आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

31 जुलाई 2019 करेंट अफेयर्स || 30 जुलाई 2019 करेंट अफेयर्स

www.devedunotes.com

30 जुलाई करंट अफेयर्स

गिरीश बापट को संसद की प्राक्कलन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

विश्व हेपेटाइटिस दिवस 28 जुलाई को मनाया जाता है। 28 जुलाई को नोबेल पुरस्कार विजेता डॉक्टर बारूक बलमबर्ग का जन्मदिन है,जिन्होंने हेपिटाइटिस बी की खोज की थी।

रेड बुल के ड्राइवर मैक्स वेरस्टापेन ने जर्मनी के होकेनहाइम में आयोजित जर्मन ग्रां प्री 2019 फॉर्मूला-1 रेस का खिताब जीता है।

ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर एलिस पैरी t20 इंटरनेशनल में 100 विकेट और 1000 रन पूरे करने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनी है।

हाल ही में मेघालय विधानसभा के स्पीकर तथा पूर्व मुख्यमंत्री दोनकुपर रॉय का निधन हो गया है।

हाल ही में वी.के. जौहरी को बीएसएफ का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

30 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया जाता है।

हाल ही में आईआईटी कानपुर और केंद्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने तेजी से विकसित हो रहे एंटीबायोटिक दवाओं के प्रतिरोधी सुपरबग को नष्ट करने की रणनीति बनाई है।

हाल ही में चीन,रूस तथा फ्रांस ने असम में बाढ के मानचित्रण के लिए इसरो के साथ उपग्रह डाटा साझा किया है।

हाल ही भारतीय सेंड आर्टिस्ट्स सुदर्शन पटनायक ने यूएस में एक प्रतिष्ठित सेंड स्कल्प्टिंग फेस्टिवल में पीपल्स चॉइस अवार्ड जीता है।

परमजीत सिंह को भारतीय सेना का नया सैन्य संचालन महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

हाल ही में विदिशा बालियान ने मिस डेफ वर्ल्ड 2019 का खिताब जीता है।

भारत का पहला अंडर वाटर मेट्रो कोलकाता शहर में बनेगा।

लंदन शहर दुनिया का पहला नेशनल पार्क सिटी बना है।

हाल ही में लॉन्च हाइपरबोला-1  चीन का पहला कमर्शियल रॉकेट है।

हाल ही में अमेरिका द्वारा चार अपाचे हेलीकॉप्टर भारतीय वायुसेना सेना को सौंपे गए हैं।इनका निर्माण अमेरिका की बोइंग कंपनी द्वारा किया गया है।


आईआईटी हैदराबाद द्वारा लो कॉस्ट सोलर सेल्स का निर्माण किया गया है।

हाल ही में प्रकाशित बाघ अनुमानित रिपोर्ट के अनुसार भारत में 2967 बाघ हैं।

हाल ही में डीडी न्यूज़ चैनल को चैंपियंस ऑफ इपैंथी अवार्ड दिया गया है।

जर्मन टेनिस चैंपियनशिप का खिताब निकोलज बासिलश्र्विली ने जीता है।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2020 का आयोजन गुवाहाटी में किया जाएगा।

हाल ही में पांचवा धर्म धम्म सम्मेलन राजगीर में हुआ है।

31 जुलाई करंट अफेयर्स

हाल ही यूपी इन्वेस्टर्स सम्मिट 2019 का आयोजन उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर में किया गया है।

हाल ही में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की विदेश यात्रा के दौरान भारत ने बेनीन देश के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और ई-वीजा सुविधाओं से संबंधित चार समझौते ज्ञापनो पर हस्ताक्षर किए हैं। साथ ही विकास कार्यों के लिए  100 मिलियन डॉलर देने की घोषणा की है।

भारत और नेपाल के बीच भारत नेपाल रसद शिखर सम्मेलन का उद्घाटन काठमांडू में किया गया है। इस शिखर सम्मेलन का विषय:-ट्रांसफॉर्मिंग लॉजिस्टिक लैंडस्केप था।।

हाल ही में भारतीय वायुसेना ने रूस के साथ R-27 मिसाइल को खरीदने के लिए 1500 करोड़ों का समझौता किया है। यह एयर टू एयर मिसाइल है।

हाल ही में उड़ीसा राज्य की एक लोकप्रिय मिठाई रसगोला(रसगुल्ला) को भौगोलिक संकेतक(GI) टैग प्रदान किया गया है। यह मिठाई ओडिशा के पुरी जगन्नाथ मंदिर से संबंधित है।

हाल ही में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घोषणा की है कि भुनेश्वर में स्थित सचिवालय भवन को अब लोक सेवा भवन कहा जाएगा।

हाल ही में इटली के माउंट एटना ज्वालामुखी पर्वत से लावा और धुआ निकलने से वहां का जनजीवन प्रभावित हुआ है। यह यूरोप का सबसे ऊंचा और सक्रिय ज्वालामुखी है।।

बाघो की जनगणना रिपोर्ट 2018 के अनुसार भारत के मध्य प्रदेश राज्य में सर्वाधिक(526) बाघ हैं।

हाल ही में जम्मू कश्मीर के उधमपुर में "जीने दो" हेल्पलाइन शुरू की गई है। इसका उद्देश्य लिंगानुपात में सुधार करना है।

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 1 अगस्त से शुरू की जाएगी।

हाल ही तरुण चौधरी स्काईडाइव जंप करने वाले IAF के पहले पायलट बने हैं।

हाल ही में कॉलिन मोरिकावा ने बाराकुडा चैंपियनशिप के अंतर्गत US PGA टाइटल जीता है।

हाल ही में भारत ने रक्षा क्षेत्र में सहयोग के लिए म्यांमार के साथ समझौता किया है।

हाल ही में आरबीआई द्वारा MobiKwik  तथा hip bar pri Ltd नामक ऑनलाइन पेमेंट कंपनीयो पर जुर्माना लगाया गया हैं।

विश्व हिंदू आर्थिक मंच ने अपना नेपाल अध्याय लॉन्च किया है।

हाल ही में डोप टेस्ट में फेल होने पर बीसीसीआई ने पृथ्वी शॉ को 8 महीने के लिए निलंबित किया है।

हाल ही कोलंबियाई खिलाड़ी इगन बर्नर ने टूर डी फ्रांस साइकिलिंग का खिताब पहली बार जीता है।

हाल ही में डालियाह मोहम्मद ने यूएस एथेलेटिक्स चैंपियनशिप में नया रिकॉर्ड बनाया है।

हाल ही में जर्लिन अनिका ने वर्ल्ड डीप यूथ बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है।

हाल ही भारतीय वायुसेना द्वारा IN LCU L56 जहाज को अपने बेड़े में शामिल किया गया है।

हाल ही में संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2018 में सैन्य विवादों के कारण 12000 बच्चे प्रभावित हुए हैं।

गत 30 जुलाई को मानव तस्करी के खिलाफ अवैध दिवस मनाया गया है।

SAVE WATER

घी डुल्यां म्हारा की नीं जासी।
पानी डुल्यां म्हारों जी बले।।

Current Affairs और GK के अलावा रोजाना अखबार, रंगीन Highlighted अखबार कटिंग, Patrika Exam Guide PDF, Magazine, एवं Other Free Study Material जैसे PDF Notes & Books प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए लिंकों पर क्लिक करके DevEduNotes के साथ जुड़े ...

Click to Download Our Mobile App

Post a Comment

0 Comments