आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

9 अप्रैल करेंट अफेयर्स 2019 || 8 अप्रैल करेंट अफेयर्स 2019 || 7 अप्रैल करेंट अफेयर्स 2019

8 April 2019 Current Affairs, 7 April 2019 Current Affairs
9 April 2019 Current Affairs

7,8,9 April Current Affairs 2019

7 April Current Affairs 2019


लोकसभा चुनाव 2019 का पहला वोट 6 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश के लोहितपुर मतदान केंद्र पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आइटीबीपी) के 80 जवानों ने सेवा मतदाता श्रेणी (Service Voter) के तहत डाला है।
अरुणाचल प्रदेश में सेवा मतदाता श्रेणी के तहत पहला वोट उप महानिरीक्षक सुधाकर नटराजन ने डाला है।
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कुल 16,62,993 सेवा कर्मियों को देश में सेवा मतदाता श्रेणी में शामिल किया गया है।

राष्ट्रीय कानून विश्वविद्यालय, नई दिल्ली की एक रिपोर्ट के अनुसार 2018 में दुष्कर्म के दोषियों को मौत की सजा सुनाने के मामले में मध्यप्रदेश देश में पहले स्थान पर है।
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के अनुसार मध्यप्रदेश में 1 जनवरी 2018 से 31 दिसंबर 2018 तक 22 अपराधियों को फांसी की सजा सुनाई गई।

हिंद महासागर में स्थित द्वीपों का देश मालदीव में 6 अप्रैल को संसद के चुनाव के लिए मतदान संपन्न हुआ है।

ब्रिटेन ने अपने पासपोर्ट से यूरोपीय यूनियन का नाम हटा दिया है।

रुस, आर्कटिक क्षेत्र में मिसाइल तैनात करने वाला पहला देश बना है।
गौरतलब है कि दुनिया का एक-चौथाई तेल-गैस भंडार आर्कटिक क्षेत्र में बर्फ के नीचे दबे हुए हैं।

ग्रेट बैरियर रीफ (महान अवरोधक भित्ति) कहां स्थित है ? - ऑस्ट्रेलिया में।


विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)

- विश्वास संगठन की स्थापना 7 अप्रैल 1948 में की गई।
- मुख्यालय - जेनेवा (स्विट्जरलैंड)
- सदस्य देश - 194
गौरतलब है कि प्रतिवर्ष 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day) मनाया जाता है।
1950 में पहली बार विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया।
2019 का विषय - Universal Health Coverage: Everyone, Everywhere.

वैज्ञानिकों ने पेरू में 4.3 करोड़ साल पहले पाई जाने वाली चार पैरों वाली व्हेल मछली के जीवाश्म खोजें है।

सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी की 550वीं जयंती नवंबर 2019 में मनाई जाएगी।
इस उपलक्ष्य में दुनिया भर के सिख पूरी पृथ्वी के लिए उपहार नामक परियोजना के तहत 10 लाख पौधे लगा रहे हैं।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल 6 अप्रैल को फीफा परिषद के पहले भारतीय सदस्य बने है।

वित्त मंत्री अरुण जेटली के अनुसार भारत 2030 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा।

मुंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और इंडिया इंटरनेशनल एक्सचेंज (India INX) मॉस्को एक्सचेंज के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वाले पहले भारतीय एक्सचेंज बने है।

प्रश्न.हाल ही पॉलिसीएक्स.कॉम के ब्रांड एंबेसडर के रूप में किसे नियुक्त किया गया है ?
उत्तर - वीरेंद्र सहवाग


हाल ही कर्नाटक बैंक ने जीवन बीमा उत्पादों को वितरित करने के लिए भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के साथ समझौता किया है।

माइक्रोमैक्स के सह संस्थापक राहुल शर्मा ने जून 2019 तक भारत में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) पर आधारित इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च करने की घोषणा की है।

हाल ही लिंक्डइन के सर्वे के अनुसार ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट नौकरी के मामले में युवाओं की सबसे पसंदीदा कंपनी है।

मद्रास हाईकोर्ट ने सरकार को टिक टॉक वीडियो एप पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है।

हाल ही भारतीय मानक ब्यूरो ने आईआईटी दिल्ली के साथ मानकीकरण और अनुरूपता मूल्यांकन के क्षेत्र में सहयोग करने के लिए समझौता किया है।

हाल ही कॉफी बोर्ड ने ब्लॉकचेन आधारित कॉफी ई-मार्केटप्लेस की शुरुआत की है।


ब्लॉकचेन

ब्लॉकचेन एक ऐसी तकनीक है, जिसे वित्तीय लेनदेन को रिकॉर्ड करने के लिए उपयोग किया जाता है।
इसके माध्यम से क्रेता और विक्रेता के बीच है बिना किसी थर्ड पार्टी (बैंक, मनी ट्रांसफर केंद्र) के आपस में पैसों का स्थानांतरण किया जाता है।

8 April Current Affairs 2019

मध्यप्रदेश सरकार छतरपुर जिले के खजुराहो में देश का पहला हीरा संग्रहालय बनाएगी।
इस संग्रहालय में पन्ना जिले की हीरा खदान से मिले 323 कैरेट के हीरे रखे जाएंगे।

21 से 26 अप्रैल 2019 तक चीनी नौसेना के 70वें वर्षगांठ समारोह में भारत के दो पोत आइएनएस कोलकाता और आइएनएस शक्ति भाग लेंगे।

मालदीव में भारत समर्थक पूर्व राष्ट्रपति नशीद की मालदिवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) को संसदीय चुनाव में बहुमत मिला है।
एमडीपी को कुल 87 सीटों में से 60 सीटें मिली है।

ऊषा पाढी को पवन हंस लिमिटेड की अतिरिक्त चेयरमैन और प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

वाराणसी (उत्तरप्रदेश) में स्थित अंतर्राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान (ईरी) ने धान की एक नई प्रजाति डीआरआर-44 विकसित की है।
धान की यह नई प्रजाति कम पानी में अधिक उपज देने वाली है।

आज 8 अप्रैल को आयुध निर्माणी कानपुर (ओएफसी) और फील्ड गन फैक्ट्री द्वारा बनाई गई 6 धनुष तोप भारतीय सेना को सौंपी जाएगी।
गौरतलब है कि धनुष स्वीडिश तोप बोफोर्स का स्वदेशी संस्करण है।

भारतीय तैराक कुशाग्र रावत और टेबल टेनिस खिलाड़ी जी साथियान ने टोक्यो ओलंपिक 2020 का कोटा हासिल किया है।

सिंगापुर सरकार ने फेक न्यूज़ पर लगाम लगाने के लिए फेक न्यूज़ पोस्ट करने वाले को 10 साल तक की सजा और संबंधित सोशल मीडिया कंपनी पर 7.4 लाख डॉलर ( 5.12 करोड़ रुपए) तक के जुर्माने से संबंधित एक प्रस्ताव रखा है।

सतीश गुप्ता की अध्यक्षता में एस्सार स्टील की देखरेख के लिए एस्सार निगरानी समिति का गठन किया गया है।

बिपिन रावत नई दिल्ली में आज 8 अप्रैल से शुरू हो रहे सेना कमांडरों के सम्मेलन 2019 की अध्यक्षता करेंगे।

चीन के वैज्ञानिकों ने पौधे की प्रतिरक्षा प्रणाली में एक डेथ स्विच तंत्र की खोज की है जो कि संक्रमित कोशिकाओं को आत्महत्या के लिए प्रेरित करता है।

राकेश मल्होत्रा कैमरुन में भारत के नए उच्चायुक्त नियुक्त किए गए हैं।

हाल ही बोलिविया अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) का सदस्य बना है।

हाल ही तमिल विद्वान और अध्यापक सिलंबोली सु. चेलप्पन (91) का निधन हुआ है।
प्रमुख पुस्तकें - 1.सिलंबोली।
2.संगा इलैकिया थेन।
3.सिलापाथिकाराम सिलानिगल।

अमेरिका के डेविड मालपास विश्व बैंक के 13वें अध्यक्ष बने है।

प्रश्न.राजस्थान में ताल छापर की तर्ज पर किस जिले में चिंकारा अभ्यारण्य बनेगा  ?
उत्तर - झुंझुनूं।

हाल ही राजस्थान हाईकोर्ट से तबादला होकर गए प्रदीप नंद्राजोग बंबई हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने है।


आज 8 अप्रैल से झांसी में भारत और सिंगापुर के बीच 12वें बोल्ड कुरुक्षेत्र संयुक्त सैन्य अभ्यास 2019 का आयोजन शुरू हो रहा है।

हाल ही लक्ष्मी विलास बैंक के बोर्ड ने बैंक को इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस में विलय के लिए मंजूरी दी है।

9 April Current Affairs 2019


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा तैयार उच्च शिक्षण संस्थानों की चौथी राष्ट्रीय रैकिंग की घोषणा की है।
इस रैंकिंग में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास को पहला स्थान मिला है।
टॉप तीन संस्थान निम्न है - 
1.आईआईटी मद्रास।
2.भारतीय विज्ञान संस्थान (बेंगलुरू)
3.आईआईटी दिल्ली।
शीर्ष 10 संस्थानों में 7 आईआईटी शामिल हैं जबकि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) को इस सूची में क्रमशः 7वां और 10वां स्थान मिला है।
मानव संसाधन विकास मंत्रालय के नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) की तरफ से 9 केटेगरी में  रैंकिंग जारी की गई है।
कॉलेज केटेगरी में राजस्थान के किसी भी सरकारी विश्वविद्यालय को जगह नहीं मिली है।

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 10 हस्तियों को ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (आइमा) के आइमा मैनेजिंग इंडिया अवॉर्ड 2019 से सम्मानित किया है।
1.लाइफटाइम कॉन्ट्रिब्यूशन टु मीडिया - महेंद्र मोहन गुप्त।
2.इंडियन एमएनसी ऑफ द ईयर - पवन गोयनका।
3.एमएनसी इन इंडिया ऑफ द ईयर - टी. कृष्णकुमार ।
4.आउटस्टैंडिंग पीएसयू ऑफ द ईयर - संजीव सिंह (IOC)
5.डायरेक्टर ऑफ द ईयर - राजकुमार हिरानी (संजू फिल्म)
6.एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर - संजीव बजाज।
7.बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर - संजीव मेहता।
8.कारपोरेट सिटीजन अवॉर्ड - देवी प्रसाद शेट्टी।
9.आउटस्टैंडिंग इंस्टीट्यूशन बिल्डर - प्रताप सी. रेड्डी।
10.लाइफटाइम कॉन्ट्रिब्यूशन अवार्ड - अजीम एच. प्रेमजी।

भारत ने चीन द्वारा 26 से 27 अप्रैल तक आयोजित बेल्ट एंड रोड सम्मेलन का न्योता ठुकरा दिया है।
हाल ही इटली चीन के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट बेल्ट एंड रोड में शामिल होने वाला पहला यूरोपीय देश बना है।

सनराइजर्स हैदराबाद के डेविड वॉर्नर आईपीएल में दो टीमों (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु एवं किंग्स इलेवन पंजाब) के खिलाफ लगातार सात अर्धशतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने है।

ऑस्ट्रेलिया के ग्राहम रीड को भारतीय पुरुष हॉकी टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।

लंदन में 8 अप्रैल से प्रदूषण कर (पॉल्यूशन टैक्स) लगाया गया है। अर्थात लंदन प्रदूषण फैलाने वाली गाड़ियों से टैक्स वसूलने वाला विश्व का पहला शहर बना है।

अमेरिका ने ईरान के इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) को आतंकी संगठन घोषित किया है।
रेवोल्यूशनरी गार्ड  का गठन इस्लामिक क्रांति के बाद 1979 में किया गया था।

आज 9 अप्रैल को इजरायल में 120 सदस्यीय संसद के लिए मतदान किया जाएगा।

अमेरिका की आंतरिक सुरक्षा मंत्री कसर्टजेन नीलसन ने इस्तीफा दिया है।

7 अप्रैल को भारत के रक्षा सचिव संजय मित्रा श्रीलंका के दो दिवसीय दौरे पर गए हैं।

विश्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष 2019-20 के लिए भारत की जीडीपी विकास दर का अनुमान बढ़ाकर 7.5% किया है।

अमेरिका के वैज्ञानिकों ने ऐसे 3D प्रिंटेड टिश्यू (ऊतक) विकसित किए है, जो खेल के दौरान लगने वाली जोड़ों की चोटों के उपचार में सहायक है।

हाल ही के केरल राज्य के इलिथोड़ू जंगलों में हैब्रोस्टेम प्रजाति की मकड़ी की खोज की गई है।

उत्तरी कमान ने 15वां जनरल जे.जे. सिंह एयर वेपन चैंपियनशिप 2019 का खिताब जीता है 

ह्यूमन सेंटर फॉर इकोलॉजी एंड वाइल्डलाइफ बायोलॉजी के विज्ञान विशेषज्ञों का एक समूह केरल में कैफे साइंटिफिक शुरू करेगा।

प्रतिवर्ष 6 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।

विक्रम किर्लोस्कर भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के नए अध्यक्ष चुने गए हैं।


ESPN INDIA SPORTS AWARD 2018 

सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी - नीरज चोपड़ा।
सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी - पी. वी. सिंधु।
साल की वापसी करने वाले खिलाड़ी - साइना नेहवाल।
साल का सर्वश्रेष्ठ कोच - जसपाल राणा (निशानेबाजी टीम)
साल की सर्वश्रेष्ठ टीम - भारतीय महिला टेनिस टीम।

हाल ही सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को ईवीएम और वीवीपैट पर्चियों के मिलान का कार्य एक बूथ की जगह 5 बूथों पर करने का निर्देश दिया है।

भारतीय नौसेना ने नौसेना के लिए उन्नत प्रौद्योगिकियों के  संयुक्त अनुसंधान और विकास के लिए वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

भारत का प्रधानमंत्री वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) का पदेन अध्यक्ष होता है।


जनरल नॉलेज

हंबनटोटा बंदरगाह किस देश के नियंत्रण में है ? - श्रीलंका।

खमेर नववर्ष कहाँ मनाया जाता है ? - कंबोडिया

गुड़ी पड़वा नववर्ष कहाँ मनाया जाता है ? - महाराष्ट्र।

साजिबू चिरोबा नववर्ष कहाँ मनाया जाता है ? - मणिपुर

युगादी (उगली) नववर्ष कहाँ मनाया जाता है ?
1.कर्नाटक        2.आंध्रप्रदेश            3.तेलंगाना

आजादी के दीवाने संग्रहालय कहां स्थित है ? - लाल किला (नई दिल्ली)


द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश भारत और जापान के बीच नगालैंड में कोहिमा की लड़ाई लड़ी गई।
हाल ही 4 अप्रैल को भारत सरकार द्वारा यूके और जापान के प्रतिनिधियों के साथ कोहिमा लड़ाई की 75वीं वर्षगांठ मनाई गई है।
विषय - स्मरण, सुलह और पुनर्जन्म।

हाल ही 7 अप्रैल को मणिपुर में कंगला टोंगबी नामक स्थान पर द्वितीय विश्वयुद्ध की लड़ाई की याद में प्लेटिनम जुबली समारोह का आयोजन किया गया।


💦 SAVE WATER 💦

🎤🎤 प्रतिदिन न्यूजपेपर, न्यूजपेपरों से रंगीन हाईलाइट किए गए पेपर कटिंग करंट अफेयर्स और Daily/Monthly करंट अफेयर्स की PDF प्राप्त करने के लिए  नीचे दिए गए लिंकों पर क्लिक करके DevEduNotes के व्हाट्सएप ग्रुप, टेलीग्राम चैनल अथवा फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करें -

Telegram Channel Join 👇👇👇👇

Whatsapp Group Join 👇👇👇👇

Facebook Group Join 👇👇👇👇
GK and Current Affairs DevEduNotes

ग्रुप फुल होने पर मैसेज करें 👇👇👇👇
 📲 8769975682 पर।

NOTE:- हमारे साथ (Telegram/Whatsapp/Facebook पर) जुड़ने के बाद आपको प्रतिदिन रंगीन न्यूजपेपर कटिंग  मिलती है, उसे अच्छे से पढ़ें।


Post a Comment

0 Comments