आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

27 जुलाई 2019 करेंट अफेयर्स || 26 जुलाई 2019 करेंट अफेयर्स || 25 जुलाई 2019 करेंट अफेयर्स

www.devedunotes.com

25 जुलाई करेंट अफेयर्स

हाल ही 24 जुलाई को केंद्रीय कर प्रत्यक्ष बोर्ड (CBDT) ने अपना 159वां आयकर दिवस मनाया है। 24 जुलाई 1860 को सर जेम्स विल्सन द्वारा भारत में पहली बार आयकर पेश किया गया था।

हाल ही में बांग्लादेश के वैज्ञानिकों ने जूट फाइबर को सोनाली नामक कम लागत वाले जैव-क्षरणशील सैलूलोज शीट में बदलने की विधि विकसित की है।

हाल ही में नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने JCB इंटरनेशनल के साथ मिलकर एक ग्लोबल कार्ड लांच किया है। इसका नाम RuPay Jcb ग्लोबल कार्ड रखा गया है।

कनाडा के डेजन पापिक को भारत के टेबल टेनिस कोच के नियमित रूप में नियुक्त किया गया है।

मार्क ऐस्पर को अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन का प्रमुख नियुक्त किया गया है।

भारत सरकार ने वर्ष 2022 तक 40,000 मेगावाट की रूफटॉप सोलर परियोजना को स्थापित करने का लक्ष्य रखा है।

हाल ही चर्चा में रहे आई.एन.एस. 313 को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया है इसे सी ईगल नाम से भी जाना जाता है।

हाल ही अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के प्रमुख रहे युकिया अमनो का निधन हुआ है।

रातापानी वन्य जीव अभ्यारण मध्यप्रदेश में स्थित हैं जिसे हाल ही में टाइगर रिजर्व क्षेत्र घोषित किया गया है।

25-26 जुलाई को आयोजित होने वाला IndspaceEx  प्रथम भारतीय अंतरिक्ष युद्ध अभ्यास है। अर्थात भारत का पहला अंतरिक्ष युद्धाभ्यास है।

UKEIRI मोबिलिटी प्रोग्राम:- भारत-यूके द्विपक्षीय शिक्षा योजना।

एहसान मणि को आईसीसी की वित्त एवं व्यवसायिक समिति का नया प्रमुख चुना गया है।

हाल ही गुटनिरपेक्ष आंदोलन की मंत्रीस्तरीय बैठक वेनेजुएला में आयोजित की गई थी।

फॉर्चून ग्लोबल 500 कंपनी की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज भारत की शीर्ष कंपनी बनी है।

26 जुलाई करंट अफेयर्स


हाल ही प्रीति पटेल को ब्रिटेन का नया ग्रह मंत्री नियुक्त किया गया है। वे ब्रिटेन की पहली भारतीय मूल की गृहमंत्री है।

हाल ही विजय भल्ला को भारत का नया गृह सचिव नियुक्त किया गया है।

हाल ही में एशियाई विकास बैंक ने त्रिपुरा में बिजली उत्पादन और वितरण के उन्नयन के लिए 1925 करोड़ रुपए की परियोजना को मंजूरी दी है।

हाल ही में ऑनलाइन ट्यूटोरियल फॉर्म Byju's ने टीम इंडिया की जर्सी पर नाम प्रदर्शित करने के अधिकार खरीदे हैं।

हाल ही IIT खड़कपुर ने वृद्ध लोगों के लिए CARE4U  नामक AI  ऐप लॉन्च किया है।

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों की स्मृति में म्यूजियम बनाने की घोषणा की है।

चंद्रशेखर: द बेस्ट आईकन ऑफ आईडियोलॉजिकल पॉलिटिक्स के लेखक हरिवंश तथा रविदत्त बाजपेयी है। हाल ही में इस किताब का विमोचन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था।यह किताब पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर पर लिखी गई है।

केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने हिमाचल प्रदेश में बंदरों को 1 वर्ष के लिए हिंसक जानवर घोषित किया है।

हाल ही नवीन और अक्षय ऊर्जा मंत्रालय ने पीएम कुसुम योजना को शुरू करने के दिशा निर्देश जारी किए हैं।इस योजना के तहत साल 2022 तक 25,750 मेगा वाट की सौर क्षमता स्थापित करने का लक्ष्य रखा है।

हाल ही दिल्ली से कटरा (जम्मू कश्मीर) के बीच वंदे मातरम एक्सप्रेस का ट्रायल पूरा किया गया है।

कार्यस्थल पर यौन शोषण की रोकथाम के लिए गठित मंत्रियों के समूह के अध्यक्ष अमित शाह होंगे।

हाल ही में अतानु चक्रवर्ती को आर्थिक मामलों का सचिव नियुक्त किया गया है।

इलेक्ट्रॉनिक वाहनों को चार्ज करने के लिए नोएडा में 100 चार्जिंग स्टेशन का निर्माण किया जाएगा।

दिल्ली में प्रदूषण की निगरानी करने के लिए आईआईटी कानपुर ने एरिकसन कंपनी के साथ समझौता किया है।

हाल ही में परासला बी पोन्नाममल तथा टीवी गोपालकृष्णन को निशागांधी संगीथा अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

हाल ही में छह कंपनियों को सीएसआर पत्रिका उत्कृष्टता अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

HAL कंपनी द्वारा भारतीय नौसेना को चेतक हेलीकॉप्टर दिया गया है।

वैश्विक नवाचार सूचकांक 2019 में भारत 52 वें स्थान पर रहा है।


हाल ही में 15 वा वित्त आयोग छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे पर गया है।

हाल ही में चर्चा में रहा तियांगओग-2 चीन का स्पेस प्रोग्राम है।

अग्रिक्राफ्टर का विकास आईआईटी मद्रास ने किया है।

इंडो-पाक रिलेशनस: बियोंड पुलवामा एंड बालाकोट नामक पुस्तक के लेखक डॉ. यू.वी. सिंह है।

26 जुलाई को भारत में कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। 20 साल पहले 26 जुलाई 1999 को भारत ने पाकिस्तान को धूल चटा  कर कारगिल युद्ध में विजय पाई थी। इस युद्ध को भारत में ऑपरेशन विजय नाम से भी जाना जाता है।


27 जुलाई करंट अफेयर्स


सुनील कुमार को महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड(MTNL) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

अधीर रंजन चौधरी को संसद की लोक लेखा समिति(PAC) के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है।


बीएस येदियुरप्पा कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बने हैं।


हाल ही भारतीय वनस्पति शोधकर्ताओं ने असम में एक रक्त स्रावित वृक्ष की प्रजाति ड्रैगना कंबोडियाना की खोज की है।

हाल ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ddpdashboard.gov.in. नाम से रक्षा उत्पादन विभाग की निगरानी हेतु एक सहायक विभाग का डैशबोर्ड लांच किया है।

हाल ही में फीफा द्वारा जारी विश्व रैंकिंग में भारतीय फुटबॉल टीम को 103वां स्थान प्राप्त हुआ है।
हाल ही में चीन के पूर्व प्रधानमंत्री ली पेंग का निधन हुआ है।

ऐसे उपग्रह,जो ग्रह की तरह व्यवहार करने लगे,उन्हें वैज्ञानिकों ने Ploonet नाम दिया है।ploonet=planet+moon 


डिजिटल दूरसंचार आयोग ने ट्राई की सिफारिश पर एयरटेल तथा वोडाफोन-आइडिया कंपनी पर 3050 करोड का जुर्माना लगाया है।


हाल ही में सुभाषचंद्र गर्ग को भारत का नया ऊर्जा सचिव नियुक्त किया गया है।

पाकिस्तान
2022 तक के अपने पहले अंतरिक्ष यात्री को अंतरिक्ष में भेजेगा ।यह कार्य वह चीन की सहायता से करेगा।

हाल ही में यस बैंक ने MSME को लोन प्रदान करने के लिए smart Edge प्रोग्राम शुरू किया है।
क्रिस्टोफ मिलाक ने 200 मीटर बटरफ्लाई स्ट्रोक में माइकल फिलिप्स का रिकॉर्ड तोड़ा है।

बंगाल ओपन स्क्वैश का खिताब अभय सिंह व तन्वी खन्ना ने जीता है।

SAVE WATER


घी डुल्यां म्हारा की नीं जासी।
पानी डुल्यां म्हारों जी बले।।

Current Affairs और GK के अलावा रोजाना अखबार, रंगीन Highlighted अखबार कटिंग, Patrika Exam Guide PDF, Magazine, एवं Other Free Study Material जैसे PDF Notes & Books प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए लिंकों पर क्लिक करके DevEduNotes के साथ जुड़े ...

Click to Download Our Mobile App

Post a Comment

0 Comments