आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

6 अप्रैल करेंट अफेयर्स 2019 || 5 अप्रैल करेंट अफेयर्स 2019 || 4 अप्रैल करेंट अफेयर्स 2019

5 April Current Affairs 2019, 4 April Current Affairs 2019
6 April Current Affairs 2019

4,5,6 April Current Affairs 2019

4 April Current Affairs 2019

अमेरिका ने भारत के साथ 24 मल्टी-रोल mh-60 रोमियो सीहॉक हेलीकॉप्टर की बिक्री को मंजूरी दी है।
भारत और अमेरिका के बीच हुआ पनडुब्बी रोधी हेलीकॉप्टरों का यह सौदा 2.6 अरब डॉलर (18 हजार करोड़ रुपए) का है।
पनडुब्बियों और समुद्री जहाजों को निशाना बनाने में सक्षम  एमएच-60 रोमियो सीहॉक हेलीकॉप्टर से भारतीय नौसेना की ताकत बढ़ेगी।

5 अप्रैल को दक्षिण कोरिया 5जी मोबाइल नेटवर्क शुरू करने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा।
ध्यातव्य में रहे कि चीन में यह सेवा पहले ही शुरू हो चुकी है लेकिन केवल एक शहर शंघाई में।
भारत में 5जी सेवा अगले साल से शुरू हो सकती है।

3 अप्रैल को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दक्षिण अफ्रीका की यात्रा पर पहुंचे हैं।

भारतीय मूल के अरुण एम कुमार को अमेरिका की विदेशी मामलों की शीर्ष संस्था काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस (CFR) में बतौर थिंक टैंक नियुक्त किया गया है।

कोलंबिया की कंपनी बीवाईडी ने दुनिया की सबसे लंबी इलेक्ट्रिक बस (88 फीट लंबी) लॉन्च की है।

अमेरिका के जॉर्जिया प्रांत के हाउस ऑफ चैंबर्स में मारिजुआना (गांजा) के चिकित्सीय उपयोग की अनुमति देेेने से संबंधित बिल पास हुआ है।

अमेरिका के तीसरे सबसे बड़े शहर शिकागो में पहली बार अश्वेत व समलैंगिक महिला लोरी लाइटफुट (56) मेयर बनी है।

मुस्लिम देश ब्रूनेई में 3 अप्रैल को गे विरोधी कानून (एलजीबीटी) लागू किया गया है।
इसके तहत दोषी व्यक्ति को पत्थर मारकर मौत के घाट उतारने की सजा दी जाएगी।
LGBT =Lesbian Gay Bisexual Transgender.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) और इंटरपोल ने भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए एक समझौता किया है।

मुंबई इंडियंस आईपीएल में 100 मैच जीतने वाली पहली टीम बनी है।

महाराष्ट्र की 13 वर्षीय दिव्या देशमुख अंडर-14 कैटेगरी में दुनिया की नंबर-1 शतरंज खिलाड़ी बनी है।

चीन के मा लोंग ने चौथी बार पुरुष सिंगल्स कतर ओपन टेबल टेनिस खिताब जीता है।

हाल ही मुंबई में होटल निवेश सम्मेलन दक्षिण एशिया कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

टॉरपीडो - पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइल।

मौसम विभाग के अनुसार अच्छा मानसून क्या है ?

सामान्य, औसत या फिर अच्छे मानसून का मतलब है कि 50 साल की लंबी अवधि के औसत (एलपीए) का लगभग 96 से 104% बारिश का होना
 90% से कम बारिश की स्थिति में देश में सूखे की स्थिति रहती है।
मौसम की भविष्यवाणी करने वाली निजी कंपनी स्काईमेट ने दावा किया है कि इस वर्ष मानसूनी बारिश सामान्य से कम होगी।


अमेरिका की हेल्थ इफैक्ट्स इंस्टीट्यूट द्वारा जारी स्टेट ऑफ ग्लोबल एयर 2019 रिपोर्ट के अनुसार भारत और चीन में 2017 में वायु प्रदूषण के कारण 12-12 लाख (1.2-1.2 मिलियन) लोगों की मृत्यु हो गई।
इस रिपोर्ट के अनुसार भारत में स्वास्थ्य संबंधी खतरों से होने वाली मौतों का तीसरा सबसे बड़ा कारण वायु प्रदूषण और चौथा कारण धूम्रपान है।

एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए भारत की अर्थव्यवस्था वृद्धि दर (जीडीपी ग्रोथ) का अनुमान 7.6% से घटाकर 7.2% कर दिया है।
जबकि 2020-2021 में जीडीपी दर 7.3% रहने का अनुमान लगाया है।

भारतीय सेना ने लेह-लद्दाख क्षेत्र में सिंधु नदी पर सबसे लंबा (260 फुट लंबा) लोहे से बना सस्पेंशन पुल बनाया है जिसे मैत्री पुल नाम दिया गया है।
यह पुल लेह-लद्दाख क्षेत्र में सेना और आम जनता के बीच अच्छे संबंधों का प्रतीक है।

भारत ने मलावी देश में भारत-अफ्रीकी कृषि एवं ग्रामीण विकास संस्थान (IAIARD) की स्थापना हेतु NABCONS के साथ समझौता किया है।

2 अप्रैल को नई दिल्ली में व्यापार एवं आर्थिक सहयोग पर भारत-यूक्रेन कार्यसमूह की चौथी बैठक का आयोजन किया गया।

संयुक्त राष्ट्र और यूरोपीय संघ की एक रिपोर्ट के अनुसार 2018 में 53 देशों में 112 मिलियन लोग तीव्र भूख से पीड़ित थे।

प्रश्न.सैफ्रन स्वॉर्ड्स सेंचुरी ऑफ इंडिक रेसिस्टेंस टू इन्वेटर्स नामक पुस्तक के लेखक कौन है ?
उत्तर -  मनोशी सिन्हा रावल।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने निकोलस कौमजियान को म्यांमार के लिए स्वतंत्र जांच प्रमुख के रूप में नियुक्त किया है।

हाल ही ओडिशा में नाटककार कार्तिक चंद्र रथ (70) का निधन हुआ है।
पहला नाटक - देश, ई माटी।

सऊदी अरब की तेल कंपनी सऊदी अरामको विश्व की एक साल में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कंपनी बनी है।

चुनाव आयोग ने तमिलनाडु में राफेल डील पर तमिल भाषा में लिखी गई किताब नट्टई उलुक्कम राफेल की लॉन्चिंग पर रोक लगा दी है।


5 April Current Affairs 2019

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संयुक्त अरब अमीरात ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान जायद मेडल देने की घोषणा की है।
मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय हैं।
मोदी से पहले यह सम्मान सुरक्षा परिषद के स्थाई सदस्यों (P-5) अथवा जर्मनी के राष्ट्राध्यक्षों को ही मिला है।
एलिजाबेथ, जॉर्ज डब्ल्यू बुश, व्लादिमीर पुतिन, निकोलस सरकोजी, शी जिनपिंग और एंजेला मर्केल को यह पुरस्कार मोदी से पहले मिल चुका है।

ग्लोबल रेटिंग एजेंसी फिच ने भारत की रेटिंग लगातार 13वें साल स्थिर वित्तीय परिदृश्य के साथ बीबीबी - रखी है।
यह निवेश श्रेणी में सबसे नीचे स्तर की रेटिंग है।

खसरा - यह एक संक्रामक बीमारी है।
यह वायरस के संक्रमण से होती है।

चीन की राजधानी बीजिंग में वर्चुअल रियलिटी (वीआर) सिनेमा शुरू हुआ है।

अभिनेता टाइगर श्रॉफ एवन साइकिल के ब्रांड एंबेसडर बने है।

अमेरिकी थिंक टैंक प्यू रिसर्च सेंटर के अनुसार 40 साल बाद 2060 में भारत सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश बन जाएगा।
2060 में भारत की मुस्लिम आबादी 33 करोड़ हो जाएगी।

वर्तमान में सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश है ? - इंडोनेशिया ( 2015 में 22 करोड़ आबादी)
वर्तमान में भारत 19.4 करोड़ मुस्लिम आबादी के साथ विश्व में सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाला दूसरा देश है।
पाकिस्तान - तीसरा देश (18.4 करोड़ मुस्लिम आबादी)

4 अप्रैल को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने चालू वित्त वर्ष 2019-20 की पहली मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो रेट को 6.25% से घटाकर 6.00% किया है। अर्थात रेपो रेट में 0.25% की कमी की है।
साथ ही चालू वित्त वर्ष 2019-20 के लिए जीडीपी की अनुमानित वृद्धि दर 7.4% से घटाकर 7.2% की है।

3 अप्रैल से नई दिल्ली में पावर ग्रिड के छठे अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी एवं सम्मेलन ग्रिडटेक 2019 का आयोजन शुरू हुआ है।

4 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय खदान जागरूकता दिवस मनाया जाता है।
2019 का विषय - United Nation Promotes SDGs:Safe Ground - Safe Home.

वकील से मॉडल बनी सना दुआ लोकसभा चुनाव 2019 के लिए जम्मू-कश्मीर की ब्रांड एंबेसडर बनी है।

शाहिद अफरीदी की आत्मकथा गेम चेंजर के लेखक कौन है ? - वजाहत एस. खान।

सेंटर फॉर सेल्यूलर एंड मॉलिक्युलर बायोलॉजी (CCMB) के वैज्ञानिकों ने हाल ही में एक ऐसे एंजाइम Scissors enzyme की खोज की है, जो बैक्टीरिया की परतों की दीवार को तोड़ने में सक्षम है।

हाल ही 30 मार्च 2019 को अरुणाचल प्रदेश के रोइंग जिले में भारतीय सेना को अमेरिकी वायुसेना के एक विमान का मलबा मिला है, जो द्वितीय विश्व युद्ध के समय का है।

अमेरिका के कृषि विभाग ने बिल्लियों पर जानलेवा प्रयोग नहीं किए जाने की घोषणा की है।
गौरतलब है कि पिछले 37 वर्षों में टॉक्सोप्लाजमोजीज नामक बीमारी पर रिसर्च के लिए हजारों बिल्लिया मारी जा चुकी है।

हाल ही ओडिशा की कंधमाल हल्दी को भौगोलिक संकेतक (जीआई टैग) प्रदान किया गया है।

हाल ही JLL इंडिया द्वारा जारी होम परचेज अफॉर्डेबिलिटी इंडेक्स 2018 में सबसे सस्ता आवासीय बाजार हैदराबाद है।
JLL India = जमीन जायदाद से संबंधित कंपनी।

दूरसंचार विभाग ने हाल ही भारत संचार निगम लिमिटेड कंपनी (बीएसएनएल) को इन फ्लाइट एंड मैरीटाइम कनेक्टिविटी (IFMC) लाइसेंस दिया है।
इस लाइसेंस के तहत बीएसएनएल को उड़ानों में इंटरनेट और मोबाइल सेवाएं प्रदान करने की अनुमति रहेगी।

विक्रम पटेल ने जॉन डर्कस कनाडा गार्डनर ग्लोबल हेल्थ अवॉर्ड जीता है।

6 April Current Affairs 2019

विराट कोहली टी-20 क्रिकेट में 8000 रन बनाने वाले सुरेश रैना के बाद दूसरे भारतीय क्रिकेटर बने हैं।

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तीनों फॉर्मेट के लिए अलग-अलग कप्तान घोषित किए हैं - 
टेस्ट कप्तान - रहमत शाह।
वनडे कप्तान - गुलबदिन नाएब।
टी-20 कप्तान -  राशिद खान।

अमेजॉन के संस्थापक और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति जेफ बेजोस और उनकी पूर्व पत्नी मैकेंजी बेजोस ने दुनिया का सबसे महंगा तलाक समझौता किया है।
जेफ अपनी पत्नी को 2.52 लाख करोड रुपए तलाक की राशि देंगे।
इसी के साथ मैकेंजी दुनिया की चौथी सबसे अमीर महिला बन गई है।
जबकि जेफ बेजोस भी दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने रहेंगे।

भारतीय सेना के प्रमुख जनरल बिपिन रावत को अमेरिकी सेना के प्रतिष्ठित इंटरनेशनल हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है।

 यूनिसेफ की रिपोर्ट के अनुसार जलवायु परिवर्तन के कारण आ रही प्राकृतिक आपदाओं के चलते बांग्लादेश के 1.9 करोड़ बच्चों का जीवन प्रभावित हो रहा है।

प्रतिवर्ष 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी अपना स्थापना दिवस मनाती है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की स्थापना 6 अप्रैल 1980 में की गई थी।

केशव मुरुगेश 2019-20 के लिए नेस्कॉम के नए चेयरमैन चुने गए है।

जयपुर (राजस्थान) के कनिष्क कटारिया ने यूपीएससी 2018 के परिणामों में शीर्ष रैंक हासिल की है।

हाल ही भारत ने लिथियम के विकास एवं औद्योगिक उपयोग के लिए बोलीविया के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

दक्षिण कोरिया में हाल ही लगी भीषण आग के बाद 5 अप्रैल 2019 को राष्ट्रीय आपदा की स्थिति घोषित की गई है।

जापानी स्पेस एजेंसी JAXA के अन्तरिक्ष मिशन हायाबुसा-2 ने हाल ही में एस्टरॉयड (क्षुद्रग्रह) रायगु पर सफलतापूर्वक विस्फोटक गिराया है। विस्फोटक गिराने का उद्देश्य एस्टरॉयड पर क्रेटर का निर्माण करना है तथा मलबे को एकत्रित करके सौरमंडल के निर्माण के रहस्यों का पता लगाना है।

रिलायंस जिओ ने चैटबोट बनाने वाली कंपनी हैपटिक का 87% अधिग्रहण किया है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हाल ही कश्मीरी गेट पुलिस स्टेशन को 2018 में दिल्ली का सबसे अच्छा पुलिस स्टेशन घोषित किया है।
गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्तर पर 2018 का सबसे अच्छा पुलिस स्टेशन राजस्थान के कालू थाना को चुना गया था।

टी बी राधाकृष्णन कोलकाता हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश बने हैं।

हाल ही अर्थशास्त्री गोपाल दास पटेल (79) का निधन हुआ है।
इन्हें फादर ऑफ इंटरप्रेन्योरशिप मूवमेंट भी कहा जाता है।

5 अप्रैल 2019 को 56वां राष्ट्रीय समुद्री दिवस मनाया गया है।
विषय - हिंद महासागर अवसर का महासागर।

1 अप्रैल से 7 अप्रैल तक 2019 का अंधता की रोकथाम सप्ताह (Prevention of Blindness Week) मनाया जा रहा है।

4 अप्रैल 2019 को जारी फीफा रैंकिंग में भारत को 101वीं रैंकिंग मिली है।
शीर्ष रैंकिंग - बेल्जियम।

एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने पाकिस्तान की आर्थिक वृद्धि दर वित्त वर्ष 2018 में 5.2% से गिरकर 2019 में 3.9% रहने का अनुमान लगाया है।

💦 SAVE WATER 💦

🎤🎤 प्रतिदिन न्यूजपेपर, न्यूजपेपरों से रंगीन हाईलाइट किए गए पेपर कटिंग करंट अफेयर्स और Daily/Monthly करंट अफेयर्स की PDF प्राप्त करने के लिए  नीचे दिए गए लिंकों पर क्लिक करके DevEduNotes के व्हाट्सएप ग्रुप, टेलीग्राम चैनल अथवा फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करें -

Telegram Channel Join 👇👇👇👇
https://t.me/Devedunotes

Whatsapp Group Join 👇👇👇👇
https://chat.whatsapp.com/Llprp0xT0QH279bcuKhMGE

Facebook Group Join 👇👇👇👇
GK and Current Affairs DevEduNotes
http://mtouch.facebook.com/groups/2120644594865697?ref=bookmarks 

ग्रुप फुल होने पर मैसेज करें 👇👇👇👇
 📲 8769975682 पर।


NOTE:- हमारे साथ (Telegram/Whatsapp/Facebook पर) जुड़ने के बाद आपको प्रतिदिन रंगीन न्यूजपेपर कटिंग  मिलती है, उसे अच्छे से पढ़ें।






Post a Comment

0 Comments