आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

29 जुलाई 2019 करेंट अफेयर्स || 28 जुलाई 2019 करेंट अफेयर्स

www.devedunotes.com

28 जुलाई करंट अफेयर्स

भारत का गुजरात राज्य रूफटॉप सौर परियोजनाओं की स्थापना करने में पहले स्थान पर है।

हाल ही में एप्पल ने एक बिलियन डॉलर में इंटेल के स्मार्ट फोन मॉडम व्यवसाय के अधिग्रहण की घोषणा की है। अतः अब इंटेल स्मार्टफोन को छोड़कर अन्य डिवाइसों के लिए ही मोडम बनाएगी।

लेफ्टिनेंट कर्नल डॉक्टर समीर रावत को 32वें इंटरनेशनल कांग्रेस ऑफ साइकोलॉजी 2020 में मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया है।

सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 में पारित किया गया था तथा हाल ही राज्यसभा ने सूचना का अधिकार(संशोधन)विधेयक 2019 पारित किया है।

वर्तमान में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सचिव के रूप में संजय कोठारी कार्य कर रहे हैं।हाल ही में केंद्र सरकार ने इनका कार्यकाल बढ़ाया है। इससे पहले मंत्रिमंडल ने राष्ट्रपति के संयुक्त सचिव के रूप में अजय भादू को नियुक्त किया था।

हाल ही 27 जुलाई को सीआरपीएफ का 81वा स्थापना दिवस मनाया गया है। ज्ञात रहे 1939 में क्रॉउन प्रतिनिधि पुलिस के रूप में यह बल अस्तित्व में आया था।

हाल ही में कैलेब ड्रेसेल ने 100 मीटर बटरफ्लाई स्ट्रोक में माइकल फ्लेप्स का रिकॉर्ड तोड़ा है।

हाल ही में त्रिपुरा से 7वीं आर्थिक गणना की शुरुआत हुई है।

हाल ही में नवीन पटनायक ने ओडिशा पर्यटन की संशोधित वेबसाइट लॉन्च की हैं।

हाल ही में कैगा परमाणु ऊर्जा संयंत्र ने लगातार 962 दिन संचालन का विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

हाल ही में हिमाचल प्रदेश में स्वच्छ हरित अभियान 2019  में शुरू किया गया है।

हाल ही में पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आमिर ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है।

टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में मेरील स्ट्रीप को ट्रिब्यूट एक्टर अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

हाल ही में ईरान ने बैलेस्टिक मिसाइल शहाब -3  का परीक्षण किया है।

हाल ही में आर.पी. उपाध्याय अरुणाचल प्रदेश के डीजीपी बने हैं।
हाल ही में कर्नाटक में बेल सर्प की नई प्रजाति पाई गई है।

29 जुलाई करंट अफेयर्स

हाल ही में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन देशों(बेनिन, गांबिया,गिनी) की विदेश यात्रा पर गए हैं। यह दौरा 28 जुलाई से 3 अगस्त तक है।

हाल ही में छह बार की विश्व चैंपियन एमसी मैरीकॉम ने इंडोनेशिया के लाबुआन बाजो में आयोजित 23 वे प्रेसिडेंट कप मुक्केबाजी टूर्नामेंट में 51 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है।ध्यान रहे भारत ने इस टूर्नामेंट में 7 स्वर्ण तथा दो रजत  सहित कुल 9 पदक जीते हैं जिसके साथ भारत को टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ टीम घोषित किया गया।

हाल ही में वेस्टर्न रेलवे जनरल स्टोर्स डिपो ने मुंबई के महालक्ष्मी स्थान पर प्रिंटिंग प्रेस हेरिटेज गैलरी खोली हैं।

हाल ही में इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च(ICMR) और नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल स्टैटिक्स(NIMS) ने वैश्विक गैर-लाभकारी संगठन पापुलेशन काउंसिल के साथ मिलकर नेशनल डेटा क्वालिटी फॉर्म(NDQF) लॉन्च किया है।

हाल ही में ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति बीजी कैड एस्सेबी का निधन हुआ है। विश्व के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति थे।

हाल ही में सीआईएसएफ ने सिक्योरिटीपीडिया नामक एक ऑनलाइन विश्वकोश को शुरू किया है और सीआईएसएफ-ट्यूब नामक अपने कर्मियों के लिए अनुकूलित वीडियो इंटरफ़ेस लॉन्च किया है।

भारत का पहला स्मार्ट स्कूल पुणे में शुरू किया जाएगा।

जीएसटी परिषद ने इलेक्ट्रॉनिक वाहनों पर जीएसटी दर को 12% से घटाकर 5% करने का निर्णय लिया है।

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना(PSBY) के कार्यान्वयन में उत्तर प्रदेश राज्य पहले स्थान पर है।

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2019 का आयोजन कुरुक्षेत्र में किया जाएगा।

हाल ही में गोवा राज्य ने अंतर्देशीय जलमार्गो में वाटर टैक्सी चलाने का निर्णय लिया है।

रावण: इनमी ऑफ आर्यावर्त  नामक पुस्तक के लेखक अमीश त्रिपाठी है।

हाल ही मणिपुर में ऑपरेशन थांगजिंग चलाया गया।
रफतार स्कीम का संबंध कृषि विकास से है।

इसरो वर्ष 2020 तक आदित्य L-1 सौर मिशन लॉन्च करेगा।

हाल ही में विप्रो कंपनी ने डिजिटल उत्पाद अनुपालना लैब लॉन्च किया है।

हाल ही में आरबीआई ने बैंकिंग ढांचा उत्कर्ष 2022 शुरू किया है।

हाल ही में शार्क व्यापार पर वैश्विक बैठक की मेजबानी कोच्चि ने की।

हाल ही में पानी के भीतर सैन्य संग्रहालय का अनावरण जॉर्डन में किया गया है।

ब्रिक्स के विदेश मंत्रियों की बैठक हाल ही में 27 जुलाई को संपन्न हुई है।

SAVE WATER

घी डुल्यां म्हारा की नीं जासी।
पानी डुल्यां म्हारों जी बले।।

Current Affairs और GK के अलावा रोजाना अखबार, रंगीन Highlighted अखबार कटिंग, Patrika Exam Guide PDF, Magazine, एवं Other Free Study Material जैसे PDF Notes & Books प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए लिंकों पर क्लिक करके DevEduNotes के साथ जुड़े ...

Click to Download Our Mobile App

Post a Comment

0 Comments