आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

3 अगस्त 2019 करेंट अफेयर्स || 2 अगस्त 2019 करेंट अफेयर्स || 1 अगस्त 2019 करेंट अफेयर्स

2 august 2019 current affairs , www.devedunotes.com

1 August 2019 Current Affairs

ई-गवर्नेंस पर 22वां राष्ट्रीय सम्मेलन शिलांग(मेघालय) में आयोजित किया जाएगा।जो कि 8- 9 अगस्त को आयोजित होगा। इसका विषय होगा:-  डिजिटल इंडिया: सफलता से उत्कृष्टता।

हाल ही सुप्रीम कोर्ट ने नियमों में संशोधन करके ₹5 लाख की वार्षिक आय वालो को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। अर्थात अब ₹5 लाख वार्षिक आय वाले व्यक्ति  सुप्रीम कोर्ट में अपने केस की पैरवी के लिए वकील की मुफ्त सेवा ले सकेंगे।

अंतर्राष्ट्रीय सेना खेल का आयोजन बेलारूस देश में किया जाएगा।

राजीव कुमार के भारत का नया वित्त सचिव नियुक्त किया गया है।

हाल ही प्रिया प्रियदर्शनी जैन को इंडियन वूमेन ऑफ इनफ्लुएंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

गत 31 जुलाई को मुंशी प्रेमचंद की जयंती मनाई गई।

हाल ही में भारतीय सेना ने युद्ध में बेहतर प्रदर्शन और दुश्मन पर  त्वरित आक्रमण करने की अपनी क्षमता में वृद्धि करने के लिए एकीकृत युद्ध समूह (integrated battle groups)  का गठन करने की घोषणा की है।

दक्षिण एशिया एयर क्वालिटी टेक कैंप 2019 का आयोजन (काठमांडू)नेपाल में किया गया है।

नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे जोन ने महिलाओं की सुविधा के लिए डब्बो को गुलाबी रंग से रंगना शुरू  किया है। अर्थात पिंक कोच शुरू किया है।

हाल ही में भारत की पहली महिला विधायक मुथुलक्ष्मी रेड्डी की 133वीं जयंती मनाई गई है।

हाल ही में की गई घोषणा के अनुसार दिल्ली में भारत की पहली हाइड्रोजन संचालित बसें चलाई जाएंगी।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप(WTC) की शुरुआत 1 अगस्त 2019 से हो रही है।

रक्षा मंत्री के रूप में राजनाथ सिंह अपनी पहली विदेश यात्रा पर मोजांबिक देश गए हैं।

सिद्धार्थ सान्याल बंधन बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री नियुक्त किए गए हैं।

पैरालाइज्ड स्ट्रोक से पीड़ित लोगों के लिए आईआईटी कानपुर ने दो उंगली वाले रोबोटिक हाथ का निर्माण किया है।

हाल ही इंफोसिस ने रोमानिया में साइबर डिफेंस सेंटर लॉन्च किया है।

August 2019 Current Affairs

रुहान राजपूत को एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2019 से सम्मानित किया गया है।

हाल ही कपिल देव को भारत गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

QS बेस्ट स्टूडेंट सिटीज रैंकिंग में लंदन शहर को छात्रों के लिए दुनिया का सबसे अच्छा शहर घोषित किया गया है।

हाल ही में राजेश अस्थाना को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक को लघु वित्त बैंक में परिवर्तित किया जाएगा।

हाल ही में अटल कम्युनिटी इनोवेशन सेंटर का शुभारंभ नई दिल्ली में धर्मेंद्र प्रधान द्वारा किया है।

हाल ही में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने घोषणा की है कि अगला लोकसभा सत्र पेपरलेस होगा।

52 वें आसियान शिखर सम्मेलन का आयोजन बैंकॉक में होगा।

गुजरात गैस लिमिटेड द्वारा भारत में अगले 2 सालों में 200 सीएनजी स्टेशन बनाए जाएंगे।

हाल ही में आरबीआई के पूर्व डिप्टी गवर्नर डॉ. सुबीर विट्ठल गोकर्ण का निधन हुआ है।

हाल ही में प्रह्लाद सिंह पटेल द्वारा मोबाइल पुस्तकालय बसों को लॉन्च किया गया है।

हाल ही में बीएस धनोवा द्वारा Indian Air Force: a cut above मोबाइल गेम लॉन्च किया गया है।

अंतरराष्ट्रीय एस्ट्रोनॉटिकल कांग्रेस का आयोजन वाशिंगटन DC  में होगा।

अंतरराष्ट्रीय विश्व कौशल प्रतियोगिता का आयोजन रूस में किया जाएगा।

हाल ही में भारत का अफ्रीकी महाद्वीप में निवेश 54 बिलियन डॉलर के ऊपर पहुंचा है।

भारत के बुनकरो,कारीगरों और हस्तशिल्प के लिए फ्लिपकार्ट द्वारा समर्थ प्रोग्राम की शुरुआत की गई है।

ई गवर्नेंस प्लेटफॉर्म SWAN  की शुरुआत एयरटेल कंपनी द्वारा की गई है।

हाल ही में राष्ट्रीय सुरक्षा बल के प्रमुख का अतिरिक्त प्रभार एसएस देशवाल को दिया गया है।

हाल ही में भारत ने मोजांबिक देश के साथ हाइड्रोग्राफी के क्षेत्र में सहयोग के लिए समझौता किया है।

तीन तलाक (मुस्लिम महिला कानून) 19 सितंबर 2018 से पूरे देश में लागू हुआ माना जाएगा।

फीफा ने महिला विश्व कप में टीमों की संख्या 24 से बढ़ाकर 32 कर दी है।

महाराष्ट्र राज्य की पुलिस ने स्वचालित मल्टीमॉडल बायोमेट्रिक पहचान प्रणाली अपनाई है। अतः पुलिस जांच में डिजिटल फिंगरप्रिंट और आइरिश स्कैन करने की प्रणाली का प्रयोग करने वाला महाराष्ट्र देश का पहला राज्य बन गया है।

हाल ही नासा के द्वारा खोजे गए एक बोने तारे का नाम TOI 270 रखा गया है।

हाल ही भारत ने गांबिया देश को 5 लाख अमरीकी डॉलर की सहायता देने का वादा किया है।

आईआईटी हैदराबाद ने कुमकुम डाई द्वारा पर्यावरण अनुकूल सौर सेल विकसित किए हैं।

3 August 2019 current affairs 

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तीसरे संस्करण का आयोजन गुवाहाटी में किया जाएगा।

केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय के तहत आने वाले आंतरिक व्यापार एवं उद्योग संवर्धन विभाग के नए सचिव गुरुप्रसाद माहपात्र बने हैं।

हाल ही में डिज्नी के मिकी माउस को आवाज देने वाली दिग्गज अमेरिकी अभिनेत्री रसी टेलर का निधन हो गया है।

हाल ही में पश्चिम बंगाल में 'सेव ग्रीन,स्टे क्लीन' अभियान शुरू किया गया हैं।।

हाल ही में चार राज्यों (तेलगाना, आंध्र प्रदेश,महाराष्ट्र,गुजरात) में पायलट आधार पर वन नेशन वन राशन कार्ड योजना शुरू की गई है।

विश्व बैंक के 2018 के आंकड़ों के अनुसार भारत वैश्विक जीडीपी रैंकिंग में सातवें स्थान पर आ गया है।

हाल ही में आईआईटी खड़गपुर के शोधकर्ताओं ने ठोस अपशिष्ट से उर्जा उत्पन्न करने की तकनीक विकसित की है।

क्रेडिट रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि  के अनुमान को 20 आधार अंकों की कटौती करके 6.9% कर दिया है।

भारत ने यूनाइटेड किंगडम के साथ मिलकर द इनोवेटिंग फॉर क्लीन एयर नामक पहल  शुरू की है। यह बेंगलुरु में लांच की गई ।

हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाकर 34 कर दी गई है।

चंपा कुमारी को बाल हिंसा के खिलाफ संघर्ष के लिए ब्रिटेन के प्रतिष्ठित पुरस्कार डायना अवॉर्ड सम्मानित किया गया है।

स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैय्या 2 अगस्त को 143 जयंती मनाई गई है।

भारतीय मानक ब्यूरो लेह में पशमीना परीक्षण केंद्र स्थापित करेगा।

SAVE WATER

घी डुल्यां म्हारा की नीं जासी।
पानी डुल्यां म्हारों जी बले।।

Share This 👇👇👇

Post a Comment

0 Comments