आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

18 अगस्त 2019 करेंट अफेयर्स || 17 अगस्त 2019 करेंट अफेयर्स || 16 अगस्त 2019 करेंट अफेयर्स

www.devedunotes.com

16 अगस्त 2019 करेंट अफेयर्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी घरों में पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए जल जीवन मिशन की घोषणा की है।

हाल ही आईआईटी हैदराबाद द्वारा अंडे की खोल से अस्थि प्रत्यारोपण के लिए संश्लेषित पदार्थ का निर्माण किया गया है।

समर्थ योजना के अंतर्गत भारत के 16 राज्यों ने कपड़ा मंत्रालय के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं।

पीएम मोदी द्वारा लाल  किले पर भाषण के दौरान "चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ" नाम से एक नए पद के सृजन की घोषणा की गई है।

हाल ही 73वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर लोकसभा क्षेत्रों के बीच एक मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की है।

भारत ने बांग्लादेश के साथ नदियों के जल के उपयोग के संदर्भ में एक समिति गठन करने को सहमति प्रदान की है।

हाल ही हर्षद पांडुरंग ठाकुर को राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान का निर्देशक नियुक्त किया गया है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने 73 वें स्वतंत्रता दिवस पर भारत को 2022 तक सिंगल यूज़ प्लास्टिक से मुक्त करने की घोषणा की है।

मुंबई में  पहला भारतीय कौशल संस्थान का निर्माण  किया जाएगा।

दीपक पूनिया ने जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है।

भारतीय कप्तान विराट कोहली किसी एक दशक में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 20,000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

17 अगस्त 2019 करेंट अफेयर्स

आईआईटी मद्रास के शोधकर्ताओं ने पहली बार एनोड के रूप में हल्के स्टील का प्रयोग करके रिचार्जेबल आयरन आयन बैटरी का निर्माण किया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने छात्रों के मन में देश के प्रति प्रेम जगाने के लिए अगले शैक्षणिक सत्र से सरकारी स्कूलों में देशभक्ति पाठ्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है।

हाल ही 14 अगस्त को विभिन्न राज्यों के बीच विवादों की जांच करने एवं परामर्श देने वाली अंतर राज्य परिषद का पुनर्गठन किया गया,जिसके अध्यक्ष नरेंद्र मोदी बने हैं।

हाल ही क्रिकेटर वी.बी. चंद्रशेखर का निधन हुआ है।

हाल ही अभिनेत्री विद्या सिन्हा का निधन हो गया है।

हाल ही भारत ने टी20 शारीरिक विकलांगता विश्व क्रिकेट श्रंखला
जीती है। इसका आयोजन इंग्लैंड में किया गया था।

अंतर्राष्ट्रीय जल तनाव रैंकिंग में भारत को पहला स्थान प्राप्त हुआ है।

18 अगस्त 2019 करेंट अफेयर्स

केरल राज्य के तिरूर के पान के पत्ता को GI टैग मिला है।

मिजोरम राज्य के ताहलोपुआन फैब्रिक तथा मिज़ो पुआनचेई शाल को GI टैग मिला है।

हुआवेई कंपनी ने हारमनी नामक ऑपरेटिंग सिस्टम लॉन्च किया है।

एयर इंडिया उत्तरी ध्रुव के ऊपर से उड़ान भरने वाली पहली भारतीय एयरलाइन बनी है।


आईआईटी खड़कपुर के शोधकर्ताओं ने कम लागत वाली ब्लड टेस्ट डिवाइस का निर्माण किया है।

दुनिया की सबसे ऊंची झील काजिन सारा झील खोजी गई है।

हाल ही भारत की साइकिलिस्ट टीम ने जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में आयोजित वर्ल्ड जूनियर ट्रेक साइकलिंग चैंपियनशिप में टीम स्प्रिंट इवेंट में स्वर्ण पदक जीता है।

अगस्त 2019 में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 430.57 अरब डॉलर के साथ अब तक के उच्चतम स्तर पर रहा है। यह मुद्रा भंडार की सर्वकालिक ऊंचाई है।इसके साथ ही भारत का विदेशी मुद्रा भंडार में आठवां स्थान हो गया है।

हाल ही बांग्लादेश के प्रसिद्ध उपन्यासकार और लेखक रिजिया रहमान का निधन हुआ है।

हाल ही लेह-लद्दाख में आदि महोत्सव का आयोजन किया गया है।
इसका विषय:-A  celebration of the spirit of tribal craft , culture and commerce.

हाल ही 9 वर्ष के अद्वैत भारतीय ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी की चढ़ाई की है।

हाल ही छत्तीसगढ़ के निवासी तथा पदम श्री पुरस्कार विजेता दामोदर गणेश बापट का निधन हो गया है। वे एक सामाजिक कार्यकर्ता थे।

हाल ही  स्पेस एजेंसी नासा ने ग्रीनलैंड की पिघलती हुई बर्फ की जांच के लिए उसके ऊपर से उड़ान भरी है।

हाल ही भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है।

हाल ही जिस्क बैंक द्वारा ऋणात्मक ब्याज दर की घोषणा की गई है।

भारत को जानो(KIP) के 54 वें संस्करण में 40 भारतीय मूल के युवा हिस्सा लेंगे।

SAVE WATER

घी डुल्यां म्हारा की नीं जासी।
पानी डुल्यां म्हारों जी बले।।

अपने दोस्तों के साथ शेयर करें 👇👇👇

Post a Comment

0 Comments