आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

12 जून 2019 करेंट अफेयर्स || 11 जून 2019 करेंट अफेयर्स || 10 जून 2019 करेंट अफेयर्स

11 june 2019 current affairs, www.devedunotes.com
12 june 2019 current affairs


10,11,12 June 2019 Current Affairs

10 June 2019 Current Affairs

स्पेन के राफेल नडाल ने रिकॉर्ड 12वीं बार फ्रेंच ओपन खिताब जीता है।
इसी के साथ रॉफेल नडाल 18 ग्रैंड स्लैम जीतकर स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर (20) के बाद सर्वाधिक ग्रैंड स्लैम जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
फ्रेंच ओपन 2019 के महिला वर्ग का खिताब जीता है ? - ऑस्ट्रेलिया की एश्लेघ बार्टी ने
फ्रेंच ओपन खेला जाता है ? - लाल बजरी पर

शिखर धवन आईसीसी वनडे टूर्नामेंट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले सक्रिय क्रिकेटर बने है।
आईसीसी वनडे टूर्नामेंट में सर्वाधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली (सात -सात शतक) के नाम है।
शिखर धवन रिकी पोंटिंग और कुमार संगकारा के साथ दूसरे स्थान पर है।

झालावाड़ (राजस्थान) के विक्रम टांक ने उत्तराखंड के बालीपास तक 16 हजार 240 फीट की चढ़ाई पूरी की है।

जयपुर एनआईए में सुंदरता बढ़ाने के लिए अब एडवांस्ड कोर्स ऑफ ब्यूटी केयर इन आयुर्वेद कोर्स शुरू किया जाएगा।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने वर्ष 2020 में मिशन मंगल पर जाने वाले अपने रोवर की लाइव लैंडिंग दिखाने की घोषणा की है।

हिमालय जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान पालमपुर, हिमाचल प्रदेश के विशेषज्ञों ने फसलों के अवशेष से बायोडीजल बनाने की तकनीक तैयार की है।
ऐसे तैयार किया जाता है बायोडीजल
मक्का, धान, गेहूं और गन्ना फसलों के अवशेषों को बारीक बनाकर पाउडर में परिवर्तित किया जाता है।
और इसमें पांच हाइड्रोक्सी मेथिल फुरफुराल  अर्थात कार्बनिक मिश्रण मिलाया जाता है।
बायोडीजल का लाभ
बायोडीजल के उपयोग से वाहनों के इंजन की कार्य क्षमता बढ़ती है।
वाहनों से निकलने वाले कार्बन उत्सर्जन में भी कमी होती है।
क्या है बायोडीजल ?
बायोडीजल जैविक स्रोतों से प्राप्त और डीजल के समतुल्य ईंधन है, जो परंपरागत डीजल इंजनों को बिना परिवर्तित किए ही चला सकता है।
भारत का पहला बायोडीजल संयंत्र ऑस्ट्रेलिया के सहयोग से काकीनाडा सेज में स्थापित किया गया है।
सुगंधा दाते सारेगामापा लिटिल चैंप्स की विजेता बनी है।

आरके चिब्बर को जम्मू एंड कश्मीर बैंक का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

हाल ही इस्लामिक सहयोग संगठन के 14वें शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया है ? - मक्का में

वैश्विक लैंगिक समानता सूचकांक में भारत का स्थान है ? - 95वां
इस सूचकांक में 129 देशों में पहले स्थान पर डेनमार्क एवं अंतिम स्थान पर चाड है।

भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम ने आयरलैंड के डबलिन में आयोजित कैंटर फिट्जगेराल्ड U21 इंटरनेशनल 4 नेशंस खिताब जीता है।

विश्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष 2019-20 के लिए भारत की अर्थव्यवस्था की विकास दर के पूर्वानुमान को 7.5% पर बनाए रखा है।

प्रतिवर्ष 5 जून को अवैध, गैरकानूनी और अनियमित  मछली पालन के विरोध में अंतराष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।

8 जून को विश्व मस्तिष्क ट्यूमर दिवस मनाया गया है।

दिल्ली मेट्रो ने गाजीपुर में स्थापित 12 मेगावाट क्षमता के वेस्ट टू एनर्जी प्लांट से बिजली प्राप्त करना शुरू कर दिया है।

गियानी इन्फैेंटिनो फीफा के अध्यक्ष बने है।

वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान भारत में कुल खाद्यान्न उत्पादन कितना रहा ? - 283.37 मिलियन टन

11 June 2019 Current Affairs

पुर्तगाल की टीम ने यूएफा नेशंस लीग फुटबाल टूर्नामेंट जीता है।

सर्बिया के नोवाक जोकोविच हाल ही जारी एटीपी विश्व रैंकिंग में पहले स्थान पर है।

भारत की पहल पर संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 11 दिसंबर 2014 को 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया था।

कजाखस्तान में टोकयेव ने राष्ट्रपति चुनाव जीता है।

प्रसिद्ध साहित्यकार, फिल्म अभिनेता, निर्देशक और ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता गिरीश कर्नाड का 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
चर्चित नाटक - ययाति, कुगलक, नाग मंडला

गुजरात के बनासकांठा जिले के जेसोर वन क्षेत्र में दुनिया की सबसे छोटी और दुर्लभ बिल्ली दिखी है।
इस बिल्ली का वजन 3 किलोग्राम है।
इसका नाम रस्टी स्पोटेड कैट है, जिसे राती बिल्ली भी कहा जाता है।

भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है।
युवराज सिंह ने भारत के लिए 40 टेस्ट, 304 वनडे और 58 टी-20 मैच खेले।

गृह मंत्रालय द्वारा विदेशी प्राधिकरण आदेश 1964 में संशोधन करके अवैध भारतीयों को देश से निकालने के लिए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं।

ग्लोबल चाइल्डहुड रिपोर्ट 2019
सेव द चिल्ड्रन नामक संस्था द्वारा जारी इस रिपोर्ट में भारत को 176 देशों में 113वां स्थान मिला है।
प्रथम तीन स्थानों पर क्रमशः सिंगापुर, स्वीडन और फिनलैंड है।

विश्व बैंक, राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड और टाटा ट्रस्ट ने उपभोक्ताओं में विटामिन की कमी को दूर करने के लिए मिल्क फोर्टिफिकेशन प्रोजेक्ट शुरू किया है।


 हाल ही केंद्र सरकार ने नकली उत्पादों पर रोक लगाने के लिए दवाइयों पर बारकोडिंग को अनिवार्य किया है।

भारत ने मालदीव के 1000 लोक प्रशासकों को गहन प्रशिक्षण देने के लिए समझौता किया है।

लुईस हैमिल्टन ने कनाडाई ग्रा पी 2019 का खिताब जीता है।

प्रयुथ चान ओचा थाईलैंड के नए प्रधानमंत्री बने है।

सारनाथ के चौखंडी स्तूप को संरक्षित क्षेत्र घोषित किया गया है।

भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा ने दक्षिण अफ्रीका में गोल्ड अवार्ड जीता है।

पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एन गोपालस्वामी को 22 अक्टूबर 2019 को होने जा रही बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक के लिए निर्वाचन अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।

हाल ही किस देश ने भारत को सशस्त्र ड्रोन बेचने की मंजूरी दी है ? - अमेरिका

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकार साकेत कुमार को 29 जुलाई 2023 तक गृह मंत्री अमित शाह का निजी सचिव नियुक्त किया गया है।

12 June 2019 Current Affairs

पंजाब प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) लागू करने वाला पहला कांग्रेस शासित राज्य बनेगा।

राष्ट्रपति द्वारा 1 जून को दंड प्रक्रिया संहिता संशोधन विधेयक 2018 को मंजूरी देने के बाद उत्तरप्रदेश में अग्रिम जमानत की व्यवस्था एक बार फिर से लागू हो गई है।
गौरतलब है कि 1976 में आपातकाल के दौरान देश में इस व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया था।
बाद में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को छोड़कर अन्य राज्यों में इस व्यवस्था को फिर से शुरू कर दिया गया था।
अग्रिम जमानत की यह व्यवस्था एससी-एसटी एक्ट में लागू नहीं होगी।

डॉ. नरेंद्र मिश्र को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है।
पीके मिश्र को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है।
इन दोनों ही नौकरशाहों को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है।

केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को राज्यसभा में सदन का नेता नियुक्त किया गया है।

13 जून 2019 को गुजरात के तट पर अरब सागर से उठने वाला वायु नामक चक्रवात टकरा सकता है।
गौरतलब है कि वायु चक्रवात का नामकरण भारत ने किया है।

देश में पहली बार भालू का डीएनए टेस्ट किया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश के कुगती वन्य जीव अभ्यारण में पाए जाने वाले दुर्लभ भूरे भालू (ब्राउन बीयर) का डीएनए टेस्ट किया जाएगा।
गौरतलब है कि से पहले भारत में टाइगर का डीएनए टेस्ट किया जा चुका है।

पाकिस्तान ने अपने बजट में करतारपुर कॉरिडोर के लिए 100 करोड रुपए का प्रावधान किया है।
गौरतलब है कि सिखों के आदि गुरु गुरु नानक देव ने 1522 ईस्वी में करतारपुर साहिब गुरुद्वारे की स्थापना की थी।

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ से भाजपा के सांसद डॉ. वीरेंद्र कुमार को लोकसभा में प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है।

सतर्कता आयुक्त शरद कुमार को अंतरिम मुख्य सतर्कता आयुक्त (सीवीसी) नियुक्त किया गया है।

24 जून को अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो भारत की यात्रा पर आएंगे।

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के 7 लोगों को चिकित्सा, संगीत शिक्षा और वित्त के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ऑस्ट्रेलिया के सर्वोच्च सम्मान मेडल ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया से सम्मानित किया गया है।
1.जयश्री कुलकर्णी  2.जयश्री रामचंद्रन  3.विनीता हार्दिकर
4.शशिकांत कोचर  5.अरुण कुमार 6.कृष्णा धाना नदीमपल्ली
7.महा सिन्नाथंबी

अल्बामा बच्चों का यौन शोषण करने वालों को नपुंसक बनाने से संबंधित कानून बनाने वाला अमेरिका का पहला राज्य बना है।

भारतीय महिला क्रिकेटर जेमिमा रॉड्रिग्ज ने ब्रिटेन की सुपर लीग में खेलने के लिए यॉर्कशायर से अनुबंध किया है।
अमेजन दुनिया का सबसे वैल्युएबल ब्रांड बन गया है।
भारतीय ब्रांड एलआईसी 68वें स्थान पर है।

हाल ही नीति आयोग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार पंजाब राज्य भूखमरी की समस्या से निपटने में पहले स्थान पर है।

तेलंगाना की संगारेड्डी जेल में कैदियों की छिपी प्रतिभा को बाहर लाने के लिए अंतरवाणी नामक एफएम रेडियो सेवा शुरू की गई है।

मध्यप्रदेश का बांचा गांव देश का पहला पूर्ण सोलर रसोई संचालित गांव बन गया है।

कनाडा ने 2021 से एकल उपयोग वाले प्लास्टिक पर प्रतिबंध की घोषणा की है।

जी-7 देशों का 45 वां शिखर सम्मेलन किस देश में आयोजित किया जाएगा ? - फ्रांस में 24 अगस्त से 26 अगस्त तक
इस सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री को विशेष आमंत्रित व्यक्ति के रूप में निमंत्रण दिया गया है।

गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों में जिला मजिस्ट्रेटों को विदेशियों की पहचान करने के लिए न्यायाधिकरण स्थापित करने का अधिकार दिया है।

अंतर्राष्ट्रीय मोटर वाहन प्रौद्योगिकी केंद्र (ICAT) ने हाल ही में दोपहिया खंड में बीएस-6 मानदंड के लिए भारत का पहला प्रमाण पत्र जारी किया है।

हाल ही पुड्डूचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री आर.वी. जानकीरमन का निधन हुआ है।

हाल ही भारत ने वनडे क्रिकेट में 9 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 50वां वनडे मैच जीता है।

आई वी सुब्बाराव को एक बार फिर से उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का सचिव नियुक्त किया गया।


SAVE WATER

 प्रतिदिन न्यूजपेपरन्यूजपेपरों से रंगीन हाईलाइट किए गए पेपर कटिंग करंट अफेयर्स और Daily/Monthly करंट अफेयर्स की PDF प्राप्त करने के लिए  नीचे दिए गए लिंकों पर क्लिक करके DevEduNotes के मोबाइल ऐप, व्हाट्सएप ग्रुपटेलीग्राम चैनल अथवा फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करें -

Click to Download Our Mobile App

Click to Join Facebook Page







Post a Comment

0 Comments