रोजाना सभी प्रकार के करेंट अफेयर्स से संबंधित अलग-2 अखबारों की रंगीन Highlighted अखबार कटिंग, मासिक मैगजीन, एग्जाम गाइड पाने के लिए प्ले स्टोर से हमारा DevEduNotes ऐप डाउनलोड करें
7 March 2020 Current Affairs
मध्यप्रदेश के ओरछा शहर में नमस्ते ओरछा महोत्सव आरंभ हुआ है।
ओरछा, ऐतिहासिक स्मारकों के साथ-साथ अपने रामराजा मंदिर के लिए एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है।
टाइम पत्रिका की 100 वुमन ऑफ द ईयर की सूची में इंदिरा गांधी और अमृत कौर शामिल
टाइम पत्रिका ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और स्वतंत्रता सेनानी राजकुमारी अमृत कौर को पिछली शताब्दी की दुनिया की 100 शक्तिशाली महिलाओं की सूची में शामिल किया है।
राजकुमारी अमृत कौर को साल 1947 एवं इंदिरा गांधी को साल 1976 के लिए वुज्ञन ऑफ द ईयर चुना गया है।
बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को चौथी बार टाइम्स ऑफ इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड 2020 में वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया है।
आरबीआई के डिप्टी गवर्नर एन एस विश्वनाथन ने स्वास्थ्य कारणों से अपने पद से इस्तीफा दिया है।
क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग के अनुसार दुनियाभर के टॉप 50 इंजीनियरिंग कॉलेजों में भारत के कितने कॉलेज शामिल है ? - 2 (मुंबई और दिल्ली)
हाल ही चर्चा में रही The eyes of darkness पुस्तक के लेखक कौन है ? - डीन कोंट्ज
हाल ही यवोन फेरेल और शैली मैकनामारा को किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया ? - प्रित्जकर पुरस्कार 2020
यस बैंक संकट
आरबीआई ने नकदी संकट से जूझ रहे निजी क्षेत्र के यस बैंक के निदेशक मंडल को बंद कर दिया है।
साथ ही यस बैंक के जमाकर्ताओं के ऊपर 1 महीने के लिए धन निकासी की अधिकतम सीमा ₹50000 निर्धारित की गई है।
जीनोम इंडिया प्रोजेक्ट
भारत सरकार ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत जीनोम इंडिया प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है।
इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य मानव जीनोम की मैपिंग करना और उन्हें गुणसूत्रों का एक पूरा अनुक्रम प्राप्त करने के लिए एकत्रित करना है।
हाल ही वैज्ञानिकों द्वारा किए गए शोध के अनुसार चाय के पौधे से जुड़े एंडोफाईटीकैक्टिनो (Endophyticactino) बैक्टीरिया इन पौधों के विकास तथा कवकनाशी गतिविधियों को बढ़ावा देते हैं।
Perseverance - नासा ने जुलाई 2020 में निर्धारित अपने मंगल मिशन के लिए बनाए गए रोवर का नाम रखा है।
8 March 2020 Current Affairs
भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और घरेलू क्रिकेट के सचिन तेंदुलकर कहे जाने वाले वसीम जाफर ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की है।वसीम जाफर रणजी ट्रॉफी में 12,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज है।
7 मार्च को जन औषधि दिवस मनाया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 जुलाई 2015 को प्रधानमंत्री जन औषधि योजना की घोषणा की थी।
इस योजना का मूल उद्देश्य जेनरिक दवाओं के बारे में जागरूकता पैदा करना है।
प्रतिवर्ष 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।
2020 का विषय - पीढीगत समानता महिला अधिकारों को समझ रही हूं।
I am generation eqality : realizing women's rights.
लोकसभा ने 6 मार्च को खनिज विधि संशोधन विधेयक 2020 को मंजूरी दी है।
इस विधेयक में कोयला खदानों के पट्टे संबंधी नियमों एवं आवंटन संबंधी प्रावधानों को स्पष्ट किया गया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मार्क मीडोज को नया चीफ ऑफ स्टाफ बनाए जाने की घोषणा की है।
फ्रीडम इन द वर्ल्ड 2020 रिपोर्ट
अमेरिकी संस्था फ्रीडम हाउस द्वारा जारी फ्रीडम इन द वर्ल्ड 2020 रिपोर्ट में भारत को 83वां स्थान मिला है।
इस रिपोर्ट में फिनलैंड, नॉर्वे और स्वीडन को पहला स्थान मिला है।
सेबी ने निवेशकों की सहायता के लिए एक शिकायत निवारण प्रणाली SCORES नामक मोबाइल ऐप लॉन्च किया है।
महाराष्ट्र के औरंगाबाद हवाई अड्डा का नाम बदलकर छत्रपति संभाजी महाराज हवाई अड्डा कर दिया गया है।
बांग्लादेश में स्थित अंतर्राष्ट्रीय विकास संगठन BRAC ने विश्व के गैर-सरकारी संगठनों (NGO) की टॉप 500 की सूची में पहला स्थान प्राप्त किया है।
बीबीसी वर्ल्ड हिस्ट्री मैगजीन द्वारा कराए गए एक सर्वे में महाराजा रणजीत सिंह को दुनिया में सर्वकालिक सबसे महान नेता के रूप में चुना गया है।
महाराजा रणजीत सिंह उन्नीसवीं सदी के सिख साम्राज्य के भारतीय शासक थे।
जर्मन स्पोर्ट्सवियर ब्रांड PUMA ने अभिनेत्री करीना कपूर खान को अपना नया ब्रांड एंबेसडर बनाया है।
पहले खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2020
केंद्रीय युवा मामलों और खेल मंत्री किरण रिजिजू ने जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में पहले खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों का शुभारंभ किया है।
पहले खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों का आयोजन 7 मार्च से 11 मार्च तक किया जाएगा।
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 481.54 अरब डॉलर के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया हैं।
असम सरकार ने महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए मुफ्त और समर्पित बस सेवा प्रदान करने हेतु भ्रमण सारथी योजना शुरू की है।
9 March 2020 Current Affairs
मनप्रीत और रानी हॉकी इंडिया के साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ीभारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और रानी को तीसरे हॉकी इंडिया वार्षिक पुरस्कारों में वर्ष 2019 के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के खिताब से सम्मानित किया गया है।
टोक्यो ओलंपिक 1964 की स्वर्ण पदक विजेता टीम के सदस्य रहे हरविंदर सिंह को मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया गया है।
15 महिलाओं को नारी शक्ति पुरस्कार
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 15 महिलाओं को नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान किए हैं।
इन महिलाओं में वायु सेना की 3 पायलट फ्लाइट लेफ्टिनेंट मोहना सिंह, भावना कांत और अवनी चतुर्वेदी शामिल है।
103 वर्ष की एथलीट मान कौर भी शामिल है, जिन्हें चंडीगढ़ का चमत्कार कहा जाता है।
पर्यावरणविद चामी मुर्मू शामिल है, जिन्हें झारखंड की लेडी टार्जन कहा जाता है।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नोएडा मेट्रो ने दो पिंक स्टेशनों की शुरुआत की है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कानून मंत्री हंसराज भारद्वाज का निधन हो गया है।
भारत में 40% पर्यावरण संबंधी अपराध राजस्थान से संबंधित
नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट के अनुसार 2014 से 2016 के बीच भारत में 40% पर्यावरणीय अपराध राजस्थान के थे।
2014 और 2016 के बीच देश में रजिस्टर्ड पर्यावरणीय अपराधों की संख्या 15,723 थी जिसमें से राजस्थान में 6,382 मामले रजिस्टर्ड थे।
जनेज जानसा स्लोवेनिया के नए प्रधानमंत्री चुने गए हैं।
डेनिस शिमगल यूक्रेन के नए प्रधानमंत्री बने है।
वे यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के मनोनीत व्यक्ति हैं।
भारत हिंद महासागर आयोग का पांचवा पर्यवेक्षक बन गया है।
ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम ने भारत को हराकर पांचवीं बार टी-20 विश्व कप का खिताब जीता है।
मिजोरम में मार्च के महीने में मनाया जाने वाले सबसे बड़ा और सबसे अधिक खुशियां वाला पर्व कौन सा है ? - चापचार कुट
संयुक्त राष्ट्र ग्लोबल कंपैक्ट के एक अध्ययन के अनुसार महिला श्रम भागीदारी 2006 में 34% से घटकर 2020 में 24.8% हो गई है।
हाल ही 5 से 8 मार्च के बीच काव्य महोत्सव 2020 का आयोजन कहां किया गया है ? - कोलकाता
0 Comments