आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

29 अक्टूबर 2019 करेंट अफेयर्स ।। 28 अक्टूबर 2019 करेंट अफेयर्स

October 2019 rajasthan current affairs


28 अक्टूबर करेंट अफेयर्स

उत्तर प्रदेश राज्य ने दीपावली के अवसर पर दीपोत्सव के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया है।

बीरेंद्र सिंह यादव को इराक देश में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है।

उत्तर प्रदेश राज्य ने आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 लॉन्च किया है।

योग दादी के नाम से प्रसिद्ध वी नानम्मल का निधन हो गया है।

फीफा के पहले विस्तारित क्लब टूर्नामेंट की मेजबानी चीन करेगा।

इल्हाम तोहती को सखारोव पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

गांधीनगर जिला गुजरात का पहला केरोसिन मुक्त जिला बना है।

पश्चिम बंगाल ने "नो डिटेंशन पॉलिसी को समाप्त किया है।

प्रयागराज शहर में हुनर हाट का आयोजन किया जाएगा।

महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में * क्यार * चक्रवाती तूफान आया है।

जलवायु परिवर्तन पर 29वीं BASIC मंत्रीस्तरीय बैठक चीन में आयोजित हुई है।

जम्मू कश्मीर हाई कोर्ट ने भीख मांगने को अपराध घोषित करना असंवैधानिक घोषित कर दिया है।

भारत सरकार द्वारा आइटीबीपी के चंडीगढ़गुवाहाटी पर दो नए ऑपरेशनल कमांड की स्थापना को सहमति दी है।


29 अक्टूबर करेंट अफेयर्स

7वें विश्व सैन्य खेल 2019 में दीपक ने मुक्केबाजी में रजत पदक जीता है।

वरुण जैन ने बिजनेसवर्ल्ड 40 अंडर 40 अवार्ड जीता है।

अबु बक्र अल बगदादी जोकि अमेरिकी सैन्य अभियान के दौरान मारा गया, इस ऑपरेशन को अमेरिका द्वारा ऑपरेशन काईला म्यूलर नाम दिया गया है।

विजडम इंडिया अलमनैक क्रिकेटर पुरस्कार जसप्रीत बुमराह और स्मृति मंधाना दोनों ने जीता है।

ITC कंपनी द्वारा ब्रांड फैबेल के अंतर्गत दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट लांच की गई है।

रक्षा मंत्रालय द्वारा रक्षा निर्यात को 2024 तक 35000 करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

पृथ्वी सेखर ने वर्ल्ड डेफ टेनिस चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है।

ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट द्वारा प्रकाशित डाटा ऑन पुलिस ऑर्गेनाइजेशन 2018 के अनुसार भारत में पुलिस स्टेशनों की संख्या 15579 से बढ़कर 16422 हो गई है।

लद्दाख साहित्य महोत्सव का आयोजन 29 से 31 अक्टूबर तक किया जाएगा।

पोबितोरा वन्यजीव अभ्यारण में एन्र्थैक्स के कारण दो एशियाई भैंसों की मृत्यु हुई, यह असम राज्य में स्थित है।

Post a Comment

0 Comments