General Knowledge May 2019
पश्चिमी
उत्तर प्रदेश के बागपत के सिनौली में
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा अब तक तीन बार खुदाई करवाई जा चुकी है।
पहली खुदाई - 2005-06 में
दूसरी
खुदाई -
2018 में
चार पाये वाली 8 शाही
शव पेटिकाएं, 3
रथ और
युद्ध का सामान मिला।
तीसरी
खुदाई -
2019 में
जो कि 31 मार्च
को समाप्त हुई है।
चार
पाये वाली लकडी की 2 शव
पेटिकाएं जिनमें
30-40
उम्र
की 2
महिलाओं
के कंकाल मिले
है।
एक
कंकाल की बाह में चूना
मिट्टी का बाजूबंद मिला
है और चेहरे पर एक सोने का टुकड़ा मिला है। अनुमान है कि इसे अंतिम संस्कार के समय
मुंह में रखा होगा अथवा महिला ने अपनी नाक में पहना हुआ होगा। इसी शव पेटिका के
नीचे चित्रकारी किया हुआ एक बॉक्स मिला है जो कि श्रृंगारदान हो
सकता है।
इन
लकड़ी की शव पेटिकाओं पर मिट्टी के मनको से
पच्चीकारी की गई है।
तांबे
के फ्रेम वाला एक शीशा और सींग से बना एक कंघा मिला
है।
तांबे
का एक बर्तन मिला है जो कि लंबाई में है।
दोनों
शव पेटिकाओं के सिर की ओर 21 मृदभांड मिले
हैं।
इनके
पास एक विशेष चैंबर मिला है जिसमें एक हवनकुंड है।
हवनकुंड
में लकड़ी के जले हुए टुकड़े मिले है।
गौरतलब
है कि यह सभ्यता हड़प्पा सभ्यता ना होकर 3000-4000 साल पुरानी महाभारत कालीन सभ्यता है।
इस
सभ्यता और हड़प्पा सभ्यता के अवशेषों में अंतर -
ताम्र
हथियार बनाने की प्रक्रिया और उनका आकार हड़प्पा सभ्यता से भिन्न है।
यहां
मिले मनके हड़प्पा सभ्यता की तकनीक के नहीं है।
हड़प्पा
सभ्यता के लिए अभी तक 500 स्थानों पर हुई खुदाई में कहीं पर भी चार पाये
वाली शव पेटिकाएं, रथ और
युद्ध के समय उपयोग में लाए जाने वाले हथियार नहीं मिले है।
तेलंगाना में
राज्य पुरातत्व विभाग को अनोखी मानव आकार की
खास प्रकार के चूने से
निर्मित एक मूर्ति मिली
है।
अनुमान
है कि 1.73
मीटर
लंबी और 35 सेंटीमीटर
चौड़ी यह मूर्ति बोधिसत्व
या यक्ष (भगवान
बुद्ध के उपासक की है)
भारत
में पहली
बार चूने से निर्मित मानव आकार की मूर्ति मिली है।
संयुक्त राष्ट्र की सशस्त्र व्यापार संधि
हथियारों
के गलत इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए 24 दिसंबर 2014 को यह
संधि लागू की गई।
101
देशों
ने इस संधि की पुष्टि की है जबकि 34 देशों ने केवल हस्ताक्षर किए
है।
संधि
में शामिल देशों को संयुक्त राष्ट्र को यह रिकॉर्ड देना होता है कि उनके उनके देश
में कितने लोगों के पास कितने हथियार हैं।
भारत, पाकिस्तान, चीन, रूस
ईरान और बांग्लादेश ने इस
संधि पर हस्ताक्षर नहीं किए
हैं।
गौरतलब
है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही इस संधि
से अमेरिका के हटने के
संकेत दिए हैं।
अंतर्राष्ट्रीय
अर्ध-शुष्क उष्णकटिबंधीय फसल अनुसंधान संस्थान (ICRISAT) - हैदराबाद में
वैज्ञानिकों ने काबुली चने की ऐसी किस्म विकसित की है जिस पर सूखे और गर्मी का असर
नहीं पड़ेगा।
संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में भारत की तरफ से पहली और एकमात् महिला अध्यक्ष बनी है ? - 1953 में विजय लक्ष्मी पंडित।
गौरतलब
है कि अब तक केवल 4 महिलाएं
संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष बन सकी है -
1.विजयलक्ष्मी
पंडित (भारत)
2.1969
में
एंगी ब्रूक्स (लाइबेरिया)
3.2006
में
आया राशिद अल खलीफा (बहरीन)
4.वर्तमान
में मारिया फर्नेंडा एस्पिनासो गार्सिया।
मंगलुरु शहर (कर्नाटक) की पुलिस ने हाल ही 16वीं शताब्दी के योद्धा उल्लाल की रानी अब्बक्का के नाम पर रानी अब्बक्का पुलिस फोर्स का गठन किया है।
गौरतलब है कि रानी अब्बक्का ने 16वीं शताब्दी में पुर्तगालियों से लड़ाई लड़ी थी।
राजाजी टाइगर रिजर्व और कार्बेट टाइगर रिजर्व किस राज्य में स्थित है ? - उत्तराखंड।
यमुना नदी के किनारे ताजमहल की उत्तरी दीवार पर गोल्डी काइरोनोमस कीड़े के कारण हरे भूरे रंग के धब्बे पाए जाते हैं।
हजारों
साल कैद की तरह जीने से अच्छा है एक दिन शेर की तरह जीना ये शब्द किस भारतीय शासक
के हैं ? - मैसूर के राजा टीपू सुल्तान।
पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के अनुसार टीपू सुल्तान भारत में रॉकेट तकनीक का जन्मदाता है।
गौरतलब है कि टीपू सुल्तान ने ही भारत में सबसे पहले युद्ध के दौरान
रॉकेट का प्रयोग किया था।
विश्व धरोहर फूलों की घाटी किस राज्य में स्थित है ? - उत्तराखंड।
बिजनौर, उत्तरप्रदेश में 1862 से 1919 के बीच के ब्रिटिश कालीन 70
सिक्के मिले हैं।
हाल ही रवींद्रनाथ नाथ टैगोर की 158वीं जयंती मनाई गई है।
जन्म - 7 मई 1861
भारत का पहला और एकमात्र तैरता डाकखाना कहां स्थित है ? - डल झील (जम्मू-कश्मीर) में।
इंद्रावती नदी
इंद्रावती ओडिशा में कालाहांडी जिले से निकलती है और बस्तर में 236 किलोमीटर का सफर तय करके बीजापुर जिले में गोदावरी
नदी से मिल जाती है।
2003 में
ओडिशा और छत्तीसगढ़ सरकारों के बीच इंद्रावती जल संकट पर समझौता हुआ था।
इंद्रावती किसकी सहायक नदी है ? - गोदावरी
नदी।
उत्तरप्रदेश के चित्रकूट में संडवावीर नामक टीले पर नवपाषाणिक एवं ताम्रपाषाणिक कालीन सभ्यता (लगभग 10,000 साल पुरानी सभ्यता) के भारतीय कृषक समाज के प्राचीनतम अवशेष मिले हैं।
13 मई 1952 को राज्यसभा का पहला सत्र शुरू हुआ था।
डॉ राधाकृष्णन राज्यसभा के पहले सभापति बने थे।
राज्यसभा में 245 सदस्य होते हैं जिनमें 12 सदस्य भारत के राष्ट्रपति द्वारा नामांकित होते हैं।
राज्यसभा के सदस्यों का कार्यकाल 6 वर्ष होता है, जिनमें एक-तिहाई सदस्य प्रति 2 वर्ष में सेवानिवृत्त होते रहते है।
इसी कारण राज्यसभा को स्थायी सदन कहा जाता है।
नाइजीरिया के प्रोफेसर तिजानी मोहम्मद बंदे को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) का नया अध्यक्ष बनाया गया है।
मोहम्मद बंदे मारिया फर्नांडा इस्पिनोसा गार्स की जगह लेंगे।
संयुक्त राष्ट्र महासभा की पहली महिला अध्यक्ष कौन बनी थी ?
- भारत की विजय लक्ष्मी
पंडित।
उत्तरप्रदेश के रायबरेली के मउहारी
पुरवा (सम्राट नगर) में एक ऊंचे टीले पर छठवीं शताब्दी के मिट्टी के बर्तन मिले है।
पवित्र कैलाश मानसरोवर भू-क्षेत्र को यूनेस्को ने अपनी विश्व धरोहर की अंतरिम सूची में शामिल किया है।
यूनेस्को इसे प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक अर्थात मिश्रित श्रेणी में
विश्व धरोहर का दर्जा देगा।
1889 में पूरी तरह से बनकर तैयार हुआ एफिल टावर इस सप्ताह अपनी 130वीं सालगिरह मना रहा है।
एफिल टावर की ऊंचाई 324 मीटर है।
एफिल टावर का वजन 73,00 टन है।
झांसी में पुरावलीकला गांव के
पीछे चिराऊ की पहाड़ी पर भगवान राम-लक्ष्मण, हनुमान के चित्र मिले हैं।
भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग (GSI) के अनुसार अरुणाचल प्रदेश में भारत के कुल ग्रेफाइट का 35% भाग मौजूद है।
GSI = Geological Survey of India.
भारत का पहला परमाणु परीक्षण
18 मई 1974 को पोकरण, राजस्थान से भारत ने स्माइलिंग बुद्धा कोड के तहत
अपना पहला परमाणु परीक्षण किया था।
14 किलो वजन वाले इस परमाणु बम को डॉ पीके अयंगर ने बनाया था।
क्रेडिट रेटिंग
किसी सरकार,
कंपनी अथवा संगठन की कर्ज
चुकाने की क्षमता का आकलन क्रेडिट रेटिंग कहलाता है।
ऋण भुगतान की यही क्षमता उनकी साख (क्रेडिटवर्दीनेस) कहलाती है।
स्टैंडर्ड एंड पूअर्स, मूडीज और फिच प्रमुख क्रेडिट रेटिंग एजेंसियाँ है।
कैलाश मानसरोवर यात्रा को यूनेस्को की विश्व विरासत
सूची में शामिल कर लिया गया है।
ब्रह्मपुत्र नदी
ब्रह्मपुत्र नदी तिब्बत से निकलती है और अरुणाचल प्रदेश और असम से
होती हुई बांग्लादेश के रास्ते बंगाल की खाड़ी में गिरती है।
ब्रह्मपुत्र नदी यारलुंग झंगबो भी कहा जाता है।
सिंधु की सहायक नदी सतलुज भी तिब्बत से निकलकर भारत होते हुए
पाकिस्तान में प्रवेश करती है।
सतलुज नदी को लैंगकेन झंगबो के नाम से भी जाना जाता है।
अब '1000 ग्राम' का नहीं रहा 'एक किलो'! नए मानक लागू।
अब 1000 ग्राम का 'एक किलो' नहीं रहा. भारत ने सात आधार इकाइयों में से चार- किलोग्राम, केल्विन, मोल और एम्पीयर को फिर से परिभाषित करने के वैश्विक प्रस्ताव को सोमवार को स्वीकार कर लिया।
आपको बता दें पेरिस में 16 नबंवर 2018 को हुए अंतर्राष्ट्रीय बाट व माप ब्यूरो (BIPM) की जनरल कॉन्फ्रेंस ऑन वेट्स एंड मेजर्स (CGPM) में 60 देशों के प्रतिनिधियों ने सात आधार इकाइयों में से चार को फिर से परिभाषित करने के प्रस्ताव को पारित किया था।
20 मई से लागू
इसे दुनियाभर में 20 मई से लागू कर दिया गया।
100 से ज्यादा देशों ने माप की मीट्रिक प्रणाली को अपनाया जिसे इंटरनेशनल
सिस्टम ऑफ यूनिट्स (SI)
के तौर पर भी जाना जाता है
जो 1889 से चलन में है।
पुराना मानक
एक किग्रा का वजन एक अंतर्राष्ट्रीय प्रोटोकॉल का हिस्सा है. जिस पर
सहमति 1889 में बनी थी। इसी के तहत
प्लेटिनम और इरीडियम मिक्स धातु का छोटा सिलिंडर ('ल ग्रैंड के') पेरिस में रखा है। इसी सिलिंडर के वजन को 1 किग्रा माना जाता है।
क्या है नया मानक
वैज्ञानिक अब माप के तौर पर प्लांक कॉन्स्टैंट का प्रयोग करेंगे. यह
क्वांटम मैकेनिक्स की एक वैल्यू है. यह ऊर्जा के छोटे-छोटे पैकेट्स का भार होता
है।
इसकी मात्रा 6.626069934*10-34 जूल सेकेण्ड है। जिसमें सिर्फ 0.0000013% की ही गड़बड़ी हो सकती है. इससे एम्पीयर, केल्विन और मोल जैसी ईकाईयों में भी बदलाव आ सकता
है।
हम पर क्या असर होगा
इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा। सब्जी के ठेले पर सब्जीवाला आपको उसी
काले लोहे के बाट से सब्जी तौलकर देगा. यह बस एक तौल को ज्यादा से ज्यादा सटीक
बनाने का तरीका है।
जोधपुर के सालवा कला गांव में एक मठ पर निर्माण कार्य के दौरान मुगलकालीन चांदी के सिक्के मिले हैं।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आपराधिक कानून (गुजरात संशोधन) विधेयक 2018 को मंजूरी दे दी है जिसके तहत गुजरात में चैन स्नैचिंग करने पर 10 साल की सजा एवं 25,000
रुपए के जुर्माने का
प्रावधान है।
गौरतलब है कि देश के बाकी सभी हिस्सो में चैन स्नैचर्स को आईपीसी की धारा 379 के तहत अधिकतम 3 साल की सजा अथवा जुर्माना अथवा दोनों एक साथ का प्रावधान है।
हरनंदी नदी
यह नदी सहारनपुर के शिवालिक पहाड़ियों से निकलकर नोएडा होते हुए
यमुना नदी में मिलती है।
राष्ट्रपति
रामनाथ कोविंद ने अनुच्छेद 83 (3) के तहत 16वीं लोकसभा भंग करने की मंजूरी दी है।
हाल ही मध्यप्रदेश के ओरछा शहर में बुंदेला राजवंश के वास्तुशिल्प
जहांगीर महल को विश्व विरासत के संभावित सूची में सूचीबद्ध किया गया है।
गौरतलब है कि इसे राजा रुद्र प्रताप सिंह के द्वारा 16वीं शताब्दी में बनवाया गया था।
मध्यप्रदेश को अस्थाई रूप से नए यूनेस्को विरासत स्थल में शामिल किया
जाएगा।
SAVE WATER
0 Comments