आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

15 अगस्त 2019 करेंट अफेयर्स || 14 अगस्त 2019 करेंट अफेयर्स || 13 अगस्त 2019 करेंट अफेयर्स

www.devedunotes.com

13 अगस्त 2019 करेंट अफेयर्स

हाल ही में एम वेंकैया नायडू के उपराष्ट्रपति पद पर 2 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में listening, learning and leading नाम से पुस्तक लांच की गई है। इस पुस्तक को गृहमंत्री अमित शाह द्वारा लांच किया गया तथा इसमें उपराष्ट्रपति द्वारा 2 वर्ष में में किए गए 330 सार्वजनिक कार्यकलापों पर प्रकाश डाला गया है, साथ ही बताया गया कि इस दौरान उपराष्ट्रपति 19 देशों की यात्रा पर गए।

हाल ही रक्षा मंत्रालय ने सेना में कार्यरत किसी पुरुष के सिंगल पैरंट होने की स्थिति में चाइल्ड केयर लीव को मंजूरी दी है।

हाल ही अमेरिका ने भारत को मादक पदार्थों के पारगमन या अवैध मादक पदार्थों के उत्पादन की सूची में शामिल किया है।

हाल ही दक्षिण कोरिया ने जापान को अपनी पसंदीदा व्यापार सूची से हटा दिया है।

12 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है।

12 अगस्त को विश्व हाथी दिवस मनाया गया है।

13 अगस्त को विश्व अंगदान दिवस मनाया जाता है।

भारत के केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावेडकर ने COP14 से संबंधित जानकारियों के लिए एक वेबसाइट unccdcop14india.gov.in की शुरुआत की है।

राफेल नडाल ने मॉन्ट्रियल मास्टर्स 2019 का टेनिस खिताब जीता है।

हाल ही में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 11 अगस्त को तिरंगा मेरी जान कार्यक्रम के तहत 15 किलोमीटर लंबे तिरंगे के साथ 10 हजार लोगों ने मानव श्रंखला बनाकर राष्ट्रीय ध्वज  फहराया। यह कार्यक्रम वसुदेव कुटुंबकम फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया था।

चेन्नई लायंस ने दबंग दिल्ली को हराकर अल्टीमेट टेबल टेनिस लीग का खिताब जीता है।

हाल ही में चंद्रिमा शाह भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी की पहली महिला अध्यक्ष बनी है।


14 अगस्त 2019 करेंट अफेयर्स

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने नई दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस 2019 के उपलक्ष्य में दूरदर्शन द्वारा निर्मित देशभक्ति गीत "वतन" जारी किया है।

बियांका एंड्रीस्कु ने रोजर्स कप टेनिस टूर्नामेंट 2019 का महिला एकल का खिताब जीता है।

राफेल नडाल ने रोजर्स कप टेनिस टूर्नामेंट 2019 का पुरुष एकल का खिताब जीता है।

श्रीदेवी:गर्ल वुमेन सुपरस्टार नामक पुस्तक सत्यार्थ नायक द्वारा लिखी गई है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दिल्ली में प्रदूषण का सबसे बड़ा स्त्रोत अपशिष्ट की खुले में डंपिंग(dumping) और दहन(burning) है।

अमेरिका का विश्व संसाधन संस्थान द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार जल संकट से सर्वाधिक ग्रस्त विश्व के 17 देशों की सूची में भारत 13वें स्थान पर है।

भारत दक्षिण कोरिया को पछाडते हुए विश्व का दूसरा सबसे बड़ा स्क्रैप(scarp) आयातक बन गया है।

अनुराग आदलाखा यस बैंक के मुख्य वित्तीय अधिकारी बने हैं।

हाल ही स्वतंत्रता सेनानी दयानिधि नायक का निधन हुआ है।

हाल ही सोनिया गांधी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष बनी है।

पीएम मोदी ने डिस्कवरी चैनल के प्रोग्राम "Man vs Wild" में हिस्सा लिया जिसका फिल्मांकन जिम कार्बेट राष्ट्रीय पार्क में किया गया था।

हाल ही आईआईटी खड़कपुर ने रक्त जांच के लिए एक सस्ती डिवाइस का निर्माण किया है।

भारतीय रेलवे द्वारा महात्मा गांधी की 150वीं जन्मदिवस को‌ समुदाय दिवस के रूप में घोषित किया गया।

मोटर स्पोर्ट्स के  "FIM विश्व कप" F-1 में ऐश्वर्या पिसे ने पहली बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए खिताब जीता है।

पहले स्पेस पार्क की स्थापना के लिए विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर ने केरल के साथ समझौता किया हैं।

हाल ही में अलेजांद्रो गियामोटेई ग्वाटेमाला देश के नए राष्ट्रपति बने हैं।

घोटू राम मीणा कांगो गणराज्य में भारत के अगले राजदूत होंगे।

एचडीएफसी बैंक के सीईओ आदित्य पुरी शीर्ष भुगतान पाने वाले बैंक के सीईओ बने।

भारतीय सेना ने जम्मू में मिशन रिच आउट शुरू किया है।



15 अगस्त 2019 करेंट अफेयर्स

वर्ष 2022 के कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला क्रिकेट को शामिल किया जाएगा।

हाल ही में वर्ल्ड एजुकेशन सम्मिट 2019 में सर्वश्रेष्ठ नवाचार का पुरस्कार राजस्थान राज्य ने जीता है।

हाल ही में पीटी उषा को एशियाई एथलेटिक्स एसोसिएशन के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया।

हाल ही में हरदीप सिंह पुरी ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 का शुभारंभ किया है ,इसके साथ ही स्वच्छ नगर ऐप को भी लॉन्च किया गया है।


हाल ही गजेंद्र सिंह शेखावत ने स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2019 लॉन्च किया है।

हाल ही तमिलनाडु के पलानी पंचतीर्थम प्रसादम को जीआई टैग प्रदान किया गया है।

वर्ष 2019 का विश्व संस्कृत दिवस 15 अगस्त को मनाया जा रहा है। यह प्रत्येक वर्ष सावन माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है।

सिमोन बाइल्स ने अमरीकी जिमनास्टिक चैंपियनशिप 2019 का खिताब जीता है।

भारत के प्रियम चटर्जी को फ्रांस के आड्रे डू मेरिट अग्रीकोल सम्मान से सम्मानित किया गया है।

हाल ही नर्मदा नदी पर बने सरदार सरोवर बांध में पानी छोड़ने को लेकर मध्य प्रदेश और गुजरात के मध्य विवाद सामने आया है ‌।

हाल ही रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) द्वारा ऑपरेशन नंबर प्लेट चलाया गया है।

अमेरिका की Arantza pena popo  ने गूगल द्वारा आयोजित Doodle for Google 2019 प्रतियोगिता का पुरस्कार जीता है।

बिहार की गोगाबील झील को राज्य का पहला सामुदायिक रिजर्व घोषित किया गया है।

अभिनंदन वर्धमान को वीर चक्र से सम्मानित किया जाएगा।

इसरो द्वारा गुजरात मे स्पेस ऑन व्हील नामक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।

हाल ही सरकार द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार फसलों के अवशेष जलाने में 41% की कमी आई है।

हाल ही बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा 3 वर्ष तक नए लाॅ कॉलेज खोलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

वैश्विक निवेशक सम्मेलन का आयोजन जम्मू कश्मीर में किया जाएगा।


SAVE WATER

घी डुल्यां म्हारा की नीं जासी।
पानी डुल्यां म्हारों जी बले।।

अपने दोस्तों के साथ शेयर करें 👇👇👇

Post a Comment

0 Comments