आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

18 फरवरी 2020 करेंट अफेयर्स ।। 17 फरवरी 2020 करेंट अफेयर्स ।। 16 फरवरी 2020 करेंट अफेयर्स

Devedunotes


16 फरवरी 2020 करेंट अफेयर्स

पुलवामा के शहीदों के लिए कश्मीर के लेथपोरा में एक स्मारक का उद्घाटन किया गया है।

56 वां म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन का आयोजन जर्मनी के म्यूनिख किया गया तथा इसमें विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत का प्रतिनिधित्व की किया।

भारतीय नौसेना मार्च महीने में मिलन 2020 नामक नौसैनिक अभ्यास का आयोजन विशाखापट्टनम में करेगी। मिलन का पूरा नाम: multilateral naval exercise. है।

TERI के पूर्व अध्यक्ष और महानिदेशक राजेंद्र कुमार पचौरी हाल ही में निधन हुआ है।
TERI का पूरा नाम: The Energy Resources Institute. है।

भावना जाट ने पैदल चाल में ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

यूपी सरकार द्वारा यश भारती पुरस्कार के स्थान पर राष्ट्रीय सांस्कृतिक पुरस्कार शुरू करने की घोषणा की गई है।

अप्रैल 2020 में जम्मू- कश्मीर में पहली बार वैश्विक निवेश सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

14 फरवरी को मुंबई से पुणे शहर के लिए पहली इंटरसिटी इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू की गई है।

अंतरराष्ट्रीय हॉकी संघ द्वारा वर्ष 2019 के लिए विमेंस प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार ईवा डी गोदे को मिला है।

21 फरवरी से राष्ट्रीय जैविक खाद्य महोत्सव का आयोजन नई दिल्ली में किया जाएगा।

केंद्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर में 2 एम्स व 9 मेडिकल कॉलेजों की स्थापना को मंजूरी दी गई है।


एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत मेघालय राज्य को अरुणाचल प्रदेश व उत्तर प्रदेश के साथ जोड़ा गया है।

उपन्यास the crossfire of love के लेखक धीरन तिवारी है।

फरवरी 2020 में महाराष्ट्र राज्य की सरकार ने कर्मचारियों के लिए 5 दिवसीय कार्य सप्ताह की घोषणा की है।


पवन हंस लिमिटेड के नए अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक संजीव राजदान बने हैं।

एवेन्यू सुपरमार्केट्स के फाउंडर राधाकृष्ण दमानी गौतम अडानी को पीछे छोड़कर देश के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।



17 फरवरी 2020 करेंट अफेयर्स

वीडी शर्मा को भाजपा ने खजुराहो से नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

हरभजन सिंह ने आईपीएल 2020 के बाद क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा की है।

अमेरिका ने श्रीलंका के सेना प्रमुख शावेन्द्रा सिल्वा पर युद्ध अपराधों के लिए प्रतिबंध लगा दिया है।

77 वें राष्ट्रीय स्क्वैश चैंपियनशिप 2020 का खिताब सौरभ घोषाल ने जीता है।

Cable.co.uk द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार भारत देश में मोबाइल डाटा सबसे सस्ता है।

फरवरी 2020 में ब्राजील में यरा वायरस की खोज की गई है।

Messages for messenger के लेखक प्रीति श्राफ है।

फरवरी 2020 में रक्षा व आंतरिक सुरक्षा पर गठित समिति के अध्यक्ष एनके सिंह बनाए गए है।

इंडियन अचीवर्स अवॉर्ड समारोह में एस्ट्रोलॉजर ऑफ द ईयर का खिताब डॉ सोहिनी शास्त्री को दिया गया है।

टायरनोसोरस की नई प्रजाति के जीवाश्म में कनाडा देश में मिले हैं।

एशियन बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय पुरुष टीम ने कांस्य पदक जीता है।

राष्ट्रीय सामरिक योजना के लॉन्च के बाद TB के मरीजों में 38% की कमी आई है।

असम राज्य सरकार द्वारा ज्ञान दीपिका स्कॉलरशिप योजनाएचपीसी स्कॉलरशिप योजना शुरू की गई है।

अंतर्राष्ट्रीय कृषि विकास कोष की 43 वी बैठक का आयोजन रोम, इटली में किया गया।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 63 फीट की सबसे ऊंची प्रतिमा का उद्घाटन वाराणसी में किया गया है।

गुजरात राज्य में रेलवे स्टेशन के ऊपर भारत के पहले फाइव स्टार होटल का निर्माण किया जाएगा।

आईसीसी द्वारा जारी t20 अंतरराष्ट्रीय महिला रैंकिंग में भारत की स्मृति मंधाना चौथे स्थान पर है।

फरवरी 2020 में प्रसिद्ध गिटार वादक सोनम शेरपा का निधन हो गया है।

लगातार तीसरी बार आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाला है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रवासी प्रजाति पर यूएन के COP-13 सम्मेलन का उद्घाटन गुजरात के गांधीनगर में किया है।



18 फरवरी 2020 करेंट अफेयर्स

बायो एशिया समिट 2020 का शुभारंभ हैदराबाद में हुआ है।

स्टेशनों पर ऊर्जा तटस्थ स्थापित करने वाला देश का पहला जोन दक्षिण मध्य रेलवे बना है।

दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डे को एकल युक्त प्लास्टिक से मुक्त होने की घोषणा की गई है।

हरियाणा में ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने पर खिलाड़ी 6 करोड़ देने की घोषणा की गई है।

टोक्यो ओलंपिक का नारा *भावनाओं से एकता* चुना गया है।

जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप 2021 की मेजबानी भारत करेगा।

राजस्थान सरकार ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत केंद्र सरकार के आर्थिक मदद के मानदंडों में बदलाव की मांग की है।

बीसीसीआई के पहले प्रमुख कार्यकारी अधिकारी राहुल जौहरी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

इसरो द्वारा जारी वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2020-21 में 10 अर्थ इमेजिंग सैटेलाइट लॉन्च किए जाएंगे।

पंजाब राज्य की पुलिस ने विशिष्ट पुलिस अधिकारी को लिए appreciate and command योजना शुरू की है।

खाद्य मंत्री हरसिमरत कौर ने यूएई में GulFood 2020 में भारतीय पवेलियन का उद्घाटन किया है।

केरल राज्य सरकार ने नशीली दवाओं के वितरण की जानकारी पुलिस को देने के लिए योधावु ऐप लॉन्च किया है।

युगांडा के खिलाड़ी जोशुआ चेप्तेगे ने पुरुषों की 5 किमी रेस में नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

भारतीय वायुसेना के लिए 39,000 करोड़ राशि में 83 तेजस Mark-1A विमान खरीदने के लिए समझौता हुआ है।

केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख को केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण में लाने की घोषणा की है।

हरियाणा राज्य सरकार में अंबाला बस स्टैंड का नाम बदलकर सुषमा स्वराज रखा है।

28 फरवरी से उत्तर पूर्वी भारत निधि महोत्सव का आयोजन असम राज्य में किया जाएगा।



Post a Comment

0 Comments