आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

18 जनवरी 2020 करेंट अफेयर्स ।। 17 जनवरी 2020 करेंट अफेयर्स ।। 16 जनवरी 2020 करेंट अफेयर्स

DevEduNotes


16 जनवरी करेंट अफेयर्स

ग्लोबल चाइल्ड प्रोडगी अवार्ड 2020 ईश्वर शर्मा ने जीता है।

गणतंत्र दिवस परेड में परेड एडजुटेंट की भूमिका निभाने वाली पहली महिला सेना अधिकारी कैप्टन तानिया शेरगिल होगी।

प्लास्टिक कचरा प्रबंधन के लिए स्वस्छा दर्पण पुरस्कार 2019 ओडिशा के पुरी को मिला है।

दुनिया का पहला कृत्रिम मानव NEON का निर्माण सैमसंग कंपनी ने किया है।

राष्ट्रीय जल नीति ड्राफ्ट समिति का अध्यक्ष डॉ मिहिर शाह को नियुक्त किया गया है।

चीन देश ने दुनिया के सबसे बड़े रेडियो टेलीस्कोप FAST को लांच किया है।

भारत के महा सर्वेक्षक के पद पर एलजी गिरीश कुमार को नियुक्त किया गया है।

15 जनवरी 2020 को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अपना 145 वां स्थापना दिवस मनाया है।

प्रथम NGO द्वारा जारी वैश्विक शिक्षा स्टेटस रिपोर्ट 4 से 8 वर्ष वर्ग के बच्चों पर आधारित है।

ICC द्वारा बेन स्टोक्स खिलाड़ी को बेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर के अंतर्गत सर गैरफिल्ड सोबर्स ट्रॉफी से सम्मानित किया गया है।



17 जनवरी करेंट अफेयर्स

नार्वे के मैगनस कार्लसन शतरंज खिलाड़ी ने हाल ही में सर्वाधिक बाजियो में अजेय रहने का नया रिकॉर्ड बनाया है।

राष्ट्रमंडलीय संसदीय संघ भारत क्षेत्र के सातवें सम्मेलन की शुरुआत लखनऊ शहर में हुई है।

हैदराबाद फुटबॉल क्लब के नए कोच के रूप में अल्बर्ट रोको को नियुक्त किया गया है।

स्कूली बच्चों के लिए नेपाल देश ने योग शिक्षा को अनिवार्य करने की घोषणा की है।

लखनऊ के पहले पुलिस आयुक्त के रूप में सुजीत पांडे को नियुक्त किया गया है।

निवेशकों को आकर्षित करने के लिए लद्दाख राज्य के पहले फूड प्रोसेसिंग समिट का आयोजन किया गया है।

अरुणाचल प्रदेश राज्य प्रकृति के संरक्षण के लिए IUCN के साथ एक समझौता करने वाला भारत का पहला राज्य बना है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुजरात राज्य में k-9 वज्र तोप का अनावरण किया है।

सुरेश किशन चंद ने आईडीबीआई बैंक के उप प्रबंध निदेशक का पदभार ग्रहण किया है।

पैदापल्ली जिले को स्वच्छता दर्पण पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया है।



18 जनवरी करेंट अफेयर्स

भारतीय वैज्ञानिक शाक्य सिन्हा को मर्क यंग साइंटिस्ट अवार्ड 2019 से सम्मानित किया गया है।

तिब्बत ने अनिवार्य जातीय एकता विधेयक पारित किया है।

कृषि मंथन के पहले संस्करण की शुरुआत अहमदाबाद शहर में हुई है।

ब्रू-रियांग जनजातीय समुदाय के लोगों के शरणार्थियों को त्रिपुरा में बसाने के लिए ग्रह मंत्री द्वारा समझौता पर हस्ताक्षर किया गया है।

पश्चिम रेल्वे के महाप्रबंधक के रूप में आलोक कंसल को नियुक्त किया गया है।

29 वें सरस्वती सम्मान के द्वारा वासुदेव मोही लेखक को सम्मानित किया जाएगा।

दिल्ली ओपन इंटरनेशनल ग्रैंड मास्टर्स चेस चैंपियनशिप का खिताब अभिजीत गुप्ता ने जीता है।

तमिलनाडु राज्य में प्रसिद्ध जल्लीकट्टू त्यौहार का आयोजन शुरू हुआ है।

TRAI द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार भारत का सबसे बड़ा टेलीकॉम ऑपरेटर रिलायंस जिओ बना है।

IIT खड़कपुर संस्थान के शोधकर्ताओं ने कृत्रिम बुद्धिमता आधारित Legal case judgements समझने की तकनीक विकसित की है।

Post a Comment

0 Comments