18 june 2019 current affairs |
16,17,18 June 2019 Current Affairs
16 June 2019 Current Affairs
ब्रिटेन ने 2050 तक ग्रीनहाउस हाउस गैसों का उत्सर्जन शून्य करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।ऐसा करने वाला ब्रिटेन विश्व का पहला देश बना है।
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 5-1 से हराकर वर्ल्ड हॉकी सीरीज जीती है।
राजस्थान की सुमन राव ने फेमिना मिस इंडिया 2019 का खिताब जीता है।
इसी आयोजन में बिहार की श्रेया शंकर ने मिस इंडिया यूनाइटेड कॉन्टिनेंट्स 2019 का खिताब जीता तथा छत्तीसगढ़ की शिवानी जाधव ने फेमिना मिस ग्रैंड इंडिया 2019 का खिताब जीता है।
राजस्थान की सुमन राव थाईलैंड में होने वाले मिस वर्ल्ड 2019 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
हाल ही फीफा द्वारा जारी ताजा फुटबॉल रैंकिंग में भारत की टीम 101वें स्थान पर है।
फीफा रैंकिंग में पहला स्थान बेल्जियम को मिला है।
भारत डायनमिक्स लिमिटेड (बीडीएल) ने भारतीय नौसेना को ज्यादा शक्तिशाली वरुणास्त्र टारपीडो की आपूर्ति के लिए 1187.82 करोड रुपये के ठेके पर हस्ताक्षर किया है।
नई दिल्ली में थाई फिल्म महोत्सव के तीसरे संस्करण नमस्ते थाईलैंड फिल्म महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
रूवान कुलातूंगा श्रीलंका की खुफिया एजेंसी नेशनल इंटेलीजेंस के नए प्रमुख बनाए गए हैं।
बहरीन ने जुलाई से प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।
हाल ही मध्यप्रदेश सरकार ने 300 स्मार्ट गौशालाओं के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
असम राज्य ने चलो ऐप लॉन्च किया है।
बिहार राज्य ने मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना जारी की है।
60 साल अथवा उससे अधिक उम्र के सभी बुजुर्गों को पेंशन देने वाला पहला राज्य है ? - बिहार।
केंद्र सरकार ने वर्ष 2024 तक सभी को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है।
लाखों लोगों के विरोध प्रदर्शन के बाद हांगकांग सरकार ने प्रत्यर्पण बिल पर रोक लगा दी है।
भारतीय रिजर्व बैंक ने एटीएम शूल्कों की समीक्षा के लिए वी.जी. कन्नन की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है।
जापानी इलेक्ट्रॉनिक्स फर्म कैसियो इंडिया ने टाइगर श्रॉफ को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है।
17 June 2019 Current Affairs
17वीं लोकसभा का पहला सत्र
17वीं लोकसभा का पहला सत्र आज 17 जून 2019 से शुरू हो जाएगा।मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ से सांसद वीरेंद्र कुमार को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया जाएगा।
प्रोटेम स्पीकर को पद की शपथ राष्ट्रपति दिलाता है।
गौरतलब है कि नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाने के बाद प्रोटेम स्पीकर का पद स्वत:ही समाप्त हो जाता है।
गौरतलब है कि प्रोटेम स्पीकर की अध्यक्षता में ही लोकसभा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुना जाता है।
उसके बाद 2 दिन 17 एवं 18 जून तक प्रोटेम स्पीकर नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाएंगे।
19 जून को लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा।
20 जून को अनुच्छेद 87 के अनुसार राष्ट्रपति लोकसभा एवं राज्यसभा दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे।
20 जून से ही राज्यसभा का सत्र शुरू होगा।
5 जुलाई को पहली बार कोई महिला वित्त मंत्री ( निर्मला सीतारमण) बजट पेश करेगी।
नेपाल में भारतीय दूतावास में दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर माउंट एवरेस्ट के प्रवेश द्वार त्यांगबोचे पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
कमरूनाग झील कहाँ स्थित है ?- मंडी जिला, हिमाचल प्रदेश में।
झारखंड राज्य अपने पाठ्यक्रम में बारकोड वाली किताबें उपलब्ध करने वाला देश का पहला राज्य बनेगा।
16 जून को फादर्स डे मनाया जाता है।
विजय शंकर विश्व कप में अपनी पहली ही गेंद पर विकेट लेने वाले पहले भारतीय एवं विश्व के तीसरे गेंदबाज बने है।
रोहित शर्मा (358 छक्के) महेंद्र सिंह धोनी (355 छक्के) को पछाड़कर वनडे क्रिकेट में भारत की तरफ से सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बने है।
रघुवीर सैनी राजस्थान पुलिस सेवा परिषद के अध्यक्ष चुने गए हैं।
नीदरलैंड में भारतीय रिकर्व पुरुष तीरंदाजी टीम ने विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीता है।
राज्यसभा में राज्यसभा के पहले नेता सत्तापक्ष कौन थे ? - गोपाल स्वामी आयंगर।
राष्ट्रपति को प्राप्त आपातकालीन शक्तियों को किस देश के संविधान से लिया गया है ? - जर्मनी।
कर्नाटक का अरबियानी ग्राम पंचायत गांव देश का पहला सौर संचालित गांव बना है।
हाल ही एग्जिम बैंक ने घाना एवं मोजाम्बिक देशों के साथ ऋण समझौता किया है।
16वें एशिया मीडिया शिखर सम्मेलन का आयोजन कहां पर किया गया ? - कंबोडिया।
जोनल सौगैजम को हाल ही फेसबुक के हॉल ऑफ फेम से सम्मानित किया गया है।
15 जून को विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार रोकथाम जागरूकता दिवस मनाया जाता है।
जुजाना कैपुटोवा स्लोवाकिया की पहली महिला राष्ट्रपति बनी है।
साहित्य अकादमी ने बाल साहित्य पुरस्कार के लिए 22 और युवा पुरस्कार के लिए 23 विजेताओं के नाम की घोषणा की है।
हाल ही धानी मेंढक की नई प्रजाति की खोज किस राज्य में की गई है ? - असम।
18 June 2019 Current Affairs
अमेरिका के गोल्फर गैरी वुडलैंड ने यूएस ओपन 2019 का खिताब जीता है।18 जून 1972 को बाघ को भारत का राष्ट्रीय पशु बनाया गया।
इससे पहले शेर भारत का राष्ट्रीय पशु था।
बांग्लादेश वर्ल्ड कप में 2 बार 320 प्लस रन चेज करने वाली पहली टीम बनी है।
पेरिस में दुनिया का सबसे बड़ा एयर शो 53वां पेरिस एयर शो शुरू हुआ है।
भारतीय कप्तान विराट कोहली सबसे तेज 222 पारियों में 11000 वनडे रन बनाने वाले खिलाड़ी बने है।
हाल ही पाश्र्व गायिका गायत्री श्रीकृष्णन का 85 वर्ष की आयु में निधन हुआ है।
मुंबई में 17 जून से 21 जून के बीच किंबरले प्रक्रिया प्रमाणन योजना (KPCS) की अंतर-सत्रीय बैठक का आयोजन किया जा रहा है।
हाल ही भारतीय वैज्ञानिकों ने चावल की फसल में रोगजनक कवर राइजोक्टोनिया सोलानी की आनुवांशिक विविधता का पता लगाया है।
17 जून को विश्व मरुस्थलीकरण और सूखा रोकथाम दिवस मनाया गया है।
2019 का विषय- Lets Grow the Future Together.
हाल ही किस राज्य में चमकी बुखार का प्रकोप चल रहा है ? - बिहार।
फैज हमीद को पाकिस्तान सरकार ने आईएसआई का प्रमुख नियुक्त किया है।
यूको बैंक ने यशोवर्धन बिडला को विलफुल डिफॉल्टर घोषित किया है।
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री राजकुमार सिंह ने हाल ही जापान में जी-20 मंत्रीस्तरीय बैठक में भाग लिया है।
रबी मिश्रा को हाल ही आरबीआई का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है।
SAVE WATER
प्रतिदिन न्यूजपेपर, न्यूजपेपरों से रंगीन हाईलाइट किए गए पेपर कटिंग करंट अफेयर्स और Daily/Monthly करंट अफेयर्स की PDF प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए लिंकों पर क्लिक करके DevEduNotes के मोबाइल ऐप, व्हाट्सएप ग्रुप, टेलीग्राम चैनल अथवा फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करें -
Click to Download Our Mobile App
1 Comments
Excellent..questions. sir
ReplyDelete