मद्रास में हुआ था।
1919 में ब्रिटिश सरकार ने उन्हें केसर-ए-हिंद की उपाधि से नवाजा।

विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने माई बुक माई फ्रेंड्स नामक मुहिम शुरू की है। और सभी को वर्षभर में कम से कम 3 पुस्तकें पढ़ने की सलाह दी है।

प्रसिद्ध रंगकर्मी (थिएटर कर्मी) उषा गांगुली का 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनका पहला नाटक मिट्टी का गाड़ी था।
1998 में उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

गॉडफादर ऑफ वैक्सीन किसे कहा जाता है ? - डॉक्टर स्टैनली प्लोटकिन।
स्टैनली ने 1964 में जर्मन खसरे की रूबेला वैक्सीन विकसित की थी।

प्रतिवर्ष 23 अप्रैल को अंग्रेजी भाषा दिवस मनाया जाता है।

विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस 23 अप्रैल
इसे विश्व पुस्तक दिवस भी कहा जाता है।
23 अप्रैल 1995 को पहला पुस्तक दिवस मनाया गया।
यूनेस्को द्वारा इस वर्ष मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर को विश्व पुस्तक राजधानी 2020 के रूप में नामित किया गया।
2020 विश्व पुस्तक दिवस का विषय - KL Baca - caring through reading.

झारखंड सरकार ने कोरोनावायरस के मद्देनजर सिगरेट तथा गुटखा सहित सभी तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है।

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु सहित आठ खिलाड़ियों को विश्व बैडमिंटन महासंघ के आई एम बैडमिंटन नामक जागरूकता अभियान का एंबेसडर चुना गया है।
गौरतलब है कि पीवी सिंधु विश्व बैडमिंटन चैंपियन बनने वाली पहली भारतीय है।

भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज ने इजराइल के पहले पूर्ण डिजिटल बैंक को लांच करने की घोषणा की है।

कर्नाटक राज्य सरकार ने कोविड-19 पर चिकित्सा सहायता और परामर्श प्रदान करने के लिए Apthamitra नामक मोबाइल ऐप लॉन्च किया है।

ई-रक्तकोष ऑनलाइन पोर्टल
इस पोर्टल की शुरुआत 7 अप्रैल 2016 को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा की गई।
कोविड-19 के मद्देनजर हाल ही की परिस्थितियों में प्रत्येक ब्लड ग्रुप के वर्तमान भंडार की रियल टाइम स्थिति की निगरानी के लिए इस ऑनलाइन पोर्टल का प्रयोग किया जा रहा है।

फेसबुक ने रिलायंस जिओ में 9.99% हिस्सेदारी खरीदी है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments