आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

9 मई 2019 करेंट अफेयर्स || 8 मई 2019 करेंट अफेयर्स || 7 मई 2019 करेंट अफेयर्स

8 may 2019 current affairs, 7 may 2019 current affairs
9 may 2019 current affairs


7,8,9
 May 2019 Current Affairs

7 May 2019 Current Affairs 

भारतीय नौसेना के प्रोजेक्ट-75 के तहत तैयार की जा रही 6 पनडुब्बियों में से चौथी स्कॉर्पिन क्लास की स्वदेश निर्मित पनडुब्बी वेला का मुंबई में जलावरण किया गया है।
गौरतलब है कि जलावतरण का कार्य किसी उच्च नौसेना अधिकारी अथवा रक्षा विभाग के उच्च अधिकारी की पत्नी के हाथों ही किया जाता है।
इस पनडुब्बी को सरकारी कंपनी मझगांव डॉक शिप बिल्डर्स लिमिटेड (MDL) ने फ्रांस की कंपनी नेवल ग्रुप के सहयोग से बनाया है।

भारत 22 मई 2019 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से रडार इमेजिंग सेटेलाइट (रीसैट-2BR1) लॉन्च करेगा।
इसे भारत की अंतरिक्ष में दूसरी आंख कहा जा रहा है।
यह धरती पर 1 मीटर के दायरे में स्थित चीजों की स्पष्ट पहचान करने में सक्षम है। इसलिए यह सीमा पार आतंकियों की घुसपैठ रोकने में भारत के लिए ब्रह्मास्त्र माना जा रहा है।

हब्बल टेलीस्कोप ने करीब 3 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर एक  आकाशगंगा (गैलेक्सी) NGC 2903 की तस्वीर खींची है।

क्या है हब्बल टेलीस्कोप ?
हब्बल नासा द्वारा 1990 में पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित एक ऑब्जर्वेटरी है।
अंतरिक्षविद् एडविन हब्बल के नाम पर इसका नामकरण किया गया है।

पाकिस्तान की अंतरिक्ष एजेंसी का नाम क्या है ? - सुपार्को
सुपार्को = स्पेस एंड अपर एटमॉस्फेयर रिसर्च कमीशन।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा है कि नाबालिक पत्नी बालिग होने के बाद पति के साथ रहना चाहे तो उस शादी को वैध माना जाएगा।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि शादी के एक साल के भीतर सहमति से तलाक का मुकदमा दायर नहीं किया जा सकता है।
अर्थात तलाक लेने के लिए शादी के एक साल बाद ही मुकदमा दाखिल किया जा सकता है।

सुप्रीम कोर्ट के कोलेजियम ने दिल्ली उत्तराखंड और केरल के उच्च न्यायालयों में 6 न्यायाधीशों की नियुक्ति की सिफारिश की है।
1. तलवंत सिंह    2. रजनीश भटनागर              3.आशा मेनन     
4. बृजेश सिंह      5.आलोक कुमार वर्मा            6.विजु अब्राहम

केंद्र सरकार ने फणि चक्रवात से प्रभावित ओडिशा राज्य के लिए 1,000 करोड़ रुपए की सहायता राशि दी है।

पनामा में लॉरेंशियो कोर्टिजो ने राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता है।

 ब्रिटेन में भारत के प्रथम राजदूत वीके कृष्ण मेनन की 123वीं जयंती के अवसर पर भारतवंशी पत्रकार जीडी रॉबर्ट गोवेंदर को  वीके कृष्ण मेनन पुरस्कार 2019 से सम्मानित किया गया है।

ब्रूनेई के सुल्तान हसनल बोलाकी ने समलैंगिकों को मृत्युदंड देने से संबंधित कानून पर रोक लगा दी है।

विश्व धरोहर फूलों की घाटी किस राज्य में स्थित है ? - उत्तराखंड

मुंबई के हिप हॉप डांस ग्रुप ने अमेरिका का रियलिटी शो वर्ल्ड ऑफ डांस जीता है।

राजस्थान में 6 मई को लोकसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण में 12 सीटों पर 63.74% मतदान हुआ है।
दूसरे चरण में सर्वाधिक मतदान जयपुर शहर में एवं सबसे कम मतदान करौली-धौलपुर में हुआ है।
पहले चरण में 29 अप्रैल को 13 सीटों पर 68.17% मतदान हुआ था।
इस प्रकार राजस्थान में लोकसभा चुनाव 2019 में कुल 66.12% मतदान हुआ है।

हाल ही कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम को वित्त आयोग की सलाहकार परिषद में शामिल किया गया है।

सिक्किम के नाथूला में भारत और चीन के बीच 14वें संस्करण का व्यापार शुरू हुआ है।

25 से 27 अगस्त 2019 तक बिअर्रित्ज, फ्रांस में 45वां जी-7 सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

फ्लिपकार्ट की कंपनी मिंत्रा ने विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को अपना पहला ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।

एशियाई विकास बैंक ने 5 बिलियन डॉलर की स्वस्थ महासागर कार्य योजना का शुभारंभ किया है।

हाल ही भारत ने अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र से वैश्विक सम्मेलन आयोजित करने का आह्वान किया है।

1998 से मई के पहले रविवार को विश्व हास्य दिवस (World Laughter Day) मनाया जाता है।


इस वर्ष विश्व हास्य दिवस 5 मई को मनाया गया है।
2019 का विषय - अच्छा स्वास्थ्य, मन की खुशी और विश्व शांति

हाल ही कर्नाटक सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों में बच्चों के स्कूल बैग का अधिकतम वजन उनके वजन का 10% तय किया है।

हाल ही केंद्र सरकार ने अल्पसंख्यक निवेशकों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए क्लास एक्शन लॉ सूट नामक योजना शुरु की है।

हाल ही यूएस खाद्य एवं औषधि संगठन (USFDA) ने दुनिया के पहले डेंगू टीके डेंगवैक्सि़या के उपयोग को मंजूरी दी है।


May 2019 Current Affairs 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गोल्फर टाइगर वुड्स को अमेरिका के सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रेजिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम से सम्मानित किया है।

संयुक्त राष्ट्र द्वारा ड्यूटी निभाते वक्त अपनी जान देने वाले 115 शांतिरक्षकों का सम्मान किया गया है जिनमें दो भारतीय जितेंद्र कुमार और शिखा गर्ग शामिल है।

रेड क्रॉस अभियान के जनक स्विट्जरलैंड के हेनरी ड्यूनेन्ट के जन्मदिन के अवसर पर प्रतिवर्ष 8 मई को विश्व रेडक्रॉस दिवस मनाया जाता है।
रेडक्रॉस डे को रेड क्रीसेंट डे भी कहा जाता है।
2019 का विषय - प्यार (Love).

प्रतिवर्ष 7 मई को थैलेसीमिया दिवस मनाया जाता है।

प्रतिवर्ष मई महीने के पहले मंगलवार को विश्व अस्थमा दिवस मनाया जाता है।
8 मई को मनाए जा रहे विश्व अस्थमा दिवस का विषय स्टॉप फॉर अस्थमा है।

उत्तराखंड स्थित टिहरी झील में स्थित तैरता रेस्त्रां फ्लोटिंग मरीना डूब गया है।

हाल ही अमेरिकन प्राइवेट कंपनी स्पेसएक्स ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए कार्गो विमान लॉन्च किया है।

हाल ही भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आतंकवादी विरोधी संयुक्त कार्यदल की 11वीं बैठक का आयोजन कैनबरा में किया गया है।

हाल ही दूूती कृष्ण पांडा (97) का निधन हुआ है उनका संबंध किस क्षेत्र से था ? - राजनीति।

दिल्ली हाईकोर्ट में जीरो पेंडेंसी कोर्ट्स प्रोजेक्ट नामक पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया है।
इस प्रोजेक्ट के द्वारा विभिन्न मामलों के लिए समय सीमा और न्यायाधीशों की संख्या निर्धारित करने में सहायता मिलेगी।

लगभग 110 मिलियन फॉलोवर्स के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पछाड़कर विश्व में ट्विटर पर सबसे अधिक फॉलोवर वाले दूसरे व्यक्ति बन गए हैं।

भारतीय डेयरी ब्रांड अमूल 30 मई से इंग्लैंड और वेल्स में खेले जाने वाले 2019 वनडे विश्वकप के लिए अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम का आधिकारिक प्रायोजक (Sponsor) बना है।

फीफा ने विश्व में महिला फुटबॉल को बढ़ावा देने के लिए 2 नई पुरस्कार श्रेणियों की घोषणा की है।
1.वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला गोलकीपर
2.वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला टीम

ड्रैगन मिहेलोवीक भारतीय वॉलीबॉल टीम के नए कोच नियुक्त किए गए है।

हाल ही लांगेस्ट डांसिंग मैराथन में किसने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है ? - नेपाल की बंदना ने।

मास्टरकार्ड ने भारत में 1 बिलियन डॉलर के निवेश की घोषणा की है।


हाल ही मुंबई के आखिरी सफेद बाघ की 18 वर्ष की आयु में मृत्यु हो गई है।

May 2019 Current Affairs 

बिजनौर, उत्तरप्रदेश में 1862 से 1919 के बीच के ब्रिटिश कालीन 70 सिक्के मिले हैं।

हाल ही विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने 19 विश्वविद्यालयों को विश्वस्तरीय बनाने के लिए सिफारिश की है।

प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा पाइपलाइन परियोजना
इस परियोजना के तहत पूर्वी भारत के साथ मौजूदा प्राकृतिक गैस ग्रिड को जोड़ने के लिए प्रयोग किए जा रहे हैं।

बंगाली अभिनेता मृणाल मुखर्जी का 74 वर्ष की आयु में निधन हुआ है।

भारत में कानूनी शिक्षा के पितामह एनआर माधव मेनन का 84 वर्ष की आयु में निधन हुआ है।
आधुनिक कानूनी शिक्षा के जनक - माधव मेनन।

उत्तरप्रदेश के सुल्तानपुर के कैफ अली खान ने पांव से पकड़कर 3 मिनट में 65 अंगूर खाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

हाल ही भारतीय नौसेना का मिसाइल विध्वंसक पोत आईएनएस रंजीत 6 मई को 36 साल तक सेवा देने के बाद सेवामुक्त कर दिया गया।

हाल ही भारत के विभाजन का इतिहास लिखने वाले प्रसिद्ध सिख विद्वान कृपाल सिंह का 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

7 मई 2019 को भारत को एक बार फिर से अंतर सरकारी मंच आर्थिक परिषद का पर्यवेक्षक चुना गया है।

रात में लड़ने की क्षमता रखने वाले टी-90 भीष्म टैंक को खरीदने के लिए भारत ने रूस से समझौता किया है।

हाल ही अमेरिका के नेतृत्व में नई दिल्ली में ट्रेड विंड्स सम्मेलन 2019 का आयोजन किया गया है।

बौबोऊ सिस्से को माली का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है।

हाल ही वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर सीमोन नर्स का 85 वर्ष की आयु में निधन हुआ है।

पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ  (PCRA) ने कृषि में उर्जा के कुशल उपयोग हेतु TAFE के साथ समझौता किया है।
TAFE = Tractors and Farm Equipment Limited.


गृह मंत्रालय ने उन लोगों की काली सूची को समाप्त कर दिया है जिन्होंने भारत में कथित उत्पीड़न की बात कह कर विदेशों में शरण ली थी।



SAVE WATER

 प्रतिदिन न्यूजपेपरन्यूजपेपरों से रंगीन हाईलाइट किए गए पेपर कटिंग करंट अफेयर्स और Daily/Monthly करंट अफेयर्स की PDF प्राप्त करने के लिए  नीचे दिए गए लिंकों पर क्लिक करके DevEduNotes के व्हाट्सएप ग्रुपटेलीग्राम चैनल अथवा फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करें -

Telegram Channel Join 

Whatsapp Group Join 

ग्रुप फुल होने पर मैसेज करें 
  8769975682 पर।

Post a Comment

0 Comments