आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

27 फरवरी 2020 करेंट अफेयर्स ।। 26 फरवरी 2020 करेंट अफेयर्स ।। 25 फरवरी 2020 करेंट अफेयर्स

Devedunotes

25 February current affairs

मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 94 साल के महातिर मोहम्मद दुनिया के सबसे बूढ़े प्रधानमंत्री के तौर पर जाने जाते थे।

अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित-
नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय न्यायिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन की थीम: gender just worldथा।
इस सम्मेलन का विषय: judiciary and the changing world  था।

गोवा में भारत के पहले तैरते घाट यानी फ्लोटिंग जेट्टी का उद्घाटन-
केंद्रीय जहाजरानी राज्यमंत्री मनसुख मंडाविया ने गोवा के वास्को में देश के पहले तैरते घाट यानी फ्लोटिंग जेट्टी और एक क्रूज टर्मिनल पर आमजन सुविधा केंद्र का उद्घाटन किया है। यह जेट्टी राज्य के पोर्ट विभाग परिसर में मंडोवी नदी के तट पर स्थित है। यह जेट्टी देश का पहला तैरता हुआ घाट है।इसे सीमेंट कंक्रीट से तैयार किया गया है।

भारतीय रेलवे ने एआई आधारित चैटबोट आस्क दिशा किया लॉन्च-
IRCTC ने 2018 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित ऑनलाइन चैटबोट ASK DISHA की शुरुआत की थी, जो टिकट बुकिंग तथा साइट उपयोगकर्ताओं को सहायता करता था।
हाल ही आईआरसीटीसी ने चैटबोट को हिंदी भाषा में बात करने के लिए अपग्रेड किया है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 1 वर्ष पूर्ण होने पर के उपलक्ष्य में केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने पीएम किसान ऐप लॉन्च किया है।

7वां आईसीसी महिला क्रिकेट T-20 विश्व कप ऑस्ट्रेलिया में शुरू हुआ है।

2022 राष्ट्रमंडल खेलों के निशानेबाजी तीरंदाजी के मुकाबले कहां आयोजित होंगे ?  -चंडीगढ़ में।

धनलक्ष्मी बैंक के नए MD व Ceo कौन नियुक्त किए गए हैं? - सुनील गुरबक्शानी


हाल ही लीवा मिस डिवा यूनिवर्स 2020 का खिताब किसने जीता है? - एडलिन कैस्टेलिनो

हाल ही लासा बुखार के कारण किस देश में राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया गया है? - नाइजीरिया

34 वां कान्स ओपन शतरंज टूर्नामेंट 2020 का खिताब किसने जीता है? - डी गुकेश

वर्ल्ड बॉक्सिंग काउंसिल हैवीवेट 2020 का खिताब किसने जीता है ? - टायसन फ्यूरी

भारतीय मानक ब्यूरो के नए निदेशक कौन नियुक्त किए गए हैं?  - प्रमोद कुमार तिवारी


26 February current affairs

पहले खेलो इंडिया शीतकालीन का उद्घाटन :-
केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में पहले खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों का उद्घाटन किया।
इनके शीतकालीन खेलों का आयोजन युवाओं के लिए पहली बार इंडिया मे किया जा रहा है।

11 वर्षीय दिव्यांग छात्रा जिया राय ने बनाया खुले पानी में सबसे तेज तैरने का विश्व रिकॉर्ड :-
11 वर्षीय दिव्यांग छात्रा जिया राय ने 3 घंटे 27 मिनट 30 सेकंड तक खुले पानी में 14 किलोमीटर तैर कर किसी भी दिव्यांग द्वारा सबसे कम उम्र में सबसे तेज तैराकी करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

शशि थरूर नंदकिशोर आचार्य सहित 24 लेखकों को साहित्य अकादमी पुरस्कार:-
अंग्रेजी के प्रसिद्ध लेखक व पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर, हिंदी के प्रसिद्ध कवि नाटककार नंदकिशोर आचार्य सहित 24 लेखकों को साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
शशि थरूर को यह पुरस्कार उनकी पुस्तक *एन एरा ऑफ डार्कनेस* के लिए दिया गया। जबकि आचार्य को यह पुरस्कार उनके काव्य संग्रह "छीलते हुए अपनों को" के लिए दिया गया है।

25 फरवरी को नेशनल वॉर मेमोरियल की पहली वर्षगांठ मनाई गई ।

राष्ट्रीय जल विद्युत पावर प्राधिकरण के नए  CMD अभय कुमार सिंह बने है।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत शत प्रतिशत एलपीजी कवरेज वाला भारत का पहला राज्य हिमाचल प्रदेश बना है।

NABARD ने जम्मू कश्मीर के लिए 400 करोड़ से अधिक की राशि को मंजूरी दी है।

Cash is king,but digital is divine आरबीआई का नया आदर्श वाक्य है।

फ्यूचर डिकोडेड सीईओ सम्मेलन 2020 का आयोजन मुम्बई में किया गया है।

युसुफ अब्दुलरहीम को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से 7 वर्षों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है।

भारतीय तटरक्षक बल ने ऑस्ट्रेलिया के बॉर्डर फोर्स के साथ मिलकर पोत खोज तकनीक(vessel search technique) पर प्रशिक्षण का आयोजन किया है।

2019 के आधार पर जारी विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट के अनुसार विश्व का सबसे प्रदूषित शहर गाजियाबाद है।

दिल्ली विधानसभा के नए स्पीकर विकास गोयल नियुक्त किए गए हैं।

किस राज्य में थाई मांगुर मछली के खेती केंद्रों पर प्रतिबंध लगाया है ? - महाराष्ट्र

ह्यूमन कंप्यूटर के नाम से प्रसिद्ध, नासा की गणितज्ञ का क्या नाम था,जिनका 101 वर्ष की उम्र में हाल ही में निधन हुआ है ? - कैथरीन जॉनसन (अमेरिका)

किसके द्वारा ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु की पुस्तक "death- An inside story:A book for all those who sell"  का विमोचन किया गया ? - उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू।
इस पुस्तक के लेखक जग्गी वासुदेव हैं जिन्हें सद्गुरु भी कहा जाता है।

हाल ही किस शहर के पास 4,000 साल पुराने शिल्प गांव का पता चला है? -वाराणसी

भारत-अमेरिका के बीच कितने अरब डॉलर के रक्षा सौदे पर हस्ताक्षर किए गए हैं? - 3 अरब डॉलर



27 February current affairs

दादा साहब फाल्के अंतरराष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह 2020:-
बेस्ट फिल्म-सुपर 30
बेस्ट एक्टर- ऋतिक रोशन (सुपर 30 के लिए)
मोस्ट प्रोमिसिंग एक्टर- सुदीप कीच्चा
बेस्ट एक्ट्रेस इन टेलीविजन- दिव्यंका त्रिपाठी
बेस्ट एक्टर इन टेलिविजन सीरीज-धीरज कपूर
बेस्ट टेलीविजन सीरीज-कुमकुम भाग्य


वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट 2019 के अनुसार विश्व में सबसे प्रदूषित शहर गाजियाबाद है
तथा विश्व के 30 सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में भारत के 21 शहर है।
साथ ही विश्व के सबसे प्रदूषित देशों में बांग्लादेश पहले स्थान पर है।

हाल ही स्वीडन देश ने एक मिलियन डॉलर प्राइस मनी वाले "फूड प्लेनेट प्राइज" देने की घोषणा की है।

सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट का संबंध नए संसद भवन तथा केंद्रीय मंत्रालयों के भवन निर्माण से है।

हाल ही अफ्रीकी देश मोरिशिस को FATF की ग्रे लिस्ट में डाला गया है।
FATF: financial action task force
स्थापना:1989,   हेडक्वार्टर:पेरिस  अध्यक्ष-जियांगमिन लियु   



भारतीय मूल के अजयपाल सिंह बंगा को मास्टर कार्ड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का एग्जीक्यूटिव चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

मानसिक स्वास्थ्य की जेनेरिक दवाइयों के लिए भारत ने यूएसए के साथ समझौता किया है।

26 फरवरी को म्यांमार देश के राष्ट्रपति यू विन मिंट भारत के दौरे पर आए है।

जावेद अशरफ को फ्रांस में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है।

BIMSTEC समूह के देशों को बिजली ग्रिड परियोजना  भारत,म्यांमार तथा थाईलैंड को जोड़ेगी।

खोला (खोलची) मिर्च के लिए गोवा राज्य को जीआई टैग दिया गया है।

श्रम मंत्रालय द्वारा संतुष्ट पोर्टल लांच करने की घोषणा की गई है।

एकीकृत वाहन पंजीकरण कार्ड लॉन्च करने वाला भारत का पहला राज्य कौन बना है? -मध्य प्रदेश

UKIERI UG हायर एजुकेशन लीडरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम को किसके द्वारा लांच किया गया? - रमेश पोखरियाल

आंध्र प्रदेश सरकार ने कॉलेज छात्रों के लिए कौन सी योजना शुरू की है? -जगन्ना वसाठी दीवेना योजना

यूनिसेफ के मुताबिक हाल ही में किस देश में बाल कुपोषण तेजी से घटा है? -बांग्लादेश

Post a Comment

0 Comments