आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

18 मई 2019 करेंट अफेयर्स || 17 मई 2019 करेंट अफेयर्स || 16 मई 2019 करेंट अफेयर्स

17 may 2019 current affairs,  www.devedunotes.com
18 may 2019 current affairs

16,17,18 May 2019 Current Affairs

16 May 2019 Current Affairs 

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार इस वर्ष मानसून 1 जून की बजाय 6 जून को केरल तट से टकराएगा।
IMD = Indian Meteorological Department.

सिंगापुर में इमडेक्स एशिया 2019 प्रदर्शनी के दौरान ब्रह्मोस एयरोस्पेस कंपनी ने कहा है कि भारत इसी साल पहली बार दक्षिण पूर्व एशिया और खाड़ी देशों को स्वदेशी मिसाइलें निर्यात करेगा।

दिल्ली स्थित पूसा इंस्टीट्यूट में वैज्ञानिकों ने रंगीन कपास उगाने में सफलता प्राप्त की है।

एमजी मोटर ने देश की पहली इंटरनेट इनेबल्ड हेक्टेयर कार लांच की है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भारत एवं दक्षिण एशिया में आतंकवादी घटनाओं में संलिप्त आतंकी संगठन आईएसआईएस खुरासान पर प्रतिबंध लगा दिया है।

पवित्र कैलाश मानसरोवर भू-क्षेत्र को यूनेस्को ने अपनी विश्व धरोहर की अंतरिम सूची में शामिल किया है।
यूनेस्को इसे प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक अर्थात मिश्रित श्रेणी में विश्व धरोहर का दर्जा देगा।

9 से 16 जुलाई 2019 के बीच लांच होने वाले भारत के दूसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-2 में 13 भारतीय पेलोड होंगे।
पेलोड = अंतरिक्ष यान का हिस्सा

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा राज्यों की स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए जारी पहली परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स 2017-18 रिपोर्ट के अनुसार गुजरात चंडीगढ़ और केरल की स्कूलों का प्रदर्शन सबसे अच्छा है।

कैंट आरओ सिस्टम्स लिमिटेड क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में श्रीलंका टीम का प्रायोजक (Sponsor) बना है।

टाटा समूह ने अपने खाद्य कारोबार को टाटा केमिकल्स लिमिटेड से अलग करके टाटा ग्लोबल बेवरेजेज लिमिटेड के साथ विलय करने की घोषणा की है।

सुप्रीम कोर्ट से रिटायर जस्टिस मदन बी. लोकुर को फिजी ने अपने सुप्रीम कोर्ट के गैर-नागरिक पैनल में जज नियुक्त किया है।

मेजर जनरल एके ढींगरा को आर्म्ड फोर्सेज स्पेशल ऑपरेशंस डिवीजन का पहला प्रमुख नियुक्त किया गया है।

लोकसभा चुनाव 2019 में बिहार के पाटलिपुत्र से निर्दलीय उम्मीदवार रमेश कुमार 1107 करोड़ रुपए की घोषित राशि के साथ सबसे अमीर प्रत्याशी है।

दुनिया के सबसे अनुभवी पर्वतारोही नेपाल के 49 वर्षीय कामी रीता शेरपा ने रिकॉर्ड 23वीं बार माउंट एवरेस्ट फतह करके इतिहास बनाया है।

पाकिस्तान के 23 वर्षीय बल्लेबाज इमाम उल हक 150 प्लस का स्कोर करने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने है।

निजी क्षेत्र के यस बैंक ने आरबीआई के पूर्व डिप्टी गवर्नर आर. गांधी को अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया है।

अमेरिका के एक लैब के अनुसार वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड का स्तर 415.26 PPM पहुंच गया है।
PPM = Part Per Million.

14 मई को नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा ने कोलकाता में नौसेना के पहले पूर्ण सेवा चयन बोर्ड (SSB) का उद्घाटन किया है।

जैसलमेर राजस्थान में 24 जुलाई से 17 अगस्त 2019 तक अंतर्राष्ट्रीय सेना खेल की अंतर्राष्ट्रीय सेना स्काउट मास्टर्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

मेडिकल जर्नल लैसेंट के अनुसार 2016 में भारत में बाल मृत्यु दर सबसे अधिक थी।
वर्ष 2000-2015 के बीच सर्वाधिक बाल मृत्यु दर वाला देश - भारत

भारत को वर्ष 2020 के लिए आपदा न्यूनीकरण और पुनर्प्राप्ति के लिए वैश्विक सुविधा (GFDRR) के सलाहकार समूह के सह-अध्यक्ष के रूप में चुना गया है।

किस मिशन के तहत पहली महिला अंतरिक्ष यात्री को चंद्रमा पर भेजा जाएगा ? - मिशन आर्टेमिस


CEAT इंटरनेशनल क्रिकेट अवॉर्ड्स

इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर    - विराट कोहली
बैट्समैन ऑफ द ईयर - विराट कोहली
वूमेन क्रिकेटर ऑफ द ईयर - स्मृति मंधाना
वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर - रोहित शर्मा
टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर - चेतेश्वर पुजारा
बॉलर ऑफ द ईयर - जसप्रीत बुमराह
आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस ऑफ़ द ईयर - कुलदीप यादव
इंटरनेशनल टी-20 प्लेयर ऑफ द ईयर - एरोन फिंच
इंटरनेशनल टी-20 बॉलर ऑफ द ईयर - राशिद खान
जूनियर क्रिकेटर ऑफ द ईयर - यशस्वी जयसवाल
डोमेस्टिक क्रिकेटर ऑफ द ईयर -   आशुतोष अमन

15 मई को अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस मनाया जाता है।
2019 का विषय - Families and Climate Action : Focus on SDG 13.

यूपीआई पेमेंट ऐप BharatPe ने अभिनेता सलमान खान को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

हाल ही डिजिटल पेमेंट कंपनी पेटीएम ने सिटी बैंक के साथ मिलकर अपना पेटीएम फर्स्ट कार्ड नामक अपना पहला क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है।

जापान ने मोबाइल फोन पर 20% आयात शुल्क लगाने को लेकर भारत की विश्व व्यापार संगठन में शिकायत की है।

हाल ही योसुके असाजी ने एशिया पैसिफिक डायमंड गोल्फ कप 2019 जीता है।


17 May 2019 Current Affairs 

भारत ने अफगानिस्तान की वायु सेना को एमआइ-24 लड़ाकू हेलीकॉप्टर का पहला जोड़ा भेंट किया है।
भारत ने 2015 में अफगानिस्तान को लड़ाकू हेलीकॉप्टर भेंट किए थे। जिनके स्थान पर अब यह हेलीकॉप्टर का जोड़ा भेंट किया गया है।

अमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने यूरेनियम शोधन और हेवी वाटर (भारी जल) का उत्पादन बढ़ाया है।

पाकिस्तान के सिख समुदाय ने नवंबर में गुरु नानक देव की 150वीं जयंती के अवसर पर जारी होने वाले विशेष सिक्के एवं डाक टिकट के डिजाइन को मंजूरी दे दी है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विदेशी साइबर हमले से अपने देश के संचार नेटवर्क और कम्प्यूटरों को बचाने के लिए राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की है।

अमेरिका ने चीनी टेलीकॉम कंपनी हुवावे को जासूसी की आशंका के चलते काली सूची में डाल दिया है।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री बॉब हॉक का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है।

भारतीय यूट्यूबर अजय नागर को टाइम पत्रिका ने अपने नेक्स्ट जेनरेशन लीडर्स 2019 में शामिल किया है।
इस सूची में विश्व के केवल 10 यूट्यूबरों को जगह मिली है।

ब्रिटेन के मैट एवरार्ड ने 119.5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ऑटो रिक्शा दौड़ाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।

19वें न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल में मुंबई के 11 वर्षीय सनी पवार को सर्वश्रेष्ठ बाल अभिनेता का अवॉर्ड मिला है।

स्वीडन में दुनिया के पहले बिना ड्राइवर और केबिन के इलेक्ट्रिक ट्रक का परीक्षण किया गया है।

ऑस्ट्रेलिया के प्राथमिक स्कूलों में हिजाब पर प्रतिबंध लगाया गया है।

1889 में पूरी तरह से बनकर तैयार हुआ एफिल टावर इस सप्ताह अपनी 130वीं सालगिरह मना रहा है।
एफिल टावर की ऊंचाई 324 मीटर है।
एफिल टावर का वजन 73,00 टन है।

न्यू हॉलैंड एग्रीकल्चर को भारतीय ट्रैक्टर ऑफ द ईयर 2019 अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

बिहारी पुरस्कार 
1991 में आरंभ किया गया।
पुरस्कार में प्रशस्ति पत्र ,प्रतीक चिन्ह और ढाई लाख रुपए की राशि भेंट की जाती है।
केके बिड़ला फाउंडेशन नें 28वें बिहारी पुरस्कार 2019 के लिए राजस्थान की लेखिका मनीषा कुलश्रेष्ठ के उपन्यास स्वप्नपाश को चुना है।
गौरतलब है कि केके बिड़ला फाउंडेशन की ओर से दिए जाने वाले तीन सम्मानों में से एक केवल राजस्थान के केवल हिंदी राजस्थानी लेखकों को दिया जाता है।
  
राजस्थानी
राजस्थानी की परिभाषा में राजस्थान के मूल निवासियों के अतिरिक्त वे लोग भी आते हैं जो पिछले 7 वर्षों से या और अधिक समय से राजस्थान में रह रहे हैं।

गैंगरेप की घटना के बाद राजस्थान सरकार ने अलवर में 2 एसपी नियुक्त करने की घोषणा की है।
साथ ही महिलाओं के केस के लिए अलग से डीएसपी की नियुक्ति की जाएगी।
ऐसा पूरे भारत में केवल राजस्थान में ही होगा।

राजस्थान सरकार ने स्कूली पाठ्यक्रम में एयर स्ट्राइक राज्यवर्धन सिंह राठौड और भवानी सिंह आदि को शामिल करने घोषणा की है।

पिथौरागढ़ की शीतल राज ने माउंट एवरेस्ट चोटी फतह की है।

दक्षिण अफ्रीका की पर्वतारोही सरय खुमालो माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली अफ्रीकी द्वीप की पहली अश्वेत महिला बनी है।

लोकपाल गठन के 53 दिन बाद लोकपाल जस्टिस पिनाकी चंद्र घोष ने लोकपाल की वेबसाइट www.lokpal.gov.in लॉन्च की है।

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बल्लेबाजी सलाहकार नियुक्त किया है।

प्रतिवर्ष 16 मई को सिक्किम राज्य दिवस मनाया जाता है।
16 मई 1975 को सिक्किम भारतीय गणराज्य का 22वां राज्य बना था।

प्रतिवर्ष 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया जाता है।

16 मई को अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस मनाया जाता है।

17 मई को विश्व दूरसंचार और सूचना समाज दिवस मनाया जाता है।
2019 का विषय - Bridging the Standardization Gap.

प्रतिवर्ष 17 मई को विश्व हाइपरटेंशन डे मनाया जाता है।
हाइपरटेंशन को हाई ब्लड प्रेशर भी कहते हैं।

झांसी में पुरावलीकला गांव के पीछे चिराऊ की पहाड़ी पर भगवान राम-लक्ष्मण, हनुमान के चित्र मिले हैं।

भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग (GSI) के अनुसार अरुणाचल प्रदेश में भारत के कुल ग्रेफाइट का 35% भाग मौजूद है।
GSI = Geological Survey of India.

लॉरेंल बर्कले नेशनल लेबोरेटरी अमेरिका के शोधकर्ताओं ने पहली बार पूरी तरह से रीसायकल होने वाली प्लास्टिक की खोज की है।

भारतीय रिजर्व बैंक आरबीआई ने पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम इन इंडिया विजन 2019-2021 जारी किया है।

भारतीय रिजर्व बैंक आरबीआई ने गैर निष्पादित परिसंपत्ति की पहचान प्रक्रिया में विफलता के कारण नैनीताल बैंक पर एक करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है।

 ऋषभ पंत और विराट कोहली को हिमालया ड्रग कंपनी का नया आधिकारिक ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है।

केंद्रीय पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने देश में मौजूद जंगली जानवर गैंडा के डीएनए का डेटाबेस तैयार करने का निर्णय लिया है।

हाल ही रक्षा मंत्रालय ने अंतरिक्ष और साइबर हमलों से निपटने के लिए दो नई एजेंसियों के गठन की घोषणा की है
1.रक्षा साईबर एजेंसी - प्रमुख रियर एडमिरल मोहित गुप्ता।
2.रक्षा अंतरिक्ष एजेंसी - प्रमुख एयर वाइस मार्शल एस पी धारकर।

कौन सा देश 2023 में एशियाई कप फुटबॉल टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा ? - चीन

भारतीय सेना नौसेना और वायुसेना ने हाल ही टेरेसा द्वीप पर बुल स्ट्राइक का आयोजन किया है।

नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड में गंगा नदी के जल ग्रहण क्षेत्र में 10,000 रुद्राक्ष के पेड़ लगाये जाएंगे।

इलेक्शन एटलस ऑफ इंडिया पुस्तक के लेखक कौन है ? - डॉक्टर नसीम जैदी

18 May 2019 Current Affairs 

दक्षिण पूर्वी एशियाई देश ईस्ट तिमोर दुनिया का पहला प्लास्टिक कचरा मुक्त देश बनेगा।
 ईस्ट तिमोर ने पूरे देश के प्लास्टिक कचरे को रीसायकल करने से संबंधित रीसायकल संयंत्र के लिए ऑस्ट्रेलिया के साथ समझौता किया है।

ताइवान समलैंगिक विवाह को मंजूरी देने वाला पहला एशियाई देश बना है।
LGBT = Lesbian Gay Bisexual Transgender.

व्हाइट हेड ईगल

यह उत्तरी अमेरिका में पाया जाने वाला एक खतरनाक शिकारी पक्षी है।


फुटबॉलर लियोनेल मेसी को कैटालोनिया के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान क्रू डि सेंट जोर्डी से सम्मानित किया गया है।

कतर में 2022 में होने वाले फुटबॉल विश्व कप के मद्देनजर 4 हजार करोड़ रुपए की लागत से बने अल वकराह स्टेडियम का उद्घाटन किया गया है।

अगले महीने फ्रांस में होने वाले महिला फुटबॉल विश्व कप में भाग लेकर ब्राजील की 41 वर्षीय जूसियर फोरमिगा 7 फुटबॉल विश्व कप में भाग लेने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन जाएगी।

अभिनेत्री सारा अली खान को ज्वैलरी कंपनी टीबीजेड की ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है।

भारत का पहला परमाणु परीक्षण
18 मई 1974 को पोकरण, राजस्थान से भारत ने स्माइलिंग बुद्धा कोड के तहत अपना पहला परमाणु परीक्षण किया था।
14 किलो वजन वाले इस परमाणु बम को डॉ पीके अयंगर ने बनाया था।

कोटा के अनुभभ घोषाल का चयन 60वें अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में भाग लेने इंग्लैंड जाने वाले भारत के 6 सदस्यीय दल में हुआ है।

इंग्लैंड एंड वेल्स में आयोजित होने वाले वनडे विश्व कप 2019 में विजेता को 28 करोड़ रुपए की इनामी राशि दी जाएगी।

जेफरी रोसेन को अमेरिका का नया डिप्टी अटार्नी जनरल नियुक्त किया गया है।

हाल ही लेफ्टिनेंट कर्नल जे पी कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के प्रमुख आतंकवाद-रोधी बल के कमांडो ने अपने पहले ही प्रयास में माउंट एवरेस्ट चोटी को फतह किया है।

अमेरिका की संसद में चीन के सैन्य वैज्ञानिकों पर रोक संबंधी विधेयक पेश किया गया है।

इटली के क्लब लाजियो ने सातवीं बार कोपा इटालिया फुटबॉल टूर्नामेंट जीता है।

सऊदी अरब ने अपने देश में पहली बार स्थाई निवास की मंजूरी प्रदान की है।

सिरिल रामफोसा को दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति पद के लिए एक बार फिर से चुना गया है।

यूरोपीय चेंबर ऑफ कॉमर्स के द्वारा बच्चों के अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए भारतीय अभिनेता अनिल कपूर को सम्मानित किया जाएगा।

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने नितिन चुघ को अपना अगला सीईओ और एमडी नियुक्त किया है।

हाल ही लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान निर्वाचन आयोग ने किस अनुच्छेद का उपयोग करके पश्चिम बंगाल के गृह सचिव सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया ? - अनुच्छेद 324

भारत ने मंगोलिया को ग्रासरूट रिफाइनरी की स्थापना के लिए 1 अरब डॉलर का लाइन ऑफ क्रेडिट देने की घोषणा की है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मेरिट आधारित नई आव्रजन नीति की घोषणा की है।
इस नीति के तहत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संसद में ग्रीन कार्ड की जगह बिल्ड अमेरिका वीजा का प्रस्ताव रखा है।
इस नई नीति का उद्देश्य उच्च डिग्री धारक और पेशेवर योग्यता रखने वालों को अमेरिका के स्थाई सदस्यता जैसे नागरिकता नियम सरल बनाना है।
 ग्रीन कार्ड 
अमेरिका प्रतिवर्ष 11लाख विदेशियों को ग्रीन कार्ड देता है।
ग्रीन कार्ड के तहत इन विदेशी लोगों को अमेरिका में स्थाई रूप से रहने और काम करने की अनुमति होती है।
और 5 वर्षों में अमेरिका की नागरिकता प्राप्त करने की संभावना भी ज्यादा रहती है।
बिल्ड अमेरिका वीजा
इसके तहत ग्रीन कार्ड के लिए विदेशियों को इंग्लिश भाषा सीखनी होगी।
साथ ही नागरिक शास्त्र की परीक्षा भी पास करनी होगी।


SAVE WATER

 प्रतिदिन न्यूजपेपरन्यूजपेपरों से रंगीन हाईलाइट किए गए पेपर कटिंग करंट अफेयर्स और Daily/Monthly करंट अफेयर्स की PDF प्राप्त करने के लिए  नीचे दिए गए लिंकों पर क्लिक करके DevEduNotes के व्हाट्सएप ग्रुपटेलीग्राम चैनल अथवा फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करें -

Telegram Channel Join 

Whatsapp Group Join 

ग्रुप फुल होने पर मैसेज करें 
  8769975682 पर।

Post a Comment

0 Comments