आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

9 जून 2019 करेंट अफेयर्स || 8 जून 2019 करेंट अफेयर्स || 7 जून 2019 करेंट अफेयर्स

8 june 2019 current affairs, www.devedunotes.com
9 june 2019 current affairs

7,8,9 June 2019 Current Affairs

7 June 2019 Current Affairs

विश्व में श्रीराम भगवान की सबसे ऊंची 221 मीटर ऊंची प्रतिमा कहां पर स्थापित की जाएगी ? - अयोध्या।

भारतीय रिजर्व बैंक आरबीआई ने रेपो रेट में 25 आधार अंकों (0.25%) की कमी की है।
अब रेपो रेट 6% से घटकर 5.75% हो गई है।
गौरतलब है कि रेपो वह दर होती है जिस पर देश के बैंक आरबीआई से उधार लेते हैं।
साथ ही भारतीय रिजर्व बैंक आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष 2019-20 के लिए विकास दर का अनुमान 7.2% से घटाकर 7% कर दिया है।
वर्तमान में रिवर्स रेपो दर कितनी है ? - 5.50%

विदेश मंत्री एस जयशंकर 7 जून को अपनी पहली विदेश यात्रा के तहत भूटान की 2 दिन की यात्रा पर जाएंगे।

दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पहली विदेश यात्रा के तहत 8 और 9 जून को मालदीव और श्रीलंका यात्रा पर जाएंगे।

वर्तमान में वित्त आयोग के चेयरमैन है ? - एनके सिंह

अजीम एच प्रेमजी ने 30 जुलाई को विप्रो के चेयरमैन का पद छोड़ने की घोषणा की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीति आयोग के पुनर्गठन को मंजूरी दी है।
राजीव कुमार को एक बार फिर से नीति आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
नीति आयोग
अध्यक्ष - भारत का प्रधानमंत्री
उपाध्यक्ष - राजीव कुमार
सदस्य - गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर नीति आयोग के पदेन सदस्य रहेंगे।
पूर्णकालिक सदस्य - वीके सारस्वत, रमेश चंद्र, वीके पाल।

भारत ने इजराइल से 300 करोड़ रुपए में 100 स्पाइस बम खरीदने का समझौता किया है।
गौरतलब है कि यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला रक्षा  सौदा है।

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने स्पर्धा नियम उल्लंघन के कारण इंटास फार्मास्युटिकल्स पर 55.59 करोड़ रुपए और हिमालय ड्रग पर 18.59 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है।

कुल्टर नाइल वेस्टइंडीज के खिलाफ 60 गेंदों पर 92 रन बनाकर वर्ल्ड कप में आठवें नंबर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने है।


इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने समलैंगिक आमिर ओहाना को देश का कानून मंत्री बनाया है।
थाईलैंड में तंवारिन पहली ट्रांसजेंडर सांसद बनी है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 8 और 9 जून को अपने पहले विदेश दौरे के तहत जापान के फुकओका में आयोजित जी-20 देशों की बैठक में हिस्सा लेगी।

हाल ही किस देश के मंत्रिमंडल से सभी मुस्लिम मंत्रियों ने इस्तीफा दिया है ? - श्रीलंका

राजस्थान में बांध
जयपुर - रामगढ, छापरवाडा कालख
पाली - सरदार समन्द, जवाई बांध
टोंक - टोरडी सागर, गलवा, बीसलपुर
भरतपुर - सीकरी बांध
भीलवाडा - मेजा बांध
धौलपुर - पार्वती बांध
बूंदी - गुढा डेम
राजसमंद - राजसमंद

ताइवान ने अमेरिका से 2 अरब डॉलर के हथियार खरीदने की घोषणा की है।

हाल ही फुटबॉल में चैंपियंस लीग की शुरुआत का प्रबंध करने वाले लेनिन जोहानसन का निधन हुआ है।

हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास और रोजगार के लिए खुद की अध्यक्षता वाली दो कैबिनेट समितियों का गठन किया है।
हाल ही मोदी सरकार ने कितनी नई समितियों का गठन किया है ? - आठ
गौरतलब है कि सभी समितियों में अमित शाह एवं राजनाथ सिंह को सदस्य के रूप में चुना गया है।

अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में दूसरा वैश्विक विकलांगता शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
इसमें भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत करेंगे।

सुनील छेत्री सर्वाधिक अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल मैच खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी बने हैं।

हाल ही किस राज्य में खड़ग प्रहार नामक सैन्य अभ्यास का आयोजन किया गया है ? - पंजाब

हाल ही महाराणा प्रताप जयंती मनाई गई ? - 4 जून।

टेरी जोन्स को हाल ही अमेरिकन मैरिज उपन्यास के लिए वूमेन अवार्ड्स से सम्मानित किया गया है।

गजेंद्र सिंह शेखावत ने गंगा क्वेस्ट 2019 अवार्ड जीता है।

हाल ही रूस ने पहली आर्कटिक ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाई है।

8 June 2019 Current Affairs


ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरीजा मे ने सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है।
अपना उत्तराधिकारी चुने जाने तक टेरीजा में कार्यवाहक प्रधानमंत्री बनी रहेंगी।

न्यायमूर्ति धीरूभाई नारनभाई पटेल दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने हैं।
उपराज्यपाल अनिल बैजल ने उन्हें शपथ दिलाई।

कैबिनेट सचिव पीके सिन्हा को 3 महीने का सेवा विस्तार दिया गया है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर अपनी पहली विदेश यात्रा के तहत दो दिन के भूटान दौरे पर पहुंचे हैं।

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र में दुर्लभ हिम तेंदुआ की मौजूदगी दर्ज की गई है।

कुमारा अय्यर ब्रिटेन के विदेश विभाग में शामिल होने वाले भारतीय मूल के पहले व्यक्ति बने है।
गौरतलब है कि ब्रिटेन की सरकार ने भारतीय मूल के कुमार अय्यर को फॉरेन एंड कॉमनवेल्थ ऑफिस (एफसीओ) का मुख्य अर्थशास्त्री नियुक्त किया है।

पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से कालपी (मध्यप्रदेश) के न्यायिक मजिस्ट्रेट ने एक अनूठी पहल शुरू की है जिसके तहत जमानतगीर को जमानत बांड के साथ-साथ 2 पौधे लगाने का  बॉन्ड (पौध बॉन्ड) भी अनिवार्य रूप से भरना होगा।

आज 8 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यकाल के अपने पहले दौरे पर मालदीव जाएंगे।
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मालदीव के लिए भारत के कोस्टल सर्विलांस रडार सिस्टम को लॉन्च करेंगे।
इससे भारतीय नौसेना को हिंद महासागर में निगरानी रखने में मदद मिलेगी।
मालदीव की संसद को क्या कहते हैं ? - मजलिस

आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने राज्य में 5 डिप्टी सीएम बनाने की घोषणा की है।
इस प्रकार 5 उपमुख्यमंत्री बनाने वाला आंध्रप्रदेश देश का पहला राज्य बनेगा।
वर्तमान में 14 राज्यों में उपमुख्यमंत्री है।
जिनमें से केवल गोवा और उत्तरप्रदेश में दो उपमुख्यमंत्री बनाए गए हैं।
उत्तरप्रदेश - दिनेश शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य।
गोवा - विजय सरदेसाई, मनोहर अजगाओंकर।
बिहार - सुशील कुमार मोदी              गुजरात - नितिन भाई पटेल
राजस्थान सचिन पायलट                 तमिलनाडु - ओपन्नीरसेल्वम।
त्रिपुरा - विष्णु देव वर्मा                      कर्नाटक -जी परमेश्वर
मणिपुर - वाई जॉय कुमार सिंह          मेघालय - प्रेस्टन तिनसंग
मिजोरम - त्वानलुइया                        नगालैंड - वाई पैटन
गौरतलब है कि उपप्रधानमंत्री अथवा उपमुख्यमंत्री पद का संविधान में कोई उल्लेख नहीं है लेकिन सरकारें किसी को संतुष्ट करने अथवा किसी अन्य जरूरत के तहत उपप्रधानमंत्री अथवा उपमुख्यमंत्री बनाती है।
उपप्रधानमंत्री अथवा उपमुख्यमंत्री बनाने की कोई सीमा निर्धारित नहीं है।

7 जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया जाता है।
2019 का विषय - Food Safety,Everyone's Business.

फ्रांस में 7 जून से 7 जुलाई 2019 तक 8वें फीफा महिला विश्व कप का आयोजन किया जाएगा।
इसमें कुल 24 टीमें भाग लेंगी।

हाल ही छ: बार के ग्रैमी अवार्ड विजेता संगीतकार मैल्कम जॉन रेबनेक (डॉ. जॉन) का 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

हाल ही पर्यावरण मंत्रालय ने हरियाणा के असोला भट्टी वन्य जीव अभ्यारण के 1 किलोमीटर क्षेत्र को इको सेंसेटिव जोन घोषित किया है।

भारत सरकार ने मार्शल द्वीप समूह गणराज्य के साथ कर संबंधित सूचना के आदान-प्रदान के लिए समझौता किया है।

हाल ही बैंक ऑफ चाइना द्वारा भारत में पहली शाखा कहां पर स्थापित की गई ? - मुंबई

हाल ही किस भारतीय खिलाड़ी ने फ्यूचर टेनिस टूर्नामेंट जीता है ? - सिद्धार्थ रावत

क्षमा दीपों की 400 से अधिक शहरों के ट्रैफिक इंडेक्स 2018 में भारत का कौनसा शहर पहले स्थान पर है ? - मुंबई।

फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के अनुसार दुनिया की सबसे अमीर महिला संगीतकार रिहाना है।

1 जुलाई से भारत और फ्रांस की वायुसेना के बीच गरुड़ युद्धाभ्यास किया जाएगा।

फेसबुक ने भारत में इंटरैक्टिव गेम शो कन्फेंटी लॉन्च किया है।

दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो के पूर्व समाचार संपादक रहे लालडिंग्लियाना साइलो का 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

9 June 2019 Current Affairs

गुजरात के रैयोली गांव में देश का पहला और दुनिया का तीसरा डायनासोर जीवाश्म पार्क शुरू हुआ है।

बीकानेर (राजस्थान) के युवा तीरंदाज श्याम सुंदर स्वामी ने भारत के लिए टोक्यो पैरालंपिक 2020 का कोटा हासिल किया है।

नासा 2020 से पर्यटकों के लिए अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन को खोलेगा।

मध्यप्रदेश सरकार ने नई रेत नीति की घोषणा की है जिसके तहत पुल,पुलिया एवं पुरातत्व महत्त्व के भवनों से 50 से 200 मीटर की दूरी पर ही खदानें स्वीकृत की जाएगी।

नई शिक्षा नीति के तहत निजी स्कूलों को अपने नाम से पब्लिक शब्द हटाने के लिए 3 साल का समय दिया गया है।

हाल ही भारत ने जुलाई 2019 में अपने पहले अंतरिक्ष युद्धाभ्यास IndSpaceEx की शुरुआत करने की घोषणा की है।

हाल ही निर्वाचन आयोग ने नेशनल पीपुल्स पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी के रूप में मान्यता दी है।

हाल ही भारत 421.867 अरब डॉलर के विदेशी मुद्रा भंडार के साथ विदेशी मुद्रा भंडारण के मामले में आठवें स्थान पर आ गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मालदीव के सर्वोच्च सम्मान निसान इज्जूउद्दीन से सम्मानित किया गया है।

ग्रेटा थनबर्ग को एमनेस्टी इंटरनेशनल द्वारा एंबेसडर ऑफ कॉनसाइंस अवॉर्ड 2019 दिया गया है।

8 जून को विश्व महासागर दिवस मनाया जाता है।
2019 का विषय - Gender and the Ocean.

ओट्टमथुलाल है ? - केरल का  नृत्य।

जस्टिस प्रशांत कुमार झारखंड हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस बने हैं।

नागालैंड में समुद्र तल से 2452 मीटर ऊंची द्जोकू घाटी को प्लास्टिक मुक्त घोषित किया गया है।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन देश का पहला ऐसा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन बना है जो कचरे से निर्मित ऊर्जा को प्राप्त करता है।

हाल ही L & T वित्तीय सेवाओं ने तमिलनाडु राज्य में ग्रामीण महिलाओं के डिजिटल वित्तीय समावेशन के उद्देश्य से एक शैक्षिक कार्यक्रम डिजिटल सखी लॉन्च किया है।

हाल ही हास्य और थियेटर अभिनेता दिनयार कांट्रेक्टर का निधन हुआ है।


SAVE WATER

 प्रतिदिन न्यूजपेपरन्यूजपेपरों से रंगीन हाईलाइट किए गए पेपर कटिंग करंट अफेयर्स और Daily/Monthly करंट अफेयर्स की PDF प्राप्त करने के लिए  नीचे दिए गए लिंकों पर क्लिक करके DevEduNotes के व्हाट्सएप ग्रुपटेलीग्राम चैनल अथवा फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करें -

Click to Join Facebook Page



Post a Comment

0 Comments