आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

27 मई 2019 करेंट अफेयर्स 2019 || 26 मई 2019 करेंट अफेयर्स 2019 || 25 मई 2019 करेंट अफेयर्स 2019

26 मई 2019 करेंट अफेयर्स 2019, www.devedunotes.com
27 may 2019 current affairs


25,26,27 May 2019 Current Affairs

25 May 2019 Current Affairs

जयपुर के नांगल भरड़ा के सामोद पर्वत पर वीर हनुमान जी धाम में राजस्थान का चौथा रोप-वे स्थापित किया गया है।
इस रोप-वे को 5.5 करोड रुपए की लागत से कोलकाता की केन्वेयर और रोप-वे सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने बनाया है।

नासा ने 2024 में चांद पर जाने के अपने मिशन आर्टमिस का शेड्यूल जारी किया है।
गौरतलब है कि मिशन आर्टमिस के तहत पहली बार कोई महिला अंतरिक्ष यात्री चांद पर कदम रखेगी।

भारतीय वायुसेना ने राजस्थान के रेगिस्तान में देश में ही विकसित विशेष गाइडेड बम का लड़ाकू विमान सुखोई से परीक्षण किया है।
डीआरडीओ द्वारा विकसित इस बम की मारक क्षमता 30 किलोमीटर तथा वजन 500 किलोग्राम है।

भारत ने ईरान से तेल आयात करना बंद कर दिया है।

ब्रेक्जिट (यूरोपीय संघ से अलगाव) के मुद्दे पर ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरीजा मे ने इस्तीफा दे दिया है।
ब्रेक्जिट को लेकर ही संसद के निचले सदन हाउस ऑफ कॉमंस की नेता एंड्रिया लेडसम ने भी इस्तीफा दिया है।

ढाका में 2016 में आतंकी हमले के जिम्मेदार संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन-बांग्लादेश (जेएमबी) को भारत सरकार ने भी आतंकी संगठन घोषित कर प्रतिबंध लगा दिया है।

चीन ने 600 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली मैग्नेटिक लैविटेशन (मैग्लेव) ट्रेन का प्रोटोटाइप लॉन्च किया है।

पाकिस्तान की कंप्यूटर साइंटिस्ट अस्मा जाहिर को बेस्ट ऑफ आईबीएम अवार्ड 2019 से सम्मानित किया गया है।

 नासा ने सेलो रडार द्वारा मंगल ग्रह पर अब तक के सबसे बड़े जल भंडारण का पता लगाया है।

स्टैचू ऑफ यूनिटी को वर्ल्ड आर्किटेक्चर अवार्ड 2019 के लिए नामित किया गया है।

एशियाई विकास बैंक ने भारत में रेलवे ट्रैक के विद्युतीकरण के लिए 750 मिलियन डॉलर के ऋण को मंजूरी दी है।

पाकिस्तान ने शाहीन-2 नामक मिसाइल का परीक्षण किया है।

आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD) द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार 2020 तक भारत की आर्थिक विकास दर 7.5% हो जाएगी।

हाल ही शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों की बैठक कहां पर आयोजित की गई ? - बिश्केक (किर्गिस्तान)

अडानी ग्रुप भारत के बाहर म्यांमार में अपना पहला कंटेनर टर्मिनल  स्थापित करेगा।

नेपाल के गोपाल श्रेष्ठ 23 मई 2019 का दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाले पहले एचआईवी संक्रमित व्यक्ति बने है।

ओडिशा की भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी सुनीता लाकरा ने अपने 150 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे किए है।
23 मई को विश्व कछुआ दिवस मनाया जाता है।

30 मई को वाईएसआर कांग्रेस के जगमोहन रेड्डी आंध्र प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बनेंगे।
गौरतलब है कि 23 मई को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

25 वर्षों के बाद पवन कुमार चामलिंग के नेतृत्व वाली सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट पार्टी विधानसभा चुनाव हार गई है।
इस बार सिक्किम विधानसभा चुनाव 2019 में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा को पूर्ण बहुमत मिला है।

ओडिशा विधानसभा चुनाव 2019 में बीजू जनता दल को पूर्ण बहुमत प्राप्त हुआ है जिसके कारण नवीन पटनायक लगातार पांचवीं बार ओडिशा के मुख्यमंत्री  बनेंगे।

हाल ही भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अगले 10 वर्षों में कितने वैज्ञानिक मिशन लॉन्च करने की घोषणा की ? - 7

26 May 2019 Current Affairs

भारतीय सैन्य अधिकारी शैलेश तिनेकर को दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र के शांति रक्षा मिशन का कमांडर बनाया गया है।

हरनंदी नदी
यह नदी सहारनपुर के शिवालिक पहाड़ियों से निकलकर नोएडा होते हुए यमुना नदी में मिलती है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जापान की चार दिवसीय यात्रा पर टोक्यो पहुंचे हैं।

अमेरिका के केविन ओ डॉनल ने दुनिया का पहला मोटर वाला सूटकेस डिजाइन किया है।

जयपुर की शिप्रा भूटानी को फोर्ब्स की ग्लोबल इंडियन ब्रांड्स एंड लीडर्स में शामिल किया गया है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अनुच्छेद 83 (3) के तहत 16वीं लोकसभा भंग करने की मंजूरी दी है।

दिल्ली में वायु सेना द्वारा सहारा नामक वीर नारी हॉस्टल का निर्माण किया गया है।

हाल ही अंतरिक्ष एजेंसी स्पेसएक्स द्वारा स्टार लिंक नेटवर्क के लिए एक साथ 60 उपग्रह लांच किए गए हैं।

इंडिया ओपन इंटरनेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट 2019
आयोजन स्थल - गुवाहाटी।
भारत ने इस टूर्नामेंट में 12 स्वर्ण, 18 रजत एवं 27 कांस्य पदक सहित कुल 57 पदक जीते है।

फेसबुक 2020 में क्रिप्टोकरेंसी लांच करेगी।


हाल ही किस राज्य में शोर, कंपन एवं कर्कशता पर एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया है ? - मानेसर (हरियाणा)

27 May 2019 Current Affairs

 9 और 10 अगस्त को ब्रिटेन में गीता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
गौरतलब है कि 2016 से हरियाणा सरकार गीता महोत्सव का आयोजन कर रही है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस्कॉन वैदिक कल्चर सेंटर का उद्घाटन किया है।

यूनाइटेड नेशन सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल (UNSDG) ने पतंजलि पीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण को स्वास्थ्य क्षेत्र में काम करने वाले विश्व के 10 प्रभावशाली लोगों में शामिल किया है।

चीन के उप राष्ट्रपति वांग किशन पाकिस्तान की तीन दिवसीय यात्रा पर गए हैं।

पाकिस्तान में ईद के मौके पर होने वाले चांद से संबंधित विवाद को थामने के लिए मून साइटिंग वेबसाइट pak-moonsighting.pk  शुरू की गई है।

एलीफेंट बॉन्ड

मोदी सरकार बाजार में नकदी की समस्या को दूर करने के लिए एलीफेंट बॉन्ड ला सकती है जिसके तहत कालेधन को सफेद धन में परिवर्तित किया जा सकता है।
एलीफेंट बॉन्ड के तहत यह सुविधा है कि कोई व्यक्ति 1 करोड़ रुपए काला धन सरकार के पास जमा कर आएगा तो उस में से 50 लाख रुपए सरकार अपने पास रखेगी और 50 लाख रुपए उस व्यक्ति को दे दिए जाएंगे और इस राशि को सफेद धन माना जाएगा।

जयपुर में एमएसएमई चैप्टर ऑफ कॉमर्स इंडिया व दुबई का राजस्थान चैप्टर शुरू किया गया है।

स्पाइसजेट ने अपने बेड़े में 100वां विमान शामिल करने की घोषणा की है।

जर्मन महिला वीजा गौसेवक इरिना ब्रूनिंग ने वीजा अवधि न बढ़ाए जाने के विरोध में इसी वर्ष गौरक्षा के कारण मिले पद्म पुरस्कार को लौटाने की धमकी दी है।

जयपुर की अपूर्वी चंदेला ने म्यूनिख (जर्मनी) में आईएसएसएफ विश्व कप में 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है।

लोकसभा चुनाव 2019

गिरिराज सिंह ने कन्हैया कुमार को हराकर बिहार की बेगूसराय सीट जीती है।

रम्या हरिदास को केरल की एकमात्र दलित महिला सांसद के रूप में चुना गया है।

ओडिशा की 25 साल 11 महीने की चंद्राणी मुर्मू लोकसभा चुनाव 2019 में सबसे कम उम्र की सांसद बनी है।
चंद्रानी मुर्मू क्योंझर लोकसभा सीट से सांसद बनी है।

28 वर्षीय तेजस्वी सूर्या लोकसभा चुनाव 2019 में जीतने वाले भाजपा के सबसे युवा उम्मीदवार है।

हाल ही लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को भाजपा के किस प्रत्याशी ने अमेठी लोकसभा क्षेत्र में हराया है ? - स्मृति ईरानी।

17वीं लोकसभा और चार राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद 10 मार्च को लगी आचार संहिता हटा दी गई है।

लोकसभा चुनाव 2019 में कुल कितनी महिला सांसद निर्वाचित हुई हैं ? - 78

लोकसभा चुनाव 2019 में मिली हार के मद्देनजर कर्नाटक राज्य के वरिष्ठ कांग्रेस अध्यक्ष एच के पाटिल ने अपने पद से इस्तीफा दिया है।

हाल ही वैज्ञानिक अंकुर पटवर्धन ने जर्मन रसायन विज्ञान पुरस्कार जीता है।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय EQUIP परियोजना शुरू करेगा।

नलिनी मालानी ने जोआन मिरो पुरस्कार 2019 जीता है।

बेंगलुरु में न्यूस्पेस इंडिया का आधिकारिक उद्घाटन किया गया है।

लुईस हैमिल्टन ने मोनाको ग्रैंड प्रिक्स 2019 का खिताब जीता है।

हाल ही मध्यप्रदेश के ओरछा शहर में बुंदेला राजवंश के वास्तुशिल्प जहांगीर महल को विश्व विरासत के संभावित सूची में सूचीबद्ध किया गया है।
गौरतलब है कि इसे राजा रुद्र प्रताप सिंह के द्वारा 16वीं शताब्दी में बनवाया गया था।
मध्यप्रदेश को अस्थाई रूप से नए यूनेस्को विरासत स्थल में शामिल किया जाएगा।

प्रेम सिंह तमांग (पीएस गोले) सिक्किम के नए मुख्यमंत्री बने हैं।
गौरतलब है कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा को 32 में से 17 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। और पिछले 25 वर्षों से सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग की पार्टी को 15 सीटें मिली थी।

कॉरपोरेशन बैंक ने E-कॉर्प एसएमई सुविधा शुरू की है।
MSMEs = Ministry of Micro, Small and Medium Enterprises.

TAPI पाइपलाइन
तुर्कमेनिस्तान-अफगानिस्तान-पाकिस्तान-भारत पाइपलाइन जिसे ट्रांस अफगानिस्तान पाइपलाइन के नाम से भी जाना जाता है।
यह एशियाई विकास बैंक द्वारा विकसित की जा रही एक प्राकृतिक गैस पाइपलाइन है।

अमेरिका में मानव शव से खाद बनाने को मंजूरी दे दी गई है।
इसे लागू करने वाला पहला राज्य वाशिंगटन बनेगा।

वीवो ने पंचहोल डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन लॉन्च किया है।



SAVE WATER

 प्रतिदिन न्यूजपेपरन्यूजपेपरों से रंगीन हाईलाइट किए गए पेपर कटिंग करंट अफेयर्स और Daily/Monthly करंट अफेयर्स की PDF प्राप्त करने के लिए  नीचे दिए गए लिंकों पर क्लिक करके DevEduNotes के व्हाट्सएप ग्रुपटेलीग्राम चैनल अथवा फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करें -

Telegram Channel Join 

Whatsapp Group Join 

ग्रुप फुल होने पर मैसेज करें 
  8769975682 पर।

Post a Comment

0 Comments