आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

12 मई 2019 करेंट अफेयर्स || 11 मई 2019 करेंट अफेयर्स || 10 मई 2019 करेंट अफेयर्स

11 may 2019 current affairs, 10 may 2019 current affairs
12 may 2019 current affairs


10,11,12
 May 2019 Current Affairs

10 May 2019 Current Affairs 

गैंगरेप की घटना के बाद अलवर, राजस्थान में देशमुख परिस अनिल को अलवर का नया एसपी बनाया गया है।

निर्भया  सुलजाने वाली महिला आईपीएस अधिकारी छाया शर्मा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मैक्केन इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल लीडरशिप अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

दैनिक जागरण को एशियाई देशों के प्रकाशन जगत का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार वैन-इफ्रा  एशियन मीडिया अवॉर्ड 2019 से सम्मानित किया गया है।

एसोचैम-पीडब्ल्यूसी की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में 2022 तक 85.8 करोड़ स्मार्टफोन यूजर हो जाएंगे।

मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ब्रिटेन की मशहूर खिलौना कंपनी हैमलीज का 620 करोड़ रुपए में अधिग्रहण करेगी।

मुंबई एयरपोर्ट देश का पहला ऐसा एयरपोर्ट होगा जहां पर यात्री पहले से खाने का ऑर्डर दे सकेंगे।

इगोर स्टीमेच को भारतीय फुटबॉल टीम का नया कोच नियुक्त किया गया है।

भूटान के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं  ? - लोते शेरिंग

ईरान के द्वारा वैश्विक परमाणु समझौता से आंशिक रूप से अलग होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के धातु उद्योग पर प्रतिबंध लगा दिया है।

सिंगापुर में फेक न्यूज़ को रोकने का कानून (एंटी फेक न्यूज़ लॉ) पारित किया गया है।
इस कानून के तहत दोषी को 10 साल की कैद और 3.77 करोड़ रुपए के जुर्माने की सजा का प्रावधान है।

जगजीत पवाडिया को संयुक्त राष्ट्र के इंटरनेशनल नारकोटिक्स कंट्रोल बोर्ड (INCB) की एक बार फिर से सदस्य निर्वाचित किया गया है।

हाल ही प्रसिद्ध अर्थशास्त्री बैद्यनाथ मिश्रा का निधन हुआ है।

हाल ही नई दिल्ली में नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) के द्विवार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया है।

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू वियतनाम की चार दिवसीय यात्रा पर गए हैं।

हाल ही रवींद्रनाथ नाथ टैगोर की 158वीं जयंती मनाई गई है।
जन्म - 7 मई 1861

हाल ही 8 मई को जलवायु परिवर्तन पर इंडिया CEO फोरम का आयोजन किया गया।

6 से 12 मई तक पांचवे संयुक्त राष्ट्र वैश्विक सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।

आईआईटी बॉम्बे के शोधकर्ताओं ने मेड इन इंडिया माइक्रोप्रोसेसर अजीत विकसित किया है।
भारत का पहला माइक्रोप्रोसेसर - अजीत

अमेरिका में किए गए एक शोध के अनुसार कॉस्मेटिक उत्पाद सनस्क्रीन ब्लडस्ट्रीम (रक्त प्रवाह) को प्रभावित करता है।

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनइपी) की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत और चीन विश्व के दो तिहाई सीमेंट का उत्पादन करते हैं।

सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने सरकार द्वारा पुनर्विचार के लिए लौटाए गए झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अनिरुद्ध बोस और गुवाहाटी हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ए.एस. बोपन्ना के नाम की दोबारा सिफारिश की है।

11 May 2019 Current Affairs 

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) की प्राप्ति के लिए भारतीय अभिनेत्री दीया मिर्जा सहित विश्व की 17 अन्य हस्तियों को संयुक्त राष्ट्र का विशेष दूत नियुक्त किया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पैट्रिक शनाहन को रक्षा मंत्री नियुक्त किया है।

10 मई को दिल्ली के प्रगति मैदान में नमामि गंगे ट्रस्ट  और दैनिक जागरण की ओर से तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं कल्याण प्रदर्शनी द योगशाला एक्सपो का आयोजन शुरू हुआ है।

अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (आईयूसीएन) ने कार्बेट टाइगर रिजर्व के घडियालों को संकटग्रस्त प्रजातियों की रेड लिस्ट में शामिल किया है।

सहकारिता आंदोलन के प्रमुख नेता बलविंदर सिंह नकई को इफको का अध्यक्ष चुना गया है।

प्रतिष्ठित टाइम्स मैगजीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को India's Divider In Chief बताकर मुख्य पृष्ठ पर प्रकाशित किया है।

हाल ही किस राज्य में देश की पहली नक्सल विरोधी महिला कमांडो यूनिट तैयार की गई है ? - छत्तीसगढ़
इस महिला यूनिट का नाम दंतेश्वरी लड़ाके है।

हाल ही जारी महिलाओं की एटीपी रैंकिंग में जापान की नाओमी ओसाका को पहला स्थान मिला है।
पुरुष वर्ग में नोवाक जोकोविच को पहला स्थान मिला है।
ATP = Association of Tennis Professionals.

एयरहेल्प सर्वे के अनुसार विश्व के टॉप-10 अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों में भारत का एकमात्र हवाई अड्डा राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट-हैदराबाद 8वें स्थान पर शामिल है।

हाल ही सिंगापुर में दुर्लभ मंकीपॉक्स वायरस का पहला मामला सामने आया है।

8 मई से मुंबई में भारत का पहला विज्ञान मेगा प्रदर्शनी विज्ञान समागम शुरू हुआ है।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज 9 मई को रिलायंस इंडस्ट्रीज को पछाड़कर भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है।

डेबोरो डूगन अमेरिका की रिकॉर्डिंग एकेडमी की प्रथम महिला अध्यक्ष एवं सीईओ बनी है।

नेचर पत्रिका में प्रकाशित एक शोध के अनुसार विश्व में केवल एक तिहाई नदिया ही अपने नेचुरल प्रवाह से बह रही है।

हाल ही दक्षिणी चीन सागर में भारत, अमेरिका, जापान और फिलीपींस ने ग्रुप सेल नामक संयुक्त युद्धाभ्यास किया है।
इस युद्धाभ्यास में भारत के आईएनएस कोलकाता और आईएनएस शक्ति युद्धपोतों ने भाग लिया है।

13-14 मई तक नई दिल्ली में विश्व व्यापार संगठन के विकासशील देशों की मंत्रिस्तरीय बैठक का आयोजन किया जायेगा।

फेसबुक ने व्हाट्सएप पेमेंट के लिए लंदन को आधार शहर के रूप में चुना है। अर्थात व्हाट्सएप पे की शुरुआत लंदन से की जाएगी।

ऑस्ट्रेलिया की उड़ान वाहक कन्टास ने दुनिया की पहली शून्य अपशिष्ट वाणिज्यिक उड़ान संचालित की है।
भारतीय सेना ने 2019 को ईयर ऑफ नेक्स्ट ऑफ किन के रूप में घोषित किया है।

सुप्रीम कोर्ट ने 10 मई 2019 को बिहार राज्य के लगभग 3.5 लाख नियोजित टीचर्स के समान वेतन संबंधित फैसले को रद्द कर दिया है।

12 May 2019 Current Affairs

अमेरिका ने भारतीय वायुसेना को अंधेरे में उड़ान भरने में सक्षम अपाचे गार्जियन लड़ाकू हेलीकॉप्टर एच-64 सौंपा है।
गौरतलब है कि भारत अमेरिका से 22 अपाचे हेलीकॉप्टर खरीदेगा।
आतंकवादी ओसामा बिन लादेन को मारने में उपयोग किए जाने के कारण इस हेलीकॉप्टर को लादेन किलर भी कहा जाता है।
अपाचे हेलीकॉप्टर का निर्माण अमेरिकी बोइंग कंपनी द्वारा किया गया है।
2015 में हुए भारत-अमेरिकी समझौते के तहत अपाचे हेलीकॉप्टरों की आपूर्ति भारत को की जाएगी।

हिंद महासागर के आसपास विलुप्त हो चुके रेल नामक पक्षी और एल्डेब्रा नामक कछुआ की प्रजाति दोबारा देखी गई है।

ब्रिटेन के बाद आयरलैंड जलवायु  आपातकाल लगाने वाला विश्व का दूसरा देश बना है।

नया भारत समर्थ भारत पुस्तक के लेखक कौन है ? - डॉ. वेदप्रकाश

अनेक बॉलीवुड अभिनेताओं को अभिनय का गुर सिखाने वाले रोशन तनेजा का 87 वर्ष की आयु  में निधन हुआ है।

आईटीसी समूह के चेयरमैन वाईसी देवेश्वर का निधन हुआ है।

ईरान से तनाव के चलते अमेरिका ने पश्चिमी एशिया में सतह से हवा में मार करने वाली पैट्रियट मिसाइलें तैनात की है।
पैट्रियट मिसाइलें 1991 के खाड़ी युद्ध में चर्चा में आई थी।

भारत का पहला और एकमात्र तैरता डाकखाना कहां स्थित है ? - डल झील (जम्मू-कश्मीर) में

प्रतिवर्ष मई के दूसरे रविवार को वर्ल्ड मदर्स डे मनाया जाता है।
12 मई 2019 को वर्ल्ड मदर्स डे मनाया जा रहा है।

राजस्थान हाईकोर्ट ने पति पत्नी के बीच आपसी सहमति से तलाक लेने के मामले में तलाक लेने से पहले पति-पत्नी के एक साल अलग-अलग रहने की बाध्यता समाप्त कर दी है।

11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया गया है।
गौरतलब है कि 11 मई 1998 को भारत ने पोकरण, राजस्थान में दूसरी बार सफलतापूर्वक परमाणु परीक्षण किया था।

कोंकण रेलवे ने नेपाल के साथ 1600 एचपी डेमू रेलगाड़ी की आपूर्ति के लिए समझौता किया है।

 हाल ही कोच्चि में केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड का 20वां सम्मेलन आयोजित किया गया।

हाल ही किस व्यक्ति ने अपने पहले मून मिशन चंद्रमा लैंडर का अनावरण किया है ? - जेफ बेजोस ने

Bharat Pay ने व्यापारियों के लिए भारत का पहला UPI आधारित बहिखाता लॉन्च किया है।

अजॉय मेहता को महाराष्ट्र का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।

सैमसंग ने दुनिया का सबसे ज्यादा इमेज रेजोल्यूशन वाला सेंसर लॉन्च किया है।

उपन्यासकार थोपिल मोहम्मद मीरान का निधन हुआ है।

राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) ने नदीय भैंस के लिए माता पिता आधारित विश्व की पहली NDDB एब्रो मुर्रा नामक जीनोम असेंबली विकसित की है।

हॉलीवुड अभिनेत्री ऐनी हैथवे को अमेरिका में स्टार ऑन हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम के साथ सम्मानित किया गया है।

SAVE WATER

 प्रतिदिन न्यूजपेपरन्यूजपेपरों से रंगीन हाईलाइट किए गए पेपर कटिंग करंट अफेयर्स और Daily/Monthly करंट अफेयर्स की PDF प्राप्त करने के लिए  नीचे दिए गए लिंकों पर क्लिक करके DevEduNotes के व्हाट्सएप ग्रुपटेलीग्राम चैनल अथवा फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करें -

Telegram Channel Join 

Whatsapp Group Join 

ग्रुप फुल होने पर मैसेज करें 
  8769975682 पर।

Post a Comment

0 Comments