राजस्थान में किसानों की स्थिति
1. राजस्थान में 40% खालसा भूमि जबकि 60% जागीर भूमि थी। अतः तिहरे नियंत्रण के कारण किसानों का शोषण अधिक था।
पूर्वी एवं दक्षिण पूर्वी राजस्थान की रियासतों में खालसा भूमि अधिक थी। (अलवर, कोटा, बूंदी)
पश्चिमी राजस्थान की रियासतों में जागीर भूमि अधिक थी। (जोधपुर, बीकानेर)
2. भूमि बंदोबस्त हो जाने के कारण खालसा भूमि में भू-राजस्व नकद के रूप में लिया जा रहा था जबकि जागीर भूमि में भूमि बंदोबस्त नहीं होने के कारण फसल (जिन्स) के रूप में लिया जा रहा था। अतः खालसा क्षेत्र में किसानों की स्थिति अच्छी थी।
राजा, सामंत से सामंत, जनता से कर वसूलते थे। आपदा की स्थिति में करों को माफ कर दिया जाता था या छूट दे दी जाती था। युद्ध की स्थिति में राजा सेना के लिए सामंतों पर तथा सामंत किसानों पर निर्भर थे। इस प्रकार राजा, सामंत एवं किसान एक-दूसरे पर निर्भर थे।
अंग्रेजों के आगमन के बाद राजा, सामंत एवं किसानों के आपसी संबंध बिगड़ गए। राजा और सामंत विलासी हो गए और किसानों पर विभिन्न प्रकार के कर थोप दिए गए जिससे किसानों में असंतोष उत्पन्न हुआ।
राजस्थान में किसान आंदोलनों के कारण
भू-राजस्व अधिक था और इसमें कभी भी वृद्धि कर दी जाती थी।
लाग-बाग की संख्या अधिक थी।
बेगार प्रथा थी।
राजा ने सामंतों की चाकरी (सेवा) को रोकड़ (नकद) में परिवर्तित कर दिया था।
अंग्रेज नीतियों के कारण कुटीर-उद्योग धंधे नष्ट हो गए। जिससे कृषि मजदूरों की संख्या बढ़ गई।
अफीम की खेती पर रोक लगा दी गई थी।
पाश्चात्य संस्कृति का प्रभाव। जिससे राजाओं के बला से जीवन में वृद्धि हुई और किसानों पर करभार बढ़ाया गया।
जागीरदारी शोषण बढ़ गया और न्याय की उम्मीद समाप्त हो गई।
चंवरी कर लगा दिया गया।
जकात की दर में वृद्धि कर दी गई।
नीमूचणा में राजपूत एवं ब्राह्मण किसानों के विशेषाधिकार समाप्त कर दिए गए है।
राजस्थान में किसान आंदोलनों की विशेषताएं/प्रकृति/स्वरूप
1. खालसा क्षेत्रों की तुलना में जागीरी क्षेत्रों में अधिक किसान आंदोलन हुए थे।
2. अधिकतर किसान आंदोलन अहिंसात्मक थे। (अपवाद - मेव किसान आंदोलन)
3. किसानों ने आर्थिक शोषण के साथ-2 सामाजिक असमानता का भी विरोध किया था।
4. ज्यादातर किसान आंदोलन जातीय पंचायतों द्वारा चलाए गए थे। जिससे किसान आसानी से संगठित हो पाए। (जैसे बिजौलिया किसान आंदोलन धाकड़ जाति के किसानों द्वारा शुरू किया गया)
5. प्रजामंडल आंदोलनों ने इन किसान आंदोलनों को अपना समर्थन प्रदान किया था।
6. ज्यादातर किसान आंदोलनों का नेतृत्व बाहरी लोगों द्वारा किया गया। जैसे - विजय सिंह पथिक, हरिभाऊ उपाध्याय, यासीन खां, सर छोटू राम चौधरी, ठाकुर देशराज।
7. पूंजीपतियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। (जैसे - जमनालाल बजाज, रामनारायण चौधरी, सत्यनारायण सर्राफ)
8. इन आंदोलनों में आर्य समाज का प्रभाव था।
NOTE:- शेखावाटी में आर्य समाज की स्थापना मंडावा में देवीबक्श सर्राफ ने की थी।
2. अधिकतर किसान आंदोलन अहिंसात्मक थे। (अपवाद - मेव किसान आंदोलन)
0 Comments