आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

3 जून 2019 करेंट अफेयर्स || 2 जून 2019 करेंट अफेयर्स || 1 जून 2019 करेंट अफेयर्स

2  june 2019 current affairs, www.devedunotes.com
3 june 2019 current affairs

1,2,3 June 2019 Current Affairs

1 June 2019 Current Affairs

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने गंगा नदी के प्रदूषण को रोकने में नाकाम रहने के कारण 3 राज्यों बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल पर 25-25 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।

करमबीर सिंह भारतीय नौसेना के 24वें एडमिरल बन गए हैं।
करमबीर सिंह नौसेना प्रमुख बनने वाले पहले हेलीकॉप्टर पायलट हैं।

तीन भारतीय महिला बाइकर सरिता मेहता, जीनल शाह और रूपाली पटेल सूरत से 25 देशों की यात्रा पर निकली है।

नैनीताल हाईकोर्ट ने कहा है कि ट्रांसजेंडर के द्वारा लिंग परिवर्तन करके महिला बनने पर उसको महिला ही माना जाए।

भारत की वर्तमान शिक्षा नीति कब बनी थी ? - 1986 में।

वेस्टइंडीज के क्रिस गेल आईसीसी वनडे विश्वकप में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने है।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भारतीय मूल की अनीता भाटिया को संयुक्त राष्ट्र की महिला उप कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया है।
गौरतलब है कि यह संस्था महिला  सशक्तिकरण और लैंगिक समानता पर केंद्रित है।

मोहना सिंह हॉक एडवांस जेट विमान उड़ाने वाली पहली महिला पायलट बनी है।


उत्तरी चुंबकीय ध्रुव की खोज कब और किसने की ?

1 जून 1831 को ब्रिटिश खोजकर्ता जेम्स क्लार्क रॉस ने धरती के उत्तरी चुंबकीय ध्रुव की खोज की थी।
उत्तरी चुंबकीय ध्रुव धरती के उत्तरी गोलार्ध का वह बिंदु है जहां से चुंबकीय क्षेत्र नीचे की ओर जाता है।
उत्तरी चुंबकीय ध्रुव आर्कटिक महासागर में स्थित है।

हाल ही केंद्र सरकार ने इंदौर में स्थित अहिल्याबाई होल्कर हवाईअड्डे को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का दर्जा दिया है।

30 मई को गोवा राज्य स्थापना दिवस मनाया जाता है।

चेल्सिया की टीम ने फुटबाल टूर्नामेंट यूरोपा लीग 2019 का खिताब जीता है।

चोवना मेन अरुणाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बने हैं।
हाल ही विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने निम्न चार पुस्तके लांच की हैं -
    पुस्तक                                                लेखक
1.An autobiography of moon.      डॉ रमेश शिशु।
2.Story of consciousness.  डॉ गोविंद भट्टाचार्य।
3.Voyage to antarctica.  डॉ फेलिस्क बस्ट।
4.Shambhu nath de : the discovery of cholera toxin.  डॉ एम एस मूर्ति।

31 मई 2019 को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया है।
विषय - तंबाकू और फेफड़े का स्वास्थ्य

5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के मद्देनजर केंद्र सरकार ने वायु प्रदूषण पर एक थीम सोंग हवा आने दे लॉन्च किया है।

गोवा में वैज्ञानिकों ने कुदक्रमिया वंश की ततैया कि एक नई प्रजाति की खोज की है।
वैज्ञानिक पराग रंगनेकर के नाम पर इसका नाम कुदक्रमिया रंगनेकर रखा गया है।

तेलंगाना सरकार ने हैदराबाद में भारत के पहले ब्लॉकचेन जिले की स्थापना करने की घोषणा की है।

फ्लिपकार्ट के सह-संस्थापक सचिन बंसल को उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक का निदेशक नियुक्त किया गया है।

हाल ही जर्मनी के म्यूनिख में संपन्न हुई आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्वकप में भारत ने कितने स्वर्ण पदक जीते हैं ? - 5

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने दक्षिणी सूडान पर लगे हथियारों के निषेध एवं प्रतिबंध को 1 वर्ष के लिए बढ़ा दिया है।


नई दिल्ली में 598 करोड़ रुपए की लागत से एक पेयजल उपचार संयंत्र, मल-जल उपचार संयंत्र और एक जल संग्रहालय स्थापित किया जाएगा।


June 2019 Current Affairs


विश्व धरोहर फूलों की घाटी किस राज्य में स्थित है ? - चमोली जिला, उत्तराखंड में।

सूर्यनारायण पात्र को ओडिशा विधानसभा का अध्यक्ष बनाया गया है।

अमेरिका ने भारत को जीएसपी यानि कारोबारी वरीयता की सूची से बाहर निकाल दिया है।
जीएसपी = जनरलाइज्ड सिस्टम आफ प्रेफरेंसेज।
जीएसपी क्या है ?
जीएसपी की शुरुआत अमेरिका ने 1976 में की थी।
जीएसपी के तहत अमेरिका कई विकासशील देशों से आयातित उत्पादों पर शुल्क नहीं लगाता है।
भारत अमेरिका को केमिकल एवं  इंजीनियरिंग क्षेत्र के उत्पाद निर्यात करता है।
अमेरिका का कहना है कि भारतीय अर्थव्यवस्था विकासशील देशों की अर्थव्यवस्था से ऊपर उठ गई है।

हाल ही भारत की नई शिक्षा नीति का प्रारूप किसने तैयार किया है ? - डॉ कस्तूरीरंगन की अध्यक्षता वाली समिति ने

एवरग्रीन ट्री मैन ऑफ इंडिया नाम से प्रसिद्ध ब्रजमोहन खेतान का 92 वर्ष की आयु में निधन हुआ है।

बूंदी, राजस्थान के युवराज हून को राजस्थान सरकार के खेल मंत्री अशोक चांदना का निजी सहायक नियुक्त किया गया है।

तंबाकू नियंत्रण में योगदान के लिए राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्रालय को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने सम्मानित किया है।

हाल ही राजस्थान सरकार ने ई-सिगरेट के उत्पादन, भंडारण वितरण, विज्ञापन और बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।

कालचक्र के रक्षक पुस्तक के लेखक हैं ? - अश्विन सांघी

हाल ही पुर्तों विलियम्स शहर को विश्व का दक्षिणतम शहर का दर्जा दिया गया है।

1 जून को विश्व दुग्ध दिवस मनाया गया है।

हाल ही भारत के एकमात्र वनमानुष बिन्नी का ओडिशा के नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क में निधन हो गया है।


पीएम किसान सम्मान निधि योजना

इस योजना को 4 फरवरी 2019 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से शुरू किया गया।
इस योजना के तहत किसानों को तीन किस्तों में प्रति वर्ष ₹6000 दिए जाने का प्रावधान है।
हाल ही केंद्रीय मंत्रिमंडल की पहली बैठक में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के विस्तार को मंजूरी दी गई है।

इसरो ने मिशन गगनयान के अंतरिक्ष यात्रियों को प्रशिक्षित करने के लिए भारतीय वायु सेना के साथ समझौता किया है।

इसरो ने आईआईटी गुवाहाटी के परिसर में एक अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी सेल (STC) स्थापित करने के लिए समझौता किया है।

भारतीय रिजर्व बैंक आरबीआई ने कॉरपोरेट ऋणों के लिए द्वितीयक बाजार के विकास पर टीएन मनोहरण की अध्यक्षता में एक 6 सदस्यीय समिति का गठन किया है।

हाल ही सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (NCDRC) के न्यायिक सदस्य न्यायमूर्ति वीके जैन का कार्यकाल 1 वर्ष बढ़ा दिया है।

ए एन कुमार को कॉन्फेडरेशन ऑफ हॉर्टिकल्चर एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आजीवन मान्यता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

हाल ही भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड द्वारा खराब बीज बेचे जाने के कारण हरियाणा राज्य के किसानों को  5-5 लाख रुपए का मुआवजा दिया गया है।

हाल ही वनडे विश्वकप में पहली गेंद फेंकने वाले एकमात्र स्पिनर गेंदबाज कौन बने हैं ? - दक्षिण अफ्रीका के इमरान ताहिर


June 2019 Current Affairs

नेशनल सैंपल सर्वे ऑफिस की पीरियोडिक लेबर फोर्स सर्वे  रिपोर्ट के अनुसार उत्तरप्रदेश का प्रयागराज शहर देश में बेरोजगारी के मामले में पहले स्थान पर है।
प्रयागराज में बेरोजगारी दर 8.9% है।
भारत में रोजगार की स्थिति के आंकड़े कौन जुटाता है ? - नेशनल सैंपल सर्वे ऑफिस।
लेबर फोर्स में रोजगार प्राप्त और बेरोजगार दोनों प्रकार के व्यक्तियों को शामिल किया जाता है।

राजस्थान के मशहूर डांसर एवं क्वीन नाम से प्रसिद्ध हरीश सुथार का सड़क दुर्घटना में निधन हुआ है।

21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम कहां पर है अयोजित किया जाएगा ? - झारखंड की राजधानी रांची में।

कैदियों के लिए देश का पहला स्मार्ट क्लास, मरुद्यान (ओएसिस) तिहाड़ जेल में बनाया गया है।

भारतीय रिजर्व बैंक आरबीआई 3 जून से वित्तीय साक्षरता सप्ताह मना रहा है।
विषय - किसान और औपचारिक बैंकिंग प्रणाली का हिस्सा होने से उन्हें कैसे लाभ होता है।

10वें राष्ट्रीय विज्ञान फिल्म महोत्सव का आयोजन कहां किया ? - अगरतला।

आईआईटी मद्रास ने अधोसंरचना परियोजनाओं पर एकीकृत डेटाबेस (IDIP) लॉन्च किया है।

किस संस्था ने हाल ही विश्व प्रतिस्पर्धा सूचकांक 2019 जारी किया है ? - अंतर्राष्ट्रीय प्रबंधन विकास संस्थान (IMD)

हाल ही अमेरिका के नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक मर्रे जेल मैन का 89 वर्ष की आयु में निधन हुआ है।


हाल ही वाइस एडमिरल अतुल कुमार जैन को पूर्वी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ के रूप में नियुक्त किया गया है।

बांग्लादेश के शाकिब अल हसन पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक का रिकॉर्ड तोड़ कर सबसे तेज 250 विकेट और 5000 वनडे रन बनाने वाले पहले ऑलराउंडर बने है।

चीन ने भारत में अपने राजदूत ल्यो झाओहुई को देश का उप विदेश मंत्री नियुक्त किया है।

रक्षा मंत्री बनने के बाद राजनाथ सिंह ने पहला दौरा सियाचिन का किया है।

सलाहकार फर्म नाइट फ्रैंक के अनुसार दिल्ली का कनॉट प्लेस एशिया प्रशांत क्षेत्र का चौथा सबसे महंगा कार्यस्थल है।

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के मोम के पुतले का का लंदन में अनावरण किया गया है।

हाल ही 1 जून को वैश्विक माता-पिता दिवस मनाया गया है।

संदीप पाटील ट्रूकॉलर इंडिया के प्रबंध निदेशक नियुक्त किए गए हैं।


एंटोन आदित्य सुबनो बैडमिंटन एशिया के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

SAVE WATER

 प्रतिदिन न्यूजपेपरन्यूजपेपरों से रंगीन हाईलाइट किए गए पेपर कटिंग करंट अफेयर्स और Daily/Monthly करंट अफेयर्स की PDF प्राप्त करने के लिए  नीचे दिए गए लिंकों पर क्लिक करके DevEduNotes के व्हाट्सएप ग्रुपटेलीग्राम चैनल अथवा फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करें -

Click to Join Facebook Page






Post a Comment

0 Comments