आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

18 जुलाई 2019 करेंट अफेयर्स || 17 जुलाई 2019 करेंट अफेयर्स || 16 जुलाई 2019 करेंट अफेयर्स

16 July 2019 Current Affairs

हाल ही फ्रांस ने 14 जुलाई को अपना "राष्ट्रीय दिवस" मनाया है।

हाल ही कलराज मिश्र को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

आचार्य देवव्रत को गुजरात का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

चंद्रकांत कावलेकर गोवा राज्य के नए उप मुख्यमंत्री बनेंगे।

एम श्री शंकर ने एथलीट्स में लंबी कूद में  स्वर्ण पदक जीता है।

IFFI (भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव) का गोल्डन जुबली संस्करण (पणजी) गोवा में 20-28 नवंबर के बीच मनाया जाएगा।

विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप में पुरुष वर्ग का खिताब नोवाक जोकोविच ने जीता है।
विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप 2019 का  महिला एकल खिताब सिमोना हालेप ने जीता है।

हाल ही में ब्रिटिश ग्रैंड प्रिक्स फॉर्मूला वन रेस लुईस हैमिल्टन ने जीती है।

हाल ही 15 जुलाई को विश्व युवा कौशल दिवस मनाया गया है।

जुलाई 2019 में वर्ल्ड बैंक की एक अंतरराष्ट्रीय अदालत ने पाकिस्तान पर रिको डिक खदान सौदे को रद्द करने पर लगभग 8 अरब डॉलर का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना पाकिस्तान को टेथयान कॉपर कंपनी(TCC) को चुकाना होगा।

हाल ही में बी.एल.संतोष को बीजेपी का राष्ट्रीय संगठन महासचिव नियुक्त किया गया है।

हाल ही में बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति एच.एन.इरशाद का निधन हो गया है।

हाल ही में राशिद खान को अफगानिस्तान टीम का कप्तान बनाया गया है।

हाल ही में ISSF जूनियर वर्ल्ड कप में गौरव राणा ने स्वर्ण पदक जीता है।

क्लांदो मेमोरियल एथलेटिक्स मीट में हिमा दास ने स्वर्ण पदक जीता है।

हाल ही में रूस द्वारा Spektr-RG नाम का स्पेस टेलीस्कोप लॉन्च किया गया है।

"Great minds of India" नामक पुस्तक सलिल गेवाली ने लिखी है।

17 July 2019 Current Affairs

ISSF विश्व कप 2020 की मेजबानी भारत करेगा।
ISSF:- International shooting sport federation.

विश्व बैंक ने केरल को रेसिलिएंट केरल परियोजना के लिए 250 मिलियन डॉलर का ऋण प्रदान किया है।

हाल ही में पाकिस्तान में बाबा गुरु नानक विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी गई है।

हाल ही में पाकिस्तान ने करतारपुर साहिब गुरुद्वारे में भारतीय तीर्थयात्रीयों को वर्ष भर के लिए वीजा मुक्त प्रवेश देने पर सहमति व्यक्त की है।

सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट की सूची में भारत के 2 एयरपोर्ट को शामिल किया गया।

ब्लू फ्लैग प्रमाणीकरण के लिए भारत में 12 समुद्र तटों का चयन किया गया है।

हाल ही में IOC स्पोर्ट्स पर्सन ऑफ द ईयर के रूप में शरथ कमल को चुना गया है।

बंगाली फिल्म "नगरकीर्तन" ने सार्क फिल्म समारोह में कुल 4 पुरस्कार जीते हैं। इस फिल्म के निर्देशक कौशिक गांगुली है।

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत 30 लाख लोगों का नामांकन किया गया है।

हाल ही वैज्ञानिक फर्नाडो काॅर्बेटो का निधन हो गया है।


आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 की मेजबानी भारत करेगा।

हाल ही में इलावेनील वालारिवान ने ISSF जूनियर विश्व कप 2019 में 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक जीता है। इसका आयोजन जर्मनी के सुहल में हुआ।

हाल ही अमेरिका के प्रसिद्ध बॉक्सर पेर्नेल व्हाइटेकर का एक कार दुर्घटना में निधन हो गया है।

हाल ही सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल जोगिंदर सिंह घरिया का निधन हो गया है। यह महावीर चक्र तथा कीर्ति चक्र से सम्मानित थे।

हाल ही अनुसूईया उईके को छत्तीसगढ़ का नया राज्यपाल नियुक्त गया है।
आंध्रप्रदेश के नए राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन नियुक्त किए गए हैं।

18 July 2019 Current Affairs

भारत-ब्रिटेन संयुक्त आर्थिक और व्यापार समिति (JETCO) की13वीं  बैठक लंदन आयोजित की गई।

भारत सरकार ने 2022-23 तक कोयला उत्पादन को एक बिलियन टन तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा है।

हाल ही न्यायमूर्ति ए के सीकरी को सिंगापुर अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

हाल ही एम्स ने आईआईटी दिल्ली के साथ मिलकर उत्तर भारत में "स्किन बैंक" स्थापित करने की घोषणा की है।

हाल ही महाराष्ट्र राज्य सरकार ने शहीद सैनिकों के परिवार को दी जाने वाली वित्तीय सहायता 25 लाख से बढ़ाकर एक करोड़ कर दी है।

हाल ही चीन ने श्रीलंका को P625  युद्धपोत उपहार में भेंट किया है।

हाल ही भारतीय नौसेना ने इजरायल के एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज के साथ मध्यम दूरी की सतह से आकाश में मार करने वाली MRSAM मिसाइल की खरीद का सौदा किया है। यह सौदा 50 मिलियन डॉलर का है।

हाल ही स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिल्ली में जनजागृति अभियान शुरू किया है।

प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार रोहन बोपन्ना व स्मृति मंधाना को प्रदान किया गया है।

वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान सरकार 4200 आयुष कल्याण केंद्र स्थापित करेगी।

उर्सुला वाॅन डेर यूरोपीय आयोग की पहली महिला अध्यक्ष चुनी गई है।

हाल ही में क्रिस्टीन लेगार्ड ने IMF व MD के पद से इस्तीफा दे दिया है।

देश में टीबी उन्मूलन के लिए भारत ने विश्व बैंक के साथ 400 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

सुबनसिरी जल विद्युत परियोजना असम-अरुणाचल प्रदेश से संबंधित है।

केंद्र सरकार ने रोटावायरस के लिए सितंबर 2019 तक सभी राज्य में टीकाकरण अभियान लागू करने की घोषणा की है।

SAVE WATER

घी डुल्यां म्हारा की नीं जासी।
पानी डुल्यां म्हारों जी बले।।

Current Affairs और GK के अलावा रोजाना अखबार, रंगीन Highlighted अखबार कटिंग, Patrika Exam Guide PDF, Magazine, एवं Other Free Study Material जैसे PDF Notes & Books प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए लिंकों पर क्लिक करके DevEduNotes के साथ जुड़े ...

Click to Download Our Mobile App

Post a Comment

0 Comments