आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

21 जून 2019 करेंट अफेयर्स || 20 जून 2019 करेंट अफेयर्स || 19 जून 2019 करेंट अफेयर्स


20 june 2019 current affairs, www.devedunotes.com
21 june 2019 current affairs

19,20,21 June 2019 Current Affairs

19 June 2019 Current Affairs

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान इयोन मॉर्गन वनडे क्रिकेट की एक पारी में सर्वाधिक 17 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं।
 साथ ही अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान वनडे क्रिकेट में 100 से अधिक रन देने वाले पहले स्पिनर बने हैं।
राशिद खान विश्व कप इतिहास के सबसे महंगे गेंदबाज भी बने हैं।
राशिद खान ने 9 ओवर में 110 रन दिए।

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2020 में आईआईटी मुंबई को 152वां स्थान मिला है।
इस सूची में भारत के 23 संस्थानों को जगह मिली है।
एमआईटी यूनिवर्सिटी और स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर हैं।

फेसबुक ने लिब्रा नामक क्रिप्टोकरेंसी अर्थात डिजिटल मुद्रा लांच की है।

विश्व की दूसरी एवं यूरोप की पहली सबसे बुजुर्ग महिला जिउसेप्पिना रोबुची का 116 वर्ष की उम्र में निधन हुआ है।

विश्व बैंक ने पाकिस्तान को 6400 करोड़ रुपए का कर्ज देने का समझौता किया है।

स्टॉकहोम अंतर्राष्ट्रीय शांति शोध संस्थान (SIPRI) के अनुसार वर्तमान समय में विश्व में 13,865 परमाणु हथियार है।
सिपरी (SIPRI) के अनुसार विश्व में सर्वाधिक परमाणु हथियार किस देश के पास है ? - रुस
रूस के पास सर्वाधिक 6500 परमाणु हथियार है।

जोधपुर के अमित लोढ़ा बीएसएफ राजस्थान फ्रंटियर के नए आईजी होंगे।

राजस्थान के कोटा से सांसद ओम बिड़ला 17वीं लोकसभा के लोकसभा अध्यक्ष चुने गए है।
बिड़ला राजस्थान मूल से लोकसभा अध्यक्ष बनने वाले पहले व्यक्ति बने हैं।
इससे पहले दिसंबर 1984 में सीकर से सांसद रहते हुए बलराम जाखड़ लोकसभा अध्यक्ष बने थे लेकिन वे मूलतः पंजाब से थे।
ओम बिड़ला तीन बार विधायक एवं हाल ही कोटा-बूंदी सीट से दूसरी बार सांसद चुने गए हैं।

 17 जून से 17वीं लोकसभा का पहला सत्र शुरू हुआ है, जो 26 जुलाई 2019 तक चलेगा।

अधीर रंजन चौधरी को लोकसभा में कांग्रेस के नेता के रूप में नामित किया गया है।
अधीर रंजन चौधरी बंगाल की बहरामपुर सीट से पांचवी बार सांसद बने है।

18 जून को ऑटिस्टिक प्राइड डे मनाया जाता है।

18 जून को सस्टेनेबल गैस्ट्रोनॉमी (पाककला) डे भी मनाया जाता है।

बिहार के गया में भीषण गर्मी के कारण धारा 144 लागू की गई है।

जेपी नड्डा को भारतीय जनता पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष चयनित किया गया है।
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष है ? - अमित शाह

गृह मंत्रालय ने असम राज्य में 1000 अतिरिक्त विदेशी अधिकरणों की स्थापना को मंजूरी दी है।

संयुक्त राष्ट्र की द वर्ल्ड पापुलेशन प्रोस्पेक्ट्स रिपोर्ट 2019 के अनुसार भारत 2027 तक दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जाएगा।

अमिताभ बच्चन ने उत्तर प्रदेश में आंख की बीमारियों को लेकर See now अभियान लॉन्च किया है।

भारत ने म्यांमार के साथ मिलकर पूर्वोत्तर क्षेत्र में आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन सनराइज-2 का संचालन किया है।

फिच रेटिंग एजेंसी ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए भारत की आर्थिक विकास दर को 6.8% से घटाकर 6.6% कर दिया है।

गैरी वुडलैड ने ब्रुक कोपका को हराकर 119 वां यूएस ओपन खिताब जीता है।

नवंबर 2019 में वर्ल्ड फूड इंडिया का आयोजन किया जाएगा।

ग्रीन बिल्डिंग की सूची में किस राज्य ने पहला स्थान हासिल किया है ? - महाराष्ट्र।

सितंबर 2019 में भारत संयुक्त राष्ट्र मरुस्थलीकरण रोकथाम कंवेंशन (UNCCD) की मेजबानी करेगा।

हाल ही मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद मोर्सी का निधन हुआ है।

20 June 2019 Current Affairs

हाल ही रूस के उपप्रधानमंत्री यूरी टुटनेव ने 15 से 19 जून तक भारत का दौरा किया है।

श्रीलंका ने अपना पहला स्वदेशी सेटेलाइट रावन-1लॉन्च किया है।

रिलैक्सो ने अभिनेता रणवीर सिंह को फ्लाइट स्लीपर्स और सैंडल्स का ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

हाल ही बिहार राज्य में चमकी बुखार का प्रकोप रहा है। इसे वैज्ञानिक भाषा में क्या कहा जाता है ? - एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम।

केरल में देश का पहला डिजिटल गार्डन बन रहा है।
इस गार्डन के प्रत्येक पेड़ पर क्यूआर कोड लगाया जाएगा।

पीएम इंद्रधनुष योजना

यह योजना 25 दिसंबर 2014 को हर वर्ग और हर समुदाय के लिए शुरू की गई।
इस योजना के तहत बच्चे के जन्म से लेकर उसके 5 वर्ष की आयु पूर्ण करने तक कई प्रकार के टीके सरकार की तरफ से मुफ्त लगाए जाते हैं।
इस योजना के अंतर्गत 7 बीमारियों - डिप्थीरिया, काली खांसी, टिटनेस, पोलियो, टीबी,खसरा और हेपेटाइटिस-बी जैसी जानलेवा बीमारियों के वैक्सीन उपलब्ध करवाए जाते हैं।
सरकार का लक्ष्य वर्ष 2020 तक संपूर्ण टीकाकरण कार्यक्रम पूरा करना है।

19 जून को संघर्ष में यौन हिंसा उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।

भूटान में अगले 3 महीनों के लिए पर्यटकों का मंदिरों में प्रवेश बंद कर दिया गया है।

उत्तरप्रदेश राज्य सरकार ने अब संस्कृत में भी प्रेस रिलीज जारी करने की घोषणा की है।

किस राज्य सरकार ने बेरोजगारों को 3,500 रुपये रोजगार भत्ता देने की घोषणा की है ? राजस्थान।
मुख्यमंत्री युवा संबल योजना के तहत बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा।

हाल ही 18 जून को गोवा क्रांति दिवस मनाया गया है।

जापान के शोधकर्ताओं ने कूलिंग वेस्ट विकसित किया है।

कार्बेट नेशनल पार्क किस राज्य में स्थित है ? - उत्तराखंड।

DGX-2

यह कृत्रिम बुद्धिमता में दुनिया का सबसे तेज सुपर कंप्यूटर है, जिसे हाल ही आईआईटी जोधपुर में स्थापित किया गया है।

इसके लिए भारत-अमेरिका के बीच 2 साल का समझौता हुआ है।

केंद्रीय परिवहन मंत्रालय ने मोटर वाहन अधिनियम 1989 में संशोधन कर वाहन ड्राइवरों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया है।


21 June 2019 Current Affairs

संघ एवं राज्य के बीच विधायी एवं प्रशासनिक संबंधों का प्रावधान किस भाग एवं किन अनुच्छेदों में है ? - भाग 11 में अनुच्छेद 245 से 263 तक

 आज 21 जून को पांचवा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है।
2019 का विषय - Yoga for climate action.

21 जून 1948 को देश के पहले गवर्नर जनरल लॉर्ड माउंटबेटन ने अपने पद से इस्तीफा दिया था।
उन्होंने यह पद 15 अगस्त 1947 को संभाला था।
लॉर्ड माउंटबेटन भारत के आखिरी वायसराय भी थे।

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंटों की मेजबानी पर भारत पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया है।

 20 जून को विश्व शरणार्थी दिवस मनाया जाता है।
2019 का विषय - Step with refugees - Take a step on world refugee day.

मध्यप्रदेश सरकार ने प्राकृतिक आपदा से फसलों को नुकसान पहुंचने पर किसानों के लिए ₹5000 न्यूनतम मुआवजा तय किया हैं।


भारतीय इंजीनियर नितेश कुमार जंगीर ने पीपुल श्रेणी में 2019 राष्ट्रमंडल मंडल महासचिव का सतत विकास के लिए नवाचार पुरस्कार जीता है।

यह पुरस्कार प्रीमेच्योर बच्चों को सांस लेने के लिए सांस नामक सस्ती डिवाइस बनाने के लिए दिया गया है।

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने नई दिल्ली में स्कूली बच्चों के चौथे राष्ट्रीय योग ओलंपियाड का आयोजन किया है।

भारत सरकार ने डीडी इंडिया को बांग्लादेश और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रीय प्लेटफॉर्मो पर प्रसारित करने के लिए समझौता किया है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बढ़ते रोगाणरोुधी प्रतिरोध को रोकने और एंटीबायोटिक के उपयोग को सुरक्षित और अधिक प्रभावी बनाने के लिए Aware नामक उपकरण प्रदान किया है।

माली देश की महिला टीम ने टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम रन (मात्र 6 रन) अर्जित करने का रिकॉर्ड बनाया है।

उत्तरी अमेरिका में ग्लासडूर की टॉप सीईओ रैंकिंग 2019 में पहले स्थान पर है ? - पैट गेलसिंगर।

विक्टोरिया प्रांत इच्छामृत्यु का कानून लागू करने वाला ऑस्ट्रेलिया का पहला राज्य बना है।

शेफाली जुनेजा अंतर्राष्ट्रीय नागर विमानन संगठन में भारत की पहली प्रतिनिधि नियुक्त हुई है।

हिमाचल प्रदेश ने ट्रैकर्स के लिए जीपीएस डिवाइस अनिवार्य कर दिया है।

आर एस चौहान तेलंगाना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बने है।

हाल ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई दिल्ली में वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद की 20वीं बैठक की अध्यक्षता की है।


SAVE WATER

Current Affairs और GK के अलावा रोजाना अखबार, रंगीन Highlighted अखबार कटिंग, Patrika Exam Guide PDF, Magazine, एवं Other Free Study Material जैसे PDF Notes & Books प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए लिंकों पर क्लिक करके DevEduNotes के साथ जुड़े ...

Click to Download Our Mobile App

Click to Join Facebook Page

Post a Comment

0 Comments