आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

3 जुलाई 2019 करेंट अफेयर्स || 2 जुलाई 2019 करेंट अफेयर्स || 1 जुलाई 2019 करेंट अफेयर्स

2 july 2019 current affairs, www.devedunotes.com
3 july 2019 current affairs

1 July 2019 Current Affairs

हाल ही इराक में टिगरिस नदी में 3400 साल पुराना मितानी साम्राज्य का महल मिला है।

परमिंदर सिंह ढींडसा को साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया का अध्यक्ष के रूप में फिर से चुना गया है।

हाल ही में प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी मोहम्मद बाजी का निधन ओडिशा के नबरंगपुर जिले में हुआ है।

हाल ही केंद्र सरकार ने पांच राज्यों (राजस्थान,उत्तर प्रदेश,उत्तराखंड,ओडिशा और तेलगाना) में सैनिक स्कूल स्थापित करने की घोषणा की है।

हाल ही निर्मला सीतारमण को ब्रिटेन-भारत रिश्तो को आगे बढ़ाने वाली 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं की सूची में शामिल किया गया है।

30 जून को संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतरराष्ट्रीय क्षुद्रग्रह दिवस मनाया जाता है।

हाल ही सेम ब्राउनबैक को पाकिस्तान,अफ़गानिस्तान, म्यांमार और मलेशिया जैसे देशों में अब अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के अधिकारों की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान के लिए महात्मा गांधी सम्मान दिया गया है।

भारतीय वायुसेना 1-12 जुलाई तक फ्रांस के साथ गरुड़- 6 नामक द्विपक्षीय अभ्यास में भाग ले रही है।

कृष्णास्वामी नटराजन भारतीय तटरक्षक बल के डायरेक्टर जनरल (DG) बने हैं।

हाल ही भारत माता मंदिर के संस्थापक स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी का निधन हुआ है।

हाल ही गोवा के मुक्ति आंदोलन में भाग लेने वाले स्वतंत्रता सेनानी मोहन रानाडे का निधन हो गया है।

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा टाइटन ग्रह पर ड्रैगनफ्लाई नामक ड्रोन भेजेगी।

अम्मा ओडी योजना आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई है।

 जम्मू कश्मीर राज्य में सिंघी खबास सिंधु महोत्सव का आयोजन हुआ है।

दिल्ली में दयालुता पर पहले विश्व युवा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

हाल ही आरबीआई द्वारा Flair नामक पोर्टल की शुरुआत  की गई है।

पश्चिम बंगाल ने मुफ्त फसल बीमा योजना बांग्ला शश्य बीमा शुरू की है।

हाल ही चर्च ऑफ इंग्लैंड की पहली अश्वेत महिला बिशप के रूप में हडसन विल्किन को नियुक्त किया गया है।

हरियाणा में सूचना रथ सुविधा शुरू शुरू की गई है।

गृह मंत्रालय द्वारा जारी रैंकिंग के अनुसार देश का सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन कालू पुलिस स्टेशन (राजस्थान) है।

गिरीश कौशिक भारत के 63वे ग्रैंडमास्टर बने है।

हाल ही हरियाणा राज्य ने किसानों के लिए कृषि कियोस्क लॉन्च किया है।

2 July 2019 Current Affairs

अर्पणा कुमार पहली महिला IPS है,जिसने दुनिया के सात पर्वत मालाओं पर भारत का तिरंगा फहराया है।

केंद्र सरकार द्वारा  28  जून को गो ट्राईबल नामक अभियान लांच किया था इसके उद्देश्य जनजातीय कला और शिल्प के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

राजस्थान राज्य सरकार ने वैदिक शिक्षा एवं संस्कार बोर्ड की स्थापना का निर्णय लिया है।


1 जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। यह देश के महान चिकित्सक व पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री बिधानचंद्र रॉय को सम्मान में मनाया जाता है।

हाल ही में कश्मीरी अभिनेत्री जायरा वसीम ने धार्मिक कारणो से एक्टिंग छोड़ने का निर्णय लिया है।

क्रिकेट विश्व कप में लगातार पांच पारियों में अर्धशतक लगाने वाले पहले कप्तान विराट कोहली बने हैं।

हाल ही इराक में उत्खनन के दौरान श्रीरामचंद्र एवं हनुमान जी की 2000 वर्ष से अधिक पुरानी मूर्तियां प्राप्त हुई है।

हाल ही नागालैंड ने असम की तरह नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन को अपडेट करने का फैसला लिया है।

हाल ही हिमाचल प्रदेश में विश्व भर में लुप्त हो चुकी लंगूर की एक प्रजाति चंबा सैक्रेड लंगूर फिर से पाई गई है।

डोनाल्ड ट्रंप उत्तर कोरिया की यात्रा करने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बने हैं।

1 जुलाई को GST के  क्रियान्वयन की दूसरी वर्षगांठ वर्षगांठ मनाई गई।
GST की शुरुआत 1 जुलाई 2017 की गई थी।

हाल ही तमिलनाडु ने तमिल योमन तितली को राज्य तितली घोषित किया है।

मैक्स वेसर्टापेन ने लगातार दूसरी बार ऑस्ट्रेलियाई ग्रैंड प्रिक्स 2019 का खिताब जीता है।

हाल ही शिक्षाविद वी कोटेश्वरम का निधन हुआ है।

हाल ही भारत में वन नेशन वन  कार्ड की योजना शुरू की गई है। यह योजना 1 जुलाई 2020 से लागू की जाएगी।

हाल ही स्विस बैंक में धन रखने वाले देशों की सूची जारी की गई जिसके अनुसार ब्रिटेन सबसे ऊपर है। भारत इस सूची में 74वें स्थान पर है।

3 July 2019 Current Affairs

हाल ही न्यूजीलैंड देश ने एकल उपयोग वाले प्लास्टिक शॉपिंग बैग पर प्रतिबंध लगा दिया है।

अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा गठबंधन का पहला संयुक्त अभ्यास ISALEX19 अबू धाबी में किया जा रहा है।

हाल ही में कालीऺ॔न डयून का निधन हुआ है।वह पेशेवर मोटरसाइकिल रेसर थे।उन्हें "द किंग ऑफ द माउंटेंस" कहा जाता था।

हाल ही भारतीय पेशेवर मुक्केबाजों वैभव यादव ने थाईलैंड में आयोजित डब्ल्यूबीसी एशिया सिल्वर वेल्टरवेट चैंपियन का खिताब जीता है।

हाल ही यूजीसी ने भारत में अनुसंधान संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए स्ट्राइड योजना शुरू की है।

1 जुलाई 2019 से आरबीआई ने RTGS और NEFT सिस्टम के माध्यम से फंड ट्रांसफर पर ट्रांसफर शुल्क लगाना बंद कर दिया है।
RTGS-real time gross settlement
NEFT-national electronics fund transfer system

हाल ही में जापान ने इंटरनेशनल व्हेलिंग कमिशन की सदस्यता छोड़ते हुए व्हेल मछली का शिकार करना शुरू कर दिया है।

भारत ने चीन के साथ मिलकर सिडकोप नामक डिजिटल प्लाजा का उद्घाटन नई दिल्ली में किया है।

केन्या देश में विश्व की पहली वन्यजीव प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला शुरू की गई है।

हाल ही नागालैंड में लागू AFSPA की सीमा को दिसंबर 2019 तक बढ़ा दिया है।

हाल ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने 33 करोड़ पौधे लगाने की परियोजना शुरू की है।

जम्मू एवं कश्मीर में ऑपरेशन खुमार नामक अभियान शुरू किया गया है।

पहला भारतीय अंतरराष्ट्रीय सहकारी व्यापार मेला नई दिल्ली में शुरू किया गया है।

हाल ही कोरी गोल्फ विबलडन में महिला एकल में जीत हासिल करने वाली सबसे कम उम्र की महिला बनी है।

स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट  फेडरेशन ऑफ इंडिया 2019 का पुरस्कार प्रकाश पादुकोण ने जीता है।

हाल ही में गजेंद्र सिंह शेखावत ने जल शक्ति अभियान लॉन्च किया है।

केशनी आनंद को हरियाणा राज्य की मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।

SAVE WATER

घी डुल्यां म्हारा की नीं जासी।
पानी डुल्यां म्हारों जी बले।।

Current Affairs और GK के अलावा रोजाना अखबार, रंगीन Highlighted अखबार कटिंग, Patrika Exam Guide PDF, Magazine, एवं Other Free Study Material जैसे PDF Notes & Books प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए लिंकों पर क्लिक करके DevEduNotes के साथ जुड़े ...

Click to Download Our Mobile App

Click to Join Facebook Page


Post a Comment

0 Comments