आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

6 फरवरी 2020 करेंट अफेयर्स ।। 5 फरवरी 2020 करंट अफेयर्स ।। 4 फरवरी 2020 करेंट अफेयर्स


Devedunotes


4 फरवरी 2020 करेंट अफेयर्स

द्विवर्षीय रक्षा प्रदर्शनी 2020 का आयोजन लखनऊ में किया जा रहा है। इसमें 40 देशों के रक्षा मंत्री भाग ले रहे हैं।

टिड्डीयों के प्रकोप की वजह से सोमालिया ने देश में आपातकाल की घोषणा की है। इससे पूर्व हाल ही में पाकिस्तान में भी टिड्डियो के प्रकोप के कारण आपातकाल घोषित किया गया है

इराक के नए प्रधानमंत्री मोहम्मद अल्लावी बने हैं।

मुंबई में प्रसिद्ध काला घोड़ा उत्सव 1 फरवरी से शुरू हुआ है।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना(PMMVY) लागू करने में मध्यप्रदेश प्रथम स्थान पर रहा है।

हरियाणा के रोहिताश खिलेरी  विंटर तथा समर सीजन में यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस को फतह करने वाले पहले भारतीय पर्वतारोही बने हैं।
साथ ही विंटर सीजन में इस चोटी पर जाने का भारतीय रिकॉर्ड बनाया है।

भारतीय प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लगे स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप का बजट 600 करोड़ कर दिया गया है।

बेस्ट स्पोकन वर्ड एल्बम" के लिए मिशेल ओबामा ने ग्रैमी पुरस्कार जीता है। उन्होंने अपने संस्मरण "बिकमिंग"के ऑडियो बुक रिकॉर्डिंग के लिए पुरस्कार जीता।

ऑस्ट्रेलियन ओपन का मेन्स डबल्स खिताब राजीव राम और जॉय सेलिसबरी ने जीता है।

सोफिया केनिन अमेरिका के लिए ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने वाली 18वीं खिलाड़ी बनी है।

2 फरवरी को विश्व आर्द्रभूमि दिवस मनाया जाता है। वर्ष 2020 के लिए इसका विषय: वेटलैंड्स और जैव विविधता है।

BAFTA अवार्ड 2020 में फिल्म 1917 को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार दिया गया है।

बजट 2020-21 के अनुसार पांच पुरातात्विक स्थलों का विकास किया जाएगा।

मातृभूमि बुक ऑफ द ईयर पुरस्कार विनोद कुमार शुक्ल को दिया गया है।

भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा सौरव गांगुली को टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए भारतीय दल का सद्भावना राजदूतदूत बनाए जाने की योजना है।

भारतीय नौसेना द्वारा मातला अभियान की शुरुआत की गई है।

हाल ही में मेडागास्कर देश में डाएन(Diane) नामक चक्रवात आया है।

8वें राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2020 के पुरुष एकल का खिताब हरमीत देसाई ने जीता है।

4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है।

4 फरवरी को श्रीलंका अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है। यह श्रीलंका का 72 वां स्वतंत्रता दिवस है।



5 फरवरी 2020 करेंट अफेयर्स 

क्वीन ऑफ़ सस्पेंस की लेखिका मेरी हिग्निस क्लार्क है यह किताब सबसे अधिक बिकने वाली किताब थी। इसकी लेखिका का निधन हाल ही में हुआ है।

पांडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने सीसीए, एनपीआर तथा एनसीआर के खिलाफ व्यापक हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है।

गोपाल बागले श्रीलंका में भारत के नए उच्चायुक्त नियुक्त किए गए हैं।
जबकि तरणजीत सिंह संधू अमेरिका में भारत के नए राजदूत नियुक्त किए गए है।

संयुक्त अरब अमीरात में प्राकृतिक गैस के  विशाल भंडार की खोज की गई है।

भारत के भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान ने स्वाइन फीवर को नियंत्रित करने का नया टीका विकसित किया है।

कोल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन तथा एम डी के रूप में प्रमोद अग्रवाल को नियुक्त किया गया है ।

सर्वश्रेष्ठ केंद्रीय बैंकर का खिताब आरबीआई गवर्नर शशिकांत दास को दिया गया है।

मध्य प्रदेश सरकार ने वहीदा रहमान को किशोर कुमार सम्मान-2018 सम्मान प्रदान किया गया है।

तीसरी तेजस एक्सप्रेस मध्यप्रदेश के इंदौर और वाराणसी शहरों के बीच चलाए जाने की योजना है।

क्रिस्टीन कोच ने अंतरिक्ष में सबसे अधिक दिन रहने का रिकॉर्ड बनाया है। वे अंतरिक्ष में 289 दिन रहे थे ।



6 जनवरी 2020 करेंट अफेयर्स

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक ट्रस्ट के गठन की घोषणा की है। इस ट्रस्ट का नाम श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र होगा तथा इस ट्रस्ट का कार्यालय दिल्ली में होगा।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पांच भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थानों को राष्ट्रीय संस्थान का दर्जा प्रदान किया है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने महाराष्ट्र में एक नया बंदरगाह स्थापित करने की मंजूरी प्रदान की है।

मध्य प्रदेश राज्य सर्वाधिक घड़ियालो वाला राज्य बन गया है। इससे पहले मध्य प्रदेश को 526 बाघों के साथ टाइगर स्टेट का दर्जा दिया गया था।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सहकारी बैंकों को आरबीआई के नियामक नियंत्रण में रखने संबंधी अधिनियम में संशोधन को मंजूरी दी है।

मो ओ ब्रायन (Mo o'Brien) अटलांटिक महासागर को पार करने वाली पहली बधिर व्यक्ति बनी है।

73वें बाफ्टा पुरस्कार 2020 में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार 1917 को मिला है।

भारत का सबसे बड़ा ग्रामीण प्रौद्योगिकी मेला अंतः प्रज्ञा तेलगाना में आयोजित किया गया है। वर्ष 2020 के लिए इसकी थीम: spot and encourage rural tech innovators है।

भारतीय पैराओलंपिक समिति का नया अध्यक्ष दीपा मलिक चुनी गई है।

ओडिशा राज्य में 22 फरवरी से पहले खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन किया जाएगा।

चालू वर्ष की तीसरी तिमाही में पीएनबी बैंक को 492 करोड रुपए का घाटा हुआ है।

ओडिशा सरकार ने हाल ही में वर्चुअल पुलिस स्टेशन की स्थापना की है। जहां पर लोग बिना पुलिस स्टेशन गए ही वाहन चोरी की रिपोर्ट लिखा सकेंगे।

विदर्भ के बल्लेबाज वसीम जाफर रणजी ट्रॉफी में 12,000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं।साथ ही साथ वह रणजी ट्रॉफी में 150 मैच खेलने वाले भी पहले खिलाड़ी बने हैं।

सीनियर नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के 49 किग्रा वर्ग में भारत की मीराबाई चानू ने स्वर्ण पदक जीता है।

एफआईडीई के द्वारा जारी रैंकिंग के अनुसार महिला वर्ग के टॉप-10 में दो भारतीय शतरंज खिलाड़ियों को स्थान मिला है।

राष्ट्रमंडल में आधिकारिक रूप से मालदीव देश को फिर से शामिल कर लिया गया है।

रूस ने भारत को देने के लिए s-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली का निर्माण शुरू कर दिया है।

भारत ने चीन में कोरोन वायरस के प्रकोप को देखते हुए चीन के नागरिकों का वीजा रद्द कर दिया है।

Post a Comment

0 Comments