आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

9 जुलाई 2019 करेंट अफेयर्स || 8 जुलाई 2019 करेंट अफेयर्स || 7 जुलाई 2019 करेंट अफेयर्स

july 2019 current affairs, www.devedunotes.com


7 July 2019 Current Affairs

नीति आयोग द्वारा जारी की गई एग्रीकल्चरल मार्केटिंग एंड फार्मर फ्रेंडली रिफॉर्म इंडेक्स(AMFFRI) के अनुसार महाराष्ट्र राज्य पहले स्थान पर है।

हाल ही केरल राज्य सरकार ने घोषणा की है कि सभी प्रकार के सरकारी संवादों में अदर जेंडर या थर्ड जेंडर के स्थान पर केवल ट्रांसजेंडर शब्द का प्रयोग किया जाएगा।

भारतीय लेखक अमीश त्रिपाठी को नेहरू सेंटर (लंदन)का निदेशक नियुक्त किया गया है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी पुलिस स्टेशनों की रैंकिंग में बीकानेर जिले के पुलिस स्टेशन को प्रथम स्थान मिला है।

भारत का पहला डिजाइन डेवलपमेंट सेंटर "फैशनौवा"  गुजरात के सूरत शहर में लॉन्च किया गया है।

हाल ही जयपुर शहर को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है।
हाल ही इराक के बेबीलोन को विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2019 के अंतर्गत  विदेशी छात्रों को भारत के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु स्टडी इन इंडिया कार्यक्रम की घोषणा की गई है।

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2019 में भारत को 86 वां स्थान मिला है। इसके अनुसार सबसे पावरफुल पासपोर्ट जापान और सिंगापुर देश का है।

बजट 2019 में मोदी सरकार ने 45 लाख रुपए तक के घर खरीदने पर अतिरिक्त 1.5 लाख रुपए की छूट देने की घोषणा की है।इस प्रकार हाउसिंग लोन पर मिलने वाली छूट अब 2 लाख से बढ़कर 3.5 लाख हो गई है।

बजट 2019 20 के अनुसार 400 करोड़ रुपए तक के टर्नओवर वाली कंपनियो पर 25 फ़ीसदी कॉर्पोरेट टैक्स लगाने की घोषणा की गई है।

बजट 2019-20 के अनुसार देश में शोध को बढ़ावा देने के लिएके लिए नेशनल रिसर्च फाउंडेशन की स्थापना  की घोषणा की गई है।

बजट 2019 20 के अनुसार यदि कोई व्यक्ति बैंक से 1 साल में 1 करोड़ से अधिक की राशि निकालता है तो उस पर 2% टीडीएस लगाया जाएगा। अर्थात एक करोड़ से अधिक राशि निकालने पर 2 लाख रुपए टैक्स के ही कट जाएंगे।।

बजट 2019 20 के अनुसार स्टार्ट-अप्स के लिए नया टीवी चैनल शुरू करने की घोषणा की गई है।

आर्थिक सर्वेक्षण 2019-20 के अनुसार भारत की जीडीपी दर 7% रहने की उम्मीद की गई है।

बजट 2019-20 के अनुसार केंद्रीय आय का सबसे बड़ा स्त्रोत कॉर्पोरेट टैक्स है।

बजट 2019 में भारत में जल संरक्षण हेतु जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल जीवन मिशन की शुरुआत की गई है। इसका कार्यभार गजेंद्र सिंह शेखावत को सौंपा गया है, इस मिशन के अंतर्गत 2024 तक सभी ग्रामीणों घरों को स्वच्छ जल उपलब्ध कराया जाएगा।

6 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

तेलंगाना ने मियावाकी पद्धति(वृक्षारोपण पद्धति) के आधार पर तेलंगानाकू हरिता हरम परियोजना शुरू की है।

हाल ही जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा मानव नामक परियोजना शुरू की गई है।

हाल ही जल शक्ति अभियान का नया एंबेसडर आमिर खान को बनाया गया है।

हाल ही रिलायंस जिओ ने फेसबुक के साथ डिजिटल उड़ान नामक पहल के लिए समझौता किया है। डिजिटल उड़ान के अंतर्गत भारत में डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देना है।

कारगिल विजय की 20वीं वर्षगांठ पर कारगिल शहीदों और युद्ध के सेनानियों को सम्मान, सलामी और श्रद्धांजलि देने के लिए एक कारगिल श्रद्धांजलि गीत जारी किया गया है।इसका टाइटल "तुझे भूलेगा ना तेरा हिंदुस्तान" है।इसे सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने दिल्ली में लॉन्च किया है।इस गीत को हिंदी गीतकार समीर अंजान ने तैयार किया है।

8 July 2019 Current Affairs

हाल ही उत्तराखंड राज्य ने  वन टाइम सेटेलमेंट योजना शुरू की है।

भारत की सबसे लंबी विद्युत रेलवे सुरंग चेरलॉपल्ली और रैपुर स्टेशनों के बीच बनाई गई है। इसकी लंबाई 6.6 किलोमीटर है। इसमें 460 करोड रुपए की लागत आई है तथा सुरंग की ऊंचाई 6.5 मीटर है।इसका निर्माण दक्षिण मध्य रेलवे जोन द्वारा किया गया।

हाल ही एके मिश्रा जम्मू एंड कश्मीर बैंक के एडिशनल डायरेक्टर बने हैं।

हाल ही में छत्तीसगढ़ राज्य ने जन चौपाल कार्यक्रम का उद्घाटन किया है।

हाल ही में हरिदेश कुमार को आईबीपीएस का निदे॔शक नियुक्त किया गया
है।

दुनिया का बसे बड़ा सर्जरी इंस्टीट्यूट बांग्लादेश में बनाया गया है।

हाल ही उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल सुदर्शन अग्रवाल का निधन हुआ है।

हाल ही में ओला कैब्स को ब्रिटेन की राजधानी में निजी कराया वाहन शुरू करने के लिए लंदन के परिवहन नियामक से मंजूरी मिली है।

हाल ही में उर्सुला वाॅन डेर लेयन को यूरोपीय आयोग का नया अध्यक्ष बनाया गया है।

दुबई एयरपोर्ट पर अब भारतीय रुपए भी स्वीकृत किए जाएंगे।
हाल ही संयुक्त राज्य अमेरिका की सरकार ने बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी(BLA) को आतंकी समूह घोषित किया है।
हाल ही कर्नाटक बैंक में वसूल सो फास्ट वेब पोर्टल शुरू किया है।

हाल ही इंग्लैंड के अंपायर इयान गोल्ड ने भारत-श्रीलंका विश्व कप मैच के बाद अंपायरिंग से संन्यास ले लिया।

हाल ही में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।

हाल ही पंजाब एवं सिंध बैंक ने "सेंरलाइज्ड MSME एवं रिटेल ग्रुप" की स्थापना की है।

हाल ही रिलायंस जिओ ने डिजिटल साक्षरता पहल डिजिटल उड़ान के लिए फेसबुक के साथ समझौता किया है।

हाल ही में सेंटर फॉर सेकुलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी(CCMB) ने अनुवांशिकी विकारों के निदान और उपचार के बेहतर तरीकों पर शोध करने के लिए CDFD के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

हाल ही पपुआ न्यू गिनी में स्थित उलावुन ज्वालामुखी फिर सक्रिय हो गया है।

केरल में निपाह वायरस संक्रमण पर हाल ही में बनी मलयालम फिल्म  "वायरस"  के निर्देशक आशिक अबू हैं।

9 July 2019 Current Affairs

भारत का पहला डिजाइन विकास केंद्र गुजरात में लॉन्च किया गया है।

21 वे राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन भारत के ओडिशा में 17 से 22 जुलाई तक किया जाएगा।

हाल ही सुप्रीम कोर्ट ने मेघालय राज्य पर अवैध खनन को रोकने में विफल रहने के कारण 100 करोड़ का जुर्माना लगाया है।


हाल ही एम वेंकैया नायडू ने  विवेकादीपिनी नामक पुस्तक विमोचन किया है।

संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान भारत की तीन दिवसीय  यात्रा पर है।

बोनालू उत्सव तेलगाना राज्योत्सव है। इसका आयोजन हर वर्ष मानसून के पहले महीने में किया जाता है।

हरदीश कुमार को इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग कार्मिक चयन(IBPS)के निदेशक के रूप में 3 वर्ष की अवधि के लिए नियुक्त किया गया है।

हाल ही में डीआरडीओ ने पोखरण रेंज में नाग मिसाइल के नए संस्करण का सफल परीक्षण किया है।

फीफा महिला विश्व कप 2019 का खिताब अमेरिका ने जीता है। यह चौथी बार है। यह फ्रांस के ल्योन में आयोजित हुआ था।

रोहित शर्मा एक विश्वकप में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।उन्होंने विश्वकप 2019 में पांच शतक लगाए हैं।

चीन के ली शी फेंग ने कनाडा ओपन बैडमिंटन पुरुष एकल वर्ग में खिताब जीता है। उन्होंने खिताब भारत के पारुपल्ली कश्यप हराकर जीता है।

ब्राजील ने कोपा अमेरिका 2019 खिताब जीता है।

हाल ही नलिन सिंघल को भेल(BHEL) का नया सीएमडी नियुक्त किया गया है।

हाल ही भारत ने पाकिस्तान की सीमा के साथ ऑपरेशन सुदर्शन शुरू किया है।


कनाडा ओपन के पुरुष एकल में पी कश्यप ने रजत पदक जीता है।

SAVE WATER

घी डुल्यां म्हारा की नीं जासी।
पानी डुल्यां म्हारों जी बले।।

Current Affairs और GK के अलावा रोजाना अखबार, रंगीन Highlighted अखबार कटिंग, Patrika Exam Guide PDF, Magazine, एवं Other Free Study Material जैसे PDF Notes & Books प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए लिंकों पर क्लिक करके DevEduNotes के साथ जुड़े ...

Click to Download Our Mobile App

Post a Comment

0 Comments