आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

24 मई 2019 करेंट अफेयर्स || 23 मई 2019 करेंट अफेयर्स || 22 मई 2019 करेंट अफेयर्स

23  may 2019 current affairs, www.devedunotes.com
24 may 2019 current affairs

22,23,24 May 2019 Current Affairs

22 May 2019 Current Affairs

देव शर्मा ऑस्ट्रेलिया के पहले भारतवंशी सांसद बने हैं।

जोको विडोडो एक बार फिर से इंडोनेशिया के प्रधानमंत्री बने हैं।

दुनिया के सबसे अनुभवी पर्वतारोही नेपाल के कामी रीटा शेरपा ने रिकॉर्ड 24वीं बार माउंट एवरेस्ट फतह की है।

बांग्लादेश ने पाकिस्तानियों को वीजा देने पर एक सप्ताह के लिए रोक लगा दी है।

दिव्यांगों की सहायता के लिए अंतर्राष्ट्रीय कॉफी चेन स्टारबक्स ने चीन का पहला साइन लैंग्वेज वाला स्टोर शुरू किया है।

गुजरात के मंगलदास ईश्वरदास कपिया ने गायत्री मंत्र लेखन का विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

जोधपुर के सालवा कला गांव में एक मठ पर निर्माण कार्य के दौरान मुगलकालीन चांदी के सिक्के मिले हैं।

कमाई के मामले में रिलायंस 6.23 लाख करोड़ रुपए के राजस्व के साथ इंडियन ऑयल को पछाड़कर देश की सबसे बड़ी कंपनी बन गई है।

संयुक्त राष्ट्र ने 2019 में भारत की विकास दर 7% और 2020 में विकास दर 7.1% रहने का अनुमान लगाया है।

स्विट्जरलैंड की संस्था इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन फॉर नेचर (IUCN) की रिपोर्ट के अनुसार गंगा और उसकी सहायक नदियों में घडीयालों की संख्या बढ़ रही है जो कि पर्यावरण प्रदूषण से मुक्ति के लिए मददगार होते हैं।
गंगा की सहायक नदियां - गंडक, घागरा, हुगली, राप्ती, कर्तनियाघाट, सोन नदी, चंबल

मोईन उल हक को पाकिस्तान ने भारत में अपना नया उच्चायुक्त नियुक्त किया है।
अपतटीय रुपया अंतर्राष्ट्रीय बॉन्ड बाजार में

हाल ही अमेरिका में दक्षिण कोरिया और जापान को एंटी बैलेस्टिक मिसाइल बेचे जाने के लिए अनुमति प्रदान की गई है।

भारतीय गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने हाई टाइम्स सॉल्यूशंस के साथ मिलकर चेकमेट नामक पहला लाइफस्टाइल ब्रांड शुरू किया है।

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भारत में ओंगोल गाय की प्रजाति को संरक्षण देने के लिए आह्वान किया है।

लोकसभा चुनाव में कुल 67.11% मतदान हुआ है।

21 मई को विश्व संस्कृति विविधता दिवस मनाया गया है।

21 मई को आतंकवाद विरोध दिवस भी मनाया गया है।


23 May 2019 Current Affairs

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सुप्रीम कोर्ट में 4 नए जजों जस्टिस अनिरुद्ध बोस, जस्टिस एएस बोपन्ना, जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस सूर्यकांत की नियुक्ति को मंजूरी दी है।
इसी के साथ सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या कुल मंजूर जजों की संख्या के बराबर 31 हो गई है।

जस्टिस धीरूभाई नारनभाई पटेल और जस्टिस अजय कुमार को क्रमशः दिल्ली और मेघालय हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

भारतीय वायु सेना की लेफ्टिनेंट भावना कंठ लड़ाकू विमान में युद्धक मिशन पर जाने की योग्यता प्राप्त करने वाली पहली महिला पायलट बनी है।

21 मई को हरियाणा की अनीता कुंडू के बाद 22 मई को हरियाणा की ही मनीषा ने माउंट एवरेस्ट फतह की है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आपराधिक कानून (गुजरात संशोधन) विधेयक 2018 को मंजूरी दे दी है जिसके तहत गुजरात में चैन स्नैचिंग करने पर 10 साल की सजा एवं 25,000 रुपए के जुर्माने का प्रावधान है।
गौरतलब है कि देश के बाकी सभी हिस्सो में चैन स्नैचर्स को आईपीसी की धारा 379 के तहत अधिकतम 3 साल की सजा अथवा जुर्माना अथवा दोनों एक साथ का प्रावधान है।

इसरो अध्यक्ष के सिवान ने आंध्रप्रदेश के चित्तूर जिले में स्थित वीआरवी एशिया पैसिफिक निर्माण संयंत्र में देश के सबसे बड़े तरल हाइड्रोजन भंडारण टैंक को हरी झंडी दिखाई है।
गौरतलब है कि तरल हाइड्रोजन का उपयोग सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल में ईंधन के रूप में किया जाता है।

तोली गांव, जयहरीखाल पौड़ी गढ़वाल में उत्तराखंड का पहला टेलीमेडिसन सेंटर शुरू किया गया है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने रडार इमेजिंग अर्थ सेटेलाइट (रीसैट-2) लॉन्च की है।
रीसैट-2 को धरती से 555 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थापित किया गया है।
रीसैट-2 को आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा से पीएसएलवी-c46 रॉकेट के जरिए लॉन्च किया गया है।
इस रॉकेट का यह 48वां अभियान था।

विश्व की तीसरी सबसे बड़ी एवं भारत की दूसरी सबसे बड़ी ट्रैक्टर निर्माता कंपनी (संख्या के आधार पर) टैफे ने अक्षय कुमार को मैसी फर्ग्यूसन ट्रेक्टर का ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

चीन ने पाकिस्तान को उन्नत किया गया पहला जेएफ-17 लड़ाकू विमान सौंपा है।

राजस्थान की ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी को ट्रांसपेरेंट रैंकिंग में देश में 25वां स्थान मिला है।

बारबरा बैरेट अमेरिकी वायु सेना की अगली सचिव नियुक्त की गई है।

अमेरिका के न्यूयॉर्क में फ्लीट वीक परेड ऑफ शिप्स 2019 का आयोजन शुरू हुआ है।

ओमान की लेखिका जोखा अल हार्थी को उनकी किताब सेलेस्टियल बॉडीज के लिए मैन बुकर इंटरनेशनल अवॉर्ड 2019 दिया गया है।
इसी के साथ जोखा अल हार्थी साहित्य जगत का प्रतिष्ठित पुरस्कार मैन बुकर इंटरनेशनल अवार्ड प्राप्त करने वाली अरब जगत की पहली महिला लेखिका बनी है।

तीन बार के फॉर्मूला वन चैंपियन निकी लॉदा का 70 वर्ष की उम्र में निधन हुआ है।


वनडे वर्ल्ड कप 2019


सबसे उम्रदराज टीम - श्रीलंका (औसत आयु 29.9 वर्ष)
सबसे युवा टीम - बांग्लादेश (औसत आयु 27.27 वर्ष)
इस विश्व कप में 300 से अधिक वनडे खेलने वाले एकमात्र खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी है।

भारतीय वायु सेना ने एम यू-30 एमकेआई युद्धक विमान से सुपरसोनिक ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया है।

भारतीय वायु सेना दुनिया की पहली एयर फोर्स बन गई है, जिसने 2.8 मैक की रफ्तार से सफलतापूर्वक मिसाइल से हवा से जमीन में सटीक निशाना साधा है।

द कॉमेडी स्टोर के संस्थापक एवं कॉमेडियन सेमी शौर का हाल ही 92 वर्ष की उम्र में निधन हुआ है।

डॉक्टर हेमा दिवाकर को हाल ही ग्लोबल एशियन ऑफ द ईयर 2018-19 अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

अनिरुद्ध चंद्रशेखर तथा निकी पूनाचा ने ITF पुरुषों का फ्यूचर्स टेनिस टूर्नामेंट 2019 जीता है।

हाल ही बैडमिंटन विश्व महासंघ ने बैडमिंटन के निम्न दो नए प्रारूपों को लॉन्च किया है -
1.एयरबैडमिंटन
2.ट्रिपल्स

हाल ही भारतीय शांति दूत जितेंद्र कुमार को संयुक्त राष्ट्र डैग हैमर्सजोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया है।

मैडेन जूलियन ओसीलेशन (MJO)
यह एक समुद्री वायुमंडलीय घटनाएं जोकि भूमध्य क्षेत्र में मौसम में उतार-चढ़ाव एवं वर्षा कराने के लिए जिम्मेदार है।

श्याम शरन को जापान के ऑर्डर ऑफ द राइजिंग सन पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई है।

22 अक्टूबर 2019 को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड बीसीसीआई के चुनाव कराए जाने की घोषणा की गई है।

वर्ल्ड बुक ऑफ लंदन की रिपोर्ट के अनुसार कपिल शर्मा सबसे ज्यादा देखे जाने वाले स्टैंड अप कॉमेडियन बन गए हैं।

नई दिल्ली में ताइवान एक्सपो 2019 शुरु हुआ है।


24 May 2019 Current Affairs


24 मई को विश्व सिजोफ्रेनिया दिवस मनाया जाता है।
गौरतलब है कि सिजोफ्रेनिया एक मानसिक रोग है।

नरेंद्र ध्रुव बत्रा का नाम अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के सदस्य के लिए प्रस्तावित किया गया है।

दो भारतीय मुहम्मद सलीम और रिजवान अहमद खान करीब 6 महीने में 3,800 किलोमीटर साइकिल चलाकर सऊदी अरब पहुंचे है।

रजनी सेखरी सिब्बल को केंद्र सरकार ने नए मत्स्य मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया है।

हाल ही 22 मई को भारतीय वायु सेना ने ब्रह्मोस मिसाइल के हवाई संस्करण का परीक्षण किसके द्वारा किया ? - सुखोई SU-30MKI

विदेशी निवेशकों को आकर्षित करने के लिए हाल ही संयुक्त अरब अमीरात ने गोल्डन कार्ड योजना की शुरुआत की है।

प्रियंका मोहिते मकालू पर्वत को फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बनी है।

नाहिदा मंजूर माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पहली कश्मीरी महिला बनी है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अल्जीरिया और अर्जेंटीना दोनों देशों को पूर्ण रूप से मलेरिया मुक्त घोषित किया है।
मलेरिया के परजीवी का वाहक मादा एनाफिलीज मच्छर होता है।

किड्स राइट्स इंडेक्स 2019
बच्चों के अधिकार सूचकांक 2019 में भारत को 181 देशों में 117वां स्थान मिला है।
इस सूचकांक में आइसलैंड को पहला स्थान मिला है।

हाल ही नई दिल्ली में 5वें स्मार्ट सिटीज इंडिया एक्सपो 2019 का उद्घाटन किया गया है।

फीफा के अनुसार 32 टीमें फुटबॉल विश्व कप 2022 में हिस्सा लेंगी।

एचडीएफसी ग्रुप भारत का सबसे मूल्यवान ग्रुप बन गया है।

अमेरिका, जापान, दक्षिण कोरिया तथा आस्ट्रेलिया ने पश्चिमी प्रशांत महासागर में पहला नौसैनिक अभ्यास आयोजित किया है।
इस अभ्यास का नाम पेसिफिक वैनगार्ड एक्सरसाइज रखा गया है।

सेतु एफसी ने मणिपुर पुलिस को हराकर हीरो इंडियन वूमेन लीग ट्रॉफी 2019 जीती है।

बीमा कंपनी भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस को फिक्की क्लेम एक्सीलेंस अवॉर्ड 2019 से सम्मानित किया गया है।

मलेशिया के सातवें बादशाह और फुटबॉल दिग्गज सुल्तान अहमद शाह का 22 मई को 88 वर्ष की उम्र में निधन हुआ है।

SAVE WATER

 प्रतिदिन न्यूजपेपरन्यूजपेपरों से रंगीन हाईलाइट किए गए पेपर कटिंग करंट अफेयर्स और Daily/Monthly करंट अफेयर्स की PDF प्राप्त करने के लिए  नीचे दिए गए लिंकों पर क्लिक करके DevEduNotes के व्हाट्सएप ग्रुपटेलीग्राम चैनल अथवा फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करें -

Telegram Channel Join 

Whatsapp Group Join 

ग्रुप फुल होने पर मैसेज करें 
  8769975682 पर।

Post a Comment

0 Comments