आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

जनरल नॉलेज अप्रैल 2019 || दिवस 2019 अप्रैल 2019

जनरल नॉलेज अप्रैल 2019
General knowledge april 2019



दिवस

30 मार्च को आयोजित अर्थ आवर डे 2019 का अभियान क्या था ?
उत्तर - Connect2Earth.

प्रतिवर्ष 1 अप्रैल को ओडिशा स्थापना दिवस मनाया जाता है।
गौरतलब है कि ओडिशा का गठन 1 अप्रैल 1936 को किया गया था।

क्विंग-मिंग त्यौहार एक चीनी त्यौहार है जो वसंत ऋतु के 15वें दिन और ग्रेगोरी कैलेंडर के अनुसार 5 अप्रैल को मनाया जाता है।
 इसे ठंडे भोजन का दिन भी कहा जाता है।

प्रतिवर्ष 2 अप्रैल को विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस ( विश्व आत्मकेंद्रित जागरूकता दिवस) मनाया जाता है।
2019 का विषय - Assistive Technologies, Active Participation.
ऑटिज्म को मानसिक रोग स्वलीनता और स्वपरायणता के नाम से भी जाना जाता है।
यह मानसिक बीमारी प्रमुख रूप से बच्चों में होती है।
संयुक्त राष्ट्र ने 2007 में 2 अप्रैल के दिन को विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस घोषित किया था।

4 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय खदान जागरूकता दिवस मनाया जाता है।
2019 का विषय - United Nation Promotes SDGs:Safe Ground - Safe Home.

प्रतिवर्ष 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी अपना स्थापना दिवस मनाती है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की स्थापना 6 अप्रैल 1980 में की गई थी।

5 अप्रैल 2019 को 56वां राष्ट्रीय समुद्री दिवस मनाया गया है।
विषय - हिंद महासागर अवसर का महासागर।

1
अप्रैल से 7 अप्रैल तक 2019 का अंधता की रोकथाम सप्ताह (Prevention of Blindness Week) मनाया जा रहा है।

प्रतिवर्ष 6 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।

10 अप्रैल को विश्व होम्योपैथी दिवस (विश्व समचिकित्सा दिवस) मनाया जाता है।
बर्नेट होम्योपैथी देश की सबसे बड़ी होम्योपैथी दवा उत्पादक स्टार्टअप कंपनी है।
होम्योपैथी के संस्थापक डॉक्टर क्रिश्चियन फ्रेडरिक सैमुअल हैनीमैन की याद में उनकी जयंती  के अवसर पर प्रतिवर्ष 10 अप्रैल को विश्व होम्योपैथी दिवस मनाया जाता है।

9 अप्रैल को सीआरपीएफ ने अपना 54वां वीरता दिवस मनाया है।
इस अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सीआरपीएफ के शहीद सैनिकों के परिवारों के लिए सीआरपीएफ वीर परिवार एप लॉन्च किया।

थाईलैंड में वसंत ऋतु के आगमन पर अप्रैल माह में सॉन्गक्रॉन (संक्रांति) के अवसर पर जल महोत्सव (जल उत्सव) मनाया जाता है।

प्रतिवर्ष 12 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय मानव अंतरिक्ष उड़ान दिवस मनाया जाता है।
गौरतलब है कि 12 अप्रैल 1961 को सोवियत संघ के यूरी गागरिन ने सबसे पहले अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी थी।

7 से 13 अप्रैल 2019 तक विश्व एलर्जी सप्ताह मनाया गया है।
विषय - खाद्य एलर्जी की वैश्विक समस्या (The Global Problem of Food Allergy).

11
अप्रैल को राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया गया है।
विषय - Midwives for mothers.

प्रतिवर्ष 13 अप्रैल को वैशाखी मनाई जाती है।
गौरतलब है कि 13 अप्रैल 1699 को ही सिक्खों के अंतिम गुरु गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की थी।

14 अप्रैल को डॉ भीमराव अंबेडकर की 128वीं जयंती मनाई गई है।
जन्म - 14 अप्रैल 1891 , महू , मध्य प्रांत, ब्रिटिश भारत में। (वर्तमान में मध्यप्रदेश, भारत में)

15 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश में 72वां राज्य दिवस मनाया गया है।

विश्व धरोहर स्थलों के महत्व सुरक्षा एवं संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 18 अप्रैल को विश्व धरोहर दिवस (World Heritage Day) मनाया जाता है।
कोई भी स्थल जो मानवता के लिए जरूरी हो और अपना सांस्कृतिक और भौतिक महत्व रखता हो उसे संयुक्त राष्ट्र संघ की यूनेस्को संस्था द्वारा विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता दी जाती है।
विश्व धरोहर दिवस को अंतर्राष्ट्रीय स्मारक और स्थल दिवस की कहते हैं।
2019 का विषय - Rural Landscapes.

प्रतिवर्ष 17 अप्रैल को विश्व हीमोफीलिया दिवस मनाया जाता है।
2019 का विषय - पहुंच और पहचान। (Outreach and Identification.)

17 अप्रैल को विश्व हीमोफीलिया दिवस मनाया जाता है।
19 अप्रैल को विश्व यकृत दिवस (World Liver Day) मनाया गया है।

प्रतिवर्ष 21 अप्रैल को नेशनल सिविल सर्विस डे मनाया जाता है।
इस दिन नौकरशाहों को उनके लोक सेवा संबंधित योगदान के लिए सम्मानित किया जाता है।

प्रतिवर्ष 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है।
2019 का विषय - Protect Our Species.

प्रतिवर्ष 21अप्रैल को विश्व रचनात्मकता एवं नवाचार दिवस मनाया जाता है।
15 अप्रैल से 21 अप्रैल तक विश्व रचनात्मकता एवं नवाचार सप्ताह मनाया गया है।
23 अप्रैल को यूनेस्को द्वारा विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस मनाया जाता है।
2019 का विषय - Share a story.
पहली बार 23 अप्रैल 1995 को विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस मनाया गया था।
गौरतलब है कि 2019 के लिए शारजाह (संयुक्त अरब अमीरात) को विश्व पुस्तक राजधानी घोषित किया गया है।

23
अप्रैल को संयुक्त राष्ट्र अंग्रेजी भाषा दिवस मनाया गया है।

प्रतिवर्ष 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जाता है।
2 अक्टूबर 1959 को तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने बगदरी गांव (नागौर जिला , राजस्थान) से भारत में पंचायती राज व्यवस्था की शुरुआत की थी।
गौरतलब है कि 24 अप्रैल 1993 को 73वां संविधान संशोधन- 1992 लागू हुआ था।
किस संविधान संशोधन के द्वारा भारत में पंचायती राज संस्थाओं को संवैधानिक दर्जा प्राप्त हुआ था ? - 73वां संविधान संशोधन।

25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है।

25 अप्रैल को विश्व पेंगुइन दिवस मनाया जाता है।
विश्व में पेंगुइन का दूसरा सबसे बड़ा आवास है? - अंटार्कटिका

वर्ष 2012 से अप्रैल के अंतिम सप्ताह में विश्व टीकाकरण सप्ताह मनाया जाता है।
2019 का विषय - Protected together: vaccines work.

26 अप्रैल को विश्व बौद्धिक संपदा दिवस मनाया जाता है।
2019 का विषय - Reach Gold - Intellectual Property (IP) and Sports.

28 अप्रैल को विश्व पशु चिकित्सा दिवस मनाया गया है।
विषय - टीकाकरण का महत्व।

29 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस मनाया गया है।
विषय - नृत्य एवं आध्यात्मिकता
फ्रेंच डांसर जीन जॉर्ज नेवेरे के जन्मदिन को अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस के रूप में मनाया जाता है।


जनरल नॉलेज  अप्रैल 2019

रेग्युलेटरी सैंडबॉक्स   
रेग्युलेटरी सैंडबॉक्स स्टार्टअप और फाइनेंसियल टेक्नोलॉजी (फिनटेक) कंपनियों को वित्तीय और बैंकिंग क्षेत्र में प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर नई सेवाओं और  उत्पादों के परीक्षण के अनुकूल माहौल उपलब्ध कराता है।
सबसे पहले ब्रिटेन ने 2015 में रेग्युलेटरी सैंडबॉक्स स्थापित किया था।

1 अप्रैल 1935 में भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना हुई।
1937 में भारतीय रिजर्व बैंक का कार्यालय कोलकाता से मुंबई शिफ्ट किया गया।
पहले भारतीय रिजर्व बैंक एक निजी बैंक था जिसका 1949 में राष्ट्रीयकरण किया गया।
गौरतलब है कि इस बैंक ने जून 1948 तक पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक के रूप में कार्य किया था।
1 अप्रैल 2019 को आरबीआई का 84 वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है।


दुनिया के सबसे बड़े ब्रांड एपल की स्थापना 1 अप्रैल 1976 में स्टीव जॉब्स और स्टीव वोजनियाक ने की।

एशिया का सबसे लंबा ट्यूलिप गार्डन श्रीनगर (कश्मीर) में डल झील के किनारे स्थित है।

वर्तमान में केंद्रीय सतर्कता आयुक्त (CVC) कौन है?
केवी चौधरी
गौरतलब है कि सीवीसी में एक केंद्रीय सतर्कता आयुक्त और दो सतर्कता आयुक्त होते है।
केंद्रीय सतर्कता आयुक्त का कार्यकाल 4 वर्ष का होता है।

गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड 100 युद्धपोतों का निर्माण करने वाला पहला भारतीय शिपयार्ड बना है।

अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन क्या है ?
यह रहने योग्य एक कृत्रिम उपग्रह है।
यह अमेरिका, रूस, जापान, यूरोप और कनाडा की अंतरिक्ष एजेंसियों का संयुक्त प्रोजेक्ट है।
यह अंतरिक्ष में 330 से 435 किलोमीटर की ऊंचाई पर पृथ्वी  की परिक्रमा कर रहा है।
नवंबर 2000 में इसे लांच किया गया था।
अब तक इस पर 18 देशों के 236 अंतरिक्ष यात्री जा चुके हैं।

विश्व में गौतम बुद्ध की सबसे ऊंची 71 मीटर ऊंची मूर्ति कहां स्थित है ? सिचुआन (चीन)
यह यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल है।

सशस्त्र बल (विशेषाधिकार) कानून (अफस्पा) क्या है ?
आर्म्ड फोर्स स्पेशल पावर एक्ट (अफस्पा) 1958 में बना था।
यह कानून नगालैंड,असम मणिपुर,अरुणाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में लागू है।
इस कानून के तहत सशस्त्र सेना बल किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को बिना वारंट के गिरफ्तार कर सकते हैं और किसी भी घर की तलाशी ले सकते हैं।
साथ ही यह कानून संदिग्ध पर फायरिंग का अधिकार देता है।
हमले के वक्त संदिग्ध के घर या इमारत को गिराने का अधिकार भी सुरक्षा बलों को दिया गया है।
हाल ही अरुणाचल प्रदेश के 9 में से 3 जिलों से अफस्पा कानून को आंशिक रूप से हटा दिया गया है।
गौरतलब है कि 20 फरवरी 1987 को अरुणाचल प्रदेश के गठन के समय से ही यह कानून राज्य में लागू है।
मार्च 2018 में मेघालय से इस कानून को पूरी तरह से हटाया गया था।

मौसम विभाग के अनुसार अच्छा मानसून क्या है ?

सामान्य, औसत या फिर अच्छे मानसून का मतलब है कि 50 साल की लंबी अवधि के औसत (एलपीए) का लगभग 96 से 104% बारिश का होना
 90% से कम बारिश की स्थिति में देश में सूखे की स्थिति रहती है।
मौसम की भविष्यवाणी करने वाली निजी कंपनी स्काईमेट ने दावा किया है कि इस वर्ष मानसूनी बारिश सामान्य से कम होगी।

ग्रेट बैरियर रीफ (महान अवरोधक भित्ति) कहां स्थित है ? - ऑस्ट्रेलिया में।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)

- विश्वास संगठन की स्थापना 7 अप्रैल 1948 में की गई।
- मुख्यालय - जेनेवा (स्विट्जरलैंड)
- सदस्य देश - 194
गौरतलब है कि प्रतिवर्ष 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day) मनाया जाता है।
1950 में पहली बार विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया।
2019 का विषय - Universal Health Coverage: Everyone, Everywhere.

हाल ही बोलिविया अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) का सदस्य बना है।

7 अप्रैल को भारत के रक्षा सचिव संजय मित्रा श्रीलंका के दो दिवसीय दौरे पर गए हैं।

भारतीय नौसेना ने नौसेना के लिए उन्नत प्रौद्योगिकियों के  संयुक्त अनुसंधान और विकास के लिए वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

भारत का प्रधानमंत्री वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) का पदेन अध्यक्ष होता है।

हंबनटोटा बंदरगाह किस देश के नियंत्रण में है ? - श्रीलंका।

खमेर नववर्ष कहाँ मनाया जाता है ? - कंबोडिया

गुड़ी पड़वा नववर्ष कहाँ मनाया जाता है ? - महाराष्ट्र।

साजिबू चिरोबा नववर्ष कहाँ मनाया जाता है ? - मणिपुर

युगादी (उगली) नववर्ष कहाँ मनाया जाता है ?
1.कर्नाटक        2.आंध्रप्रदेश            3.तेलंगाना

आजादी के दीवाने संग्रहालय कहां स्थित है ? - लाल किला (नई दिल्ली)

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश भारत और जापान के बीच नगालैंड में कोहिमा की लड़ाई लड़ी गई।
हाल ही 4 अप्रैल को भारत सरकार द्वारा यूके और जापान के प्रतिनिधियों के साथ कोहिमा लड़ाई की 75वीं वर्षगांठ मनाई गई है।
विषय - स्मरण, सुलह और पुनर्जन्म।

महर्षि दयानंद सरस्वती ने 10 अप्रैल सन 1875 में मुंबई के गिरगांव में आर्य समाज की स्थापना की थी।

ब्लैक हॉल
ब्लैक हॉल एक शक्तिशाली गुरुत्वाकर्षण युक्त खगोलीय क्षेत्र होता है जिसकी गुरुत्वाकर्षण शक्ति से प्रकाश भी नहीं बच सकता है।
ब्लैक हॉल तारों की मृत्यु के बाद की स्थिति होती है। इसे कृष्ण वीवर भी कहते हैं।
ब्लैक हॉल की खोज एस. चंद्रशेखर ने की थी।

अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन
स्थापना - 11 अप्रैल 1919 में।
उद्देश्य - दुनिया भर के मजदूरों की समस्याएं दूर करना।
सदस्य - 187 देश।
गौरतलब है कि 1969 में अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन को शांति का नोबेल पुरस्कार दिया गया था।

आज 12 अप्रैल पंजाब नेशनल बैंक अपना 125वां स्थापना दिवस मना रहा है।
गौरतलब है कि पंजाब नेशनल बैंक की स्थापना वैशाखी के दिन 1894 में की गई थी।

अब तक राज्यसभा से 4 प्रधानमंत्री बने हैं -
1.इंदिरा गांधी (1967 में सबसे पहले)
2.एचडी देवगौडा (1996)
3.इंद्र कुमार गुजराल
4.डॉ. मनमोहन सिंह (2004)
डॉ. मनमोहन सिंह राज्यसभा से सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे है।

टोक्यो (जापान) में बसंत ऋतु के दौरान चेरी ब्लॉसम महोत्सव मनाया जाता है।
गौरतलब है कि भारत के शिलांग (मेघालय) में भी चेरी ब्लॉसम महोत्सव मनाया जाने लगा है।

म्यांमार में बौद्ध नववर्ष के अवसर पर 5 दिवसीय थिंगयान महोत्सव का आयोजन किया गया है।
इस महोत्सव को जल महोत्सव भी कहा जाता है।

प्रश्न.प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार हाल ही कौनसी नदी काली पड़ गई है ?
उत्तर - पेरियार नदी (केरल)
पेरियार नदी का उद्गम पश्चिमी घाट केरल से होता है।
यह नदी अरब सागर में गिरती है।
इडुक्की बांध परियोजना पेरियार नदी पर स्थित है।

गार्गी कौल को भारत का नया रक्षा वित्त सचिव नियुक्त किया गया है।

असम में असमिया कैलेंडर के नववर्ष के अवसर पर रोंगाली बिहू महोत्सव मनाया गया है।
असम में 1 वर्ष में निम्न तीन बिहू त्यौहार मनाए जाते हैं -
1.रोंगाली बिहू महोत्सव (बोहाग बिहू)
2.भुगली (माघ) बिहू
3.कंगाली (कटि) बिहू
 रोंगाली बिहू महोत्सव के अन्य राज्यों में नाम -
बैशाखी (पंजाब), पोइला बैसाख (बंगाल), पुथंडु (तमिलनाडु), विशु (केरल)

19 अप्रैल 1971 को सोवियत संघ ने दुनिया का पहला अंतरिक्ष स्टेशन सोल्युत-को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया था।

19
अप्रैल 1975 को भारत ने सोवियत संघ के कोस्मोव-3m रॉकेट से अपना पहला उपग्रह आर्यभट्ट लॉन्च किया था।

हाल ही 14 उत्पादों को जीआई टैग प्रदान किया गया है।
छत्तीसगढ़ के जीराफूल को भौगोलिक संकेत (जीआई टैग) दिया गया है।

गौहेन उलिउवा पर्व का संबंध किस राज्य से है ? – असम
22 देशों का संगठन अरब लीग फलस्तीन को प्रत्येक महीने 10 करोड़ डॉलर की सहायता राशि देगा।

थाईलैंड में रेडक्रॉस महोत्सव मनाया जाता है।

भारत में मानसून का आगमन कब होता है - 1 जून।
गौरतलब है कि भारत का 65% वर्षाजल समुद्रों में चला जाता है।

क्रोनोस क्या है ? - मैलवेयर।

24 अप्रैल को इलाहाबाद बैंक ने अपना 155वां स्थापना दिवस मनाया है।
स्थापना - 24 अप्रैल 1865 में।

पिनिनफरीना कंपनी द्वारा विकसित बतिस्ता कार विश्व की सबसे तेज दौड़ने वाली कार (349 किलोमीटर प्रति घंटा रफ्तार) बन गई है।

26 अप्रैल 1841 में भारत का पहला अंग्रेजी अखबार बांबे गजट पहली बार रेशम के कपड़े पर प्रकाशित किया गया था।

26 अप्रैल 1975 को सिक्किम को भारतीय गणराज्य में शामिल किया गया था।
सिक्किम औपचारिक रूप से भारत का 22वां राज्य कब बना ? - 16 मई 1975 में।

पाकिस्तान के पेशावर में इंडो-ग्रीक काल का 2,200 साल पुराना हथियारों का कारखाना मिला है।
इसी के साथ खुदाई में इंडो-ग्रीक काल के कुछ सिक्के, लोहा पिघलाने के बर्तन, चाकू व खुरपी जैसे औजार भी मिले है
गौरतलब है कि बौद्ध काल में ईंटों का प्रयोग होता था जबकि इंडो-ग्रीक काल में निर्माण कार्य के लिए मिट्टी का प्रयोग किया जाता था।

पुरातत्विदों ने मिस्र में 2,000 वर्ष पुराने ममियों सहित एक मकबरे की खोज की है।

स्पेशल 301 रिपोर्ट क्या है ?
अमेरिका द्वारा जारी एक वार्षिक रिपोर्ट है।
इसमें भारत सहित 11 देशों को प्रायोरिटी वॉच लिस्ट (प्राथमिक निगरानी समूह) में रखा गया है।
जबकि पाकिस्तान सहित 25 देशों को वॉच लिस्ट में रखा गया है।

सेफ सिटी प्रोजेक्ट
यह 10 लाख से अधिक की आबादी वाले शहरों में महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए गृह मंत्रालय द्वारा शुरू की गई  योजना है।


SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments