आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

IPL 2019 || IPL 2019 Important Facts || IPL 2019 Top Questions

IPL 2019 Top Questions, www.devedunotes.com



IPL 2019

आईपीएल 2019 में पहला शतक राजस्थान रॉयल्स के संजू सैमसन ने लगाया।

पहला अर्धशतक - डेविड वॉर्नर (सनराइजर्स हैदराबाद)

आईपीएल 2019 का फाइनल हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में 12 मई को खेला गया।
मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को फाइनल में 1 रन से हराकर आईपीएल के 12वें संस्करण का खिताब जीता।

इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस सर्वाधिक 4 बार आईपीएल खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई है।
फाइनल में मुंबई इंडियंस के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

हाल ही जयपुर में आयोजित महिलाओं के मिनी आईपीएल (महिला टी-20 चैलेंज) का खिताब किस टीम ने जीता है ? - हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली सुपरनोवाज टीम ने।

2019 में पहली हैट्रिक किंग्स इलेवन पंजाब के सैम कर्रन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बनाई।

आईपीएल 2019 की दूसरी और अंतिम हैट्रिक राजस्थान रॉयल्स के श्रेयस गोपाल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ बनाई।

दिल्ली कैपिटल्स के अमित मिश्रा आईपीएल 2019 में फील्ड में बाधा पहुंचाने के कारण सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आउट करार दिए गए।
इस प्रकार अमित मिश्रा फील्ड में बाधा पहुंचाने के कारण आईपीएल के इतिहास में आउट करार दिए जाने वाले यूसुफ पठान के बाद दूसरे खिलाड़ी बने।


आईपीएल 2019 के लिए दिए गए अवार्ड्स


ओरेंज कैप- डेविड वॉर्नर (692 रन)

पर्पल कैप- इमरान ताहिर (26 विकेट)

टूर्नामेंट का उभरता हुआ खिलाड़ी- शुभमन गिल

टूर्नामेंट में सबसे तेज अर्धशतक- हार्दिक पांड़या (17 गेंद)

टूर्नामेंट का सबसे शानदार कैच- किरोन पोलार्ड (सुरेश रैना का)

टूर्नामेंट में सबसे बेहतरीन स्ट्राइकर- आंद्रे रसैल

टूर्नामेंट का सबसे स्टाइलिश प्लेयर- केएल राहुल

गेम चेंजर ऑफ द टूर्नामेंट- राहुल चाहर

आईपीएल 2019 में सर्वाधिक 52 छक्के कोलकाता नाइट राइडर्स के आंद्रे रसेल ने लगाए।

आईपीएल 2019 में सर्वाधिक 64 चौके दिल्ली कैपिटल्स के शिखर धवन ने लगाए।

आईपीएल 2019 में एक पारी में सबसे ज्यादा 114 रन सनराइजर्स हैदराबाद के जॉनी बेयरस्टो ने बनाए।

आईपीएल 2019 का प्रायोजक कौन था ? - Vivo.

आईपीएल 2019 के सबसे महंगे खिलाड़ी कौन थे ?
1. राजस्थान रॉयल्स का जयदेव उनादकट (8.4 करोड़ रुपए)
2. किंग्स इलेवन पंजाब का वरुण चक्रवर्ती (8.4 करोड़ रुपए)



अब तक की आईपीएल विजेता टीम

भारत में आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई।
IPL =Indian Premier League.

2008 - राजस्थान रॉयल्स
2009 - डेक्कन चार्जर्स
2010 - चेन्नई सुपर किंग्स
2011 - चेन्नई सुपर किंग्स
2012 - कोलकाता नाइट राइडर्स
2013 - मुंबई इंडियंस
2014 - कोलकाता नाइट राइडर्स
2015 - मुंबई इंडियंस
2016 - सनराइजर्स हैदराबाद
2017 - मुंबई इंडियंस
2018 - चेन्नई सुपर किंग्स
2019 - मुंबई इंडियंस

आईपीएल 2019 टीम       कप्तान         कोच

राजस्थान रॉयल्स                अजिंक्य रहाणे                  पैडी अपटन
किंग्स इलेवन पंजाब            रविचंद्रन अश्विन                ब्रैड हॉज
चेन्नई सुपर किंग्स                 महेंद्र सिंह धोनी               स्टीफन फ्लेमिंग
मुंबई इंडियंस                       रोहित शर्मा                      महेला जयवर्धने
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर         विराट कोहली                   डेनियल विटोरी
सनराइजर्स हैदराबाद          केन विलियम्सन                टॉम मूडी
दिल्ली कैपिटल्स                   श्रेयस अय्यर                      रिकी पोंटिंग
कोलकाता नाइट राइडर्स     दिनेश कार्तिक                जैक कालिस

आईपीएल की एक टीम में अधिकतम 4 विदेशी खिलाड़ी ही खेल सकते है।


SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments