आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

12 फरवरी 2020 करेंट अफेयर्स ।। 11 फरवरी 2020 करेंट अफेयर्स ।। 10 फरवरी 2020 करेंट अफेयर्स

Devedunotes

10 फरवरी 2020 करेंट अफेयर्स

आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप 2020 का किताब बांग्लादेश ने जीता है।

आईआईटी हैदराबाद के शोधकर्ताओं द्वारा ALS बीमारी के इलाज के लिए AIM4 नामक अणु खोजा गया है।

Gandhi's Hinduism struggle against Jinnah's Islam पुस्तक के लेखक एमजे अकबर है।

आंध्र प्रदेश राज्य में पहले दिशा पुलिस स्टेशन का उद्घाटन फरवरी माह में किया गया।

दूरसंचार विभाग ने भारती एयरटेल में टाटा टेलीसर्विसेज के विलय को मंजूरी दी है।

महाराष्ट्र सरकार द्वारा वरिष्ठ पत्रकार दिनकर केशव रायकर को पत्रकारिता में योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया है‌।

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के अनुसार देश से गायब हुई महिलाओं की संख्या में महाराष्ट्र राज्य प्रथम स्थान पर है।

प्रसार भारती के अध्यक्ष पद से हाल ही में ए.सूर्य प्रकाश सेवानिवृत्त हुए हैं।

स्पाइस जेट ने शिल्पा भाटिया को सीईओ नियुक्त किया है।

हाल ही पत्रकार राजू भारतन का निधन हुआ है।

खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय ने देश में 39 मेगा फूड पार्क के निर्माण को मंजूरी दी है।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम उम्र में हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज नसीम शाह बने हैं। नसीम शाह पाकिस्तान के तेज गेंदबाज है।

हरियाणा राज्य द्वारा मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना शुरू की गई है।

35 वें महिला सीनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2020 में सर्वश्रेष्ठ महिला भारोत्तोलक का खिताब मीराबाई चानू को दिया गया है।

72 वें पुरुष सीनियर राष्ट्रीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2020 में सर्वश्रेष्ठ पुरुष भारोत्तोलक का खिताब जरेमी लालरीनुंगा को दिया गया है।

एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान 10 फरवरी से पूरे देश में एक साथ शुरू किया जाएगा।यह अभियान 18 दिनों का है तथा 28 फरवरी तक चलेगा।

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के वैज्ञानिक एसएस वासन के नेतृत्व वाली टीम ने कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने की घोषणा की है।

फ्लिपकार्ट ने ई कॉमर्स कंपनी जांबोंग को बंद कर दिया है तथा इसके ग्राहकों को दूसरी वेबसाइट मिन्त्रा पर भेजा जाएगा।

फ्लिपकार्ट की स्थापना अमेजन के दो पूर्व कर्मचारियों सचिन बंसल और बिन्नी बंसल ने 2007 में की थी।

नेपाल के कुशल मल्ला ODI में अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं।

बैडमिंटन में लगातार दूसरी बार बेंगलुरु रैपटर्स पीबीएल चैंपियन बनी है।

विश्व दलहन दिवस 10 फरवरी को मनाया जाता है।



11 फरवरी 2020 करेंट अफेयर्स

आरबीआई ने हाल ही में चेक ट्रंकेशन सिस्टम को पूरे देश में लागू करने की घोषणा की है।

हाल ही श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंद्रा राजपक्षे भारत के वाराणसी शहर की यात्रा पर पहली बार आए थे।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने हाल ही में युवा विज्ञानी कार्यक्रम के दूसरे सत्र की शुरुआत की है।

चीन में फैली कोरोनावायरस को प्रकोप से हुंडई ने उल्सान कंपलैक्स में उत्पादन को स्थगित करने का निर्णय लिया है। इस प्लांट में प्रतिवर्ष 14 लाख वाहनों का निर्माण किया जाता है।

हाथियों की बढ़ती जनसंख्या से परेशान होकर अफ्रीका देश ने 60 हाथियों को मारने की अनुमति दी है।अफ्रीका में वर्तमान में कुल 1.30 लाख हाथी हैं।

संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में1,40,000 डॉलर की परियोजना की लागत से दुनिया की सबसे बड़ी 3D प्रिंटेड इमारत बनाई है।

राजस्थान सरकार ने ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए अलग से पहचान पत्र जारी करने की घोषणा की है।

92वें अकादमी अवॉर्ड्स में Parasite फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला है।

दक्षिण कोरियाई फिल्म पैरासाइट ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाली पहली विदेशी भाषा की फिल्म बन गई है।
इसके निर्देशक बोंग जून को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला है।
फिल्म पैरासाइट समाज में फैली अमीरी गरीबी की खाई को दर्शाती है।
फिल्म को सर्वश्रेष्ठ पटकथा और सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म का पुरस्कार भी मिला है।


ऑस्कर पुरस्कार 2020:-

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: जैक्विंन फोनिक्स (जोकर फिल्म के लिए)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: रेनी जेलवेगर(जुड़ी फिल्म के लिए)
सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म: अमेरिकन फैक्ट्री फिल्म।इसे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और मिशेल ओबामा की प्रोडक्शन कंपनी हायर ग्राउंड प्रोडक्शन ने प्रोड्यूस किया था।
सर्वश्रेष्ठ गाने का पुरस्कार: आई एम गॉन लव मी अगेन(रॉकेटमैन फिल्म)
सर्वश्रेष्ठ संगीत : जोकर फिल्म के लिए हिड्डुर गुनाडोट्टिर को मिला।
सर्वश्रेष्ठ छायाकार का पुरस्कार: रोजर डिकिन्स को फिल्म 1917 के लिए।



ई गवर्नेंस पर 23वें राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन मुंबई में किया गया।

नेपाल देश के द्वारा भारत के सहयोग से "अरुणा-3" नामक जल विद्युत परियोजना का निर्माण किया जा रहा है

अमेरिका की स्पेस एजेंसीने  ESA के साथ मिलकर सूर्य के ध्रुवों की मैपिंग के लिए सोलर ऑर्बिटर प्रॉब लॉन्च किया है।

उत्तराखंड राज्य की सरकार ने देश के पहले ग्लास फ्लोर ब्रिज के निर्माण की घोषणा की है।

भारतीय सेना ने पार्थ नाम से दुनिया का सबसे सस्ता गनशॉट लोकेटर का विकास किया है।

10वीं सीनियर हॉकी महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2020 का खिताब हरियाणा ने जीता है।

फरवरी 2020 में अफ्रीकन यूनियन शिखर सम्मेलन का आयोजन इथोपिया देश में किया गया है।

तमिलनाडु राज्य की सरकार द्वारा कावेरी डेल्टा को सुरक्षित कृषि क्षेत्र(agriculture protection zone) घोषित किया गया है। सुरक्षित कृषि क्षेत्र घोषित करने का अर्थ है कि इस क्षेत्र में केवल कृषि कार्य किया जाएगा।कोई अन्य परियोजना चलाने के लिए पहले राज्य सरकार की अनुमति लेनी होगी।

राष्ट्रीय स्नूकर चैंपियनशिप 2020 के पुरुष वर्ग का खिताब आदित्य मेहता ने जीता है।

महाराष्ट्र की कक्षा सात की 12 वर्षीय छात्रा काम्या कार्तिकेयन माउंट एकांकगुआ पर चढ़ाई करने वाली सबसे कम उम्र की लड़की बनी है। माउंट एकांकगुआ दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी है जोकि एडीज पर्वत माला पर है।

पहले खेलो इंडिया आइस हॉकी  चैंपियनशिप 2020 के पुरुष वर्ग का खिताब लद्दाख स्काउट ने जीता है।

आईसीसी वुमेन चैंपियनशिप 2020 का खिताब ऑस्ट्रेलिया ने जीता है।

सुप्रीम कोर्ट ने अनुसूचित जाति(sc) और जनजाति(ST) संशोधन विधेयक 2018 को संवैधानिक रूप से वैध बताया है।

अमेरिका ने भारत को एकीकृत हवाई रक्षा हथियार प्रणाली(Nasams-II)को बेचने के लिए मंजूरी दी है।

बिहार में 15 साल से पुराने सरकारी डीजल वाहनों पर रोक लगा दी गई है।

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद को 2019 कोच लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया है।
पुलेला गोपीचंद को पुरस्कार के पुरुष वर्ग में ऑनरेबल मेंशन से सम्मानित किया गया है। वे प्रतिष्ठित सम्मान पाने वाले पहले भारतीय हैं।




12 फरवरी 2020 करेंट अफेयर्स

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत हुई है। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी को 62 तथा भाजपा को 8 सीटें मिली।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवरी को भारत के दो दिवसीय दौरे पर आएंगे।

भारत और यूके के मध्य संयुक्त सैन्य अभ्यास अजेय वारियर 2020 का आयोजन 13 फरवरी से 26 फरवरी तक यूके के सैलीसबरी मैदान में किया जाएगा। यह इस अभ्यास का पांचवा संस्करण है।

उत्तराखंड सरकार ने देश में अपने तरह के पहले ग्लास फ्लोर सस्पेंशन ब्रिज के निर्माण को मंजूरी दे दी है। यह पुल ऋषिकेश में गंगा नदी पर बनाया जाएगा। यह पुल प्रसिद्ध लक्ष्मण झूला के विकल्प के रूप में बनाया जाएगा।

केरल सरकार ने सीएफएल और फिलामेंट बल्ब पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। सरकार के अनुसार प्रतिबंध नवंबर 2020 से सतत ऊर्जा नीति के तहत लगाया जाएगा।

भारत के विवेक प्रसाद को अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ(एफआईएच) में 2019 के लिए राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर चुना है।
भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी लालरेमसियामी को भी एफआईएच राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर 2019 का अवार्ड दिया जाएगा।

न्यूजीलैंड ने भारत को वनडे सीरीज में तीन दिवस क्लीनस्वीप किया है। यह भारत का पिछले 31 सालों में पहली बार क्लीन स्वीप हुआ है।

हाल ही पश्चिम बंगाल सरकार ने 3 महीने में 75 यूनिट बिजली खर्च करने वालों को मुफ्त बिजली देने की घोषणा की है।

हरियाणा सरकार ने सिंगर रॉकी मित्तल को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की पब्लीसिटी सेल का चेयरमैन नियुक्त किया है।

पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी मैथ्यू चैरी ने शार्ट फिल्म हेयर लव के लिए ऑस्कर अवार्ड जीता है।

इंडिगो एयरलाइन ने अपने भारतीय यात्रियों की सुविधा के लिए अपने ऑफिशियल साइट को हिंदी में लांच किया है।

11 फरवरी को अमेरिका में राष्ट्रीय अविष्कार दिवस मनाया जाता है।

वित्तीय साक्षरता सप्ताह का आयोजन आरबीआई द्वारा किया जा रहा है।

फरवरी 2020 में जारी टॉप बिजनेस स्कूल सूचकांक में आईआईएम बेंगलुरु तीसरे स्थान पर रहा।

कोरोना वायरस का संभावित वाहक पैंगोलीन है।
कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए एशिया विकास बैंक ने 2 मिलीयन डॉलर की  राशि को मंजूरी दी है।

छत्तीसगढ़ सरकार ने हुक्का बार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है।

ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी डेविड वॉर्नर को एलन बॉर्डर मेडल सम्मानित किया गया है।

Espncricinfo के 13वें संस्करण में कैप्टन ऑफ द ईयर का अवार्ड ईयान मोर्गन को दिया गया।

पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन पर आधारित फिल्म के लिए हॉलीवुड में तेलुगू सिनेमा के साथ समझौता किया है।

मुंबई में भारत के सबसे बड़े वायु गुणवत्ता निगरानी नेटवर्क की स्थापना की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments