आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

3 फरवरी 2020 करेंट अफेयर्स ।। 2 फरवरी 2020 करेंट अफेयर्स ।। 1 फरवरी 2020 करेंट अफेयर्स

Devedunotes

1 फरवरी 2020 करंट अफेयर्स


कोरोना वायरस का पहला मामला भारत के केरल राज्य में देखा गया है।

बाला देवी विदेशी फुटबॉल क्लब रेंजर्स से जुड़ने वाली  पहली भारतीय महिला फुटबॉल खिलाड़ी हैं। साथ ही साथ रेंजर्स फुटबॉल क्लब के लिए खेलने वाली पहली एशियाई इंटरनेशनल फुटबॉलर बनी है।

आईबीएम ने अरविंद कृष्णा को सीईओ पद पर नियुक्त किया है।

भारतीय महिला खिलाड़ी रानी रामपाल को वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर का अवार्ड मिला है।

मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा युवा स्वाभिमान योजना शुरू की गई थी।

वर्ष 2020 के प्रसिद्ध टायर पुरस्कार से ग्रेचेन डेली तथा पवन सुखदेव को सम्मानित किया जाएगा।


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत आर्थिक सर्वेक्षण 2020 के अनुसार वर्ष 2019-20 के लिए भारत की जीडीपी 5% रहेगी।जबकि वित्त वर्ष 2020 21 के लिए विकास दर के 6- 6.5% रहने का अनुमान जताया है।
इस वर्ष आर्थिक सर्वेक्षण का थीम धन सृजन है।

आईसीसी ने अनुराग दहिया को मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी नियुक्त किया है।

नेपाल देश में सर्वाधिक ऊंचाई पर एक फैशन शो आयोजित करके गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया है

अमेजन इंडिया ने पूर्वी रेलवे जोन के साथ पिकअप किओस्क की स्थापना के लिए समझौता किया है।

विनय मोहन क्वात्रा नेपाल में भारत के नए राजदूत नियुक्त किए गए हैं।

65वें राष्ट्रीय पुरुष फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत त्रिपुरा राज्य में हुई है।

हाल ही पंकज आडवाणी ने सीनियर राष्ट्रीय बिलियर्ड्स चैंपियनशिप का खिताब जीता है।

आईआईटी बॉम्बे में 15वें  ई-सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

हाल ही आस्ट्रेलिया देश का जहाज 'HMAS टूवुम्बा' भारत की यात्रा पर आया है।

दूसरे PEN गौरी लंकेश पुरस्कार से यूसुफ जमील को सम्मानित किया जाएगा।

टॉमटॉम यातायात सूचकांक के अनुसार दुनिया का सबसे अधिक यातायात वाला शहर बेंगलुरु है।

केरल राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री तथा कांग्रेस पार्टी की नेता एम.कमलम का निधन हो गया है।

विश्व कुष्ठ दिवस प्रत्येक वर्ष जनवरी के अंतिम रविवार को मनाया जाता है। वर्ष 2020 के लिए विश्व कुष्ठ दिवस का थीम Leprosy isn’t what 
you think" है

भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास संम्प्रीती का 9वां संस्करण का आयोजन मेघालय के उमरोई में 3-16 जनवरी के बीच किया जाएगा।

34 वें सूरजकुंड शिल्प मेले का आयोजन हरियाणा के फरीदाबाद शहर में किया गया है।

ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल के अनुसार असम राज्य बजट निर्माण में प्रथम स्थान पर रहा है।

2019 का श्रीलाल शुक्ल स्मृति इफको साहित्य सम्मान वरिष्ठ कथाकार महेश कटारे को प्रदान किया गया है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चीन के कोरोनावायरस को लेकर अंतरर्राष्ट्रीय आपात स्थिति की घोषणा की है।

प्रत्येक वर्ष 1 फरवरी को भारतीय तटरक्षक दिवस मनाया जाता है।



2 फरवरी 2020 करेंट अफेयर्स


अजय बिसारिया को कनाडा में भारत का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है।

कनाडा की फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टीन सिंक्लेयर दुनिया की सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बनी है।

राष्ट्रीय खेलों के 36 वें संस्करण का आयोजन गोवा में किया जाएगा।

भारतीय वायु सेना के विमान AN-32 मे पहली बार स्वदेशी जेड जैव ईंधन का उपयोग किया गया।

हाल ही MPL के नए ब्रांड एंबेसडर विराट कोहली नियुक्त किए गए हैं।

अब्दाली नीमचवाला ने विप्रो कंपनी के एमडी व सीईओ के पद से इस्तीफा दे दिया है।

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड के नए अध्यक्ष एम अजीत कुमार बने हैं।

नासा ने स्पिटजर स्कोप टेलीस्कोप को 16 वर्ष बाद  डीकमीशन किया है।

यूरोपीय संसद द्वारा डॉ प्रताप चौहान को आयुर्वेद रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

तमिलनाडु राज्य सरकार ने प्रत्यक्ष CTO योजना का अनावरण किया है।

हितेश चंद्र अवस्थी को यूपी सरकार द्वारा अंतरिम पुलिस महानिदेशक(DGP) नियुक्त किया गया है।




3 जनवरी करंट अफेयर्स

कोरोना वायरस के कारण चीन में होने वाला पहला बैडमिंटन मास्टर्स टूर्नामेंट टाल दिया गया है।

बजट 2020 में वित्त मंत्री ने 5 लाख तक की आय को टैक्स फ्री कर दिया है।

लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी को दक्षिणी कमान के जीओसी -इन-सी के पद पर नियुक्त किया गया है।


वर्ल्ड की सबसे उम्रदराज महिला होने का दावा करने वाली फातिमा मिर्जोकुलोवा का 126 की आयु में निधन हुआ है।

ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम ऑस्ट्रेलिया ओपन में पहुंचने वाले पहले ऑस्ट्रिया के खिलाड़ी है।

नाडा ने डोप टेस्ट में फेल होने पर भारतीय पहलवान रविंद्र कुमार पर 4 वर्ष का बैन लगाया है।

रूस के डेविड परवयन ने हाल ही में 18 वीं जिब्राल्टर चेस मास्टर्स खिताब जीता है।

देश में अपनी तरह की पहली फूड ट्रेन को अनंतपुर जिले के ताड़ीपत्री रेलवे स्टेशन से रवाना किया गया।

केंद्र सरकार ने एलआईसी में अपनी हिस्सेदारी बेचने की ओपन की है।

पाकिस्तान में फसल बर्बादी के कारण राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की गई है।

नोवाक जोकोविच ने ऑस्ट्रेलियन ओपन पुरुष सिंगल्स का खिताब जीता है।

भारत ने न्यूजीलैंड का t20 में 5-0 से क्लीन स्वीप किया है।

Post a Comment

0 Comments