19 जनवरी करेंट अफेयर्स
भारत रूस देश से वायु रक्षा मिसाइल S-400 खरीदेगा।विश्व में सबसे छोटे कद के व्यक्ति खगेंद्र थापा थे जिनका निधन हो गया है।
2021 की जनगणना पर आयोजित एक सम्मेलन का नई दिल्ली में उद्घाटन नित्यानंद राय ने किया है।
मध्य प्रदेश की सरकार ने कुलदीप सिंह को वर्ष 2018 के लिए राष्ट्रीय लता मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया है।
रोम रैंकिंग सीरीज में विनेश फोगाट ने स्वर्ण पदक जीता है।
रियल मेड्रिड फुटबॉल क्लब ने स्पेनिश सुपर कप जीता है।
डीवी सदानंद गौड़ा ने हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड के लोगो और ब्रांड अपना यूरिया सोना उगले का अनावरण किया है।
दुनिया का सबसे ज्यादा कमाई करने वाला फुटबॉल क्लब बार्सिलोना फुटबॉल क्लब बना है।
ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया नामक पुरस्कार से किरण मजूमदार शॉ को सम्मानित किया गया।
WTA होबार्ट इंटरनेशनल ट्रॉफी के युगल वर्ग का खिताब सानिया मिर्जा और नादिया कीचेनोक ने जीता है।
ICC अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप 2020 का आयोजन दक्षिण अफ्रीका देश में किया जा रहा है।
20 जनवरी करेंट अफेयर्स
केंद्रीय जांच ब्यूरो के संयुक्त निदेशक के रूप में मनोज शशिधर को नियुक्त किया गया है।नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड असम राज्य का एक संगठन है।
रोम रैंकिंग सीरीज में बजरंग पूनिया भारतीय पहलवान ने स्वर्ण पदक जीता है।
विश्व बैंक समूह अंतर्राष्ट्रीय संगठन ने महिला व्यापार व कानून 2020 नामक रिपोर्ट जारी की है।
नेहरू मेमोरियल संग्रहालय व पुस्तकालय की कार्यकारी परिषद का अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्रा को नियुक्त किया गया है।
भारत का पहला मॉडल स्पोर्ट्स गांव बहादुरपुर व खीरी विरान बनेगा।
इतिहास में पहली बार कोलकाता बंदरगाह द्वारा गणतंत्र दिवस की परेड में झांकी प्रस्तुत की जाएगी।
सिटी मूमेंटम इंडेक्स 2020 में हैदराबाद शहर को शीर्ष स्थान मिला है।
मार्नस लाबसचग्ने खिलाड़ी को आईसीसी मैंस इमर्जिंग क्रिकेटर 2019 के रूप में नामित किया गया है।
NIC ने बेंगलुरु शहर में ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किया है।
The winning sixer पुस्तक के लेखक डब्ल्यूवी रमन है।
21 जनवरी करेंट अफेयर्स
चापचार कुट उत्सव मिजोरम राज्य में मनाया जाता है।राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस 19 जनवरी को मनाया गया।
विश्व आर्थिक मंच की 50 वीं वार्षिक बैठक दावोस स्वीटजरलैंड में शुरू हुई।
भारतीय तीरंदाजी संघ के नए अध्यक्ष अर्जुन मुंडा चुने गए है।
विश्व आर्थिक मंच द्वारा जारी वैश्विक सामाजिक गतिशीलता सूचकांक में भारत 76वें स्थान पर रहा है।
लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी भारतीय सेना का नया उप-प्रमुख नियुक्त किया गया है।
9वें अंतर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव 2020 की शुरुआत कोलकाता शहर में हुई है।
क्रॉसवर्ड बुक्स अवॉर्ड्स के 17वें संस्करण में सर्वश्रेष्ठ पुस्तक का पुरस्कार Notes of a dream को मिला।
ICICI बैंक ने देश के सबसे बड़े API बैंकिंग पोर्टल को लॉन्च किया है।
भारत, श्रीलंका देश में Marine Research Coordination Center स्थापित करेगा।
0 Comments