आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

6 जुलाई 2019 करेंट अफेयर्स || 5 जुलाई 2019 करेंट अफेयर्स || 4 जुलाई 2019 करेंट अफेयर्स

5 july 2019 current affairs, www.devedunotes.com
6 july 2019 current affairs

4 July 2019 Current Affairs

हेनरी पासपोर्ट इंडेक्स 2019

हेनरी पासपोर्ट इंडेक्स 2019 की ताजा रैंकिंग में जापान और सिंगापुर को संयुक्त रूप से पहला स्थान मिला है।
भारत की रैंक 86वीं हो गई है।
यह रैंकिंग देशों के पासपोर्ट की ताकत पर निर्भर करती है।
199 देशों की इस पासपोर्ट रैंकिंग में अफगानिस्तान सबसे नीचे है।

अंबाती रायडू ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है।

कैबिनेट बैठक के फैसले

फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) बढ़ाया गया है।
- धान का एमएसपी 1,865 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है।
- ज्वार का एमएसपी 2,550 रुपये किया गया है।
- श्रम कानूनों की कोडिंग के प्रावधान वाले विधेयक कोड्स ऑन वेजेज बिल - 2019 को मंजूरी दी गई है। अर्थात समान न्यूनतम वेतन के विधेयक को मंजूरी दी गई है। (वेतन संहिता)
- वाणिज्य के विवादों का निपटारा करने के लिए भारत को घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थता का हब बनाने से संबंधित विधेयक आर्बिट्रेशन एंड कॉन्सिलिएशन अमेंडमेंट बिल 2019 को मंजूरी दी गई है।
- भारत और मालदीव के बीच नौका समझौते को मंजूरी दी गई है।
- सरोगेसी (नियमन) विधेयक 2019 को मंजूरी दी है।
इस विधेयक में बच्चे पैदा करने में अक्षम दंपति को केवल अपने करीबी रिश्तेदारों से कोख किराए पर लेने की अनुमति दी गई है।
- राष्ट्रीय और राज्य सरोगेसी बोर्ड के गठन का प्रस्ताव किया गया है।
- केंद्रीय शैक्षणिक विधेयक 2019 को मंजूरी दी गई है।
इस विधेयक में केंद्रीय उच्च शिक्षण संस्थानों में सीधी भर्ती में विभागवार आरक्षण की बजाय संस्थान को इकाई मानने और 200 प्वाइंट रोस्टर प्रणाली को लागू करने का प्रावधान है।

दिल्ली में देश का पहला हाइड्रो सीएनजी स्टेशन स्थापित किया जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले अब अंग्रेजी में ही नहीं हिंदी में भी मिलेंगे

हिंदी के साथ साथ 6 अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले अपलोड किए जाएंगे, हिंदी के साथ साथ कन्नड़, असमिया, उड़िया और तेलगू जैसी क्षेत्रीय भाषाओं में भी फैसला आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड होगा।

दिग्गज उद्योगपति बीके बिड़ला का 98 वर्ष की उम्र में निधन हुआ है।

इनहेरिटेंस टैक्स

गिफ्ट या पैतृक संपत्ति पर लगने वाले टैक्स को इनहेरिटेंस टैक्स कहते हैं।
इस टैक्स का प्रावधान 1985 में खत्म कर दिया गया था
गौरतलब है कि सरकार बजट में एक बार फिर से इस टैक्स को शुरू करने की घोषणा कर सकती है।

दोहा में आयोजित IBSF  स्नूकर वर्ल्ड कप 2019 का खिताब पाकिस्तान ने जीता है।

जापानी कंपनी सॉफ्टबैंक ने ओला इलेक्ट्रिक में लगभग ढाई सौ मिलियन डॉलर का निवेश किया है।

अमेरिकी सीनेट ने हाल ही भारत को नाटो सहयोगी देश जैसा दर्जा देने के लिए एक विधेयक पारित किया है।

हाल ही बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन एक विश्व कप में 500 रन और 10 विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं।

भारतीय आईपीएस अधिकारी अर्पणा कुमार ने हाल ही में उत्तरी अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट डेनाली पर सफलतापूर्वक चढ़ाई  की है।

भारत के 20वें इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकैडमी अवॉर्ड(IIFA)  का आयोजन अगस्त 2019 में नेपाल में किया जाएगा।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हाल ही में छबड़ा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट की पांचवी और छठी इकाई का शुभारंभ किया है।

यूके-इंडिया अवॉर्ड्स 2019 के तहत ग्लोबल आइकॉन ऑफ द ईयर के रूप में कुणाल नैय्यर को चुना गया है।

हाल ही उत्तर प्रदेश सरकार ने AES (एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम) और JE (जापानी इंसेफेलाइटिस) बीमारी को खत्म करने के लिए दस्तक अभियान 2019 शुरू किया है।यह अभियान यूपी सरकार यूनिसेफ के सहयोग से चला रही है।

ग्रीन बुक फिल्म ने ऑस्कर 2019 में सबसे सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवार्ड जीता है।

मनोज कुमार नांबियार को माइक्रोफाइनेंस इंस्टीट्यूशन नेटवर्क का नया चेयरमैन चुना गया है।

न्यूजीलैंड देश ने सिंगल यूज प्लास्टिक शॉपिंग बैग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।

नेशनल एक्शन प्लान फॉर डेयरी डेवलपमेंट के तहत 2022 तक भारत में 254.55 मिलियन टन दूध उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है।
भारत और फ्रांस के मध्य संयुक्त युद्धाभ्यास "गरुड़-6" शुरू हुआ है।

हाल ही IMF के अंतरिम प्रमुख डेविड लिपटन बने हैं।

हाल ही में पश्चिम बंगाल सरकार ने आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लोगों को 10% आरक्षण देने का फैसला लिया है।
अमेरिका ने बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी को आतंकी समूह घोषित किया है।

5 July 2019 Current Affairs

नीति आयोग के AMFFRI इंडेक्स में महाराष्ट्र पहले स्थान पर है।
जम्मू कश्मीर राज्य अपने पहले निवेशक सम्मेलन का आयोजन करेगा।
नकदी की कमी वाले पाकिस्तान के लिए अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष(IMF) ने 6 बिलियन डॉलर के ऋण को मंजूरी प्रदान की है।

ग्रीन मिशन के तहत जम्मू कश्मीर राज्य 2020 तक 50 लाख पेड़ लगाएगा।
एयरटेल पेमेंट बैंक ने भारतीय एक्सा के साथ साझेदारी की है।

हाल ही सुप्रीम कोर्ट ने मेघालय राज्य सरकार पर कोयले के अवैध खनन मामले में असफलता पर 100 करोड़ का जुर्माना लगाया है।

34वीं नौकायन चैंपियनशिप का उद्घाटन हैदराबाद में किया गया है।
WBC एशिया सिल्वर वेल्टरवेट चैंपियनशिप का खिताब वैभव यादव ने जीता है।

उत्तरप्रदेश में दस्तक अभियान चलाया गया है।

तेलुगु लेखिका अब्बूरी छाया देवी का निधन हाल ही में हुआ है। वह तेलुगू भाषा की लेखिका थी।

प्रथम इंटरनेशनल कोऑपरेटिव ट्रेड फेयर का आयोजन नई दिल्ली में किया जाएगा।

वर्किंग वूमेन फोरम नामक संगठन  की संस्थापिका जया अरुणाचलम का निधन हाल ही में हुआ है।

हाल ही में भारत के सहयोग से आईवरी कोस्ट देश में महात्मा गांधी आईटी और बायोटेक्नोलॉजी पार्क का निर्माण किया गया है।

नासा ने 2026 तक टाइटन ग्रह पर ड्रैगन फ्लाई नामक मिशन भेजने की घोषणा की है।
पी.के. पुरवार बीएसएनल के नए चेयरमैन बने हैं।

हाल ही मोहम्मद बुहारी को नाइजीरिया देश का राष्ट्रपति चुना गया है।
बहरामपुर शहर में आवारा पशुओं को सड़कों से दूर रखने के लिए 11 अंकों वाली संख्या का टैग जारी किया गया है।

6 July 2019 Current Affairs

आर्थिक सर्वेक्षण 2019 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 7% रहने की उम्मीद की गई है।

2019-20 का बजट निर्मला सीतारमण ने पेश किया।

UIDAI द्वारा पहला आधार सेवा केंद्र हाल ही में दिल्ली और विजयवाड़ा में खोला गया है।

हाल ही फुटबॉल खिलाड़ी अर्जुन रोबिन ने सन्यास की घोषणा की है।

यूरोपीय आयोग की नई अध्यक्ष उर्सुला वाॅन डेर लेयन  बनी है। वह जीन क्लाउड जुनकर का स्थान लेंगी।

दुबई हवाई अड्डे पर भारतीय रुपयों को स्वीकृत किए जाने का मन की गई है।

हाल ही में 4 जुलाई को उद्योगपति बीके बिरला का निधन हुआ है।

हाल ही महाराष्ट्र राज्य में दमनगंगा-पिंजाल नदी लिंक परियोजना शुरू की गई है।

सिपरी रिपोर्ट 2018 के अनुसार रक्षा खर्च के मामले में भारत का विश्व में चौथा स्थान है।

USISPF द्वारा अजीम प्रेमजी और अजय बंगा को ग्लोबल एक्सीलेंस अवॉर्ड 2019 के लिए चुना गया है।

सुप्रीम कोर्ट ने अपने आगामी फैसलों की कॉपी 6 भाषाओं में उपलब्ध कराने की घोषणा की है।

हाल ही में ओला कैब्स को ब्रिटेन की राजधानी में निजी किराया वाहन शुरू करने के लिए लंदन के परिवहन नियामक से मंजूरी मिली है।

हाल ही में कर्नाटक बैंक लिमिटेड ने नॉन परफॉर्मिंग ऐसेट रिकवरी प्रोसेस को डिजिटल बनाने के लिए वेब पोर्टल vasool so-fast(वसूल सो-फास्ट) लॉन्च की है।

हाल ही में आयुष मंत्रालय ने आयुष क्षेत्र में डिजिटलीकरण पर सहयोग करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मालदीव के साथ समुंद्री मार्ग से यात्री सेवा और माल ढुलाई सेवा को बढ़ावा देने के लिए किए गए समझौते को मंजूरी दी है।

हाल ही केंद्रीय मंत्रिमंडल ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में सहयोग पर समझौते को मंजूरी प्रदान की है।

हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पीपीपी मॉडल के तहत तीन हवाई अड्डों (अहमदाबाद, लखनऊ और मंगलुरू) को लीज पर देने की मंजूरी दी है।

हाल ही AES नामक बुखार से बिहार में 100 से ज्यादा बच्चों की मौत हुई है। ज्ञात रहे इसी बीमारी को रोकने के लिए यूपी सरकार ने दस्तक अभियान चला रखा है।

भारत सरकार द्वारा 2025 तक देश की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। यह अर्थव्यवस्था पाने के लिए भारत को अपनी जीडीपी वृद्धि दर 8% रखनी होगी।ज्ञात रहे बजट 2019-20 के अनुसार भारत की अर्थव्यवस्था 2.7 ट्रिलियन डॉलर की है।

भारत में 2021-31 तक काम करने वाले लोगों की संख्या 97 लाख प्रति वर्ष बढ़ेगी।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत 93% घरों में शौचालय उपलब्ध है।
भारत में कुल बिजली उत्पादन का 60% कोयले से बनाया जाता है।
डिजिटल साक्षरता के लिए डिजिटल उड़ान नामक प्रोग्राम रिलायंस कंपनी द्वारा शुरू किया गया है।

SAVE WATER

घी डुल्यां म्हारा की नीं जासी।
पानी डुल्यां म्हारों जी बले।।

Current Affairs और GK के अलावा रोजाना अखबार, रंगीन Highlighted अखबार कटिंग, Patrika Exam Guide PDF, Magazine, एवं Other Free Study Material जैसे PDF Notes & Books प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए लिंकों पर क्लिक करके DevEduNotes के साथ जुड़े ...

Click to Download Our Mobile App



Post a Comment

0 Comments