आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

24 अगस्त 2019 करेंट अफेयर्स || 23 अगस्त 2019 करेंट अफेयर्स || 22 अगस्त 2019 करेंट अफेयर्स

www.devedunotes.com

22 अगस्त 2019 करेंट अफेयर्स

राफेल नडाल ने रोजर्स कप 2019 का खिताब जीता है।

शैवेंद्र सिल्वा श्रीलंका सेना के 23वें कमांडर बने हैं।

USFDA  ने टी.बी. के इलाज के लिए एक नई दवा 'प्रीटोमोनीड' को मंजूरी दी है।

हरियाणा की दीपा मलिक राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त करने वाली पहली महिला पैरा एथलीट बन गई हैं।

हाल ही भारतीय सेना को प्राप्त मोबाइल मैटेलिक रैंप का निर्माण डीआरडीओ द्वारा किया गया है।

विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस 21 अगस्त को मनाया जाता है।

भारत-केन्या संयुक्त व्यापार समिति के 9वें सत्र का आयोजन नई दिल्ली में किया गया है।

हाल ही एथलीट मोहम्मद अनस को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार के अंतर्गत 5 लोगों को ध्यानचंद पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई।

हाल ही महाराष्ट्र राज्य द्वारा बसों को ट्रैक करने के लिए लाइव ट्रैकिंग सिस्टम लॉन्च किया गया है।

बीसीसीआई के लोकपाल समिति के अनुसार क्रिकेटर एस.श्रीसंत पर लगा प्रतिबंध 20 अगस्त 2020 को समाप्त हो जाएगा।

हाल ही इंग्लैंड के फुटबॉल खिलाड़ी एशले कौल ने सन्यास की घोषणा की है।

दिव्यांग सत्येंद्र सिंह ने कैटालिना चैनल को पार करके एक नया कीर्तिमान बनाया है। ये ऐसा करने वाले पहले एशियाई तैराक बन गए हैं।

हाल ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा मौलश्री का एक पौधा लगाकर पौधरोपण अभियान की शुरुआत की गई ।

हाल ही जांबिया के राष्ट्रपति एगर चागवा लुंगु भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर दिल्ली पहुंचे हैं।

23 अगस्त 2019 करेंट अफेयर्स

हाल ही अजय कुमार को रक्षा सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।

हाल ही राजीव गोबा को कैबिनेट सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।

हाल ही रमेश पोखरियाल द्वारा अध्यापक शिक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम 'निष्ठा(NISHTHA)' लांच किया गया है।

भारतीय रेलवे ने 2 अक्टूबर से सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है।

हाल ही भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ओलंपिक टेस्ट इवेंट के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया है।
इसके साथ ही भारतीय महिला हॉकी टीम ने ओलंपिक टेस्ट इवेंट के फाइनल में जापान को हराया है।

हाल ही जारी सरल सूचकांक में कर्नाटक राज्य शीर्ष पर रहा है।

स्टेट रूफटॉप सोलर अट्रैक्शन इंडेक्स में कर्नाटक राज्य शीर्ष स्थान पर है।

टार्डीग्रेड्स एक सूक्ष्म जीव है।

हाल ही सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा लिखित RESET नामक पुस्तक का विमोचन हुआ है।

हाल ही किरण रिजुजु व बाइचुंग भुटिया द्वारा ओप-ब्लू फ्रीडम अभियान के दिल्ली चरण की शुरुआत की गई है।

हाल ही विज्ञान एवं इंजीनियरिंग अनुसंधान बोर्ड द्वारा SUPRA नाम से एक नई योजना को लांच किया गया है।


हाल ही मीता नारायण को पुश्किन मेडल से सम्मानित किया गया है।

हाल ही पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम को INX मीडिया घोटाला केस में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

भारत को पहला फाइटर प्लेन राफेल सितंबर 2020 तक मिलेगा।

ब्रज कुमार अग्रवाल को लोकपाल का सचिव नियुक्त किया गया है।

अमेजन ने अपने दुनिया के सबसे बड़े परिसर का उद्घाटन हैदराबाद में किया है।

हाल ही मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर का निधन हुआ है।

महाराष्ट्र राज्य में सुपर-50 कार्यक्रम शुरू किया है।

24 अगस्त 2019 करेंट अफेयर्स

दक्षिण एशियाई स्पेलिंग बी प्रतियोगिता 2019 नवनीत मुरली ने जीती है।

हाल ही में पाकिस्तान को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स के एशिया पेसिफिक ग्रुप में ब्लैक लिस्टेड किया गया है।

हाल ही ईरान ने नई मिसाइल रक्षा प्रणाली बावर-373 का अनावरण किया है।

हाल ही केंद्र सरकार ने MSME's के लिए भारतक्राफ्ट नाम से एक ई-कॉमर्स पोर्टल लॉन्च किया है।

हाल ही रूस ने अपने पहले ह्यूमनॉइड रोबोट "फेडोर(Fedor-फाइनल एक्सपेरिमेंटल डेमोंसट्रेशन ऑब्जेक्ट रिसर्च)" को अंतरिक्ष में भेजा है।

फोर्ब्स के अनुसार 2019 में सबसे अधिक कमाई करने वाले अभिनेताओं की सूची में अक्षय कुमार चौथे स्थान पर है।

हाल ही सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश मदन बी लोकुर ने फिजी के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद की शपथ ली है।

हाल ही केंद्र सरकार ने मेघालय में सूअर पालन विकास योजना शुरू करने की घोषणा की है।

हाल ही गृह मंत्रालय ने पर्वतारोहण और ट्रेकिंग के लिए जम्मू कश्मीर,हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और सिक्कम में स्थित 137 पर्वत चोटियों को खोलने की घोषणा की है। इनमें 51 उत्तराखंड में, 24 सिक्किम में,47 हिमाचल प्रदेश में तथा 15 जम्मू कश्मीर में है।

हाल ही अब्दुल्लाह हमदोक सूडान के नए प्रधानमंत्री बने हैं।

टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच के रूप में विक्रम राठौड़ को नियुक्त किया गया है।

भारत और अमेरिका की 2+2 बैठक हाल ही में कैलिफ़ोर्निया में आयोजित की गई।

हाल ही में 5वें UIDAI आधार सेवा केंद्र का संचालन हिसार में शुरू हुआ है।

बीते दिनों सीमा पर टैक्स चोरी को रोकने के लिए भारत ने अमेरिका के साथ समझौता किया है।

1 सितंबर से केंद्र सरकार की 'सबका विश्वास योजना 2019'  लागू होगी।

नीति आयोग,जल शक्ति मंत्रालय तथा अटल नवाचार मिशन ने दिव्यांगजन जीवन को आसान बनाने के लिए संयुक्त रूप से सन-साधन हैकथॉन शुरू किया है।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग को अमरावती (महाराष्ट्र) में उत्खनन के दौरान लौहकालीन बस्ती के प्रमाण मिले हैं।

आरोही पंडित अटलांटिक और प्रशांत महासागर को अकेले पार करने वाली पहली महिला पायलट बनी है।

SAVE WATER

घी डुल्यां म्हारा की नीं जासी।
पानी डुल्यां म्हारों जी बले।।

Share This 👇👇👇

Post a Comment

0 Comments