आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

मार्च 2019 जनरल नॉलेज || प्रमुख दिवस मार्च 2019

Important days in march 2019, जनरल नॉलेज मार्च 2019



दिवस मार्च 2019


प्रतिवर्ष 1 मार्च को शून्य  भेदभाव दिवस मनाया जाता है।
2019 का विषय - उस दिन का महत्व जो समानता को बढ़ावा और भेदभाव की निंदा करता है।
(Significance of the Day That Promotes Equality and Denounces Discrimination)

प्रतिवर्ष 3 मार्च को विश्व वन्यजीव दिवस मनाया जाता है।
2019 का विषय - Life below water : for people and planet.

7 मार्च को जन औषधि दिवस मनाया गया है।

प्रतिवर्ष 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।
2019 का विषय - Think Equal, Built Smart, Innovate for Change
2019 का कैंपेन विषय - Balance for Better.

10 मार्च को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) का 50वां स्थापना दिवस मनाया गया है।
प्रश्न.केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की स्थापना की गई?
उत्तर - 10 मार्च 1969 में।

10 मार्च को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस मनाया है।
9 मार्च को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पल्स पोलियो कार्यक्रम शुरु किया है।

11 मार्च को राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB = National Crime Records Bureau) ने अपना चौधरी 34वां स्थापना दिवस मनाया।
प्रश्न.राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की स्थापना कब हुई?
उत्तर - 11 मार्च 1986

प्रतिवर्ष 12 मार्च को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साइबर सेंसरशिप के खिलाफ विश्व दिवस मनाया जाता है।
12 मार्च 2008 को पहली बार अंतरराष्ट्रीय एनजीओ रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स और एमनेस्टी इंटरनेशनल के अनुरोध पर मनाया गया।
इस दिन नेटिजन पुरस्कार दिए जाते हैं।
आज 14 मार्च को विश्व गुर्दा दिवस मनाया जा रहा है।
विषय - Kidney Health for Everyone, Everywhere
प्रतिवर्ष मार्च के दूसरे बृहस्पतिवार को विश्व गुर्दा दिवस (World Kidney Day) मनाया जाता है।

14 मार्च को पाई दिवस मनाया गया है।

15 मार्च को विश्व निद्रा दिवस (World Sleep Day) मनाया जाता है।

प्रतिवर्ष 15 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया जाता है।
2019 का विषय - विश्वसनीय स्मार्ट उत्पाद (Trusted Smart Products)

18 मार्च को वैश्विक पुनर्चक्रण दिवस (Global Recycling Day) मनाया जाता है।
2019 की विषय - भविष्य में पुनर्चक्रण।

2013 से प्रतिवर्ष 20 मार्च को अंतरराष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस अथवा विश्व खुशाली दिवस (World Happiness Day) मनाया जाता है।
2019 का विषय - Happier Together.

20 मार्च को विश्व गौरैया दिवस मनाया जाता है।
2019 का विषय - I Love Sparrows.
                        
प्रतिवर्ष 21 मार्च को अंतरराष्ट्रीय वन दिवस (International Day Of Forest) बनाया जाता है।
2019 का विषय - Forests and Education.

प्रतिवर्ष 21 मार्च को विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस मनाया जाता है।

प्रतिवर्ष 21 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय नस्लीय भेदभाव उन्मूलन दिवस मनाया जाता है।

प्रतिवर्ष 22 मार्च को बिहार दिवस मनाया जाता है।
बिहार की स्थापना 22 मार्च 1912 में हुई थी।

1993 से प्रतिवर्ष 22 मार्च को विश्व जल दिवस (World Water Day) मनाया जाता है।
2019 का विषय - Leaving no one behind.(किसी को पीछे नहीं छोड़ना)
संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1992 में अपने एजेंडा 21 में रियो डी जेनेरियो में विश्व जल दिवस मनाने का प्रस्ताव दिया था।

प्रतिवर्ष 23 मार्च को विश्व मौसम विज्ञान दिवस मनाया जाता है।
2019 का विषय - The Sun, The Earth and The Water.

प्रतिवर्ष 24 मार्च को विश्व तपेदिक दिवस ( विश्व टीबी दिवस) मनाया जाता है।
एचआईवी संक्रमण से रोकथाम और एड्स से बचाव के एड्स से बचाव के क्षेत्र में काम करने वाली संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की संस्था यूएनएड्स के अनुुसार भारत में एड्स रोगियों के बीच टीबी से होने वाली मौतों के मामले में 84% की कमी आई है।
वर्ल्ड टीबी डे पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अनुसार उत्तरप्रदेश में सर्वाधिक 58 लाख लोग प्रतिवर्ष टीबी से मरते हैं।
सबसे कम केरल में 8 लाख लोग  प्रतिवर्ष टीबी से मरते है।
NOTE :- क्षय रोग एक संक्रामक रोग है।

प्रश्न.प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है ?
उत्तर - 21 जून।
गौरतलब है, कि इस वर्ष भारत में 2 मई से अंतराष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर 50 दिवसीय कार्यक्रम शुरू होगा।

प्रतिवर्ष 30 मार्च को राजस्थान दिवस मनाया जाता है।
गौरतलब है कि 30 मार्च 1949 को राजस्थान की स्थापना की गई थी।

हाल ही 27 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय रंगमंच दिवस (World Theatre Day) मनाया गया।

दुनियाभर में बिजली बचाने के उद्देश्य से  प्रतिवर्ष 30 मार्च को'अर्थ आवर डेमनाया जाता है।
इसके तहत दुनियाभर में 1 घंटे के लिए सभी तरह की इलेक्ट्रॉनिक चीजों को बंद कर दिया जाता है।
2019 का आदर्श वाक्य - Change the way we live.
इस अवसर पर 180 देशों में रात 8:30 से 9:30 बजे तक बिजली बंद रखी गई।

आज  31 मार्च को वर्ल्ड बैकअप डे (World Backup Day) मनाया जा रहा है।

General Knowledge March 2019


भारत विश्व में सबसे ज्यादा ई-कचरा पैदा करने वाला देश है।
महाराष्ट्र देश में सबसे अधिक ई-कचरा उत्पादन करने वाला राज्य है।

3 मार्च को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई मोनोरेल परियोजना के दूसरे चरण का उद्घाटन किया।
गौरतलब है कि मुंबई देश का एकमात्र शहर है जहां उपनगरीय ट्रेन और मेट्रो के साथ-मोनोरेल का भी परिचालन होता है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सिम लेने व बैंक में खाता खुलवाने के लिए आधार कार्ड के स्वैच्छिक उपयोग से संबंधित अध्यादेश को मंजूरी दी है।

प्रश्न.हाल ही केंद्रीय कैबिनेट ने कितने वर्ष की उम्र होने पर बच्चों को आधार रद्द करने का अधिकार देने वाले अध्यादेश को मंजूरी दी है?
उत्तर- 18 वर्ष।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बेतवा नदी (बुंदेलखंड की गंगा) पर जलमार्ग की घोषणा की है।
बेतवा नदी मध्यप्रदेश के होशंगाबाद से शुरू होकर उत्तरप्रदेश के हमीरपुर में पहुंचकर यमुना में मिल जाती है।

अमेरिका, भारत को दिए गए तरजीही व्यापार के दर्जे (GSP = जनरलाइज्ड सिस्टम ऑफ प्रेफरेंस ) को  समाप्त कर सकता है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ बढ़ते व्यापार घाटे को लेकर यह बात कही है।

जीएसपी (GSP) क्या है?
जीएसपी की शुरुआत अमेरिका ने वर्ष 1976 में विकासशील देशों में आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए की थी।
जीएसपी के तहत चुनिंदा उत्पादों को आयात शुल्क मुक्त या मामूली टैरिफ पर अमेरिकी बाजारों में उतारने की अनुमति दी जाती है।
टैरिफ - आयात पर लगने वाला शुल्क।

आज 7 मार्च को रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण जम्मू कश्मीर में निम्न दो पुलों का उद्घाटन करेंगी-
1.बेई पुल - राजपुरा (सांबा जिला) - 300 मीटर लंबा।
2.ढोक पुल - अखनूर-प्लांवाला सडक पर -121 मी. लंबा

मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार ने ओबीसी को 27% है एवं सामान्य वर्ग को 10% आरक्षण देने का ऐलान किया है।

प्रश्न.छत्तीसगढ़ का राजकीय पशु है? - वन भैंसा।

संभवतः अंतिम केंद्रीय कैबिनेट बैठक के फैसले

7 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में इस कार्यकाल कि संभवत: अंतिम कैबिनेट बैठक हुई।
1.देश में वैज्ञानिकों की पौध/संख्या बढ़ाने के लिए शुरू किए गए अटल नवाचार मिशन को जारी रखते हुए 2019-20 के लिए 1,000 करोड़ रुपए मंजूर किए है।
2.10 हजार स्कूलों में अटल टिंकरिंग लैब के विस्तार को मंजूरी दी है।
3.दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण के लिए 6 में से 3 कॉरिडोर को मंजूरी दी है।
4.व्यवसायिक सुरक्षा और स्वास्थ्य (ओएसएच) पर जर्मनी के साथ समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी है।
5.पश्चिम बंगाल के नारायणगढ़ और ओडिशा के भद्रक के बीच तीसरी रेलवे लाइन के निर्माण को मंजूरी दी है।
6.आवागमन क्षेत्र में परिवर्तन के लिए एक राष्ट्रीय मिशन को मंजूरी दी है।
7.गन्ना किसानों के बकाया भुगतान को लेकर चीनी मिलों के पास नकदी बढ़ाने के लिए कैबिनेट ने 12,900 करोड़ रुपए का सब्सिडी युक्त सॉफ्ट लोन मंजूर किया है। इस फैसले से चीनी मिलों का नगदी संकट खत्म होगा और गन्ना किसानों को समय पर भुगतान मिलेगा।
साथ ही गन्ने के साथ-साथ एथेनॉल उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।
गौरतलब है, कि पिछले वर्ष तैयार की गई नेशनल पॉलिसी ऑन बायोफ्यूल के तहत चीनी के शीरा के साथ सीधे गन्ने के रस से एथेनॉल बनाने की नीति को मंजूरी दी गई थी।
8.कपड़ा उद्योग (टैक्सटाइल इंडस्ट्री) में निर्यात को बढ़ावा देने के लिए अपैरल और मेड-अप पर केंद्र एवं राज्य सरकारों के करों को समाप्त कर दिया है।
मेड-अप - बेड-शीट, कंबल, पर्दे
9.ऊर्जा क्षेत्र में 13,560 करोड़ रुपए के निवेश को मंजूरी दी है।
इसके तहत निम्न दो ताप (थर्मल) और दो पनबिजली (हाइड्रो प्रोजेक्ट) परियोजनाओं को मंजूरी दी है-
ताप - A. खुर्जा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट बुलंदशहर (यूपी) में 1320 मेगावाट क्षमता की।
 B.बक्सर (बिहार) में 1320 मेगावाट क्षमता की।
पनबिजली - A.624 मेगावाट क्षमता की जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में चिनाब नदी पर।
B.500 मेगावाट क्षमता की सिक्किम में तीस्ता नदी पर।
10.पनबिजली परियोजनाओं को नवीकरणीय ऊर्जा का दर्जा दिया गया है।
11.हवाई पट्टी, हेलीपैड और वाटर एरोड्रोम विकसित करने के लिए क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना उडान (UDAN = उड़े देश का आम नागरिक) के तहत 4,500 करोड़ रुपए मंजूर किए है।
12. 50 और नए केंद्रीय विद्यालय खोलने को मंजूरी दी है।
13. 3342 करोड़ रुपए की लागत वाली बाढ़ प्रबंधन और सीमा क्षेत्र कार्यक्रम (FMBAP) को मंजूरी दी।
कैंसर शोध पहल पर भारत और ब्रिटेन के बीच समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी है।
14.सड़क आधारभूत संरचना के क्षेत्र में तकनीकी सहयोग के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी है।
15.इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहन देने के लिए नेशनल मिशन ऑन ट्रांसफॉर्मेटिव मोबिलिटी एंड बैटरी स्टोरेज को मंजूरी दी गई।

NOTE:- कैबिनेट की आखिरी बैठक में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-35ए निरस्त करने पर किसी भी प्रकार की सहमति नहीं बन सकी।

प्रश्न.केंद्रीय कैबिनेट ने किस राज्य में 4287.59 करोड़ रुपए की  लागत से किरू पनबिजली परियोजना के निर्माण को मंजूरी दी है?
उत्तर - जम्मू-कश्मीर।

प्रश्न.कौनसा  कार्यक्रम नवाचार और उद्यमिता की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार द्वारा स्कूलों में चलाया जाता है?
उत्तर - अटल टिंकरिंग लैब (ATL)

हरियाणा सरकार ने निम्न जातियों को घुमंतू घोषित किया है -
जोगी, जंगम, मनिहार, भाट, रेबारी, मदारी

8 मार्च को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने स्कूली छात्रों के लिए नई दिल्ली में जीआई वेबसाइट और बौद्धिक संपदा अधिकारों पर एक ट्यूटोरियल वीडियो लॉन्च किया है।
भारत का पहला बौद्धिक संपदा  शुभंकर - आईपी नानी।
जीआई - Geographical Indication


8 मार्च को सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ ने अयोध्या विवाद में मध्यस्थता हेतु तीन सदस्यीय पैनल का गठन किया है।
1.जस्टिस एफएमआई कलीफुल्ला (अध्यक्ष)
2.श्री श्री रविशंकर
3.श्रीराम पंचू
गौरतलब है,कि ये तीनों तमिलनाडु के हैं।

प्रश्न.हाल ही भारत के पहले ज्वेलरी पार्क का उद्घाटन किया गया है?
उत्तर - मुंबई।

1969 में अमेरिका की सहायता से तारापुर परमाणु ऊर्जा केंद्र में भारत का पहला परमाणु ऊर्जा रिएक्टर स्थापित किया गया।

हाल ही मध्यप्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आरक्षण कोटे को 14% से बढ़ाकर 27% करने वाले अध्यादेश को राज्यपाल ने मंजूरी दी है।

हाल ही केरल के मरयूर गुड को जीआई टैग मिला है।


कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में उत्पादित सिरसी सुपारी को भौगोलिक संकेत (जीआई टैग) प्रदान किया गया है।
गौरतलब है,कि पहली बार किसी सुपारी को जीआई टैग प्रदान किया गया है।

भौगोलिक संकेत (Geographical Indication)

 जीआई टैग अथवा भौगोलिक चिन्ह किसी भी उत्पाद के लिए एक चिन्ह होता है जो उसकी विशेष भौगोलिक उत्पत्ति, विशेष गुणवत्ता और पहचान के लिए दिया जाता है और यह सिर्फ उसकी उत्पत्ति के आधार पर होता है।

हाल ही तमिलनाडु की इरोड हल्दी को भौगोलिक संकेत (जीआई टैग) दिया गया है।
गौरतलब है कि ओडिशा की कंधमाल हल्दी एवं महाराष्ट्र की सांगली हल्दी को भी जीआई टैग दिया जा चुका है।

जीआई टैग 10 वर्षों के लिए दिया जाता है अर्थात प्रत्येक 10 वर्ष के बाद जीआई टैग का नवीनीकरण कराना आवश्यक है।

हाल ही में निम्न कॉफियों को जीआई टैग दिया गया है -
1.कुर्ग, बाबाबुंदगिरिस तथा चिकमंगलूर अरेबिका कॉफी - कर्नाटक
2.वायनाड रोबस्टा कॉफी - केरल
3.अराकू वैली अरेबिका कॉफी - आंध्र प्रदेश और ओडिशा में उत्पादित।

चुनार क्षेत्र (बनारस, उत्तरप्रदेश) के बलुआ पत्थर (सैंड स्टोन) को जीआई टैग मिला है।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अधीन उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक कारोबार विभाग (डीपीआइआइटी) ने भारतीय कॉफी की 5 किस्मों को ज्योग्राफिकल इंडिकेशन (जीआई टैग) प्रदान किया है।
1. कर्नाटक के कुर्ग की अरेबिका कॉफी।
2. कर्नाटक के चिकमगलूर की अरेबिका कॉफी।
3. कर्नाटक के बाबाबुंडगिरिस अरेबिका कॉफी।
4. केरल के वायनाड की रॉबस्टा कॉफी।
5. आंध्रप्रदेश की अराकू वैली की अरेबिका कॉफी।
डीपीआइआइटी के अनुसार भारत में 3.66 किसान 4.54 लाख हेक्टेयर में कॉफी की खेती करते हैं इनमें 98% छोटे किसान शामिल है।
प्रश्न.भारत में कॉफी उत्पादन में पहला स्थान किस राज्य का है ?
उत्तर - कर्नाटक (54%)
नैरोबी से अंतरराष्ट्रीय कॉफ़ी संगठन के डायरेक्टर जोस डॉस्टर      
सेट्टे और नई दिल्ली से भारत सरकार के वाणिज्य सचिव अनूप वाधवा ने भारतीय कॉफी के लिए ब्लॉकचेन आधारित मार्केटप्लेस एप को शुरू किया है।

13 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) की नियुक्ति की प्रक्रिया के पुराने आदेश में बदलाव किया है।
अब सेवानिवृत्ति में 6 माह का कार्यकाल बचे होने पर भी डीजीपी बन सकते हैं। (पहले 2 साल का कार्यकाल बचा होना जरूरी था)
प्रश्न. किसी भी राज्य में पुलिस महानिदेशक डीजीपी बनने के लिए सेवानिवृत्ति में कम से कम कितना कार्यकाल बचा होना जरूरी है?
उत्तर - 6 महीने

पुरातत्वविदों ने कच्छ (गुजरात) में 5000 साल पुराने कब्रिस्तान की खोज की है जिसमें 250 से ज्यादा कब्रें मिली है।
आयताकार आकार के कारण विशेषज्ञों ने इसे हड़प्पा सभ्यता के समय का माना है।

कुटू क्या है ?

जापान में महिलाओं को ऑफिसों में हाई हील्स पहनना अनिवार्य है।
एड़ी व पैर दर्द की शिकायतों के बीच अभिनेत्री व मॉडल यूमी इशिकावा ने एक ऑनलाइन पहल शुरू की। जिसे कुटू (कुत्सू) नाम दिया गया है।
कुत्सू का अर्थ जापानी भाषा में जूता होता है।

उल्का पिंड क्या होते है ?

अंतरिक्ष से कभी-कभी आकाशीय पिंड पृथ्वी पर गिरते हुए दिखाई देते हैं और जिन्हें उल्का कहते है।
साधारण बोलचाल में इन्हें टूटता तारा कहा जाता है।

ये पिंड वायुमंडल में प्रवेश करते समय जल उठते हैं और कुछ बचकर पृथ्वी तक पहुंच जाते हैं, जिन्हें उल्कापिंड कहा जाता है।

हाल ही केंद्रीय कैबिनेट ने दमन एवं दीव सिविल कोर्ट (संशोधन) विनियमन 2019 और दादरा एवं नगर हवेली संशोधन विनियमन 2019 को संविधान के अनुच्छेद 240 के तहत मंजूरी दी है।

प्रश्न.राष्ट्रमंडल का अध्यक्ष कौन होता है ?
उत्तर -  ब्रिटिश राजा या रानी।

अल नीनो
अल नीनो प्रशांत महासागर में बनने वाला एक जलवायु चक्र है।
यह चक्र तब शुरू होता है जब पश्चिमी उष्णकटिबंधीय प्रशांत महासागर में गर्म पानी दक्षिणी अमेरिका के तट की ओर भूमध्य रेखा के साथ पूर्व की ओर बढ़ता है।
गौरतलब है कि अमेरिका में स्थित नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (NOAA) की रिपोर्ट के अनुसार इस वर्ष भारत में अल नीनो लौट सकता है।

प्रश्न.भारत के पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री कौन बने थे ?
उत्तर - मोरारजी देसाई।

वैज्ञानिकों ने दुनिया का सबसे पुराना एस्ट्रोलेब (समुद्री दिशा सूचक यंत्र) खोजा है।
इस दिशा सूचक यंत्र का नाम सोद्रे है।
वास्कोडिगामा (पुर्तगाल) ने भारत की खोज के लिए अपनी दूसरी यात्रा के दौरान इस दिशा सूचक यंत्र का उपयोग किया था।

बीएसएनएल ने नोकिया के सहयोग से देश का पहला स्मार्टपोल तैयार किया है।
मध्यप्रदेश में ओबीसी को 27% आरक्षण पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है।
गौरतलब है कि 8 मार्च 2019 को मध्य प्रदेश सरकार ने ओबीसी का आरक्षण 14% से बढ़ाकर 27% किया था, जोकि असंवैधानिक है।
संविधान के अनुच्छेद 16 में प्रावधान है कि एससी, एसटी और ओबीसी को मिलाकर आरक्षण 50% से अधिक नहीं होना चाहिए।

हाल ही केंद्र सरकार ने नगालैंड के मांगखी गांव का नाम बदलकर मुनगुनखुं गांव रखने की मंजूरी दी है।

प्रश्न.भारत की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी है ?
उत्तर - वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (वीआईएल)

भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल उपभोक्ता देश है तथा भारत तीसरा सबसे ज्यादा तेल आयात वेनेजुएला से करता है।

कर्नाटक के वेनुरू नामक कस्बे में अजिला साम्राज्य के समय के शिलालेख में बाहुबली की विशाल प्रतिमा की स्थापना के बारे में लिखा है तथा इसमें वर्ष 1604 के सुपरनोवा का उल्लेख मिला है।
सुपरनोवा - नया तारा।

प्रश्न.दुनिया का सबसे बड़ा भूमिबद्ध लैंडलॉक्ड देश है ?
उत्तर - कजाकिस्तान।

भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को अंग्रेजों द्वारा फांसी दी गई ? -  23 मार्च 1931

मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले में भारत की सबसे गहरी शॉफ्ट गुफा क्रेम उम लाडॉ की खोज की गई है।

प्रश्न.कान्हा नेशनल पार्क किस राज्य में स्थित है ?
उत्तर - मध्यप्रदेश।

प्रश्न.अमेरिका की सबसे लंबी नदी है ? -    मिसौरी

प्रश्न.ब्लू इकोनॉमी (नीली अर्थव्यवस्था) किसे कहते है ?
उत्तर - जल आधारित अर्थात समुद्री संसाधनों पर आधारित अर्थव्यवस्था को ब्लू इकोनॉमी कहते हैं।

मांकडिंग रन आउट किसे कहते है ?
जब गेंदबाज गेंद डालने से पहले गैर बल्लेबाजी छोर पर बाहर निकले बल्लेबाज को रन आउट कर देता है तो इसे मांकडिंग रन आउट कहते है।
सर्वप्रथम 1947 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के वीनू मांकड ने इस तरह बिली ब्राउन को आउट करने की कोशिश की थी। इस कारण इसे मांकडिंग रन आउट कहते है।
कपिल देव ने 1992 में पोर्ट एलिजाबेथ में वनडे मैच में पीटर कर्स्टन को इसी तरह आउट किया था।



वेंचर कैपिटल किसे कहते है ?
निवेशकों द्वारा शुरुआती दौर में छोटे उद्यमों एवं स्टार्ट-अप कंपनियों में किए गए निवेश को वेंचर कैपिटल कहते हैं।
निवेशकों को उम्मीद होती है, कि यह छोटे उधम एवं स्टार्टअप कंपनी आगे चलकर तेजी से वृद्धि करेंगे जिससे उन्हें लंबी अवधि के बाद ज्यादा रिटर्न मिलेगा।
निवेश करने वाले व्यक्ति, संस्था अथवा बैंक को वेंचर कैपिटलिस्ट कहा जाता है।

स्विफ्ट क्या है ?
यह एक वैश्विक संदेशवाहक सॉफ्टवेयर है जिसका इस्तेमाल वित्तीय इकाइयों द्वारा वैश्विक स्तर पर होने वाले लेनदेन के लिए किया जाता है।
गौरतलब है कि नीरव मोदी और मेहुल चौकसी ने इसी सॉफ्टवेयर के दुरुपयोग के द्वारा 14,000 करोड रुपए का घोटाला किया था।
SWIFT = Society for Worldwide Interbank Financial Telecommunication.

एंटी-सैटेलाइट (ए-सैट) मिसाइल सिस्टम क्या है ?
एंटी सैटेलाइट हथियार एक ऐसी मिसाइल होती है जिसके जरिए अंतरिक्ष में घूम रहे सैटेलाइट को निशाना बनाया जाता है।
यह मिसाइल अंतरिक्ष या जमीन पर मौजूद लक्ष्य को भेद सकती है।
यह मिसाइल बैलेस्टिक मिसाइलों (अग्नि-5) और एडवांस एयर डिफेंस सिस्टम का मिश्रण है। इसे आसमान में भेजा जाता है और फिर पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण बल से लक्ष्य पर गिराया जाता है।
इसकी सहायता से जासूसी सैटेलाइटो को नष्ट करने में मदद मिलेगी।
यह मिसाइल काइनेटिक किल मैकेनिज्म पर कार्य करती है।

लियो (LEO = Low Earth Orbit) -  पृथ्वी की सतह से 2000 किलोमीटर ऊंचाई तक।
मियो (MEO = Medium Earth Orbit) - 2000 से 35,786 किलोमीटर की ऊंचाई तक।
हियो (HEO = High Earth Orbit) - 35,786 किलोमीटर से अधिक ऊंचाई तक।

अंतरिक्ष को सुरक्षित रखने के लिए निम्न 3 अंतरराष्ट्रीय संधियां की जा चुकी है - 
आउटर स्पेस संधि 1967 - इस संधि के तहत सभी देश राजी हुए कि नाभिकीय और जनसंहार के हथियार अंतरिक्ष में नहीं भेजेंगे अमेरिका, रूस, इंग्लैंड सहित भारत भी इस संधि में शामिल है।
अमेरिका-सोवियत रूस संधि 1972 - इसके अनुसार दोनों देश एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम को सीमित रखेंगे।
हथियार रखने पर पाबंदी के लिए संधि 2014 - प्रमुख देशों ने अंतरिक्ष में हथियार रखने पर पाबंदी के लिए संधि तैयार की है। इसमें ए-सैट मिसाइल को शामिल नहीं किया गया है।

प्रश्न.एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन कहां स्थित है
उत्तर - इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन (श्रीनगर)

प्रश्न.इंटरनेट का जन्म कब हुआ ?
उत्तर - 7 अप्रैल 1969 को अमेरिकी सेना के लिए एक परियोजना के रूप में।
गौरतलब है कि दुनिया के कुल इंटरनेट का वजन लगभग 50 ग्राम (एक स्ट्रॉबेरी के बराबर) है।
दुनिया के कुल इंटरनेट का 52% उपयोग रोबोट्स जबकि इंसान केवल 48% इंटरनेट का ही इस्तेमाल करते हैं।
दुनिया की पहली वेबसाइट http://info.cern.ch/ 6 अगस्त 1991 को लॉन्च हुई थी।
1984 में अमेरिका में एंटी-हैकिंग कानून बना।
प्रश्न.वर्ल्ड वाइड वेब (WWW) की खोज किसने की ?
उत्तर -  टिम बर्नर्स ली ने

लोकपाल क्या है ?

भारत में भ्रष्टाचार पर निगाह रखने वाली सर्वोच्च संस्था लोकपाल है।
कुछ श्रेणियों के लोक सेवकों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों को देखने के लिए केंद्र में लोकपाल और राज्यों में लोकायुक्त की नियुक्ति करने वाला लोकपाल एवं लोकायुक्त कानून 2013 में पारित हुआ था।

जस्टिस पिनाकी चंद्र घोष को देश का पहला लोकपाल नियुक्त किया गया है।
पिनाकी चंद्र घोष वर्तमान में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के सदस्य है।

लोकपाल के साथ न्यायिक और 4 गैर-न्यायिक सदस्यों की नियुक्ति भी की गई है।
न्यायिक सदस्य - जस्टिस दिलीप बी भोसले, प्रदीप कुमार मोहंती, अभिलाषा कुमारी और अजय कुमार।
4 गैर-न्यायिक सदस्य - अर्चना रामसुंदरम , दिनेश कुमार जैन, महेंद्र सिंह और इंद्रजीत प्रसाद गौतम।

कार्यकाल - 5 वर्ष या 70 वर्ष की आयु जो भी पहले हो।

नियमों के अनुसार लोकपाल समिति में एक अध्यक्ष और अधिकतम 8 सदस्यों (न्यायिक एवं 4 गैर-न्यायिक सदस्य) का प्रावधान है।

नियमों के अनुसार लोकपाल के सदस्यों में 50% सदस्य अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और महिलाएं होनी चाहिए।


SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments