आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

6 मार्च 2020 करेंट अफेयर्स ।। 5 मार्च 2020 करेंट अफेयर्स ।। 4 मार्च 2020 करेंट अफेयर्स


www.devedunotes.com

रोजाना सभी प्रकार के करेंट अफेयर्स से संबंधित अलग-2 अखबारों की रंगीन Highlighted अखबार कटिंगमासिक मैगजीनएग्जाम गाइड पाने के लिए प्ले स्टोर से DevEduNotes ऐप डाउनलोड करें

4 March 2020 Current Affairs

अजय भूषण पांडे को नया वित्त सचिव नियुक्त किया गया है।

3 मार्च को विश्व श्रवण दिवस मनाया गया है। (World Hearing Day)
2020 का विषय - Hearing for life : Don't let hearing loss limit you.

सरोगेसी (नियमन) विधेयक - 2020
हाल ही केंद्रीय कैबिनेट ने इस बिल को मंजूरी दी है।
इस बिल के तहत किसी भी महिला की रजामंदी से उसकी कोख का इस्तेमाल करने की इजाजत दी गई है।
नि:संतान जोड़ों के अलावा विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को भी सरोगेसी के जरिए मां बनने का अधिकार देने का प्रावधान किया गया है।
शादी के बाद सरोगेसी की इजाजत की सीमा को भी पूर्व निर्धारित 5 साल से हटा लिया गया है, हालांकि ऐसे दंपत्ति जो प्राकृतिक रूप से माता-पिता नहीं बन सकते हैं उन्हें मेडिकल सर्टिफिकेट की जरूरत होगी।
गौरतलब है कि सरोगेट माताओं के शोषण को रोकने तथा बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए इस कानून का बनना बेहद जरूरी है।

तुर्की - एशिया और यूरोप महाद्वीप के मध्य स्थित तुर्की को एशिया का प्रवेश द्वार कहा जाता है।
तुर्की का 98% भाग एशिया में और मात्र 2% भाग यूरोप में पड़ता है।

राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील क्षेत्र घोषित
केंद्र सरकार ने मध्यप्रदेश में स्थित राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य को पारिस्थितिकी रूप से संवेदनशील क्षेत्र (ESZ = Eco-Sensitive-Zone) कर दिया है।
इस अभ्यारण्य में गांगेय डॉल्फिन और लुप्तप्राय घड़ियाल पाए जाते हैं

विश्व धरोहर स्थल सूची
भारत सरकार ने वर्ष 2020 के लिए विश्व धरोहर सूची में शामिल करने के लिए धोलावीरा और दक्कन सल्तनत के स्मारक और किलों को नामित किया है।
धोलावीरा गुजरात में स्थित हड़प्पा कालीन शहर है।

इंडोनेशिया की सबसे सक्रिय ज्वालामुखी माउंट मेरापी में विस्फोट हुआ है।

हाल ही सऊदी अरब में ग्रीन कार्ड हासिल करने वाले पहले भारतीय कौन बने हैं ? - एम ए यूसुफ अली

हाल ही राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (NADA) ने किस भारतीय मुक्केबाज पर लगाया गया 1 साल का प्रतिबंध हटा दिया है ? - सुमित सांगवान

अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव 2020 कहां शुरू हुआ है ? - ऋषिकेश

अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा में कागज रहित कार्यवाही के लिए ई- विधान परियोजना लागू की गई है।

5 March 2020 Current Affairs


भारत की युवा बल्लेबाज शेफाली वर्मा आईसीसी महिला टी-20 रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है।

राष्ट्रीय वन नीति 1988 के अनुसार पहाड़ों में उनके कुल भौगोलिक क्षेत्र के कितने प्रतिशत पर वन होने चाहिए ? - 66%

ग्रीन बोनस - हिमालयी राज्य पूरे देश को उनके वनों से मिलने वाली पारिस्थितिकीय प्रणाली सेवाओं के बदले सरकार से अतिरिक्त धन की मांग करते हैं जिसे ग्रीन बोनस के नाम से जाना जाता है।
हिमालय का महत्व - हिमालय भारतीय सीमा सुरक्षा और भारतीय पारिस्थितिकी सुरक्षा की कुंजी है।
कई जल विद्युत परियोजनाएं इस भाग में है। इनमें कई पारिस्थितिकी संवेदनशील क्षेत्र, अभयारण्य और पार्क हैं।
यहां भारत की प्रमुख नदियों के उद्गम क्षेत्र है और साथ ही कई ग्लेशियर है जो कई बारहमासी नदियों की जलापूर्ति करते हैं।
वैज्ञानिकों के अनुसार भारतीय हिमालयी वन लगभग एक हजार रूपए की पारिस्थितिकीय सेवाएं देते हैं।

क्रिप्टो करेंसी से प्रतिबंध हटा
सुप्रीम कोर्ट ने क्रिप्टो करेंसी के कारोबार से जुड़ी सेवा देने पर भारतीय बैंकों व वित्तीय संस्थानों पर लगी रोक हटा दी है।
क्रिप्टो करेंसी - क्रिप्टो करेंसी इंटरनेट के माध्यम से वित्तीय लेनदेन करने, भुगतान करने व निवेश करने का ऐसा तरीका है जिसका कोई भौतिक स्वरूप नहीं होता है साथ ही इन पर दुनिया के केंद्रीय बैंकों व सरकारों के नियम लागू नहीं होते।
जैसे - बिटकॉइन, लाइटकॉइन, रिपल, इथेरियम

सुनील जोशी भारतीय क्रिकेट टीम के नए मुख्य चयनकर्ता
पूर्व भारतीय स्पिनर सुनील जोशी को बीसीसीआई की सलाहकार समिति ने राष्ट्रीय चयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
5 सदस्यीय इस समिति में पूर्व तेज गेंदबाज हरविंदर सिंह को भी शामिल किया गया है।

10 बैंकों के विलय को मंजूरी
केंद्रीय कैबिनेट ने सार्वजनिक क्षेत्र के 10 बैंकों को मिलाकर चार बैंक बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
बैंकों का विलय एक अप्रैल 2020 से प्रभावी होगा।
ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का पंजाब नेशनल बैंक में विलय किया जाएगा।
सिंडिकेट बैंक को कैनारा बैंक में मिला दिया जाएगा।
आंध्र बैंक और कॉर्पोरेशन बैंक का विलय यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में किया जाएगा।
इलाहाबाद बैंक को इंडियन बैंक में मनाया जाएगा।

ग्लोबल फाइनेंशियल इंटेग्रिटी (GFI) की रिपोर्ट के अनुसार व्यापार के जरिए काले धन को सफेद करने (मनी लॉन्ड्रिंग) के मामले में भारत 135 देशों की सूची में कौन से स्थान पर है ?
- तीसरे स्थान पर

जम्मू नगर निगम ने जम्मू विश्वविद्यालय को किस महाराजा के नाम पर रखने का प्रस्ताव पारित किया है ? -- महाराजा गुलाब सिंह

जम्मू नगर निगम ने जम्मू हवाई अड्डा को किस महाराजा के नाम पर रखने का प्रस्ताव पारित किया है ? - महाराजा हरि सिंह

जम्मू के सर्कुलर चौक का नाम बदलकर क्या रखा गया है ? - अटल जी चौक

जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने नई दिल्ली में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के दूसरे चरण की शुरुआत की है।
4 वर्षीय चरण 1 अप्रैल 2020 से लागू किया जाएगा।
इस चरण में एक लाख चालीस हजार करोड रुपए से अधिक की राशि खर्च की जाएगी।

राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस
प्रतिवर्ष 4 मार्च को राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया जाता है, जो राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद स्थापना दिवस भी है।

हाल ही गृहमंत्री अमित शाह ने किस शहर में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) के रीजनल हब परिसर का उद्घाटन किया है ? - कोलकाता

किस राज्य ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना शुरू की है ? - छत्तीसगढ़

हाल ही सभी तरह के नि:शुल्क सार्वजनिक परिवहन की सुविधा प्रदान करने वाला विश्व का पहला देश बना है ? - लक्जमबर्ग

6 March 2020 Current Affairs


संयुक्त राष्ट्र के पूर्व प्रमुख जेवियर पेरेज डी क्यूलर का पेरू में निधन हो गया है।

राजस्थान के किस राजा को तंत्र सम्राट के नाम से जाना जाता है ? - महाराजा सवाई जयसिंह
ईश्वरी सिंह ने ईशर की लाट का निर्माण कराया जिसे सरगासूली के नाम से भी जाना जाता है।

राजस्थान हाई कोर्ट में 6 नए जज
राजस्थान हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस इंद्रजीत मोहांती आज निम्न 6 नए न्यायाधीशों को शपथ दिलाएंगे -
1. देवेंद्र कछवाह      2. सतीश कुमार शर्मा
3. कुमारी प्रभा शर्मा  4. मनोज कुमार व्यास
5. रामेश्वर व्यास        6. चंद्र कुमार सोनगरा

वेस्टइंडीज के किरोन पोलार्ड 500 टी-20 मैच खेलने वाले विश्व के पहले क्रिकेटर बने है।

विश्व बैंक ने कोरोना वायरस के कारण आर्थिक प्रभावों से जूझ रहे देशों की सहायता के लिए 12 बिलियन डॉलर सहायता राशि की घोषणा की है।

हाल ही कोरोना वायरस के चलते भारत ने किस बहु-राष्ट्रीय मेगा नौसैनिक अभ्यास को स्थगित कर दिया ? - मिलन 2020


फॉरेस्ट मैन जादव पायेंग को 128वें राष्ट्रमंडल पॉइंट्स ऑफ़ लाइट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
जादव पायेंग ने पिछले कई वर्षों में नदी किनारे के पास जंगल का निर्माण कर विभिन्न प्रजातियों के जानवर और पक्षियों का घर बनाने का काम किया, जिसका नाम मोलाई वन रखा गया।

गैरसैंण बनेगी उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी
उत्तराखंड सरकार ने चमोली जिले में स्थित गैरसैंण तहसील को राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की घोषणा की है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत है।

संजय कुमार पांडा को तुर्की में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है।

सुखना झील
पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने सुखना झील को एक जीवित व्यक्ति के कर्तव्यों, अधिकारों और देयताओं के साथ एक जीवित इकाई का घोषित किया है
चंडीगढ़ के सभी नागरिकों को झील को विलुप्त होने से बचाने के लिए लोको पेरेंट्स (माता-पिता की तरह) घोषित किया गया है।

हाल ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कितने मेधावी कलाकारों को 61वें वार्षिक ललित कला अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया है ? - 15

SAVE WATER

घी डुल्यां म्हारा की नीं जासी।
पानी डुल्यां म्हारों जी बले।।

करेंट अफेयर्स की क्विज के लिए क्लिक करें 

Post a Comment

0 Comments