आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

15 मई 2019 करेंट अफेयर्स || 14 मई 2019 करेंट अफेयर्स || 13 मई 2019 करेंट अफेयर्स

14 may 2019 current affairs, Devedunotes
15 may 2019 current affairs

13,14,15 May 2019 Current Affairs

13 May 2019 Current Affairs 

दुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने मेड्रिड ओपन का खिताब जीता है।

ब्राजील ने जापान में हो रही वर्ल्ड रिले चैंपियनशिप के 4 गुणा 100 मीटर पुरुष वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है।

मर्सिडीज के लुइस हैमिल्टन ने लगातार तीसरी बार स्पेनिश ग्रा प्री फार्मूला वन रेस जीती है।

मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को फाइनल में 1 रन से हराकर आईपीएल के 12वें संस्करण का खिताब जीता है।

हाल ही जयपुर में आयोजित महिलाओं के मिनी आईपीएल (महिला टी-20 चैलेंज) का खिताब किस टीम ने जीता है ? - हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली सुपरनोवाज टीम ने।


इंद्रावती नदी

इंद्रावती ओडिशा में कालाहांडी जिले से निकलती है और बस्तर में 236 किलोमीटर का सफर तय करके बीजापुर जिले में गोदावरी नदी से मिल जाती है।

2003 में ओडिशा और छत्तीसगढ़ सरकारों के बीच इंद्रावती जल संकट पर समझौता हुआ था।      इंद्रावती किसकी सहायक नदी है ? - गोदावरी नदी।


उत्तरप्रदेश के चित्रकूट में संडवावीर नामक टीले पर नवपाषाणिक एवं ताम्रपाषाणिक कालीन सभ्यता (लगभग 10,000 साल पुरानी सभ्यता) के भारतीय कृषक समाज के प्राचीनतम अवशेष मिले हैं।

संडे टाइम्स द्वारा भारतीय मूल के हिंदुजा बंधुओं को ब्रिटिश रईसों की सूची में सर्वोच्च स्थान मिला है।
संडे टाइम्स द्वारा जारी सूची में सबसे अमीर ब्रिटिश व्यक्ति बने हैं ?- गोपी और श्रीचंद्र हिंदुजा

हाल ही 16वां संयुक्त राष्ट्र वेसाक दिवस कब मनाया गया ? - 12 मई।
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने वियतनाम में इस समारोह में भाग लिया।

जापान में दुनिया की सबसे तेज 400 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली बुलेट ट्रेन का ट्रायल शुरू किया गया है।

केरल में तेचिककोट्टूकवू रामचंद्रन हाथी ने त्रिशुर पुरम महोत्सव 2019 की शुरुआत की है।

हाल ही जारी एक रिपोर्ट के अनुसार 2018 में भारत के 5000 अमीरो ने देश छोड़ दिया।

बिरहा गायन के भोजपुरी लोक गायक पदमश्री हीरालाल यादव का 83 वर्ष की उम्र में निधन हुआ है।

13 मई 1952 को राज्यसभा का पहला सत्र शुरू हुआ था।
डॉ राधाकृष्णन राज्यसभा के पहले सभापति बने थे।
राज्यसभा में 245 सदस्य होते हैं जिनमें 12 सदस्य भारत के राष्ट्रपति द्वारा नामांकित होते हैं।
राज्यसभा के सदस्यों का कार्यकाल 6 वर्ष होता है, जिनमें एक-तिहाई सदस्य प्रति 2 वर्ष में सेवानिवृत्त होते रहते है।
इसी कारण राज्यसभा को स्थायी सदन कहा जाता है।


हाल ही जारी आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2018-19 में बैंक ऋण में 13.2% की वृद्धि हुई है।

11 मई को विश्व प्रवासी पक्षी दिवस मनाया गया है।

नाइजीरिया के प्रोफेसर तिजानी मोहम्मद बंदे को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) का नया अध्यक्ष बनाया गया है।
मोहम्मद बंदे मारिया फर्नांडा इस्पिनोसा गार्स की जगह लेंगे।
संयुक्त राष्ट्र महासभा की पहली महिला अध्यक्ष कौन बनी थी ? - भारत की विजय लक्ष्मी पंडित

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) द्वारा महासागर सम्मेलन 2020 का आयोजन कहां किया जाएगा ? - पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में।

हाल ही विश्व की पहली एकमात्र महिला क्रिकेट पत्रिका क्रिकजोन का विमोचन किया गया है।

हाल ही पाकिस्तान की सना मीर 147वां विकेट लेकर इतिहास में सबसे सफल महिला वनडे स्पिनर बनी है।

हाल ही माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने इलेक्शनगार्ड नामक सॉफ्टवेयर किट लॉन्च किया है।

हाल ही भारत और चीन ने खली नामक मिर्च की प्रजाति के निर्यात के लिए एक प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किए है।

पुणे द्वारा अरुणाचल प्रदेश के वेस्ट कामेग जिले के जंगलों में एक अद्वितीय हीट सेंसिंग सिस्टम के साथ लाल-भूरे रंग के पिट वाइपर सांप की एक नई प्रजाति खोजी गई है जो कि भारत में पिछले 70 वर्षों में पहली है।
इस प्रजाति का नाम त्रिमेरेसुरस अरुणाचलेंसिस रखा गया है।


14 May 2019 Current Affairs 

भारतीय रक्षा अनुसंधान संगठन ने ओडिशा के चांदीपुर से हाई स्पीड एक्सपेंडेबल एरियल टारगेट अभ्यास ड्रोन का सफल परीक्षण किया है।

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने पानीपत रिफाइनरी पर 17.31 करोड रुपए का जुर्माना लगाया है।

चीन की नौसेना में दो टाइप 052डी मिसाइल विध्वंसक युद्धपोत शामिल किए गए हैं।

संजीव पुरी को वाईसी देवेश्वर के निधन के बाद आईटीसी का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

टर्निंग पॉइंट्स पुस्तक के लेखक कौन है ? - डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

फातिमा खातून ने बीजिंग में चल रही है 7वीं चाइना पैरा एथलेटिक्स वर्ल्ड ग्रैंड प्रिक्स चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता   है।

ओडिशा सरकार ने फनी चक्रवात से प्रभावित हुए किसानों, मछुआरों और महिला समूहों के लिए 1600 करोड़ रुपए के राहत पैकेज की घोषणा की है।

केरल सरकार ने कर्मचारियों को अपना वेतन निकालने के लिए आधार संख्या अनिवार्य कर दिया है।

आज 14 मई से फ्रांस में 72वां कांस फिल्म फेस्टिवल 2019 का आयोजन शुरू हो रहा है।
इसमें भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अमित खरे करेंगे।

हाल ही 12 मई को अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया गया है।
पहली बार अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस 1965 में मनाया गया था।
विषय - Nurses: A voice to lead - Health for all.

हाल ही इंग्लिश प्रीमियर लीग (EPL) का खिताब किसने जीता है ? - मैनचेस्टर सिटी

हाल ही बार्सिलोना के फुटबॉलर याया टोरें ने संन्यास की घोषणा की है।

सुभाष चंद्र को इरिट्रिया में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है।

हाल ही भारत ने प्रशांत सहयोग (समुद्री क्षेत्र) को बढ़ावा देने के लिए किस देश के साथ समझौता किया है ? - ब्रिटेन

आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान का अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के साथ 42,000 करोड़ रुपए का समझौता हुआ है।


15 May 2019 Current Affairs 

भारत की जीएस लक्ष्मी को आईसीसी ने पहली महिला रैफरी बनाया है।

स्पेन के साइकिलिस्ट सैमुअल सांचेज पर डोपिंग के कारण 2 वर्ष का प्रतिबंध लगाया गया है।

मुंबई की के. आरोही पंडित लाइट स्पोर्ट्स एयरक्राफ्ट (LSA) से अटलांटिक महासागर पार करने वाली पहली महिला बनी है।

राजस्थान के बबलू सिंह ने नई दिल्ली में आयोजित साउथ एशियन हकुकाई कराते चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है।

कथाकार ओमप्रकाश भाटिया को उनके कथा संग्रह बुर्ज, चांद और धुआं के लिए पहला अखिल राजस्थान आचार्य लक्ष्मीकांत जोशी साहित्य सम्मान दिया जाएगा।

केंद्र सरकार ने श्रीलंकाई आतंकी संगठन लिबरेशन ऑफ टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) पर लगा प्रतिबंध 5 वर्षों के लिए और बढ़ा दिया है।
भारत ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के बाद 1993 में लिट्टे पर प्रतिबंध लगा दिया था।
लिट्टे का गठन 1976 में वी प्रभाकरण ने किया था।

उत्तरप्रदेश के रायबरेली के मउहारी पुरवा (सम्राट नगर) में एक ऊंचे टीले पर छठवीं शताब्दी के मिट्टी के बर्तन मिले है।

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश एके सीकरी को न्यूज ब्रॉडकास्टिंग स्टैंडर्ड अथॉरिटी (NBSA) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
एनबीएसए समाचार चैनलों के लिए नियम बनाने वाली स्वतंत्र संस्था है।

15 मई 1958 को ब्रिटिश अर्थशास्त्री निकोलस काल्डोर की सिफारिश पर भारत में उपहार कर अधिनियम पारित किया गया था।

जेट एयरवेज के सीईओ विनय दुबे ने इस्तीफा दिया है।

अमेरिका ने चीन की कई कंपनियों समेत 12 विदेशी कंपनियों को अपनी एन्टिटी सूची में शामिल किया है।

हाल ही नाबार्ड ने ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों द्वारा शुरू किए गए स्टार्टअप्स की फंडिंग के लिए 700 करोड़ रुपए के बजट की घोषणा की है।

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अनुसार अप्रैल 2019 में खुदरा मुद्रास्फीति 2.92% रही है।

20 मई से गुवाहाटी में दूसरा इंडिया ओपन मुक्केबाजी टूर्नामेंट 2019 का आयोजन किया जाएगा।

हाल ही सद्भावना यात्रा के तहत इंडोनेशिया का तटरक्षक जहाज KN तंजुंग दातु एडमिरल एको मुरवंतो के नेतृत्व में भारत के पोर्ट ब्लेयर तट पर पहुंचा।

12 से 14 मई तक अमेरिकी नौसेना के एडमिरल जॉन माइकल रिचर्डसन भारत के दो दिवसीय दौरे पर थे।

14 मई से ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ भारत के दो दिवसीय दौरे पर हैं।
इस दौरान तेल आयात-निर्यात से संबंधित बातचीत इस बैठक का अहम मुद्दा रहेगा

दिनेश पंगतेय को एलआईसी म्युचुअल फंड का सीईओ नियुक्त किया गया है।

हाल ही युवाओं के लिए इसरो के कार्यक्रम युविका 2019 का उद्घाटन किसने किया ? - इसरो के अध्यक्ष डॉ के सिवान ने।

SAVE WATER

 प्रतिदिन न्यूजपेपरन्यूजपेपरों से रंगीन हाईलाइट किए गए पेपर कटिंग करंट अफेयर्स और Daily/Monthly करंट अफेयर्स की PDF प्राप्त करने के लिए  नीचे दिए गए लिंकों पर क्लिक करके DevEduNotes के व्हाट्सएप ग्रुपटेलीग्राम चैनल अथवा फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करें -

Telegram Channel Join 

Whatsapp Group Join 

ग्रुप फुल होने पर मैसेज करें 
  8769975682 पर।


Post a Comment

0 Comments