आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

15 सितम्बर 2019 करेंट अफेयर्स || 14 सितम्बर 2019 करेंट अफेयर्स || 13 सितम्बर 2019 करेंट अफेयर्स

www.devedunotes.com


13 सितंबर करेंट अफेयर्स


भारत और थाईलैंड के बीच मैत्री 2019 संयुक्त सैन्य अभ्यास का आयोजन में मेघालय में होगा।

प्रतिष्ठित खिलाड़ी ज्योफरी बॉयकाट और एंड्रयू स्ट्रॉस को नाइटहुड्स की उपाधि दी गई।

महाराष्ट्र सरकार के लता मंगेशकर अवार्ड के लिए उषा खन्ना को चुना गया है।

नवदीप सिंह सूरी को फर्स्ट क्लास ऑर्डर ऑफ जायद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

नीति आयोग McKinsey & Company की सहायता से भारत का पहला डिजिटल क्षमता केन्द्र खोलेगा।

गौरवी सिंघवी इंग्लिश चैनल को पार कर दुनिया की सबसे कम उम्र की ओपन वाटर तैराक बनी है।

एशिया प्रशांत की लिविंग इंडेक्स में बीजिंग शहर को शीर्ष स्थान मिला।

मैरी कॉम खिलाड़ी को गृह मंत्रालय द्वारा पद्म विभूषण के लिए नामांकित किया गया है।

भारत आयोडीन सर्वेक्षण 2018-19 के अनुसार जम्मू कश्मीर में आयोडीन युक्त नमक का प्रयोग सबसे ज्यादा होता है।

प्रधानमंत्री के प्रधान सलाहकार प्रदीप कुमार सिन्हा को बनाया गया है।

वियतनाम में दक्षिण-पूर्वी एशिया के सबसे बड़े सोलर पावर फार्म का उद्घाटन किया गया।

सेंट विन्सेंट एंड ग्रैनाडिन्स अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का 79वां सदस्य देश बना है।

आंध्र प्रदेश राज्य में डीआरडीओ द्वारा मैन पोर्टेबल एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया।

The Indus Entrepreneurs द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार नई दिल्ली शहर में सबसे अधिक स्टार्ट एप्स मौजूद है।



14 सितंबर करेंट अफेयर्स

भारत के पहले भारतीय कौशल संस्थान की आधारशिला मुंबई में महेंद्र नाथ पाण्डेय ने रखी।

मुख्यमंत्री व्यापारी निजी दुर्घटना बीमा मुख्यमंत्री व्यापारी क्षतिपूर्ति योजना हरियाणा राज्य द्वारा शुरू की गई।

थाईलैंड एशिया का पहला सादा सिगरेट पैकेजिंग करने वाला देश बना है।

रूस द्वारा अंतरिक्ष में पहली बार भेजे गए अपने हयूमनायड रोबोट fedor की सेवा समाप्त कर दी गई है।

श्रीलंका द्वारा मेक इन इंडिया के अंतर्गत बनी पुलाथिसी एक्सप्रेस को रवाना किया गया।

छाया शर्मा महिला पुलिस अधिकारी ने 2019 एशिया सोसायटी गेम चेंजर अवार्ड जीता है।

हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2020 में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय पहले स्थान पर रहा।

एनर्जी ड्रिंक गेटोरेड की ब्रांड एम्बेस्डर हिमा दास बनी है।

दीक्षा एप पर विद्याधन पोर्टल रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा लांच किया गया।

दिल्ली राज्य के मुख्यमंत्री के द्वारा आड-इवन स्कीम को लागू किए जाने की घोषणा की गई है।

14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है।

भारतीय थल सेना अरुणाचल प्रदेश और असम में पहले एकीकृत युद्ध समूह के साथ हिम विजय प्रमुख अभ्यास का आयोजन करने जा रही है।

एस राजाशेखर का निधन हो गया, वे तमिल भाषा के सिनेमा से जुड़े थे।

श्रीविल्लीपुरम पल्कोवा को भौगोलिक संकेतक टैग दिया गया, यह तमिलनाडु राज्य के एक मंदिर का मिष्ठन है।


15 सितंबर करेंट अफेयर्स


हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मथुरा(उत्तर प्रदेश) से स्वच्छता ही सेवा 2019 की पहल का शुभारंभ किया है।

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति बचरुद्दीन जुसूफ हबीबी का हाल ही में निधन हो गया है।

कपिल देव को हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी,पानीपत का पहला चांसलर नियुक्त किया गया है। हाल ही हरियाणा की विधानसभा ने हरियाणा का पहला खेल विश्वविद्यालय स्थापित करने की घोषणा की थी।

हाल ही राजस्थान राज्य में जन सूचना पोर्टल 2019 लॉन्च किया गया है।

एंड्रयू स्ट्रॉस को इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड की क्रिकेट समिति का अध्यक्ष चुना गया है।

हाल ही रक्षा अधिग्रहण परिषद ने पूंजीगत खरीद के लिए लगभग 2000 करोड रुपए की राशि का अनुमोदन प्रदान किया है।

हाल ही में 5 भारतीय महिला पुलिस अधिकारियों को संयुक्त राष्ट्र द्वारा दक्षिण सूडान में विश्व निकाय के मिशन में सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
ये है: रीना यादव (इस्पेक्टर, चंडीगढ़ पुलिस),
गोपीका जहागीरदार (डीएसपी,महाराष्ट्र पुलिस),
भारती सामंतरे(डीएसपी,गृह मंत्रालय),
रागिनी कुमारी (इस्पेक्टर,गृह मंत्रालय),
कमल शेखावत (एएसपी,राजस्थान पुलिस)।

मेगन स्कट व्हाइट बॉल क्रिकेट में दो हैट्रिक लेने वाली पहली ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर बनी है।उन्होंने यह कारनामा वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में किया।

हाल ही में भारत देश ग्लोबल एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस रिसर्च और डेवलपमेंट हब में शामिल हुआ है।

हाल ही में दक्षिण प्रशांत के जलवायु परिवर्तन प्रचारक तथा टोंगन के प्रधानमंत्री अकिलिसी पोहिवा का निधन हो गया है।

हाल ही रक्षा अनुसंधान विकास संगठन(डीआरडीओ) ने भारतीय वायु सेना को नेत्र नामक हवाई चेतावनी विमान सौंपा है। यह एक एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल विमान है

हाल ही उत्तराखंड राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री दाल पोषित योजना शुरू की गई है।

आरबीआई द्वारा ऑन टैप लाइसेंस प्रणाली के तहत सूक्ष्म वित्त बैंक की स्थापना के लिए 200 करोड़ की पूंजी का प्रस्ताव रखा है।

हाल ही भारत सरकार द्वारा संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय के लिए सोलर पैनल दान किए गए हैं।

भारतीय उद्योग परिसंघ ने रेलवे मंत्रालय के साथ हरित पहल के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

संयुक्त राष्ट्र द्वारा उसके हदैदा (यमन) में मिशन के लिए भारतीय अभिजीत गुहा को प्रमुख नियुक्त किया गया है।

महाबलेश्वर एमएस को भारतीय बैंक संघ की प्रबंध समिति में शामिल किया गया है।

सीग्राम्स रॉयल स्टैग द्वारा जसप्रीत बुमराह को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है।

जापानी फुटवियर कंपनी ASICS द्वारा टाइगर श्रॉफ को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है।

पीएम मोदी के जन्मदिन पर अमित शाह द्वारा सेवा सप्ताह लांच किया गया।

हाल ही फीफा द्वारा भारत को अंडर-17 महिला फुटबॉल विश्व कप 2020 की मेजबानी दी गई है।

पश्चिम बंगाल द्वारा 1 जनवरी 2020 से 6th पे कमिशन लागू करने की घोषणा की गई है।

हाल ही भारत एशिया अंडर-19 क्रिकेट चैंपियनशिप का विजेता बना है।

फीफा के पूर्व उपाध्यक्ष जुवान एंजेल नापाउट पर भ्रष्टाचार के आरोप में आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया है।

भारत आसियान देशों के छात्रों को 1000 पीएचडी फैलोशिप देगा।

केंद्रीय विद्यालय संगठन को राजभाषा कीर्ति पुरस्कार 2019 प्राप्त हुआ है।

SAVE WATER

घी डुल्यां म्हारा की नीं जासी।
पानी डुल्यां म्हारों जी बले।।

Share This 👇👇👇

Post a Comment

0 Comments