7 August 2019 current affairs
मुथुलक्ष्मी रेड्डी भारत की ऐसी पहली महिला विधायक हैं जिनके सम्मान में गूगल ने डूडल बनाया है।कोलकाता में भारत की पहली अंडर वाटर मेट्रो बनाई जा रही है।यह मेट्रो कॉरिडोर हुगली नदी के नीचे से गुजरेगा।
हाल ही अमेरिका ने चीन को करेंसी मैनिपुलेटर या मुद्रा के साथ छेड़छाड़ करने वाला देश घोषित किया है।
हाल ही में एन गोपालस्वामी की अध्यक्षता में UGC की 542वीं बैठक का आयोजन किया गया है।
हाल ही में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को ओडिशा के कटक जिले में 3600 साल पहले की ग्रामीण बस्ती का पता चला है।
हाल ही में यूजीसी ने भारत के सभी विश्वविद्यालयों को साहित्यिक चोरी रोधी URKUND सॉफ्टवेयर की सदस्य देने की घोषणा की है।
आदि पेरुक्कु त्यौहार तमिलनाडु में मनाया जाता है।
महाराष्ट्र सरकार ने मिशन शक्ति खेल पहल शुरू की है।
हाल ही क्रिकेट कमेंटेटर अनंत सीतलवाड़ का निधन हो गया है।
मणिपुर राज्य लीचिंग के मामलों को रोकने के लिए कानून पारित करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।
भारतीय संविधान में अनुच्छेद 35a को 1954 में जोडा गया था, जिसमें जम्मू और कश्मीर राज्य के स्थाई निवासियों की परिभाषा दी गई थी।
हाल ही में केंद्र सरकार ने कोसी और मेची नदी को आपस में जोड़ने के लिए 4900 करोड रुपए की कोसी-मेची इंटरलॉकिंग परियोजना को मंजूरी दी है।यह भारत की दूसरी सबसे बड़ी नदी जोड़ो परियोजना बनी है।
हाल ही में हरियाणा की विधानसभा में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटाने के लिए केंद्र सरकार को धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया है।
देश का पहला 3D स्मार्ट ट्रेफिक सिगनल हाल ही में चंडीगढ़ में लॉन्च किया गया है,जिसे चितकारा यूनिवर्सिटी के छात्रों ने डिजाइन किया है।
हाल ही में एलआईसी ने जीवन अमर इंश्योरेंस प्लान लॉन्च किया है।
हाल ही में आतिश दोभालकर को
ICTP के नए निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।
8 August 2019 current affairs
हाल ही आरबीआई ने रेपो रेट में 0.35 बेसिक प्वाइंट की कमी की है। इस कटौती के बाद रेपो रेट 5.40 फीसदी पर आ गयी है।हाल ही में भारत की पूर्व विदेश मंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज का 67 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वह भारत की पहली पूर्णकालिक महिला विदेश मंत्री थी। वह दिल्ली की मुख्यमंत्री भी रह चुकी थी।
8 अगस्त को शाहरुख खान को मेलबर्न में भारतीय फिल्म महोत्सव के पुरस्कार कार्यक्रम के दौरान एक्सीलेंस इन सिनेमा पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
हाल ही में इंग्लैंड के यूनिवर्सिटी ऑफ लीडस के वैज्ञानिकों ने दुनिया के सबसे पतले सोने का निर्माण किया है। इसका माप दो परमाणुओं की मोटाई के बराबर है तथा इसकी परत की मोटाई 0.47 नैनोमीटर है। इसे 2-D सोना भी कहा जा रहा है।
हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस ने डैनियल मेदवेदेव को हराकर एटीपी वाशिंगटन ओपन 2019 का खिताब जीता है।
हाल ही में आईआईटी गुवाहाटी के शोधकर्ताओं की टीम ने कोशिका संवर्धन या सूक्ष्मजीवविज्ञानी जांच के बिना बैक्टीरिया का पता लगाने के लिए एक पोर्टेबल डिवाइस विकसित किया है।
भारत में हर वर्ष 7 अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया जाता है।
जर्मनी की फियोना कोलबिंगर 4000 किमी साइकलिंग ट्रांसकॉन्टिनेंटल रेस जीतने वाली दुनिया की पहली महिला बनी है।
हाल ही में रविचंद्रन अश्विन को प्रोफेशनल क्रिकेटर्स एसोसिएशन द्वारा प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है।
हाल ही में फोर्ब्स द्वारा जारी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिलाओं की सूची में पीवी सिंधु 13 वें स्थान पर रही है।
हाल ही राज्य रक्षा मंत्री ने 8 लोगों की पर्वतारोही टीम को रूस के लिए रवाना किया है।
हाल ही में स्थगित की गई लोकसभा के सत्र में कुल 36 विधेयक पास किए गए हैं।
यूएन की रिपोर्ट के अनुसार बारुंडी देश में 1800 से अधिक व्यक्तियों की मलेरिया से मौत हो चुकी है।
यूएन फिलिस्तीन शरणार्थी एजेंसी को भारत ने 5 मिलियन डॉलर सहयोग स्वरूप दिए हैं।
हाल ही में बांग्लादेश के गृहमंत्री तीन दिवसीय भारत की यात्रा पर दिल्ली पहुंचे हैं।
पथामथाई सिल्क चटाई के लिए तमिलनाडु राज्य को GI टैग प्रदान किया गया है।
पीएम आवास योजना के अंतर्गत राज्य,केंद्र व लोकल संस्थाओं को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की गई है।
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल द्वारा अरुण लाल को कार्तिक बोस लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
थाईलैंड ओपन 2019 बैडमिंटन प्रतियोगिता में भारत ने पुरुष युगल में खिताब जीता है।
हाल ही न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकुलम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से सन्यास घोषणा की है।
स्मार्टफोन कंपनी एप्पल ने गोल्डमैन सैक्स कंपनी के साथ मिलकर एप्पल कार्ड के नाम से क्रेडिट कार्ड जारी किया है।
भारत में क्षेत्रफल के हिसाब से जम्मू कश्मीर देश का सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश बन गया है।
6 अगस्त को हिरोशिमा दिवस मनाया जाता है।
मिस वर्ल्ड डायवर्सिटी 2019 का खिताब नाज जोशी ने जीता है।
लालू लीला पुस्तक के लेखक सुशील मोदी है।
9 August 2019 current affairs
हाल ही 3 व्यक्तियों (पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, दिवंगत नेता नानाजी देशमुख, दिवंगत गायक भूपेन हजारिका) को 2019 के भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।हाल ही इसरो द्वारा विक्रम साराभाई पत्रकारिता अवॉर्ड दिए जाने की घोषणा की गई है।
विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के लिए भारत के लवलीना बोर्गोहेन तथा मैरी कॉम का चयन किया गया है।
भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा एचआईवी के मामलों को 2020 तक कम करने का लक्ष्य रखा गया है।
शंघाई सहयोग संगठन के देशों के बीच सैन्य अभ्यास का आयोजन रूस में किया जाएगा।
हाल ही उत्तर प्रदेश सरकार ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए नीदरलैंड के साथ किए गए द्विपक्षीय समझौते को 5 वर्षों के लिए बढ़ा दिया है।
मंदर वैद्य को OYO होटल्स और होम्स के दक्षिण पूर्वी और मध्य पूर्वी एशिया के सीईओ के रूप में नियुक्त किया गया है।
हाल ही पाकिस्तान द्वारा भारत के राजदूत को वापस भेज दिया गया है।
हाल ही में राजस्थान राज्य द्वारा उच्च शिक्षा के लिए RACE नाम से एक मॉडल बनाया गया है।
वित्त वर्ष 2020 के लिए national council of applied economic research द्वारा भारत की अनुमानित जीडीपी वृद्धि दर 6.2% है।
हाल ही spacex द्वारा इजराइल के संचार उपग्रह AMOS-17 को लॉन्च किया गया है।
कांडीकुप्पा श्रीकांत को पावर ग्रिड कॉरपोरेशन के नए अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के रूप में चुना गया है।
केनाइन डिस्टेंपर नाम एक बीमारी का है।
हाल ही आम की एक नई किस्म
अर्का सुप्रभात का निर्माण किया गया है।
हाल ही में स्टीव कोगन को चार्ली चैप्लिन अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
हाल ही पाकिस्तान ने भारत के साथ व्यापारिक संबंध समाप्त करने की घोषणा की है।
विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को भारत सरकार ने वीर चक्र से सम्मानित करने की घोषणा की है।
उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 में भ्रामक विज्ञापनों का प्रचार करने पर 10 से 50 लाख तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया है।
हाल ही में पारित मोटर वाहन (संशोधन) विधेयक 2019 के अनुसार मोटर वाहनों से संबंधित दंड शुल्क में प्रतिवर्ष 10% की वृद्धि की जाएगी।
हाल ही उरुग्वे देश के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी डिएगो फोरलान ने सन्यास घोषणा की है।
हाल ही में आईआईटी मद्रास ने समुंदर की लहरों से बिजली उत्पन्न करने के लिए के NIOT साथ समझौता किया है।
हाल ही में प्रकाश जावेडकर ने ई- रोजगार समाचार लॉन्च किया है।
हाल ही में मास्टर कार्ड ने आईडेंटिटी चेक एक्सप्रेस लॉन्च करने की घोषणा की है।।
हाल ही आंध्र प्रदेश सरकार ने नवोद्योग योजना शुरू करने की घोषणा की है।
SAVE WATER
घी डुल्यां म्हारा की नीं जासी।
पानी डुल्यां म्हारों जी बले।।
पानी डुल्यां म्हारों जी बले।।
अपने दोस्तों के साथ शेयर करें 👇👇👇
0 Comments