आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

31 दिसंबर 2019 करेंट अफेयर्स ।। 30 दिसंबर 2019 करेंट अफेयर्स

Devedunotes


30-31 दिसंबर करेंट अफेयर्स

हिमाचल प्रदेश की सरकार ने राज्य लोक सेवा आयोग व एसएससी की परीक्षा के लिए महिला अभ्यर्थियों की फीस मुफ्त की है।

विश्व महिला रैपिड चेस चैंपियनशिप 2019 का खिताब कोनेरू हंपी ने जीता है।

भारत हैवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड ने तमिलनाडु राज्य में पहली लिग्नाइट आधारित थर्मल पावर प्रोजेक्ट की शुरुआत की है।

नई दिल्ली से भुवनेश्वर एक्सप्रेस को धर्मेंद्र प्रधान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री ने कुमाऊनी भाषा की 4 पुस्तकें धगुली, हंसुली, चुंबकी और झुमकी का विमोचन किया है।

हरियाणा राज्य में अटल किसान मजदूर कैंटीन शुरू किया गया है।

विश्व पुरुष रैपिड चेस चैंपियनशिप 2019 का खिताब मैग्नस कार्लसन ने जीता है।

केंद्र सरकार 2024 में भारत में डिजिटल रेडियो की शुरुआत करेगी।

ब्रिटेन के सेंटर फॉर इकोनॉमिक्स एंड बिजनेस रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार भारत 2026 वर्ष तक जर्मनी को पछाड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

Politics of oppertunism पुस्तक का अनावरण किया गया इसके लेखक आरएनपी सिंह है।

अजीत पवार ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है।

भारत राज्य वन रिपोर्ट 2019 के अनुसार कर्नाटक राज्य में सर्वाधिक वन क्षेत्र की वृद्धि हुई है।

आयुषी ढोलकिया मिस टिन इंटरनेशनल पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय बनी है।

भारत का पहला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ विपिन रावत को चुना गया है।

निर्मला सीतारमण ने ई-ऑक्शन मंच ebkray को लांच किया है।

असम सरकार ने अभिनंदन योजना लांच की है, यह योजना शिक्षा सब्सिडी से संबंधित है।

क्रिस्टीना कोच ने अंतरिक्ष में एक महिला के रूप में सबसे ज्यादा समय रहने का रिकॉर्ड बनाया है

गुल मकई शांति के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मलाला युसुफजई के जीवन पर आधारित फिल्म है।

डिफेंस इंडिया स्टार्टअप चैलेंज के तीसरे संस्करण का आयोजन कोच्चि शहर में किया गया।

IRCTC द्वारा संचालित दूसरी प्रीमियम ट्रेन तेजस एक्सप्रेस मुंबई से अहमदाबाद शहर को जोड़ेगी।

वर्ष 2019 के लिए सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से अंजुम चोपड़ा और कृष्णामचारी श्रीकांत को सम्मानित किया गया है।

Post a Comment

0 Comments