आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

15 जुलाई 2019 करेंट अफेयर्स || 14 जुलाई 2019 करेंट अफेयर्स || 13 जुलाई 2019 करेंट अफेयर्स

July 2019 current affairs, www.devedunotes.com

13 July 2019 Current Affairs

भारत के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा लोकसभा में प्रस्तुत किए गए आंकड़ों के अनुसार पश्चिम बंगाल में हुगली नदी के पास स्थित डायमंड हार्बर बंदरगाह के निकट समुद्री जलस्तर में अधिकतम वृद्धि दर्ज की गई है।

हाल ही में अनाधिकृत पानी की बोतलों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए आरपीएफ ने ऑपरेशन थर्स्ट नामक अभियान चलाया है।

यूएस इंडिया स्ट्रैटेजिक एंड पार्टनरशिप फोरम का द्वितीय वार्षिक लीडरशिप शिखर सम्मेलन का आयोजन वाशिंगटन में किया गया है।

हाल ही मुंबई में क्षितिज डॉक्यूमेंट्री फिल्म क्लब को लॉन्च किया गया है।

महिला स्टार्टअप शिखर सम्मेलन 2019 का आयोजन केरल में किया जाएगा।
इसकी थीम:-एक समावेशी उद्यमशीलता पारिस्थितिकी का विकास (developing an inclusive entrepreneurship ecosystem) है।

हाल ही में कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में भारत ने कुल 4 स्वर्ण पदक जीते हैं।

हाल ही में विश्व भर में 2.5 करोड़ एंड्रॉयड फोन एजेंट स्मिथ  वायरस की चपेट में आए हैं। इनमें से अकेले भारत में 1.5 करोड़ एंड्रॉयड फोन पर प्रभावित हुए हैं।

हाल ही IBM कंपनी द्वारा अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी "रेड हैड" का अधिग्रहण किया गया है।
IBM:-इंटरनेशनल बिजनेस मशीन

विकास स्वरूप को 1 अगस्त 2019 से विदेश मंत्रालय में काउंसलर पासपोर्ट वीजा तथा प्रवासी भारतीय मामलों के सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।

हाल ही में लंदन में मीडिया की स्वतंत्रता पर पहला वैश्विक सम्मेलन आयोजित किया गया है।

हाल ही में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने पीएम ग्रामीण सड़क योजना के तीसरे चरण को मंजूरी दी है।

हाल ही में भारत ने इजराइल के साथ स्पाइक मिसाइल की खरीद को मंजूरी दी है।
फीफा अंडर-17 विश्व कप 2019 का आयोजन ब्राजील में किया जा रहा है।
फोर्ब्स द्वारा जारी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सेलिब्रिटीज की सूची में टेलर स्विफ्ट शीर्ष पर हैं।

खार्ची पूजा त्यौहार हाल ही में त्रिपुरा राज्य में शुरू हुआ है।

मध्यप्रदेश राज्य अपने राज्य के लिए राज्य में ही सहबीज नाम से बीज का उत्पादन करेगा।

केविन केयर कंपनी द्वारा सोनाक्षी सिन्हा को अपना ब्रांड एंबेसडर किया गया है।

दुनिया के सबसे बड़े मेटल डोम (धातु गुंबद) का निर्माण यूक्रेन में किया गया है।।

हाल ही में बॉर्डर पार से होने वाली घुसपैठ में 43% की कमी आई है।

War over words: censorship in India1930-1960 नामक पुस्तक देविका सेठी ने लिखी है।

हाल ही में दिल्ली सरकार द्वारा राजघाट थर्मल पावर प्लांट को बंद करके सौर पार्क में बदलने का फैसला लिया गया है।

हाल ही मे भारत सरकार ने बांग्लादेश से विस्थापित लोगों के लिए मूंग दाव म्यांमार में 250 पूर्व निर्मित मकान दिए हैं।

जुलाई 2019 में 19वें राष्ट्रमंडल विदेश मंत्रियों की बैठक का आयोजन लंदन में किया गया है।

हाल ही बंगाल व रेलवे के पूर्व खिलाड़ी सोमेंद्रनाथ कुंडू का निधन हो गया है।

हाल ही में बलबीर सिंह ढिल्लन को ऑल इंडिया का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है।

हाल ही बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने ग्राहकों को बैंकिंग सेवाओं और कृषि से संबंधित उत्पादों की पेशकश करने के लिए ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म लॉन्च करने की योजना बनाई है।

हाल ही में केंद्र सरकार ने राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के लिए अमेरिकी आधारित खालिस्तान समूह सिख फॉर जस्टिस पर प्रतिबंध लगा दिया है।

प्रसिद्ध भारतीय लेखक जीत थाईल को साल 2020 के अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार के लिए पांच सदस्यीय निर्णायक मंडल हेतु चुना गया है।

14 July 2019 Current Affairs

विश्व बैंक समूह की नई MD व CFO अंशुला कांत बनी है।

हाल ही जापान के "हायाबूसा 2 स्पेसक्राफ्ट" ने एक क्षुद्रग्रह 'रयुगु' पर सफल लैंडिंग की है।

UNDP द्वारा वैश्विक बहुआयामी गरीबी सूचकांक जारी किया गया है।

टीवीएस मोटर्स कंपनी ने भारत की पहली एथेनॉल आधारित मोटरसाइकिल लॉन्च की है।

फ्लिपकार्ट ने एक्सिस बैंक साथ मिलकर पहले को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लांच करने की घोषणा की है।

हाल ही में विकास स्वरूप को भारतीय प्रवासी मामलों के सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।

अमिताभ कांत मोबाइल फोन निर्यात के व्यवसाय को बढ़ाने के लिए गठित टास्क फोर्स  के अध्यक्ष होंगे।

हाल ही तंजानिया में कृत्रिम पैर (जयपुर फुट) प्रत्यारोपण के लिए भारत के द्वारा शिविर आयोजित किया गया है।

फिल्म डिवीज़न ऑफ इंडिया ने मुंबई मे डॉक्युमेंट्री फिल्म क्लब लॉन्च किया है।
हाल ही 19वें राष्ट्रमंडल विदेश मंत्रियों की बैठक का आयोजन लंदन में हुआ है।

दिल्ली सरकार के अनुसार राजघाट पावर प्लांट को एक सोलर प्लांट में बदला जाएगा।

बलवीर सिंह ढिल्लन को "ऑडी इंडिया" के नए प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है
क्रिकेट खिलाड़ी सोमेंद्रनाथ कुंडू का हाल ही में निधन हुआ है।

हाल ही बैंक ऑफ बड़ौदा ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म लांच करने की घोषणा की है।

Dell वर्ष 2019 में भारत का सबसे भरोसेमंद ब्रांड बना है।

हाल ही के.नटराजन ने भारतीय तटरक्षक बल के 23वें प्रमुख के रूप में शपथ ली है।

12 जुलाई को पश्चिम बंगाल ने "जल बचाओ दिवस" मनाया है।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अनुसार शिक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य/केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ है।
परफॉर्मिंग ग्रेडिंग इंडेक्स 2017-18 के अनुसार चंडीगढ़ का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा है।

हाल ही में आशुतोष गुप्ता को लिंकडइन के प्रबंधक के रूप में नियुक्त किया गया है।

हाल ही मध्य प्रदेश सरकार ने बिजली आपूर्ति और बिल संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए टोल फ्री नंबर और मोबाइल एप "उपाय" लॉन्च किया है।

हाल ही जूली स्वीट को एसेंचर ने अपना नया सीईओ नियुक्त करने की घोषणा की है।

भारत का पहला गौ अभ्यारण मालवा(मध्य प्रदेश) में स्थित है। इसकी स्थापना 2017 में की गई। तथा नाम कामधेनु गौ अभ्यारण रखा गया।

हाल ही में असम के बोगाईगांव जिले में कैदियों के लिए 3 माह का कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है।


हाल ही में फ्रांस गाफा कर(GAFA:-Google, Apple, Facebook and Amazon) लगाने वाला पहला देश बन गया है।

डेविड मारिया सासोली यूरोपीय संसद के नए अध्यक्ष बने हैं।

हाल ही में पत्रकार व लेखक सी.एम.रामचंद्र का निधन हुआ है।

"राइट ऑफ मैन" के लेखक टाॅमस पेन है।

15 July 2019 Current Affairs

क्रिकेट विश्व कप 2019 का खिताब पहली बार इंग्लैंड ने जीता है।

विंबलडन टेनिस 2019 के पुरुष एकल का खिताब नोवाक जोकोविच ने जीता है , वहीं महिला एकल खिताब सिमोना हालेप (पहला खिताब) ने जीता है।

गांधी मंडेला शांति पहल के पहले संस्करण का आयोजन दिल्ली में किया जाएगा।

रीबॉक कंपनी ने अपना नया ब्रांड अंबेस्टर कटरीना कैफ को बनाया है।

छत्तीसगढ़ राज्य में कृषि व्यवसाय उध्वन केंद्र खोला गया है।

हाल ही प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार भारत 2025 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

गीतनास नौसदा  लिथुवानिया देश के नए राष्ट्रपति निर्वाचित हुए हैं।

भारत का पहला डॉल्फिन अनुसंधान केंद्र बिहार में खोला गया है।

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना दिल्ली सरकार द्वारा शुरू की गई है।

हाल ही में YouTube ने नई शिक्षा सुविधा "लर्निंग प्लेलिस्ट" लॉन्च की है।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने महिलाओं के लिए "स्वाधार गृह" योजना शुरू की है।

गांधी मंडेला शांति पदक से थिच नात हान को सम्मानित किया गया है।

TVS मोटर्स ने पहली ईथेनाल से चलने वाली मोटरसाइकिल लॉन्च की है।

मेघालय मसौदा नीति  को मंजूरी देने वाला पहला राज्य बना है।

TIFR संस्था के भारतीय वैज्ञानिकों ने ब्लैक गोल्ड विकसित किया है।

हाल ही में भारत ने अंतरिक्ष सहयोग के लिए रूस के साथ द्विपक्षीय वार्ता का आयोजन किया है।

हाल ही में बिलियर्ड्स और स्नूकर फेडरेशन ऑफ इंडिया के पूर्व सचिव सी.कपूर का निधन हो गया है।

हाल ही में विजेंदर सिंह ने लगातार 11वीं बार प्रो बाउट खिताब जीता है।

UN के अनुसार भारत ने 2006 से 2016 के बीच 271 मिलीयन(27.1करोड) लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है।

हाल ही में साथियान तथा एंथनी अमलराज ने टेबल टेनिस के ऑस्ट्रेलियाई ओपन में कांस्य पदक जीता है।

हाल ही में किरण मोरे को अमेरिकी क्रिकेट टीम का अंतरिम कोच नियुक्त किया गया है।

हाल ही में श्रीलंका में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारत की पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर को अनुबंधित किया गया है।

हाल ही में विनेश फोगाट ने यासर डोंगू अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 53 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है।

मेघालय राज्य जल संरक्षण सुनिश्चित करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। साथ ही यह जल नीति बनाने वाला पहला राज्य बन गया है।

SAVE WATER

घी डुल्यां म्हारा की नीं जासी।
पानी डुल्यां म्हारों जी बले।।

Current Affairs और GK के अलावा रोजाना अखबार, रंगीन Highlighted अखबार कटिंग, Patrika Exam Guide PDF, Magazine, एवं Other Free Study Material जैसे PDF Notes & Books प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए लिंकों पर क्लिक करके DevEduNotes के साथ जुड़े ...

Click to Download Our Mobile App

Post a Comment

0 Comments