आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

21 अगस्त 2019 करेंट अफेयर्स || 20 अगस्त 2019 करेंट अफेयर्स || 19 अगस्त 2019 करेंट अफेयर्स

www.devedunotes.com

19 अगस्त 2019 करेंट अफेयर्स

हाल ही आंध्रप्रदेश राज्य ने विलेज वालंटियर सिस्टम लॉन्च किया है।

हाल ही असम राज्य के पहले CNG ईंधन स्टेशन का उद्घाटन डिब्रूगढ़ में किया गया हैं।

ब्रैंडन मैकुलम को आईपीएल टीम KKR का कोच नियुक्त किया गया है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने भूटान में मंगदेछू हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्लांट का उद्घाटन किया है।

हाल ही एशियाई विकास बैंक ने सड़क और हाईवे निर्माण के लिए GRIL के साथ 23 मिलियन डॉलर का समझौता किया है।

वित्त वर्ष 2020 के लिए ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड बैंकिंग समूह द्वारा भारत की जीडीपी वृद्धि दर 6.2% अनुमानित है।

हाल ही पत्रकार राजदीप सरदेसाई को प्रेम भाटिया पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

भारतीय नौसेना द्वारा बहुपक्षीय अभ्यास "मिलन" का आयोजन विशाखापट्टनम में किया जाएगा।

हाल ही चैतन्य महाप्रभु पर पहला म्यूजियम पश्चिम बंगाल में खोला गया है।

ओडिशा राज्य द्वारा ऑनलाइन भूमि राजस्व भुगतान सिस्टम लॉन्च किया है।

हाल ही चीन द्वारा पहला वाणिज्यिक रॉकेट लॉन्च किया गया है।

हाल ही प्रकाशित पुस्तक second night राजीव डोगरा द्वारा लिखित है।

रसेल डोमिंगो को बांग्लादेश क्रिकेट टीम का कोच नियुक्त किया गया है।

जम्मू कश्मीर के इतिहास पर आधारित पुस्तक Kashmir's untold story:declassified मारूफ राजा व इकबाल चंद मल्होत्रा द्वारा लिखी गई है।

The free voice: on democracy cultural and the nation पुस्तक रवीश कुमार द्वारा लिखी गई।

हाल ही प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार बैंक सीईओ के रूप में सर्वाधिक वेतन आदित्य पूरी का है।

हाल ही तमिलनाडु में अथि वरदार महोत्सव मनाया गया है।

20 अगस्त 2019 करेंट अफेयर्स

हाल ही अरुणाचल प्रदेश में मछली की 5 नई प्रजातियां खोजी गई है।

विश्व मानवतावादी दिवस 19 अगस्त को मनाया जाता है। इस वर्ष का थीम: women Humanitarian.

बिहार के तीन बार के मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा का निधन 19 अगस्त को हो गया है।

हाल ही डीडी न्यूज़ की वरिष्ठ एंकर नीलम शर्मा का निधन हो गया है।इन्हें 2018 के लिए नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

हाल ही फुटबॉल क्लब लिवरपूल ने UEFA सुपर कप का खिताब जीता है।

हाल ही पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने फरीदाबाद में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपना पहला वर्चुअल न्यायालय शुरू किया है।

UAE  पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ जायद से सम्मानित करेगा।

पीएम मोदी बहरीन देश की यात्रा के दौरान मनामा में श्रीनाथजी मंदिर के पुनरुद्धार कार्य की शुरुआत करेंगे।

19 अगस्त को विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाया जाता है।

आरबीआई ने अपनी स्वर्ण मुद्रीकरण योजना को अधिक उदार बनाते हुए जमाकर्ताओं को अपने सोने को सीधा बैंकों में जमा कराने की अनुमति दे दी है।

हाल ही दुनिया की सबसे लंबी डॉक्यूमेंट्री '100 इयर्स ऑफ क्राइसोस्टम' को गिनीज अवार्ड देने की घोषणा की गई है।यह डॉक्यूमेंट्री 48 घंटे और 8 मिनट की है।

भारत के पहले केंद्रीय केमिकल इंजीनियरिंग व टेक्नोलॉजी संस्थान की स्थापना गुजरात में की गई है।

हाल ही दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली में किया गया।

हाल ही पंजाब सरकार द्वारा शरबत सेहत बीमा योजना शुरू की गई है।

हाल ही मधुर देवरा PayTM के नए प्रेसिडेंट बने हैं।

कपड़ों के प्रतिष्ठित ब्रांड RAISIN ने भूमि पेडकर को अपना  ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

भारत नेपाल संयुक्त आयोग के 5 वें सम्मेलन का आयोजन काठमांडू में होगा।

हाल ही में एथलेटिकी मिनटेक रीटर प्रतियोगिता में हिमा दास और मोहम्मद अनस ने स्वर्ण पदक जीता है।

हाल ही इंडोनेशिया ने अपनी राजधानी को स्थानांतरित करके नई राजधानी बनाने का निर्णय लिया है।

भारत ने भूटान में रुपे कार्ड लांच किया है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा मुंबई में एक बंकर संग्रहालय का उद्घाटन किया गया है।

जल किरण एक अतिथि गृह का नाम है।

छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को 14% से बढ़ाकर 27% कर दिया गया है।

हाल ही मणिपुर राज्य के मुख्यमंत्री ने स्कूल फगडाबा योजना शुरू की है।

क्रिकेट में पहले कन्क्युजन सब्सीट्यूट बल्लेबाज मारनस लाबुशाने बने हैं।

21 अगस्त 2019 करेंट अफेयर्स


पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष 20 अगस्त को सद्भावना दिवस मनाया जाता है।

भारत SO2 का दुनिया का सबसे बड़ा उत्सर्जक देश बन गया है।

हाल ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने सेना अध्यक्ष कमर जावेद बाजवा का कार्यकाल 3 वर्ष के लिए बढ़ा दिया है।

गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में अब सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष होगी।

जलवायु परिवर्तन के कारण आइसलैंड का ओकजोकुल ग्लेशियर समाप्त हो गया है। अपना अस्तित्व खोने वाला यह दुनिया का पहला ग्लेशियर बन गया है।

हाल ही संगीतकार मोहम्मद जहूर खय्याम का निधन हो गया है। इन्होंने उमराव जान,बाजार, कभी-कभी जैसी फिल्मों के लिए गीतों की धुन बनाई थी। इन्हें "मैं पल दो पल का शायर हूं" तथा "कभी-कभी मेरे दिल में ख्याल आता है" जैसे गीतों के लिए याद किया जाता है। इन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार तथा पदम भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है।

हाल ही ऋतिक रोशन को दुनिया के सबसे हैंडसम आदमी का खिताब मिला है।

डोलो 650 बेंगलुरु कप ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट 2019 का खिताब IOCL  ने जीता है।

विश्व युवा शतरंज चैंपियनशिप 2019 का आयोजन मुंबई में किया जाएगा।

राज्य पर्यटन मंत्री सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली में किया गया है।

भारत ने वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में  तीरंदाजी में 9 पदक जीते है।

हाल ही मिचेल जॉनसन को मेरिलिबोन क्रिकेट क्लब की आजीवन मानद सदस्यता मिली है।

हाल ही टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन ने रविंद्र ठक्कर को अपना नया सीईओ नियुक्त किया  है।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह राजस्थान राज्य से राज्यसभा के सांसद चुने गए हैं।

छत्तीसगढ़ में लेमरू हाथी रिजर्व की स्थापना की जाएगी।

दिल्ली का फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में विराट कोहली के नाम से एक स्टैंड बनाया जाएगा।

हाल ही में आईआईटी मद्रास द्वारा औद्योगिक क्षेत्रों में उपयोग के लिए Graspman नाम का एक रोबोट बनाया गया है।

SAVE WATER

घी डुल्यां म्हारा की नीं जासी।
पानी डुल्यां म्हारों जी बले।।

Share This 👇👇👇

Post a Comment

0 Comments